Category: विशेष

  • नये साल से कलेक्‍टर कार्यालय तुकोजीराव पवार साइंस कॉलेज में होगा संचालित  ———— प्राधिकरण में कलेक्टर कार्यालय लगने की अटकले समाप्त, सामाजिक न्याय विभाग की जगह भी बदली जाना चाहिए

    नये साल से कलेक्‍टर कार्यालय तुकोजीराव पवार साइंस कॉलेज में होगा संचालित  ———— प्राधिकरण में कलेक्टर कार्यालय लगने की अटकले समाप्त, सामाजिक न्याय विभाग की जगह भी बदली जाना चाहिए

    – ————-      अब साइंस कॉलेज में ही संभवतह जनवरी से अस्थाई कलेक्‍टर  कार्यालय लगेगा अभी तक यह अटकलें भी लगाई जाती थी कि देवास के पूर्व कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला और कमिश्नर का अधिकांश समय देवास विकास प्राधिकरण के पांचवें माले पर बीतता है ।कमिश्नर विशाल सिंह नगर निगम से ज्यादा समय देवास विकास प्राधिकरण की बिल्डिंग में देते हैं। तो वही कलेक्टर पूर्व शुक्ला जी भी अधिकांश समय पांचवें माले पर ही रहते थे और वहीं से सारे शहर की विकास योजना व कार्य संपन्न हुए। किसी के निजी हो या शासकीय कार्य अधिकांश मिलने का समय और बैठक का भी देवास विकास प्राधिकरण का पांचवा माला ही रहता था। अब जब कलेक्ट्रेट भवन की 90 फ़ीसदी बिल्डिंग गिर गई है बस कलेक्टर एसडीएम और कुछ अधिकारियों के बैठने की जगह बची है तब कलेक्टर ऋषव गुप्‍ता ने नए साइंस भवन में बैठने का निर्णय ले लिया है। इससे आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल बढ़ जाएगी और देवास विकास प्राधिकरण जहां पहले से ही बहुत सारे कार्यालय है वहां पर दबाव बढ़ेगा नहीं आज पुनर्घनत्‍वीकरण योजना में 71 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नवीन कलेक्टर कार्यालय एवं 62 शासकीय आवासों के निर्माण कार्यो के संबंध में कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली। बैठक में पश्‍चात कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कलेक्‍टर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यो और अधिकारी/कर्मचारियों के लिए बनाये जा रहे शासकीय आवासों के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान संहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।      बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि नवीन कलेक्टर कार्यालय एवं शासकीय आवासों के निर्माण कार्य में गुणवत्‍ता का समय-समय पर परीक्षण करें और रिपोर्ट कलेक्‍टर कार्यालय में भेजे। बैठक में प्राधिकरण के अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्‍यम से नवीन कलेक्टर कार्यालय एवं शासकीय आवासों के निर्माण के संबंध में जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि नवीन कलेक्टर कार्यालय एवं शासकीय आवासों का निर्माण 30 माह में नवम्‍बर 2024 तक पूर्ण किया जाना है।      बैठक के पश्‍चात कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कलेक्‍टर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यो और अधिकारी/कर्मचारियों के लिए बनाये जा रहे शासकीय आवासों के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने निर्देश दिये कि तहसील परिसर का रिकार्ड रूप खाली कर के निर्माणकर्ता ऐजें‍सी सौंपे।    कलेक्टर   श्री गुप्‍ता ने कहा कि कलेक्‍टर कार्यालय दिसम्‍बर माह में तुकोजीराव पवार साईंस कॉलेज में शिफ्ट करने की कार्यवाही शुरू करे दें एवं नये साल से कलेक्‍टर कार्यालय तुकोजीराव पवार साईंस कॉलेज में संचालित करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने तुकोजीराव पवार साईंस कॉलेज का नवीन भवन मेढकी धाकड विजयागंजमण्‍डी रोड़ का भी निरीक्षण किया। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता निर्देश दिये कि तुकोजीराव पवार साईंस कॉलेज को नवीन भवन मेढकी धाकड विजयागंजमण्‍डी रोड़ पर दिसम्‍बर तक शिफ्ट करें। उन्‍होंने पीडब्‍ल्‍यूडी अधिकारी को निर्देश दिये कि कॉलेज पहुंच मार्ग को व्‍यवस्थित करें। अब साइंस के विद्यार्थी मेन के डाकड स्थित भवन पर पढ़ाई करेंगे छात्र संगठन द्वारा इसका पूर्व विरोध किया गया था उसके बाद माना जा रहा था कि प्राधिकरण में कलेक्टर कार्यालय आ सकता है देवास विकास प्राधिकरण में पांचवें माले पर कलेक्टर कार्यालय अगर आ जाता तो देवास विकास प्राधिकरण जहां पर पहली मंजिल से लेकर पांचवी मंजिल तक शासकीय कार्यालय के साथ निजी कार्यालय और आसपास व्यवसायिक प्रतिष्ठान होने के कारण यहां पर भारी दबाव रहता है बजाय पार्किंग सुविधा के और अव्यवस्था बढ़ती जाती है एकमात्र लिफ्ट और इतने सारे कार्यालय उसके बाद प्राधिकरण कार्यालय बंद होने के बाद लिफ्ट भी बंद और पार्किंग की समस्या सबसे महत्वपूर्ण है।

    सामाजिक न्याय विभाग भी ऊपर चौथी मंजिल पर मौजूद है जहां पर ज्यादातर दिव्यांग और मजबूर लोगों को चौथी मंजिल तक चढ़ते हुए कई बार देखा जा सकता है अधिकारियों के लिए सभी सुविधा उपलब्ध है लेकिन आमजन की दुर्दशा यहां देखी जा सकती है क्या जिला कलेक्टर सामाजिक न्याय विभाग को भी यहां से नीचे सुविधाजनक जगह दिलवाएंगे ।कलेक्टर कार्यालय प्राधिकरण में आने के बाद एक और समस्या आती दिव्यांग और पीड़ित रोज पांचवी मंजिल कैसे चढ़ते कुछ व्यापारियों के लिए जरूर दुखदाई खबर होगी कि कलेक्टर कार्यालय प्राधिकरण नहीं आया लेकिन अच्छी खबर भोपाल चौराया और उधर के क्षेत्रवासियों के लिए उधर भी रोजगार और आमजन को खास ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कलेक्टर से मिलना सहज और सुलभ होगा। जब तक नवीन कार्यालय नहीं बन जाता तब तक भोपाल रोड पर नए वर्ष में कलेक्टर कार्यालय शुरू हो जाएगा। देवास में सामाजिक न्याय विभाग चौथी मंजिल पर स्थित है जहां कई बार लिफ्ट बंद होने पर दिव्यांग और असहाय लोगों को चौथी मंजिल बमुश्किल चढ़ते देखा जा सकता है जिला प्रशासन कम से कम ऐसे विभागों को तो भूतल पर संचालित करें और नहीं तो कम से कम वहां पर पीड़ित असहाय की मदद करने वाले उपलब्ध रहे।

  • इंदौर की तरह देवास भी बन सकता है स्वच्छता में नंबर वन विजया ज्योति अकादमी के बाल दिवस कार्यक्रम में आए इंदौर सांसद ने कहा

    इंदौर की तरह देवास भी बन सकता है स्वच्छता में नंबर वन विजया ज्योति अकादमी के बाल दिवस कार्यक्रम में आए इंदौर सांसद ने कहा

    देवास। हमने जब इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के प्रयास शुरु किये थे, तब शुरुआती दौर में बच्चों का उपयोग किया था। बच्चों को ही हमने हमारा ब्रांड एम्बेसेडर बनाया था और उसी की बदौलत है कि आज हम देश में नंबर वन है। इंदौर की तरह देवास भी स्वच्छता में नंबर वन आ सकता है। बच्चे अपने घर के आसपास साफ-सफाई की चिंता करें और अन्य लोगों को भी सफाई के लिए प्रेरित करें। उक्त विचार इंदौर सांसद शंकर ललवानी ने विजय ज्योति अकादमी में बाल दिवस कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, केपी कालेज के प्रोफेसर आर.के. मराठा उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात नन्हीं बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत स्कूल संचालक दिलीप सिर्वाल, गीतांजली सिर्वाल, अनिलराजसिंह सिकरवार ने किया। भारत विकास परिषद द्वारा बाल दिवस के कार्यक्रम को गुरु वंदन, शिष्य अभिनंदन का रूप दिया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष. विक्रम अपटे व सचिव सुरेश कुमार दशानिया द्वारा गुरुओं व शिष्यों का भी सम्मान किया गया। स्वागत भाषण दिलीप सिर्वाल ने दिया। कार्यक्रम को विधायक गायत्रीराजे पवार ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जबकि महापौर प्रतिनिधि अग्रवाल ने कहा कि बच्चे भारत का भविष्य है। आने वाला समय उन्हीं का है। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हें-मुन्नें बच्चों ने अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां दी, जिन्हें देखकर अतिथि, अभिभावक व अन्य मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर चामुण्डा टेकरी के पुजारी व भक्तगणों के साथ-साथ ब्राह्मïण समाज अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, हेमंत वर्मा, महेंद्रसिंह गेहलोत,दिलीप माटा, कमल आहूजा,राधाबाई स्कूल प्राचार्य श्रीमती राज श्री काले,विनोद रेगमी, सोनल गुप्ता, मिना राव, राजेश जोशी अजय भावसार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने

  • कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने श्री शेख अमीनउद्दीन को रेडक्रास व सामाजिक न्याय के माध्यम से दी इलेक्ट्रिक व्हीकल  ——-  इलेक्ट्रिक व्हीकल पाकर खुश हुए श्री शेख अमीनउद्दीन, मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं कलेक्टर श्री गुप्ता को दिया धन्यवाद

    कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने श्री शेख अमीनउद्दीन को रेडक्रास व सामाजिक न्याय के माध्यम से दी इलेक्ट्रिक व्हीकल ——- इलेक्ट्रिक व्हीकल पाकर खुश हुए श्री शेख अमीनउद्दीन, मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं कलेक्टर श्री गुप्ता को दिया धन्यवाद

    ———- देवास, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने आज देवास के लक्ष्मी मार्ग निवासी श्री शेख अमीनउद्दीन शेख को इलेक्ट्रिक व्हीकल रेडक्रास सोसायटी एवं सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से दी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने इलेक्ट्रिक वाहन प्रदान करने से पहले श्री शेख का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें बधाई दी। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, सामाजिक न्याय विभाग अधिकारी श्रीमती सपना खर्ते, रेडक्रास सोसायटी देवास के श्री आर.सी. पालीवाल, डॉ.आर.सी. मुंदड़ा, डॉ.आर.सी. शर्मा, डॉ के.के धूत सहित अन्य संबंधित उपस्थित हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल मिलने पर श्री शेख अमीनउद्दीन ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज मेरे लिए बड़ी ही खुशी की बात है कि मुझे आज इलेक्ट्रिक व्हीकल शासन की योजना से मिली। इस इलेक्ट्रिक वाहन से माध्यम से अब मुझे आने-जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। साथ ही अब कोई भी कार्य आसानी से कर सकूंगा। उल्लेखनीय है कि इस इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत 47 हजार रुपए है।

  • 25 वर्ष टोंककला के सरपंच रहे ठा.विक्रमसिंह राजपूत दिवंगत हुए सांसद सहित कई बड़े नेताओं तथा समाज सेवियों ने दी श्रद्धांजलि

    देवास , राजपूत घराना के अनुशासनप्रिय स्पष्टवादी, सामाजिक एवम राजनैतिक क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्तित्व 25वर्षो तक टोंककला सरपंच रहे भाजपा नेता गौतमसिंह तथा शिवचरणसिंह राजपूत के पिता ठा. विक्रमसिंह जी राजपूत का दीर्घ आयु में शनिवार को निधन हो गया । उनकी अंतिम यात्रा में अनेक राजनेता , सामाजिक कार्यकर्ता, सरकारी कर्मचारी अधिकारी पत्रकार सहित टोंककला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के सेकडो लोग शामिल हुए। मुक्तिधाम पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जसवंत सिंह राजपूत,एडवोकेट श्याम गालोदिया, भाजपा नेता उमेश श्रीवास्तव ,पार्षद मनीष सैन, राम यादव अनूप सेंधव,, प्रसिद्ध व्यवसाई अजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मोडरिया ,शिक्षाविद अर्जुनसिंह चावड़ा, पत्रकार चेतन उपाध्याय कमाल पटेल टोंकखूर्द, तेजसिंहराजपूत,राधेश्याम चौधरी सहित हुकमसिंह ठाकुर कलमा सहितअनेक गणमान्य ने भावांजलि के साथ श्रद्धांजलि व्यक्त की ।

  • भारत जोड़ो यात्रा में युवा कांग्रेसी पीले चावल देकर करेगी आमंत्रित

    भारत जोड़ो यात्रा में युवा कांग्रेसी पीले चावल देकर करेगी आमंत्रित

    आज स्थानीय वरिष्ठ नागरिक संस्था में युवा कांग्रेस देवास के द्वारा “भारत जोड़ो यात्रा” के संबंध में प्रेसवार्ता रखी गई। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ में कहा कि हम युवा कांग्रेस के साथियों के साथ घर-घर जाकर पीले चावल देकर आम जानतो को माननीय राहुल जी गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में आम जनता स्वयं के खर्च से लाखों जनता इस भारत जोड़ो यात्रा में अपनी आहुति देने के लिए सम्मिलित हो रही है। साथियो आज हम सब यहां भारत जोडो यात्रा सहित कुछ बिन्दुओ से, कुछ मुद्दों से मुखातिब होने के लिए जुडे हैं।भारत जोडो यात्रा में राहुल गाांधी जी को जनता से जो प्यार और सम्मान मिल रहा है वह आप सभी मिडिया के भाइयों से छुपा नहीं है और आपने छुपाया भी नहीं है इसके लिए अनेक धन्यवाद। साथियों, भाजपा भारत जोडो यात्रा पर लगातार हमले कर रही है। उनकी बौखलाहट भी आप सभी मीडिया के भाइयों से छिपी नहीं है लेकिन अगर हम भाजपा की बौखलाहट के व्यावहारिक कारणों पर जाएां तो हम पाते हैं की जोडना उसे ही बुरा लगता है जिसे तोडना अच्छा लगता है। और जब आप दोनों पार्टियों की इमेज का, छवि का, इतिहास का, एनालिसिस करेंगे तो आप पाएंगे की कांग्रेस पूरे देश की पार्टी बन कर रही है जबकि भाजपा पर कभी पूंजीवाद तो कभी जातिवाद जैसे विचार पूरी तरह से हावी रहे हैं और आज भी हैं। सीमा पर तनाव हो या समाज में, सांप्रदायिक तनाव हो या धार्मिक। वह सभी परिस्थितियां जो किसी समाज को, देश को कमजोर करती हैं,आज अपनी चरम सीमा पर है। अनेकता में एकता का भाव इस देश से लुप्त होने की कगार पर है। जातियों में आज एक अजीब सा मानसिक संघर्ष है। बेटियों के जेहन में अस्मिता खोने का भय घर कर चुका है जिसके तमाम उदाहरण खबरों के माध्यम से आप देखते रहते हैं। मम्मी चाची दीदी और हर मध्यम वर्गीय परिवार महांगाई को, असुविधा को, अभावों को अपने जीवन का हिस्सा मान चुके हैं। किसान के लिए आत्महत्या आज अंतिम विकल्प बचा है। युवा अंधकार को अपना भविष्य मान चुके हैं। परिवार में पिता और देश में प्रधानमांत्री समान भूमिकाओं में होते हैं और जिस मुखिया को परिवार के टूट कर बिखरने से कोई अंतर न पडता हो वह सांवेदनहीन मुखिया परिवार की पीडा को कभी महसूस नहीं कर सकता।आज देश में यही माहौल है। जातियां टूट रही हैं, समाज टूट रहा है, युवाओं के भविष्य का सपना टूट रहा है, किसानों की आस टूट रही है, भूखे पेटों की साांस टूट रही है, मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है, देश की इस स्थिति की जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी की सरकार दो पूंजी पतियों के सामने अपने पैरों में घुांघरू बांध चुकी है, और यह हम नहीं आँकड़े भी यही कहते हैं ।बेरोजगारी हो, महांगाई हो, शिक्षा हो, देश में किसानों की स्थिति हो, जीडीपी हो, दलितों पर अत्याचार की बात हो, साम्प्रदायिक हिंसा हो, अमीरों की जेब भराई हो, आप किसी भी बिन्दु को, किसी भी बात को इनमें से उठाकर देख लीजिए इन के आंकड़े देख लीजिए तो आपको समझ में आ जाएगा कि देश में इतनी बुरी स्थिति कभी नहीं रही जितनी की वर्तमान भाजपा की सरकार में इस देश को भुगतना पड रहा है।आजादी के पहले से आज तक कांग्रेस पार्टी की तमाम उपलब्धियों को आप नजर अंदाज कर भी दें तो भी देश को हर परिस्थितियों में जोड के रखने के लिए कांग्रेस पार्टी ने हर मूल्य चुकाया है। लेकिन कभी वर्तमान सरकार की तरह देश को टूटने नहीं दिया, ना टूटने देंगे। राहुल गाांधी जी की भारत जोडो यात्रा भारत की सत्ता में क्या परिवर्तन करेगी या नहीं करेगी हम नहीं जानते ना ही हमारा यह उद्देश्य है, लेकिनन भारत को जोडने के नाम पर जनता से मिलने वाला प्यार और समर्थन यह तो इशारा करता है की देश को तोडा तो गया है। सत्ता की परवाह हम नहीं करते लेकिन देश को कमजोर होकर टूटते देखना राहुल गाांधी जी के खून और कांग्रेस पार्टी के संस्कारो में नहीं है। देश से हम हैं, देश मजबूत होगा तो हम मजबूत होंगे। ऐसे ही कुछ आांकडे इस ओर इशारा करते हैं। प्रेसवार्ता में हितेश चौधरी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव अजय जायसवाल, गोविंद जायसवाल, आफत हुसैन, भूपेश चौधरी, विशाल ठाकुर, शुभम जलोदिया,अमन पाटीदार, रोहित डांगी आदि उपस्थित थे।