Category: विशेष

  • आचार्य श्री अभय यादव जी को ज्योतिष गौरव सम्मान एवं दैवज्ञ शिरोमणि रजत पदक से किया गया सम्मानित / डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव जी, श्री सुरेश सावनेर जी को ज्योतिष गौरव  सम्मान ।

    आचार्य श्री अभय यादव जी को ज्योतिष गौरव सम्मान एवं दैवज्ञ शिरोमणि रजत पदक से किया गया सम्मानित / डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव जी, श्री सुरेश सावनेर जी को ज्योतिष गौरव सम्मान ।

    विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ उज्जैन एवं पूर्ण श्री फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में विक्रम विश्वविद्यालय के सभागार ( विक्रम कीर्ति मंदिर ) में अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महाधिवेशन का आयोजन दिनांक 17 -18 दिसंबर 2022 (पौष कृष्ण पक्ष नवमी, दशमी विक्रम संवत 2079) को किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे माननीय डॉ मोहन यादव जी ( उच्च शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल) , अध्यक्ष मा. प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडे जी (कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन) एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रो. विजय कुमार सी जी मेनन (कुलपति, महर्षि पाणिनि, संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन), श्री राम तिवारी जी, श्री राजेश कुशवाहा जी, संजय नाहर जी, श्री मुकेश टटवाल जी (महापौर, उज्जैन नगर पालिका निगम), मा. कलावती यादव जी (अध्यक्ष, उज्जैन नगर पालिका निगम) डॉ प्रशांत पोराणिक जी(विक्रम वि.वि. उज्जैन), सारस्वत अतिथि डॉ.अवधेश पुरी जी महाराज (स्वास्तिक पीठाधिश्वर उज्जैन) एवं कार्यक्रम के संयोजक मा. डॉ. सर्वेश्वर शर्मा जी(ज्योतिष विभाग, विक्रम वि.वि.) के निर्देशन में किया गया । जिसमें देश एवं विदेश के कोने-कोने से हजारों ज्योतिषियों ने भाग लिया। जिसमें डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव जी, श्री सुरेश सावनेर जी, को ज्योतिष गौरव सम्मान एवं आचार्य श्री अभय यादव जी को ज्योतिष गौरव सम्मान के साथ- साथ ज्योतिष के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य हेतु “दैवज्ञ शिरोमणि रजत पदक” (विशुद्ध चांदी से निर्मित) सम्मान से भी सम्मानित किया गया ।

  • सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने चार जिला अधिकारियों के वेतन रोकने के दिये निर्देश

    सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने चार जिला अधिकारियों के वेतन रोकने के दिये निर्देश

    ————– ————– देवास कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में समयसीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री महेंद्र सिंह कवचे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवानी तरेटिया सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। सीएम हेल्‍पलाइन पर शिकायतों का निराकरण नहीं करने एवं शिकायतों के निराकरण में रैंकिंग कम होने पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने महिला बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, संस्‍थागत वित्‍त एवं किसान कल्‍याण एवं कृषि विकास अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण अभियान चलाकर करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें तथा विभागीय रैंक सुधारें। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि 50 दिवस से अधिक लम्बित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से संतुष्टि पूर्वक करें। समाधान ऑनलाइन शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा की। टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकृ‍त करें। प्रकरणों को पोर्टल पर दर्ज करते हुए उसका संक्षिप्त विवरण भी डाले। सभी‍ जिला अधिकारी ‘’उत्‍तरा पोर्टल’’ को नियमित रूप से देखे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में दिव्‍यांगों को चिन्हित करने के लिए शिविर लगाये। नगरीय निकायों को निर्देश दिये कि रेलवे ट्रेक के पास पशु को विचरण नहीं करने दें। जिले में उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र, संजीवनी, खाद्य विभाग की दुकानों तथा बागली में टेलिफोन टॉवर के लिए भूमि आवांटित करें। देवास में आईटी पार्क के लिए भूमि चिन्हित करें। पंचायत चुनाव के लिए विद्युत विभाग नोड्यूज देने के लिए 20 से 22 दिसम्‍बर तक काउंटर लगाकर उम्‍मीदवार को नोड्यूज प्रदान करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजनांतर्गत निराश्रित निर्धन परिवार की कन्या/विधवा/परित्यकता के लिए निःशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन 18 जनवरी 2023 को कृषि उपज मण्डी प्रांगण सोनकच्छ में आयोजित किया जा रहा है। सामूहिक सम्मेलन के लिए अधिक से अधिक पंजीयन करायें।

  • बायपास स्थित ट्रांस्पोर्ट नगर की अधिग्रहित जमीन पर कार्य प्रारंभ किया कार्य मे बाधा डालने वाले लोगो को बलपूर्वक हटाया गया, बालगढ़ स्कूल के पास शराब की शिकायत पर ढाबा संचालक स्वयं अपना डाबा हटाने को हुए राजी, जिला प्रशासन की कार्रवाई

    बायपास स्थित ट्रांस्पोर्ट नगर की अधिग्रहित जमीन पर कार्य प्रारंभ किया कार्य मे बाधा डालने वाले लोगो को बलपूर्वक हटाया गया, बालगढ़ स्कूल के पास शराब की शिकायत पर ढाबा संचालक स्वयं अपना डाबा हटाने को हुए राजी, जिला प्रशासन की कार्रवाई

    देवास/ देवास बायपास स्थित ट्रांस्पोर्ट नगर की अधिग्रहित जमीन पर कार्य प्रारंभ किया गया। विगत कई दिनो से भू—स्वामियो, कृषको द्वारा कार्य मे बाधा डाली जा रही थी। माननीय न्यायालय का आदेश प्राप्त होने पर बाधा डाल रहे लोगो को तत्काल बलपूर्वक हटाया गया ओर लगभग 20 से 25 जेसीबी एवं अन्य संसाधनो से कार्य प्रारंभ कर ट्रांस्पोर्ट नगर की सडको की खुदाई आरंभ की गई। ज्ञात हो कि कार्य प्रारंभ के पहले बाधा उत्पन्न करने वाले लोगो को समझाईश दी गई, नही मानने पर एवं कार्य मे बाधा डालने पर उतारू लोगो का पकडकर जैल भेजा गया। बडे पैमाने पर पुलिस प्रशासन द्वारा उपस्थित विकास प्राधिकरण मुख्यकार्यपालन अधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान,एसडीएम प्रदीप सोनी, डीएसपी किरण शर्मा, सीएसपी विवेक चौहान तेहसीलदार पूनम तोमर एवं तीनो थाना प्रभारी व उनकी टीम के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा तत्काल बाधा उत्पन्न करने वाले लोगो हटाया जाकर कार्य प्रारंभ करवाया गया। पहले जमीन का पुन: ले—आउट नप्ती डालकर चूने से लाईन डाली गई तथा अधिग्रहित जमीन पर निर्मित होने वाला ट्रांस्पोर्ट नगर मे उपयोग होने वाली सडको की खुदाई प्रारंभ कर दी गई साथ ही मैन रोड पर बाधित पक्की दुकानो एवं ढाबे को भी तोडा गया। इस प्रकार शुक्रवार को प्रशासन के अमले के द्वारा शहर मे शासकीय स्कुल बालगढ के पास स्थित ढाबे पर पुलिस प्रशासन को शराब की बिक्री की शिकायत पाई जाने पर पुलिस एवं निगम प्रशासन का अमला ढाबा तोडने पहुॅचा,ढाबे वालो के द्वारा निगम एवं पुलिस प्रशासन से अनूरोध कर स्वंय ही अपना ढाबा हटाये जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। विकास प्राधिकरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशालसिह चौहान ने बताया कि कई दिनो से ट्रांस्पोर्ट नगर का निर्माण कार्य लंबित था। जिसे जिला एवं पुलिस प्रशासन के माध्यम से बाधित लोगो को हटाकर ट्रांस्पोर्ट नगर का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। जो कि निरंतर रूप से जारी रहेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चौहान ने मौके पर उपस्थित कार्यपालन यंत्री प्रदीप पाठक, एच.एस.पाटीदार को निरंतर जारी कार्य की मानिटरिंग के साथ सहायक यंत्री मुनव्वर बेग, रंजन गर्ग, उपयंत्री संतोष को निरंतर कार्य चलता रहे के निर्देश दिये।

  • देवास जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों के  बैंक खातों से आधार कार्ड लिंक के लिए जिले की समस्त बैंक शाखाओं में 19 ,  21 एवं 23 दिसंबर को अभियान चलाया जाएगा

    देवास जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों के बैंक खातों से आधार कार्ड लिंक के लिए जिले की समस्त बैंक शाखाओं में 19 , 21 एवं 23 दिसंबर को अभियान चलाया जाएगा

    —– देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों के बैंक खाते एवं आधार कार्ड लिंक करने के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। बैंक खातों से आधार कार्ड लिंक के लिए जिले की समस्त बैंक शाखाओं में 19 दिसम्बर, 21 दिसम्बर एवं 23 दिसंबर को अभियान के तौर पर जिले की समस्त शाखा में अतिरिक्त काउंटर / हेल्पडेस्क पर फ्लेक्स बैकड्राप बनाकर कार्य का संपादन किया जाएगा। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कार्य संपादन के लिए अपर कलेक्टर श्री महेंद्र सिंह कवचे को नियंत्रक तथा अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है ।

  • कलेक्टर गुप्ता फिर पहुंचे ग्रामीण अंचल में बागली विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण  ———-  निरीक्षण के दौरान संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

    कलेक्टर गुप्ता फिर पहुंचे ग्रामीण अंचल में बागली विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण ———- निरीक्षण के दौरान संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

    ———– देवास कलेक्टर गुप्ता का ग्रामीण औचक निरीक्षण लगातार जारी है जिसके परिणाम भी अच्छे आ रहे हैं अधिकारी कर्मचारी में कम से कम है डर है कलेक्टर महोदय किसी समय भी आ सकते हैं अबे सीधी जनता की बात सुन रहे हैं ऐसे ही आज कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने आज बागली विकासखंड के हाटपीपल्या, ग्राम लिंबोदा, कमलापुर, नयापुरा सहित अन्य ग्रामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने ग्राम पंचायत लिंबोदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर सचिव अरविंद व्यास, सहायक सचिव ईश्वर पाटीदार को नोटिस जारी करने तथा साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। हाटपीपल्या में हाटपीपल्या से देवगढ़ मार्ग पर काम बंद होने पर ईई पीडब्ल्यूडी को नोटिस करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सिविल हॉस्पिटल हाटपीपल्या का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहा कि सिविल हॉस्पिटल हाटपीपल्या में भूमि उपलब्ध है, नवीन हॉस्पिटल भवन और आवासीय भवन के लिए जमीन आवांटित करने के लिए शासन को पत्र लिखे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम कमलापुर के शासकीय माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में अच्छा कार्य करने पर प्रिंसिपल शासकीय माध्यमिक शाला कमलापुर को प्रशस्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर शाला विकास निधि से उक्त शाला में कम्प्यूटर टीचर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। माध्यमिक कमलापुर हाईस्कूल शिक्षिका नसरीन खान लंबे समय से मेडिकल अवकाश पर हैं, उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पंचायत नयापुरा व अन्य ग्रामों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉप डेम, नल जल योजना अंतर्गत बनाई गई पानी की टंकी का निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश संबंधितों अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने धनतालाब नल जल योजना में ट्रांसफॉर्मर हेतु जांच के लिए डी ई एमपीईबी को पत्र लिखने के निर्देश दिए और कहा कि इसकी पूरी जानकारी बनाकर दें। उन्होंने निर्देश दिए कि नल जल योजना के लिए विद्युत कनेक्शन दूरस्त करें। उपसंचालक पशुपालन को गौशाला ग्राम चारिया की गौ संवर्धन बोर्ड की राशि न मिलने के संबंध में तथा दाने का पैसा कटने के बावजूद दाना न मिलने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।। कलेक्टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम पंचायत पलासी का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत पलासी के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि है की जलकर की वसूली नियमित नहीं हो रही एवं जलकर की वसूली के बाद जल निगम को भी उसका एक भाग अंतरित किया जाना है। इसके लिए सचिव दीपक मनसोरे को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।

  • *लोहारदा की नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्घटना में घायल

    *लोहारदा की नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्घटना में घायल

    लोहारदा नगर पंचायत अध्यक्ष संध्या पति सुनील मालू की कार बधावा हीरापुर के बीच में खाई में उतर गई जिससे लोहारदा नगर पंचायत अध्यक्ष संध्या मालू को सिर में चोट आई है । कार को उनके पति सुनील मालू चला रहे थे,घटना गुरुवार दोपहर 3:00 बजे के लगभग इंदौर से आते वक्त बधावा हीरापुर के बीच की बताई जा रही है, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। अध्यक्ष श्रीमती मालू को उपचार हेतु इंदौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार का नंबर एमपी 09 सीक्यू 3410 है