Category: विशेष

  • देवास शहर के विकास के लिए मिली 70 करोड की सौगात 70 करोड की राशि से होंगें विभिन्न विकास कार्य

    देवास शहर के विकास के लिए मिली 70 करोड की सौगात 70 करोड की राशि से होंगें विभिन्न विकास कार्य

    देवास/ प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता मे गठित साधिकार समिती की बैठक विडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से दिनांक 17 जनवरी 2023 को आयोजित की गई। जिसमे देवास शहर के विकास के लिए कलेक्टर ऋषव गुप्ता के द्वारा विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमे पुनर्घनत्वीकरण प्रारंभिक परियोजना प्रतिवेदन मे देवास विकास प्राधिकरण द्वारा शहरी क्षेत्रो मे देवास जिला होमगार्ड परिसर की शासकीय भूमि पर पुनर्घनत्वीकरण नीति 2022 के अन्तर्गत विस्तृत परियोजना देवास विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तुत होमगार्ड विभाग की भूमि, कलेक्टर परिसर के सम्मुख स्वास्थ्य विभाग की भूमि तथा नगर निगम देवास द्वारा प्रस्तुत पुराने निगम कार्यालय भवन की भूमि जो की 5 हजार वर्ग मीटर होकर पुनर्घनत्वीकरण योजना के अन्तर्गत व्ययन करते हुए विकासकर्ता के माध्यम से जिला होमगार्ड की भूमि पर भवन निर्माण के साथ जिला कमाण्डेंट कार्यालय एस.डी.ई.आर.एफ.कार्यालय होमगार्ड सैनिको के लिए बैरिक, डिस्ट्रीक्ट कमाण्डेंट एवं एस.डी.ई.आर.एफ.अधिकारी हेतु एक ई टाईप एवं 02 जी टाईप शासकीय आवास का निर्माण, होमगार्ड/ एस.डी.ई.आर.एफ. के प्रशिक्षण हेतु एक प्रशिक्षणार्थी एवं एक प्रशिक्षण हॉल का निर्माण, परेड ग्राउंड एवं मंच कम्पाउण्ड वॉल तथा परिसर के माध्य से प्रस्तावित पहुॅच मार्ग लगभग 800 मीटर आदि का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। जिसमे 1.22 हेक्टेयर भूमि निवर्तन हेतु विकासकर्ता को दी जावेगी जिसके फलस्वरूप विकासकर्ता द्वारा राशि रूपये 11.34 करोड का उक्त कार्य किया जावेगा। इसी प्रकार कलेक्टर कार्यालय के सम्मुख स्थित स्वास्थ्य विभाग की भूमि पर पुनर्घनत्वीकरण योजना अन्तर्गत प्रस्तावित निर्माण कार्य मे परियोजना प्रतिवेदन अनुसार ओपीडी भवन, पैथालॉजी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक कार्यालय, जिला मलेरिया कार्यालय, जिला क्षय केन्द्र, जिला एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम कार्यालय (आईडीएसपी) जिला उपसंचालक खाद्य एवं औषधी प्रशासन कार्यालय आदि का निर्माण विकासकर्ता द्वारा किया जावेगा। जिसमे निवर्तन हेतु विकासकर्ता को 2800 वर्ग मीटर भूमि दी जावेगी। जिसके फलस्वरूप विकासकर्ता द्वारा उक्त कार्य राशि रूपये 19.13 करोड के कार्य किया जावेगा। इसी प्रकार नगर पालिक निगम देवास के पुराने कार्यालय की 5 हजार वर्ग मीटर की भूमि निर्वतन हेतु विकासकर्ता को दी जावेगी जिसके फलस्वरूप पुनर्घनत्वीकरण योजना के अन्तर्गत विकासकर्ता द्वारा राशि रूपये 39.34 करोड के निम्न कार्य किये जावेगें जिसमे आय.एस.बी.टी. (इन्टर स्टेट बस टर्मिनल) तथा भगवती द्वार सराय पर नवीन विकास कार्य के साथ निगम के विभिन्न स्थानो पर 3 झोनल कार्यालय एवं शहर के एम.आर., मुख्य मार्गो के निर्माण कार्य सम्मिलित होकर कार्य किये जावेगें। विडियो कान्फेंन्स के माध्यम से साधिकार समिती की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता मे कलेक्टर ऋषव गुप्ता के साथ निगम आयुक्त विशालसिह चौहान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एम.के.शर्मा, होम कमाण्डेंट अधिकारी मधु तिवारी की उपस्थिती मे उक्त परियोजना प्रतिवेदन मे कार्यो की, साधिकार समिती अध्यक्ष व मुख्य सचिव के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही बैठक मे उपस्थित विकास प्राधिकरण सहायक यंत्री मुनव्वर बैग, निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा को उक्त कार्यो की निविदा आमंत्रित किये जाने की कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश के साथ साधिकार समिती की बैठक सम्पन्न हुई।

  • कलेक्टर दरबार में अब बदला माहौल जनसुनवाई में कई समस्याओं का मौके पर त्वरित निराकरण, अब रहते अधिकारी मुस्तैद तैनात, शासकीय भूमि से रास्ता खुलवाने, मेन रोड से ट्रांसफर हटवाने सरकारी नाले से अतिक्रमण हटाने से लेकर कई समस्याओं का त्वरित निराकरण, आम जनता भी सही मुद्दे समस्या लेकर ही जाए कहीं शेर आया शेर आया की कहावत ना चरितार्थ करें

    कलेक्टर दरबार में अब बदला माहौल जनसुनवाई में कई समस्याओं का मौके पर त्वरित निराकरण, अब रहते अधिकारी मुस्तैद तैनात, शासकीय भूमि से रास्ता खुलवाने, मेन रोड से ट्रांसफर हटवाने सरकारी नाले से अतिक्रमण हटाने से लेकर कई समस्याओं का त्वरित निराकरण, आम जनता भी सही मुद्दे समस्या लेकर ही जाए कहीं शेर आया शेर आया की कहावत ना चरितार्थ करें

    ————- देवास – जिला मुख्यालय पर लगने वाले कलेक्टर दरबार में अब लगने लगा है कि कुछ और रहा है। अधिकारी समय पर आने के साथ कम से कम जनसुनवाई में पूरे समय मौजूद रहते हैं। अब कोई मोबाइल पर गेम नहीं खेल रहा होता सबका ध्यान पीड़ित और उनकी समस्या पर रहता है यही सबसे बड़ी बात है और सबसे बड़ी बात की आने वाले पीड़ित की कुछ तो सुनवाई हो रही है वरना आम जनता का जनसुनवाई से भी विश्वास उठ रहा था जिस तरह एक महिला 2 साल बाद अपने प्लाट के लिए पिछली जनसुनवाई में आई थी ऐसे ही कई लोग अब पूरे विश्वास के साथ जनसुनवाई में आ रहे हैं। कि कुछ तो समस्या हल होगी दर्द का इलाज ना हो मलमपट्टी तो हो ही जाएगी। फिर अगर अच्छे से अगर उनसे कोई बात कर ले तो यही आधा काम तो हो ही जाता है। आम जनता को भी समझना चाहिए जिला कलेक्टर के पास जब अपनी समस्या लेकर जाए तो वह ऐसी हो कि वाकई में पीड़ित हो और कहीं उसकी सुनवाई ना हो तो कलेक्टर के पास जाए वरना छोटी मोटी समस्या के लिए कलेक्टर दरबार में फाइलों का अंबार ना लगाएं ।इसमें बिचारा पीड़ित जो सबसे ज्यादा समस्या से ग्रस्त रहता है। वह अपनी परेशानी नहीं बता पाता और वही का वही रह जाता है हमारे छोटे-मोटे काम के लिए हम शासन की जन सुनवाई योजना मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व अन्य हेल्पलाइन का गलत दुरुपयोग ना करें वरना 1 दिन यह सब योजना शेर आया शेर आया की तरह आवेदक की बात अनसुनी और अनदेखी करने पर मजबूर हो जाते हैं। जिस तरह सीएम हेल्पलाइन का कई लोगों ने गलत दुरुपयोग कर छोटी मोटी बात पर ही शिकायत पर शिकायत कर एक अच्छी सहायता योजना को अपने व्यक्तिगत उपयोग शिकायत कर पटरी से उतार दिया है। इसी तरह जन सुनवाई में भी कई शिकायत जो सामान्य हल होने के साथ यह आने लायक नहीं रहती है तो कई न्यायालय संबंधी प्रकरण व उलझाने वाले प्रकरण के कारण यह भी फाइलों का अंबार लगने के साथ वाकई में पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाता है खैर अभी तो जिला कलेक्टर वापस जनसुनवाई को पटरी पर ला दिया है आम जन का विश्वास बढ़ा है बस आमजन इसे केवल गंभीर पीड़ित तक ही रहने दे और सही पटरी पर चलने दे। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, आईएएस ट्रेनी श्री टी. प्रतीक राव, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। आने-जाने का रास्‍ता खुलवाया जाये जनसुनवाई में श्री नरेन्‍द्रसिंह पिता मदनसिंह निवासी नानाधाराखेडी तहसील सोनकच्‍छ ने आने जाने के शासकीय रास्‍ते को खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये। मेनरोड पर लगा ट्रॉन्‍सफार्म हटाया जाये जनसुनवाई में गन्‍धर्वपुरी के निवासियों ने विद्युत वितरण कंपनी गन्‍धर्वपुरी में मेनरोड पर लगा ट्रान्‍सफार्म हटाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये। सरकारी नाली से अतिक्रमण हटवाया जाये जनसुनवाई में श्री राजू मोरे पिता गंगादयाल मोरे निवासी देवास ने सरकारी नाली से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये। लोन की सहायता दिलाई जाये जनसुनवाई में श्री उतफत खां पिता मोहम्‍मद खां निवासी देवास ने ठेला गाडी के लिए मिलने वाले 10 हजार का लोन दिलवाने के के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये। ये आवेदन भी हुए प्राप्त     जनसुनवाई में पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, इलाज के लिए सहायता दिलवाने, मीटर बदलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। 

  • लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं जिला अस्‍पताल देवास के नेत्र सहायक श्री तिवारी से ए स्‍केन मशीन राशि की हुई वसूली

    लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं जिला अस्‍पताल देवास के नेत्र सहायक श्री तिवारी से ए स्‍केन मशीन राशि की हुई वसूली

    ———– देवास 16 जनवरी 2023/ देवास जिला चिकित्सालय में आधुनिकरण के साथ व्यवस्था में भी सुधार होता नजर आ रहा है जिसके लिए जिला प्रशासन ने सख्त नजर आ रहा है अब लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है ऐसे ही सिविल सर्जन सह मुख्‍य अस्‍पताल अधीक्षक जिला चिकित्‍सालय देवास ने बताया कि नेत्र सहायक श्री राजीव तिवारी को कार्यालय द्वारा शासकीय कार्य के लिए ए स्‍केन मशीन दी थी। जो श्री तिवारी द्वारा गुम हो जाने से मशीन की राशि 02 लाख 29 हजार 600 रूपये की वसूली की गई है। इस कदम से देवास जिला चिकित्सालय में अब अधिकारी कर्मचारी लापरवाही से और गैर जिम्मेदारी से बचेंगे।

  • ग्राम सिया में निकला पथ संचलन, 10 गांवो से 300 से अधिक स्वयंसेवक हुए शामिल

    ग्राम सिया में निकला पथ संचलन, 10 गांवो से 300 से अधिक स्वयंसेवक हुए शामिल

    देवास। ग्राम सिया में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन गणेश मंदिर से प्रारंभ हुआ। संचलन में सिया मंडल के 10 गांव से लगभग 300 स्वयंसेवक उपस्थित हुए। पथ संचलन गांव के प्रमुख मार्गो से होकर निकला। इसी दौरान गांव के प्रत्येक चौराहे पर ग्रामवासियों द्वारा संचलन पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। गांव के सभी समाजजनों ने जयघोष लगाकर संचरण का हृदय से स्वागत किया। उद्बोधन महेंद्र धनगर ने बताया कि हमारा देश विश्वगुरु और सोने की चिडिय़ा था, लेकिन हमें गलत इतिहास बताया गया कि भारत गरीब तथा अनपढ़ लोगों का देश है, जबकि दुनिया में जब पढ़ाई की व्यवस्था नहीं थी तो हमारे देश में नांलन्दा ओर तक्षशिला जैसे महान विद्यालय हुआ करते थे तथा विश्व के लोग यहां शिक्षा प्राप्त करने भारत आया करते थे। हमारे परिवार व्यवस्था के कारण हम दुनिया में सबसे सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक है। जिसमें सब अपने बड़ों के प्रति आदर तथा छोटे के प्रति प्रेम का आदर्श संबंध निर्वाहन करते हैं। दुनिया के लोग आते सक्षम तो है पर शांति नहीं है और हमारे अकबर अपने परिवारवाद के कारण हम शांतिमय जीवन जीते हैं। अध्यक्षता कालू सिंह पवार ने की तथा मंच पर दिलीप पटेल व वक्ता श्री महेन्द्र धनगर उपस्थित थे। मंचन गौरव कुमावत एवं नेतृत्व राकेश चौधरी ने किया। उक्त जानकारी पिंटू चौधरी ने दी।

  • देवास जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था भैसूध में  सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना में आर्थिक अनियमितता से विक्रेता के विरुद्ध हुई कार्यवाही

    देवास जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था भैसूध में सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना में आर्थिक अनियमितता से विक्रेता के विरुद्ध हुई कार्यवाही

    ———— देवास 15 जनवरी 2023/ उपायुक्त सहकारिता देवास ने बताया कि कन्नौद तहसील की प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था भैसूध में सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना के अंतर्गत आर्थिक अनियमितता से संबंधित विक्रेता गजानंद शर्मा की अचल संपत्ति को कुर्क करने के आदेश किए है। उन्होंने बताया कि बताया गया है कि विक्रेता गजानंद शर्मा ने संस्था में राशी रुपए 4 लाख 95 हजार का आर्थिक गबन किया है। ये वो राशि है जो दुकान से वितरण किए गए खाद्यान्न और खाली वरदान को बेचने के बाद दोषी विक्रेता ने संस्था में जमा नहीं कराई है। उपायुक्त सहकारिता देवास द्वारा इनकी अचल संपत्ति के रूप में ग्राम भैंसून में इनके आवास के खरीदने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही इनके विरुद्ध प्रकरण में अवसर दिया गया है कि यह अपना पक्ष समर्थन प्रस्तुत करें। अगर पक्ष समर्थन प्रस्तुत नहीं किया गया तो इनकी यह संपत्ति नीलाम करके गबन की राशि की वसूली की जाएगी । उपायुक्त सहकारिता द्वारा बताया गया है कि ऐसे अनियमितताएं दूसरी जगह भी पाई गई तो दोषी विक्रेता के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।