Category: विशेष

  • पेकी  प्लाट के नाम पर गरीब का मकान तोड़ना पड़ा भारी, कलेक्टर का नाम बदला जनता ने, विरोधी भी चाहते कि मंत्री बन जाए नेताजी, विधायक प्रतिनिधि, प्राधिकरण  पैलेस का

    पेकी प्लाट के नाम पर गरीब का मकान तोड़ना पड़ा भारी, कलेक्टर का नाम बदला जनता ने, विरोधी भी चाहते कि मंत्री बन जाए नेताजी, विधायक प्रतिनिधि, प्राधिकरण पैलेस का

    भगत- –बाबा प्रणाम।

    बाबा — प्रणाम बेटा क्या खबर है।

    भगत – बाबा पेकी प्लाट का मुद्दा गहरा गया है। भगत– हां बेटा अभी पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है देवास नगर निगम के इंजीनियर के वाइरल वीडियो से आम जनता में और ज्यादा विरोध है नगर निगम की बदनामी के साथ सरकार की भी बदनामी हो रही है ।कि आखिर नगर निगम को पूरे देवास शहर में बड़े रसूखदार के पेकी प्लाट और, अतिक्रमण छोड़कर शहर से दूर आवास नगर में ही क्यों गलत दिखा क्या इसमें उच्च अधिकारी भी सहमत है यह मुद्दा पूरे प्रदेश में गहरा सकता है ।एक गरीब का मकान तोड़ना तो ठीक इंजीनियर द्वारा उससे जो व्यवहार किया गया वह उससे ज्यादा दुखी करता है।

    भगत –इंजीनियर पहले भी बहुत विवाद में रहे हैं

    बाबा — हां बेटा पहले भी कई लोगों से पंगा लिया अभी हाल में ही युवा पार्षद शीतल गहलोत से पंगा लिया था परंतु शीतल गहलोत भारी पड़े ।अब आम जनता को भी समझ में आ रहा है कि कौन गलत कौन सही।

    भगत कांग्रेस ने भी मुद्दा उठाया है और प्रदेश तक ले जाएगी । बाबा—- हां मनोज राजानी ने सही मुद्दा उठाया जबरिया मुद्दे उठाने से अच्छा है आम जनता के दर्द को उठाओ, आम जनता पर हो रहे अत्याचार को उठाओ । विकास कार्य से जलो मत अपने अलग आम जनता के मुद्दे उठाओ मनोज राजानी ने गर्म लोहे पर वार किया है। मुद्दा बहुत सही है पूरे शहर में नगर निगम और सरकार पर सवाल उठ रहे हैं।


    भगत — जनता ने कलेक्टर का नाम भी बदल दिया है। बाबा — कर्म किए जा फल की इच्छा मत कर ऐ इंसान। मात्र 4 महीने में स्मार्ट कार्य करने के साथ स्मार्ट स्कूल में एलईडी देने की योजना वह भी जनसहयोग से प्रदेश में प्रेरक बन सकती है कलेक्टर गुप्ता की मेहनत अब रंग ला रही है। 4 महीने जी तोड़ मेहनत के साथ कुछ अलग करने का जज्बा जुनून कलेक्टर गुप्ता में है यह एक उदाहरण है कि आप जो कार्य आपको दिया है वहीं ईमानदारी से करते हैं तो आपका नाम चलेगा ही मन को संतोष भी होगा सुकून भी खुला कलेक्टर दरबार लगाने के साथ गरीब के प्रति दर्द और उनकी समस्या के लिए सदा तत्पर रहने की शैली आम जनता को खूब भाती है। आम जनता ने अब उनको न्याय प्रिय कलेक्टर के साथ एक और नया नाम दिया है स्मार्ट कलेक्टर।

    भगत ——-नकल पर भी नकेल कर दी। बाबा –नकल में भी अकल चाहिए और अभी शहर में तो अंकुश लग गया है परंतु अकलदार ने अपनी दुकान ग्रामीण क्षेत्र में लगा ली है दूरी दोनों और 35 किलोमीटर से ज्यादा नहीं है परंतु कलेक्टर से ज्यादा खुफिया नकल वालों के पास है पहुंचने के पहले ही सब कुछ सामान्य फिल्मी स्टाइल में।

    भगत —मिलावटखोरों के खिलाफ भी अभियान चल रहा है। बाबा—- अच्छी बात है परंतु यहां भी वही बात हो रही है कि उन तक खाद्य विभाग नहीं पहुंचता है बस शहर में छोटे-छोटे खुले रूप से डेरी से लेकर अन्य व्यापार करने वाले पर खाद्य विभाग की कार्रवाई होती है। मसाला उद्योग जो सीधा आमजन की सेहत पर प्रभाव डालता है। फिर नमकीन वालों का तो बोलबाला है और मावे वाले बड़े वाले हैं ।खैर अच्छा अभियान तो शुरू किया कुछ दिन तो मिलावट खोर आमजन को अच्छा खिलाएंगे।

    भगत— ब्याज खोर भी वापस बाजार में आ गए हैं। बाबा ——ब्याज तो बैंक भी लेती है परंतु कहीं कागज लेने के साथ ऑफिस ऑफिस के चक्कर लगवा दी है और आमजन को जब जरूरत पड़ती है तब यह ब्याज खोर अवसर का फायदा उठाते हैं ।और मनपसंद ब्याज पर मजबूर पैसा लेता है फिर चक्रव्यूह में गरीब फसता चला जाता है इसके लिए पुलिस विभाग को कैंप लगाना चाहिए एक दशक पहले शिविर में कहीं ब्याज खोर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई थी। उसके बाद कुछ वर्षों तक ब्याज खोर बाजार से नदारद थे अब फिर मैदान में हैं साहूकारी ब्याज ठीक है लेकिन 5 से 10 परसेंट और फिर आगे ब्याज पर ब्याज पीड़ित को और मजबूर बना देता है। कलेक्टर और एसपी ने मिलकर एक शिविर लगाना ही चाहिए।

    भगत —-कलेक्टर का अगला मिशन स्वास्थ्य विभाग है। बाबा— स्वास्थ्य विभाग में बिल्डिंग से लेकर आधुनिक चिकित्सा उपकरण तक में बदलाव हुआ है बस नहीं हुआ तो चिकित्सकों और कुछ स्टॉप के लोगों का ह्रदय परिवर्तन उनके लिए आज भी आम जनता एक ग्राहक है ।और शासकीय वेतन से ज्यादा निजी क्लीनिक पर निजी पर फीस फर्ज से ज्यादा अच्छी है खैर अब कलेक्टर इस विभाग मैं अपनी एंट्री करने वाले हैं तो कुछ सुधार तो होगा ही । कलेक्टर को सबसे पहले इनके मन परिवर्तन करने के लिए कुछ करना चाहिए आम जनता के मन में सरकारी हॉस्पिटल के प्रति जो विश्वास पहले उठ गया था वह भी कोरोना काल में वापस शासकीय हॉस्पिटल की ओर ले आया है ।उसे भुनाना होगा अगर चिकित्सक आर्थिक लोभ छोड़ दे तो वह भगवान की तरह हम जनता में पूजा जाएंगे आर्थिक लाभ कमा कर सम्मान होने से अच्छा है आर्थिक लाभ छोड़कर लोगों के दिल में जगह बनाने के साथ ईश्वर के यहां भी अपनी जगह सुरक्षित कर लो वरना कई चिकित्सकों के हाल आपके सामने हैं । कुछ चिकित्सक के नाम आज भी जनता में आदर के साथ सम्मान के साथ लिए जाते हैं ।

    भगत— नेताजी मंत्री बनने जा रहे हैं। बाबा —-अगला विधायक का टिकट ले आए वही बहुत है अभी तो चारों और विरोध है नेता जी के विरोधी भी चाहते हैं कि नेता जी को मंत्री बना दो कम से कम क्षेत्र में पहले कम दिखते थे अब और नजर नहीं आएंगे।

    भगत –इससे तो नेताजी का फायदा होगा।

    बाबा– हां बेटा थोड़े दिन के लिए रुतबा बढ़ेगा परंतु अभी विधानसभा क्षेत्र में पहले ही नेताजी की उपस्थिति कम पर और अब बस कुछ महीने और यूं कहे की दिन भी बहुत कम है और नगर विधायक मंत्री बन जाते हैं तो आधा समय भोपाल और अन्य शहरों में बीत जाएगा फिर गई विधानसभा हाथ से। विरोधी तो चाहते ही यही है कि मंत्री बनने के बाद दूसरे शहर और भोपाल में नेताजी समय दे और हम क्षेत्र में जो पहले से ही सक्रिय है। अब देखना है ग्रामीण क्षेत्र के यह नेताजी को मंत्रिमंडल में स्थान मिलता है या नहीं।

    भगत — भरत चौधरी विधायक प्रतिनिधि बने। बाबा— राजे के दरबार में भले ही आप कितनी उछल कूद कर लो बनेगा उनकी पसंद का ही वह भी सादगी सीधा सरल व्यक्ति। भरत सीधे सरल व्यक्ति के साथ सभी में मिश्रित हो जाते हैं अब अपना दायित्व निभाने का समय आ गया है। जितना विश्वास पैलेस में किया है उतना ही कार्य करना चाहिए जो दायित्व मिला उसे अगर ईमानदारी से निभाओ थोड़ी मेहनत करो तो वह पद भी यादगार बन जाता है।

    भगत— देवास में कई विधायक प्रतिनिधि के नाम चले हैं। बाबा —फिर वही बात विधायक प्रतिनिधि पूरे जिले में अभी तक मनोज राजानी, दुर्गेश अग्रवाल ,सुभाष शर्मा और सुनील पुरोहित, रवि जैन का नाम चला है ।जिन्होंने विधायक प्रतिनिधि का दायित्व बखूबी निभाया है। आप विधायक प्रतिनिधि हो तो प्रशासनिक क्षेत्र के साथ क्षेत्र की आम जनता जो विधायक तक नहीं पहुंच पाती उन तक पहुंचना। विधायक ने कॉलेज से लेकर और भी कई जगह जनप्रतिनिधि के रूप में दायित्व दिया है पॉलिटेक्निक कॉलेज से लेकर के पी कॉलेज जीडीसी और भी जगह पर अगर वह लोग भी इमानदारी से वहां पर कार्य करें तो वह स्थान अलग ही नजर आएगा कॉलेज में भी बहुत कुछ करने के अवसर है युवाओं की नई टीम जोड़ने के साथ कॉलेज को भी स्मार्ट कॉलेज बना सकते हैं परंतु हर बात के लिए जुनून जज्बा चाहिए और मेहनत भी।

    भगत — पति परमेश्वर भी विधायक प्रतिनिधि का लेटर पैड उपयोग में लाते हैं। बाबा —सही बात है महापौर हो या जिला पंचायत जनपद या मंडी या और कोई जगह जहां नेता जी की पत्नी निर्वाचित होकर आई है वहां पर अभी तक पिछले दरवाजे से एंट्री के लिए विधायक प्रतिनिधि का लेटर पैड उपयोग में आता है। अब बात करें मनोज राजानी की तो वह सज्जन वर्मा के परमानेंट विधायक प्रतिनिधि है सोनकच्छ ही नहीं पूरे जिले की नब्ज मालूम है प्रशासनिक क्षेत्र में भी सत्ता हो या विपक्ष अच्छी पकड़ बरकरार है। दूसरा दुर्गेश अग्रवाल दो दशक से विधायक प्रतिनिधि का दायित्व निभा रहे हैं और प्रशासनिक पकड़ के साथ क्षेत्र में अंदर ही अंदर आमजन के बीच केवल विधायक के लिए कार्य करते रहे विरोधी भले ही कितने ही विरोध करे विधायक जानते हैं उनके लिए क्या किया और उन्होंने उसका पुरस्कार भी विरोध के बाद भी दे दिया। सुभाष शर्मा ने भी प्रतिपक्ष नेता से लेकर सभापति और महापौर तक विधायक प्रतिनिधि का दायित्व की साथ में निभाया बस लंबे समय सत्ता में रहने के कारण थोड़ा इनको विरोध झेलना पड़ा वरना विधायक प्रतिनिधि का दायित्व अच्छी तरह निभाया इसी तरह रवि जैन ने सोशल मीडिया से लेकर कोरोना आपदा में जनता के बीच अपनी जगह बनाई। ऐसे ही ग्रामीण क्षेत्र से सुनील पुरोहित ने ग्रामीण क्षेत्र से विधायक प्रतिनिधि का दायित्व निभाने के साथ कोरोना आपदा में पूरे क्षेत्र में सेवा कर नाम कमाया। पुरोहित के विधायक हारने के बाद पुरोहित ने इंदौर में अपना वर्चस्व जमा लिया। विधायक प्रतिनिधि हार फूल पहनकर फूल का कुप्पा होने की जगह सीधे जनता के बीच सुख-दुख में साथ खड़े रहे फ्लेक्स पर फोटो की जगह जनता के दिल में जगह बनाए तो विधायक प्रतिनिधि का पद सार्थक होगा वरना स्टेज पर कुछ कुर्सी और कुछ समय के लिए हार फूल स्वागत सत्कार के बाद फिर वही हार है।

    भगत –बीमारी का मौसम आ गया। बाबा —- ऋतु परिवर्तन के साथ ही कुछ समय के लिए नई नई बीमारी आती है इस समय बच्चों के लिए यह नई बीमारी परेशान कर रही है ।डॉक्टरों के यहां लाइन लगी है खांसी से लेकर बुखार तक और फिर यह लंबे समय तक चलने के कारण आम जनता परेशान है। डॉक्टर चाहे जो भी नाम दे परंतु यह बीमारी कुछ अलग ही है। आम जनता ऋतु परिवर्तन के साथ खान-पान पर ध्यान दें और खासकर बच्चों में खांसी 8 से 10 दिन में जा रही है। चिकित्सकों का मेडिकल स्टार्स वालों का मौसम है ।

    भगत –शहर कोतवाली खाली है। बाबा —बेटा प्राधिकरण में भले ही विरोधी बोर्ड बैठ जाए परंतु शहर कोतवाली में तो राजे की मर्जी चलेगी अब किस पर कृपा होगी यह अंदर की बात है।

    भगत —प्राधिकरण अध्यक्ष कितने दिन के लिए बनेगा। बाबा —-बेटा देखा जाए तो यह भी अभी पैलेस के पास ही है और अगर पैलेस की पसंद का नहीं बन रहा है तो हो सकता है कि मुख्यमंत्री की कृपा भी विरोधी नेता पर नहीं हो। पैलेस के पास अभी भी प्राधिकरण हे। नगर निगम में अपने महापौर सभापति के बाद अब कमिश्नर के लिए वहां पर इतना स्थान नहीं जितना प्राधिकरण मैं सर्वे सर्वा है। कमिश्नर भी तो आनंद भवन के ही है। और अब समय भी बहुत कम है विधानसभा चुनाव सामने हैं मतलब गई भैंस पानी में।

  • महिला थाना सेल कोतवाली में विधिक जागरूकता शिविर महिला सेल सदस्ययो को किया सम्मानित

    महिला थाना सेल कोतवाली में विधिक जागरूकता शिविर महिला सेल सदस्ययो को किया सम्मानित

    देवास। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश अनुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं श्रीजी बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ द्वारा संयुक्त रूप से महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को महिला थाना सेल कोतवाली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर सभी उपस्थित महिला सेल के सदस्ययो को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूसुफ आफरीन जहाँ एवं विशेष अतिथि स्टेला आकांक्षा दयाल फिजियोथैरेपिस्ट एवं कथा वाचक श्री दीदी की उपस्थिति में महिला दिवस पर महिला सम्मान हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं दहेज प्रतिषेध अधिकारी रॉबिन दयाल उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार संबंधित प्रधानों के बारे में बताया गया। पीड़ित प्रतिकर  योजना के बारे में जानकारी देते बताया कि किसी महिला के साथ अपराध घटित होता है तो उनके पुनर्वास एवं आश्रितों के लिए प्रतिकार योजना के अंतर्गत प्रतिकार प्रदान किया जाता है। विधिक सहायता के अनुसार निशुल्क विधिक सहायता हेतु महिला एवं बच्चों को निशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत लीगल डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अंतर्गत अधिवक्ता के माध्यम से प्रतिरक्षा प्रणाली हेतु अपराधिक प्रक्रिया में विधिक सहायता के माध्यम से विधिक कार्रवाई हेतु अधिवक्ता प्रदान किया जा रहा है। राजीनामा योग्य मामलों में मध्यस्था के माध्यम से सुलह समझौता की कार्रवाई भी पारिवारिक  प्रकरणों एवं समझौता योग्य मामलों में विवाद पूर्व समझौते की प्रक्रिया कर विवादों का निराकरण किया जाता है। इस अवसर पर उनि पवन यादव, एस आई कृष्णा सूर्यवंशी, एस आई पूजा सोलंकी, मोनिका शर्मा, नेहा ठाकुर, ए.एस. आई शारदा ठाकुर कविता राठौड़, घनश्याम मोदी, पदमसिंह पवार, किशोर पुष्पद, निशा पुष्पद, अर्जूनसिंह, निलू सक्सेना आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी समिति उपाध्यक्ष रुखमणी परमार ने दी।

  • कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान प्रारंभ खाद्य अधिकारी द्वारा दूध डेरी और उद्योग के लिए सैंपल, जिले में हल्दी मिर्च उद्योग में  मिलावट का कारोबार जारी

    कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान प्रारंभ खाद्य अधिकारी द्वारा दूध डेरी और उद्योग के लिए सैंपल, जिले में हल्दी मिर्च उद्योग में मिलावट का कारोबार जारी

    ———-    देवास खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आदेशानुसार मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत एवं होली के त्यौहार के अवसर पर आम जनता को मिलावट रहित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ प्राप्त हो इस के लिए जिला देवास में दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों मावा, पनीर, घी, दही एवं मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थोंं में होने वाली मिलावट की रोकथाम हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला देवास  श्रीमती निर्मला सोमकुंवर , खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र ठाकुर द्वारा टीम के साथ श्याम डेरी एण्ड क्रीमरी तहसील चौराहा देवास से दूध का नमूना, जोधपुर स्वीट्स देवास से दूध कतली का नमूना एवं पटेल दूध डेरी उपाध्याय नगर देवास से घी का नमूना लेकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गयें।       विभाग द्वारा देवास शहर में विक्रय होने वाले दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ व्यावसायियों की सघन जांच की गई। टीम द्वारा  संजय मिल्क प्रोडक्ट प्रा.लि. दुर्गानगर सिया, देवास पर स्थित मिल्क कलेक्षन एवं चिलिंग सेंटर का निरीक्षण कर दूध एवं बटर के नमूने जांच हेतु लिये गये।  कुमावत दूध डेरी जमना नगर मक्सी रोड़ देवास से घी एवं दही के नमूने जांच हेतु लिये गये। नवीन मिल्क प्रोडक्ट्स वृंदावन नगर मक्सी रोड़ देवास पर निर्माण एवं विक्रय किये जा रहे खाद्य पदार्थ मावा एवं मिल्क केक के नमूने जांच हेतु लिये गये। गुलाब डेरी जमना नगर मक्सी रोड़ देवास से दूध एवं पनीर के नमूने लेकर जांच हेतु लिये गये।         तहसील कन्नौद में दूध डेरियों का निरीक्षण कर श्री कैलाश वास्केल खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जय किसान एग्रो प्रोडक्ट एस.आर. पेट्रोल पंप के सामने कन्नौद से दूध का नमूना एवं मेव दूध डेरी बायपास रोड़ कन्नौद से दूध के नमूने लिये गये। उपरोक्त सभी नमूनों राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को जांच हेतु भेजे गयें। नमूना जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगामी कार्यवाही की जावेगी।      होली के त्यौहार के अवसर पर प्रशासन द्वारा मिठाई विक्रेताओं से यह भी अपील की गई कि मिठाइयों में किसी भी प्रकार की नशीली वस्तु भांग इत्यादि मिलाकर विक्रय ना करें। दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ मे होने वाली मिलावट की रोकथाम हेतु सतत् अभियान जारी रहेगा। जिला कलेक्टर द्वारा शांति समिति की बैठक में अभियान आरंभ करने के निर्देश अधिकारी सोमकुवर को देने के बाद खाद्य और औषधि विभाग ने अभियान आरंभ कर दिया लेकिन शहर में कई उद्योग जहां हल्दी मिर्ची से लेकर छोटी से छोटी खाद्य पदार्थों में भारी मिलावट की जा रही है तो नमकीन में भी यही हालत है बड़े उद्योग के साथ घरेलू निर्माण करने वाले भी बड़े पैमाने पर इसमें सम्मिलित है अब जबकि जिला कलेक्टर ने रुचि लेकर अभियान चलाया है तो क्या इमानदारी से सभी जगह कार्रवाई होगी।

  • पेकी के प्लाट पर मकान तोड़ा जाना निगम का अमानविय  कार्य कांग्रेस, मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर की मुआवजेकी मांग ।

    पेकी के प्लाट पर मकान तोड़ा जाना निगम का अमानविय कार्य कांग्रेस, मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर की मुआवजेकी मांग ।

    देवास = देवास नगर निगम के द्वारा बिना सोचे समझे अनेक काम एवं कार्यवाही की जाती रही है। वहीं नगर निगम के अधिकारी जो काम नहीं कर सकते वह भी कर देते हैं बाद में दोष काम कराने वाले के माथे माड़ देते हैं इसी तरह का वाकिया गुरुवार को आवास नगर मैं देखने में आया जहां एक पेकि के प्लाट पर निर्माणाधीन दिनेश शर्मा का मकान नगर निगम के द्वारा तोड़ दिया गया । जबकि मकान मालिक द्वारा कहा जा रहा है कि उसेने नगर निगम मे संपत्ति कर जमा की कार्यवाही की है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने नगर निगम की इस कार्यवाही को अमानवीय करार देते हुए हैं कहां है कि एक और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देवास में आकर सार्वजनिक रूप से बड़ी सभा में घोषणा कि थी कि आज से पेकि के प्लॉट पर निर्माण किया जा सकेगा , लेकिन अमल नहीं हुआ वर्तमान में 2022 के नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणापत्र में लोगों से वादा किया कि हम चुनाव जीतेंगे तो पेकि के प्लाट पर मकान बनाने की अनुमति देंगे झूठे वादे करके चुनाव जीतने के बाद 6 माह हो चुके हैं आज तक नगर निगम में चुनी हुई भारतिय जनता पार्टी की परिषद ने पेकि के प्लाट को लेकर कोई अनुमति जारी नहीं कि हे । दूसरी और देश के प्रधानमंत्री आए दिन कह रहे हैं कि देश में हर व्यक्ति के पास मकान होगा बाबजूद देवास नगर निगम एक गरीब व्यक्ति का मकान तोड़ देती है। सबसे बड़े आश्चर्य की बात यह है कि सांसद विधायक , महापौरइस घटना को लेकर पूरी तरह से मौन है। इस संदर्भ में कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह को पत्र लिखकर मांग की है कि जिस व्यक्ति का मकान तोड़ा गया है उसे तत्काल ही पाँच लाख की आर्थिक सहायता दी जाए एवं विधिवत रूप से पेकि के प्लाटों पर भवन बनाने की अनुमति भी जारी की जाए।

  • देवास जिले में फ्लाइंग स्कॉट ने 12वीं की परीक्षा का निरीक्षण कर शासकीय मॉडल स्कूल बागली में  दो नकल प्रकरण तथा पराग मेमोरियल कान्वेंट स्कूल सतवास में एक नकल प्रकरण बनाया, इस माह छुट्टी के दिन भी होगी रजिस्ट्री

    देवास जिले में फ्लाइंग स्कॉट ने 12वीं की परीक्षा का निरीक्षण कर शासकीय मॉडल स्कूल बागली में दो नकल प्रकरण तथा पराग मेमोरियल कान्वेंट स्कूल सतवास में एक नकल प्रकरण बनाया, इस माह छुट्टी के दिन भी होगी रजिस्ट्री

    ————- देवास, वरिष्ठ जिला पंजीयक देवास श्रीमती मंजूलता पटेल ने बताया कि जन सामान्य को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा देने एवं शासकीय राजस्व को दस्तख़त रखते हुए मार्च माह में होली के अवकाश को छोड़कर समस्त सार्वजनिक अवकाश में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार सहित समस्त जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय पंजीयन एवं शासकीय कार्य के लिए खुले रहेंगे।

    देवास जिले में फ्लाइंग स्कॉट ने 12वीं की परीक्षा का निरीक्षण कर शासकीय मॉडल स्कूल बागली में दो नकल प्रकरण तथा पराग मेमोरियल कान्वेंट स्कूल सतवास में एक नकल प्रकरण बनाया ———

    देवास / देवास जिले में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा नियमित एवं सुचारू रूप से संचालन के लिए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा फ्लाइंग स्कॉट का गठन किया गया है। फ्लाइंग स्कॉट दल जिले में परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। नियुक्त फ्लाइंग स्कॉट द्वारा शासकीय मॉडल स्कूल बागली में संचालित हो रही 12वी की परीक्षा का निरीक्षण किया गया। परीक्षा में 2 दो नकल करते हुए परीक्षार्थियों के प्रकरण बनाये एवं पराग मेमोरियल कान्वेंट स्कूल सतवास में एक नकल का एक प्रकरण बनाया। जिसमें पर्यवेक्षक एवं केंद्र अध्यक्ष द्वारा द्वारा कार्यवाही की गई। फ्लाइंग स्कॉट में अनुविभागीय अधिकारी बागली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बागली, तहसीलदार बागली, नायब तहसीलदार बागली एवं पटवारी दल के साथ बागली के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

  • जिले में हर्ष, उल्‍लास, शांति व सौहार्द्र की परंपरा को कायम रखते हुए मनाये सभी त्‍यौहार – कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ———— सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने एवं बच्चियों और महिलाओं से छेडखानी करने पर होगी सख्‍त कार्यवाही ————- जिले में होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर कंडों का प्रयोग करें, किसी भी व्यक्ति को जबरजदस्ती रंग न लगाये मिलावटी खाद्य पदार्थ के खिलाफ जांच लगातार जारी रहेगी , डीजे संचालकों की बैठक कर समझाइश के दिए निर्देश

    देवास जिले में आगामी त्‍यौहारों होली, धुलेण्‍डी, रंगपंचमी शब-ऐ-बारात एवं माह अप्रैल में आने वाले त्‍यौहारों के अवसर पर आवश्‍यक विचार विमर्श, कानून व्‍यवस्‍था तथा अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में शांति समिति की बैठक कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में शांति समिति के सदस्‍यों से सुझाव लिये गये एवं सदस्‍यों द्वारा दिये गये सुझाओं पर अमल करने का आश्वासन दिया गया। शांति समिति के सदस्‍यों से आग्रह किया गया कि आप सभी शांति व सौहार्द्र की परंपरा को कायम रखते हुए त्‍यौहार मनाने के लिए नागरिकों को जागरूक करें।      बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि हर्ष, उल्‍लास, शांति व सौहार्द्र की परंपरा को कायम रखते हुए जिले में सभी आगामी त्‍यौहार मनाये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने पर सख्‍त कार्यवाही की जायेगी। तीन लोग एक बाईक पर बैठन एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कार्यवाही की जायेगी। शांति समिति के सदस्‍य भी इस संबंध में सभी को जागरूक करें। बच्चियों और महिलाओं से छेडखानी करने वालों पर सख्‍त कार्यवाही की जायेगी।      कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि जिले में त्‍यौहारों को देखते हूए फूड विभाग द्वारा कार्यवाही की जायेगी। मिलावटी सामग्री को जप्‍त किया जायेगा। जिले में डीजे पर पाबंदी के संबंध में आदेश जारी किये गये। डीजे संचालकों के साथ बैठक कर उन्‍हें निर्देशित किया जायेगा।           कलेक्टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि गर्व की बात है कि जिले में सभी त्‍यौहार शांतिपूर्वक व आपसी भाईचारे की भावना से मनाए जाते है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा त्योहारों पर शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाती है, किंतु यह सब आमजन के सहयोग के बिना संभव नहीं है।      कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर कंडों का प्रयोग करें। हरे-भरे वृक्ष न काटे। होली आयोजन समितियां सुनिश्चित करेंगी कि बिजली के तारों के नीचे होली न जलाए। गुलाल आदि सूखे रंगों का उपयोग करते हुए सूखी होली खेली जाये। पानी का अपव्यय न करें। किसी भी व्यक्ति को जबरज दस्ती रंग न लगाया जाए। होलिका दहन के लिए किसी का लकड़ी का सामान उठाकर न ले जाएं।      कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने त्योहारों के दौरान की जाने वाली आवश्यवक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देशित किया और बताया कि कोई भी व्यक्ति त्यौहार के दौरान जबरन चंदा वसूली नहीं करेगा और ना ही किसी को जबर जस्ती रंग या गुलाल लगाएगा। नगर निगम त्योहार के दौरान पानी की समुचित आपूर्ति करेगा। विद्युत वितरण कंपनी निरंतर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करें। नगर निगम द्वारा साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाएं की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग मेडिकल स्टॉफ, दवाईयां व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। त्यौहार के दौरान ट्रेफिक व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिशा निर्देश दिए।      पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि सभी लोग शांति व सदभाव से त्यौहार मनाए। कोई भी व्‍यक्ति गलत कार्य करता है तो उस पर कार्यवाही की जायेगी। पूर्व निर्धारित स्‍थान पर ही होली जलाये, यदि नये स्‍थान पर होली जलाते है, तो उसकी अनुमति ले। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। जिन स्थानों पर होलिका दहन सड़कों पर किया जाता है वहां मिट्टी अथवा रेत डालकर होलिका दहन करें जिससे कि सड़कों को क्षति न पहुंचे। होली पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। गंदगी न फैलाई जाए। होलिका दहन के लिए हरे वृक्षों की कटाई न करें। बिजली के तारों के पास होली न जलाएं। खाद्य पदार्थों में नशीले पदार्थ न मिलाएं।       बैठक में बीजेपी जिला अध्‍यक्ष श्री राजीव खण्‍डेलवाल, विधायक प्रतिनिधि श्री भरत चौधरी, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री राजेश यादव, श्री गुरू चरण सलूजा, श्री नोमान अहमद अशरफी, श्री मनोज राजानी, अपर कलेक्टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, एएसपी श्री मंजीत सिंह चावला, सहायक कलेक्‍टर श्री टी प्रतीक राव, नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान, सीएसपी श्री विवेक सिंह चौहान, प्रेस क्‍लब अध्‍यक्ष श्री अतुल बागलीकर, श्री शौकत हुसैन, श्री अनिल सिंह बैस, श्री हेमंत शर्मा, सहित जिला शांति समिति के सदस्यगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • नारद संहिता’

————————————–

-महेश दीक्षित

———————————-



नरोत्तम को दिल्ली क्यों बुलाया था? , श्रीमंत समर्थक मंत्रियों की फजीहत  , डरा हुआ कांग्रेस का टाइगर

    नारद संहिता’ ————————————– -महेश दीक्षित ———————————- नरोत्तम को दिल्ली क्यों बुलाया था? , श्रीमंत समर्थक मंत्रियों की फजीहत , डरा हुआ कांग्रेस का टाइगर

    मध्यप्रदेश में सत्ता और भाजपा संगठन में बदलाव को लेकर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले महीने जब दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई तो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में चर्चा थी कि, सत्ता-संगठन में बड़ा बदलाव होने वाला है, लेकिन चर्चाएं फिर ‘कयास’ साबित हुई। इसके बाद सीएम शिवराज जब नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत और उसके बाद दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले, तो फिर कहा गया कि मप्र में सत्ता-संगठन में बड़ा बदलाव होने वाला है, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब जब बीच विधानसभा सत्र के बीच सीएम कुर्सी के प्रबल दावेदार और प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को अचानक दिल्ली बुलाया गया, तो फिर राजनीतिक हलकों में सत्ता-संगठन में बदलाव की चर्चाएं चल पड़ी। हालांकि, यह अभी रहस्य ही बना हुआ है कि, नरोत्तम को दिल्ली क्यों बुलाया था? नारदजी से भाजपा के एक बड़े नेता कहते हैं कि, मप्र में बदलाव तो अवश्यसंभावी है। लेकिन कर्नाटक चुनाव के बाद होगा और वो भी बिल्कुल पोखरण विस्फोट की तर्ज पर। — भाजपा को चाहिए ‘वंदे मातरम’ गाने वाले भाजपा संगठन की प्रत्येक चिंतन-मंथन बैठक, कार्यक्रम, सम्मेलन और अधिवेशन के शुभारंभ पर गाये जाने वाले राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम’ को लेकर हाल ही पार्टी की खूब छिछालेदार हुई। कांग्रेस ने इस मुद्दे को तिल-का ताड़ बनाने की कोशिश की। क्योंकि लय में नहीं गाने के कारण भाजपा के एक बड़े पदाधिकारी ने ‘वंदे मातरम’ को बीच बैठक में रूकवाया और कार्यकर्ताओं को दोबारा लय में गाने के लिए कहा। नारदजी से संघ के एक वरिष्ठ स्वयंसेवक कहते हैं कि इतने बड़े भाजपा संगठन में ‘वंदे मातरम’ को लय में गाने वाला एक भी कार्यकर्ता-पदाधिकारी का न होना, आश्चर्यजनक है। आखिर भाजपा संगठन कब तक संघ से बुलाकर स्वयंसेवकों से राष्ट्रगीत-‘वंदे मातरम’ का गान करवाता रहेगा। —- डरा हुआ है कांग्रेस का टाइगर पार्टी के दीगर कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस की सबसे सुरक्षित भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट पर नजरें क्या गड़ानी शुरू कीं, कई सालों से बीमार कांग्रेस के टाइगर और सिटिंग एमएलए मियां आरिफ अकील को जैसे आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट कटने डर सताने लगा। यही वजह रही कि, जो ‘टाइगर’ बीमारी का बहाना लेकर भोपाल में होने वाले कांग्रेस की बड़ी बैठकों और सम्मेलनों तक में जाने से गुरेज-परहेज करता था, चलने-फिरने में लाचार होने के बावजूद व्हील चेयर पर सवार होकर कांग्रेस के राष्ट्रीयअधिवेशन में शामिल होने भोपाल से 1 हजार किलोमीटर दूर रायपुर पहुंच गया। नारदजी को कांग्रेस के एक पदाधिकारी बताते हैं कि, उत्तर विधानसभा को लेकर टाइगर इतना ज्यादा मोहग्रस्त है कि, भले ही शारीरिक रूप से लाचार है, लेकिन टिकट कटने की आशंका और दावेदारों की फौज ने उसको चलने-फिरने और दिल्ली दौड़ लगाने को मजबूर कर दिया है। —– ‘श्रीमंत’ समर्थक मंत्रियों की फजीहत! श्रीमंत के साथ कांग्रेस से भाजपा में आए विधायक, (जो अब सरकार में मंत्री हैं) अपने क्षेत्रों में विरोध का सामना तो पहले से ही कर रहे थे, हाल ही में शिवराज सरकार द्वारा निकाली गई विकास यात्राओं में भी उनको जनता के भयंकर आक्रोश का सामना करना पड़ा। रायसेन जिले के एक ‘श्रीमंती’ मंत्री को जनता ने गालियां ही नहीं दीं, बाकी सब गत कर दी। कहने का अर्थ है श्रीमंतियों की अपने-अपने क्षेत्रों में विकास यात्रा के दौरान खासी फजीहत हुई। ये वो मंत्री हैं, जिनकी परफार्मेंस रिपोर्ट भाजपा संगठन और सीएम शिवराज के सर्वे में अत्यंत खराब आई है। नारदजी कहते हैं कि ऐसे में ‘श्रीमंत’ के सामने सबसे बड़ा राजनीतिक संकट यह है कि वे खराब परफारमेंस वाले अपने पट्ठों (मंत्रियों) के लिए विधानसभा चुनाव में किस मुंह से टिकट मांगेंगे। टिकट नहीं मिला तो ‘न घर के रहेंगे न घाट के’। — सिफारिशी ‘दामादों’ की खोज भोपाल नगर निगम में किन-किन नेताओं (भाईसाबों) और अफसरों के कौन-कौन, कितने रिश्तेदार काम कर रहे हैं, इनकी नियुक्ति किस आधार पर की गई थी, इसको लेकर जांच-पड़ताल शुरू हो गई है। बताते हैं कि, निगम में जब जो नेता पार्षद-महापौर बना या अफसर आया, अपने दस-बीस रिश्तेदारों को निगम का दामाद बनाकर चला गया। खास बात यह है कि, ये वो ‘सिफारिशी’ कर्मचारी हैं, जो निगम के वार्ड कार्यालयों और लाइब्रेरियों में वर्षों से कागजों पर काम कर रहे हैं। लेकिन दफ्तर कभी नहीं आते। घर बैठे की निगम से तनख्वाह ले रहे हैं। नारदजी बताते हैं कि, सभी ‘सिफारिशी’ कर्मचारियों की जांच-पड़ताल की सुगबुगाहट से नगर निगम में हड़कंप मचा हुआ है और इनके ‘भाईसाबों’ ने सत्ता-संगठन के स्तर पर इस कार्रवाई को रूकवाने की जोर-जुगत शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव जो आने वाले हैं? —— Email id-maheshdixit66@gmail.com/(mb)-9893566422

  • (अच्छी खबर )प्राधिकरण ने आरंभ की फ्री होल्ड योजना
हितग्राही अपने आवंटित प्लाट एवं भवनो का नवीनिकरण करा सकते है

    (अच्छी खबर )प्राधिकरण ने आरंभ की फ्री होल्ड योजना हितग्राही अपने आवंटित प्लाट एवं भवनो का नवीनिकरण करा सकते है

    देवास/ देवास विकास प्राधिकरण के द्वारा क्रियान्वित समस्त योजनाओ के हितग्राहियो के लिए सुविधा प्रदान की गई हैं। प्राधिकरण सीईओ विशालसिह चौहान ने बताया कि विकास प्राधिकरण अपनी समस्त योजनाओ का फ्री होल्ड करने जा रहा है। जिसमे विकास प्राधिकरण के द्वारा निर्माण की गई कालोनियो मे विकास नगर,आवास नगर, मुखर्जी नगर,तुलजा विहार, न्यू देवास कालोनियो मे रहवासी हितग्राही जिनको विकास प्राधिकरण द्वारा प्लाट आवंटित किये गये हैं उनके लिए एक सुनहरा अवसर दिया जा रहा है जिसमे अपने प्लाट व आवास भवन का नवीनिकरण व फ्री होल्ड करा सकते है। नवीनिकरण व फ्री होल्ड कराने पर हितग्राही लीज रेण्ड से मुक्त हो सकते है इस अवसर का लाभ लेने हेतु विकास प्राधिकरण द्वारा हितग्राहियो के लिए कार्यालय मे ही केम्प लगाया गया है। जिसमे हितग्राही अपने दस्तावेजो के साथ केम्प मे उपस्थित होकर अधिकारियो से सम्पर्क कर नवीनिकरण व फ्री होल्ड योजना का लाभ लेते हुए लीज रेण्ड से मुक्त होवें जिससे आगामी वर्षो मे हितग्राहियो को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न नही होगी इस हेतु विकास प्राधिकरण के द्वारा समस्त हितग्राहियो के लिए फ्री होल्ड योजना आरंभ की गई है तथा उक्त योजनान्तर्गत विकास प्राधिकरण द्वारा नजूल की भूमि पर निर्माण आवास भवन पर केवल एनओसी जारी करेगा। विकास प्राधिकरण द्वारा समस्त योजना के हितग्राहियो से अपील की जा रही है कि उनकी सुविधा के लिए फ्री होल्ड योजना आरंभ है हितग्राही अपने समस्त दस्तावेजो के साथ शासकीय अवकाश के दिनो को छोडकर कार्यालयीन समय मे प्राधिकरण कार्यालय मे संबंधित अधिकारियो से सम्पर्क कर योजना का लाभ ले सकते है।

  • हमारा बूथ सबसे मजबूत करने के लिए जुटे कार्यकर्ता- शर्मा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने देवास में बैठक को किया संबोधित

    हमारा बूथ सबसे मजबूत करने के लिए जुटे कार्यकर्ता- शर्मा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने देवास में बैठक को किया संबोधित

    देवास । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश और प्रदेश में चल रही गरीब कल्या की अनेकों योजनाओं के माध्यम से सरकार ने सभी समाजों को भरपूर सुविधाऐं दी है। हमें सभी वर्गों के साथ व्यापक और सतत संपर्क करना है। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी फिर से बूथ विस्तारक योजना अभियान शुरू किया जा रहा है। हमें मेरा बूथ सबसे बनाना है और हमें उन बूथों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है जहां हम कमजोर है, इसलिए कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण के कार्य में जुटे। यह बात गुरुवार को देवास जिला मुख्यालय के दिव्य सांई पैलेस पर बैठक एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान टोली की कार्यशाला को संबोधित करते हुऐ कही। बैठक की अध्यक्षता करते हुऐ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने कहा कि 14 मार्च से चलने वाले बूथ विस्तारक अभियान-2 के तहत हमें पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति के गठन सहित हितग्राही संपर्क करना है। शक्ति केंद्र की बैठकें 13 और 14 मार्च को होगी तथा 14 मार्च से मुल अभियान शुरू हो जाएगा। यह सात दिवसीय अभियान 21 मार्च तक चलेगा। इसके बाद 23-24 मार्च को मंडल स्तर पर समीक्षा बैठके आयोजित की जायेगी। 25 मार्च को शक्ति केंद्र की समीक्षा बैठक होगी। 26 मार्च को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर सुना जाएगा। इस दौरान कार्यषाला को भाजपा जिला प्रभारी मधु वर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश यादव ने किया। स्वागत भाषण राजीव खण्डेलवाल ने दिया तथा आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेष जोषी ने माना। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्गेश अग्रवाल, महेश दुबे, रायसिंह सेंधव, पोपेन्द्र सिंह बग्गा, मनीष सौलंकी, ओम जोशी, भरत चौधरी, मनोहर सिंह पंवार सहित कई जिला पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह मिडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।