Category: विशेष
-

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कायाकल्प अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित ————– जिला अस्पताल के विभिन्न विभागों की समीक्षा कर समय-सीमा में कार्यवाही करने के दिये निर्देश
—————- देवास, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कायाकल्प अभियान की समीक्षा बैठक जिला अस्पताल देवास में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कायाकल्प, लक्ष्य, एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) और मुस्कान के अंतर्गत बिन्दुवार समीक्षा कर चेकलिस्ट अनुसार जिला अस्पताल के विभिन्न विभाग जिसमें एक्सीडेंटल एवं इमरजेंसी डिपार्टमेंट, ओ.पी.डी. डिपार्टमेंट, लेबर रूम, मैटरनिटी वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, एस.एन.सी.यू., एन.आर.सी., मैटरनिटी ओ.टी., सर्जिकल ओ.टी.,पोस्ट पार्टम यूनिट, आई.सी.यू. यूनिट, आई.पी.डी. डिपार्टमेंट, ब्लड बैंक, लेबोरेटरी रेडियोलॉजी एवं यू.एस.जी. फार्मेसी डिपार्टमेंट, ऑक्सीलियरी सर्विसेस मरचूरी डिपार्टमेंट, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, पीडियाट्रिक ओ.पी.डी. में गेप को दूर करने और निधारित मापदण्ड अनुसार कार्यवाही समय-सीमा में करने के निर्देश दिये। बैठक में नोडल अधिकारी डॉ गोपाल कटारे और सहायक नोडल डॉ अमरीन शेख द्वारा पावर पाइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से जिला चिकित्सालय के कायाकल्प, लक्ष्य, एनक्यूएएस और मुस्कान के अंतर्गत निर्धारित सेक्शन में मापदण्ड अनुसार असिस्मेन्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। विगत वर्ष जिला अस्पताल देवास को राज्य स्तर से कायाकल्प में द्वितीय पुरूस्कार मिला और जिला चिकित्सालय देवास के प्रसूति कक्ष को लक्ष्य कार्यक्रम में नेशनल सर्टिफिकेशन मिला। साथ ही शहरी क्षेत्र कि यूपीएचसी और ग्रामीण क्षेत्र की पीएचसी को भी पुरूस्कार मिल चुके है। वर्तमान में जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, संजीवनी क्लीनिक, उपस्वास्थ्य स्तर तक कायाकल्प का कार्य किया जा रहा है। संस्था में किये जा रहे इंटरनल और राज्य स्तर से निर्धारित चेकलिस्ट अनुसार असेसमेंट प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ एस.के.खरे, आरएमओ डॉ. अजय पटेल, डॉ. गोपाल कटारे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती कामाक्षी दुबे, डॉ. अमरीन शेख, कायाकल्प अभियान से संबंधित जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
-

देवास जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यवाही लगातार जारी, खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भे
—— ———- देवास /अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन देवास श्रीमती निर्मला सोमकुंवर ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आदेशानुसार मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत एवं होली के त्यौहार के अवसर पर आम जनता को मिलावट रहित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ प्राप्त हो इस के लिए जिला देवास में दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों मावा, पनीर, घी, दही एवं मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट की रोकथाम हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में दल द्वारा मॉ कृपा मिल्क एण्ड मिल्क प्रोडक्टस हाटपिपल्या से दुध, घी, बटर, विश्वकर्मा किराना से मधुसुदन घी, सौरभ घी, अरिहंत मिल्क पावडर, मॉ उमिया डेयरी से मावा के नमूने लिये गये। सवेरा डेयरी कार्नर बस स्टेंड देवास से दूध, मनकामनेश्वर दूध डेयरी सनसिटी-2 देवास से घी, जय श्री कृष्ण दूध भंडार राम नगर एन एक्स विकास नगर से घी, न्यू गणेश मिल्क पाईंट, राम नगर एन एक्स विकास नगर से अमूल गोल्ड पाश्चुराईज्ड फूल क्रीम मिल्क, रतन श्री पोहे वाला साधना स्वीट्स कवि कालिदास मार्ग पुराना बस स्टेंड देवास से मावा के लड्डू लिये गये। अपना स्वीट्स देवास से लस्सी का नमूना लिया गया। गंगा दूध डेरी चापड़ा से दूध, घी एवं सांची चिलिंग सेंटर चापड़ा से दूध, मिल्क कलेक्शन एवं चिलिंग सेंटर चापड़ा तहसील बागली से नमूने जांच के लिए लेकर नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को जांच के लिए भेजे। नमूना जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगामी कार्यवाही की जावेगी। होली के त्यौहार के अवसर पर मिठाई विक्रेताओं से यह भी अपील है की मिठाइयों में किसी भी प्रकार की नशीली वस्तु भांग इत्यादि मिलाकर विक्रय ना करें। दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ मे होने वाली मिलावट की रोकथाम हेतु सतत् अभियान जारी रहेगा।
-

कलेक्टर श्री गुप्ता ने तीन आरोपियों को छ:-छ: माह के लिए किया जिलाबदर
————- देवास / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत तीन आरोपियों देपाल पिता अमरसिंह उम्र 43 साल निवासी कालापाठा थाना कांटाफोड, प्रकाश पिता देवीलाल साहू उम्र 42 साल निवासी मण्डी गेट कन्नौद रोड़ खातेगांव एवं राज उर्फ लोकेन्द्र पिता सुनील चौहान उम्र 32 साल निवासी सुतार बाखल देवास थाना कोतवाली को छ:-छ: माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चला जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।
-

नवांकुर संस्था ने मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर पौधे रोपे
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था एस जे वाय एम ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश अध्यक्मुख्यमंत्री श्रीमान शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिवस के उपलक्ष मेंप्राचीन श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर तालाब चौक सुंद्रेल पर संस्था प्रतिनिधि ने सुंदरकांड का पाठ एवं हनुमान जी के मंदिर पर पूजा अर्चना की संस्था द्वारा विभिन्न प्रस्फुटन ग्रामों में एवं ग्राम पलासी में छायादार शोभायमान फलदार फूलदार औषधि वाले पौधे जन्मदिन के अवसर पर निशुल्क पात्र हितग्राहियों को वितरित किए एवं पंचायत परिसर में लगाएं इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतवास श्री सत्यनारायण जी नौगजा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश पदाधिकारी शेख सलीम कुरेशी सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पलासी लखनलाल उईके समाजसेवी सुरेश पटेल पंडित पवन शर्मा पंडित रुपेश वत्स एवं नवांकुर संस्था के वॉलिंटियर ग्रामीण जन उपस्थित थे
-

आनंदम संस्थान अल्पविराम ग्रामीण क्षेत्र में आमजन को सामाजिक क्षेत्र से जोड़कर सिखा रहे जीवन आनंद से जीने की कला
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आंनद विभाग की समीक्षा के बाद निर्देशित किया गया था कि आंनद गतिविधियों का विस्तार किया जाए।इसी क्रम में प्रत्येक जिले में शासकीय विभागों, निजी संस्थानों एवं आम नागरिकों के लिए आफ लाइन एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन 20 फ़रवरी से 20 मार्च 2023 तक किया जा रहा है इसी तारतम्य में राज्य आंनद संस्थान भोपाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में, देवास जिले के कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी , श्री प्रकाश सिंह चौहान आनंद विभाग के नोडल अधिकारी के सहयोग से बनी योजना के अनुरूप, जिले में ऑफलाइन एकदिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 05 मार्च 2023 को देवास जिले के टोंकखुर्द विकास खंड मुख्यालय पर शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय टोंकखुर्द में सफलतापूर्वक किया गया।इस कार्यशाला में शासकीय एवं अशासकीय प्रशिक्षणार्थियों के साथ, नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साह एवं आंनद पूर्वक भाग लिया। तथा पूरे समय उत्सुकता एवं सक्रिय भागीदारी के के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ समीरा नईम, समन्वयक एवं डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर तथा नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री विमल कुमार जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गयी । दीप प्रज्वलन के बाद,प्रेरणागीत हमको मन की शक्ति देना मन विजय करे, सभी ने मिलकर गाया। इसके बाद डॉ नईम ने अल्पविराम कार्यक्रम का उद्देश्य, रूपरेखा का परिचय दिया। सभी ने मिलकर राज्य आनंद संस्थान के परिचय का विडियो देखा। हमारे प्रदेश में हो रहे प्रयास आदि पर संक्षिप्त जानकारी दी गयी। डॉ नईम ने ताली और मेरी क्षमता की गतिविधि को करवाया तथा ये संदेश दिया कि हम स्वयं खुद को कितना कम आंकते हैं। मास्टर ट्रेनर श्री शिरीश सुमन शर्मा जी ने आनंद क्या है!! कैसे बढता व घटता है!! इस पर विचार रखते हुए, शांत समय लेने तथा आने वाले विचारों को लिखने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों को उत्तम क्षमा का विडियो दिखाया गया। इसके बाद प्रतिभागियों का भोजनावकाश किया गया। अगला सत्र रिश्तों का रहा, जो विडियो से भी कनेक्ट करता है। यह सत्र सबको काफी भावुक कर देता है। हाथ पर पेन रखने की गतिविधि की गयी। हम कितना कुछ अपने दिमाग में कितने लंबे समय रखते हैं और परिणामस्वरूप अपने संबंधों पर आंच आती रहती है। मेरे रिश्तों का मैप बोर्ड पर बना कर दिखाने, तथा जिन रिश्तों में दूरी आ गयी उनको मधुर बनाने में, मुझे अल्पविराम ने दलदल से बाहर निकलने में बहुत मदद की, और कुछ रिश्ते बेहतर हुए, तथा यह प्रक्रिया सतत जारी है। यह सत्र होने पर अल्पविराम लेने और शेयरिंग करने के लिए प्रेरित करने की ज्यादा कोशिश नहीं करनी पडी। सभी लोग खुल कर बोले। सबने अटूट रिश्ते का विडियो देखा और सराहा।इसके बाद अब तक इस्तेमाल किए मुख्य शब्द, जिन पर हम सबको काम करते रहना है, इसकी चर्चा हुई। सबने मिलकर सही सूची बनायी, कृतज्ञता, अहं छोडना, माफ करना, माफी मांग लेना, स्वयं को स्वीकार करना, मदद, दया, करुणा, स्नेह भाव रखना, आदि।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने फीडबैक दिया। फैकल्टी द्वारा बहुत ही जोश में पूरे कार्यक्रम का सारांश तथा प्रेरणादायक उद्बोधन दिया।कार्यक्रम के अंत मे आभार आनन्दम सहयोगी डॉ गजेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में आनन्दम सहयोगी सुश्री कृपाली सिंह राणा,श्री अनार सिंह राणा, श्री सुरेंद्र सिंह सेंधव, श्री राममूर्ति बिलावलिया का सहयोग रहा तथा शिवम कला साहित्य एवं सांस्कृतिक क्लब टोंकखुर्द का विशेष सहयोग रहा ।




