देवास/ महात्मा गॉधी अस्पताल मे आने वाले मरीजो के परिजनो तथा रात्री विश्राम के लिए आने वाले लोगो को रात्री मे विश्राम हेतु 25 लाख की लागत से सांई मंदिर के सामने स्थित नव निर्मित रैन बसेरा का शुभारंभ विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं भरत चौधरी, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा के साथ फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात विधायक द्वारा कालानीबाग मे स्थित श्याम वाटिका गार्डन मे बाउंड्रीवाल वाल का भूमिपूजन तथा बावडिया मे गरीब व मजदूर वर्ग के लोगो को सस्ता व सुलभ भरपेट भोजन मिले इस हेतु 20 लाख की लागत से निर्मित दीनदयाल रसोई परिसर का लोकार्पण किया गया। जिसमे अब लोगो को शुद्ध व शाकाहारी भोजन मात्र 10 रूपये मे मिल सकेगा। इस अवसर पर निगम मेयर इन काउंसिल सदस्य शीतल गेहलोत, गणेश पटेल, जितेन्द्र मकवाना, रामलाल यादव, पार्षद आलोक साहू, भूपेश ठाकुर, रितु सवनेर, पार्षद प्रतिनिधि अजय पडियार, बाबु यादव, राज वर्मा, नितीन आहूजा, रामचरण पटेल, मुकेश मोदी, महेन्द्र देशमुख, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, महामंत्री राहूल दायमा, संतोष पंचोली, भाजपा नेता अर्जुन यादव, निलेश वर्मा, प्रदीप, नवीन सोलंकी, गौरव जैन आदि सहित जनप्रतिनिधिगण व नागरीकगण उपस्थित रहे।
Category: विशेष
-
साप्ताहिक स्तम्भ ‘नारद संहिता’ ———————————————- -महेश दीक्षित ————————————————- मप्र भाजपा में विस्फोटों का इंतजार, नेताजी को चढ़ा हेलीकॉप्टर का शौक, एक्टर्स मंत्री जी के रागात्मकता के चर्चे
पिछले छह महीने से मध्यप्रदेश में भाजपा सत्ता- संगठन में बदलाव की चर्चाएं चल रहीं हैं। राजनीतिक-प्रशासनिक गलियारों में सिर्फ एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि सत्ता-संगठन में बदलाव कब हो रहा? बदलाव की चर्चाओं से संगठन के पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता से लेकर राज्य मंत्रालय में बैठे ब्यूरोक्रेटस तक असमंजस में हैं। इस बीच जो खबरें दिल्ली हाईकमान के सूत्रों से नारदजी को मिल रही हैं और मप्र भाजपा की कुंडली में ग्रह-नक्षत्र बता रहे हैं, उनके अनुसार मध्यप्रदेश भाजपा में बदलाव के पोखरण विस्फोट कभी भी हो सकते हैं। बदलाव का पहला विस्फोट अप्रैल में और दूसरा विस्फोट नवंबर-2023 में संभावित विधानसभा चुनाव के पांच महीने पहले जून में संभावित माना जा रहा है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि मध्यप्रदेश में पार्टी की जमीनी हकीकत सामने आने के बाद बदलाव भले न हो, लेकिन विधानसभा चुनाव तक सूबा मोदी-शाह के रिमोट से चलने वाला है इतना तय है। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ दल के एक नेताजी को, जो कि एक संवैधानिक संस्था के मुखिया भी हैं, को सरकारी उड़न खटोले (हेलीकाप्टर) का ऐसा शौक चढ़ा हुआ है कि, जब भी उन्हें अपने गृहनगर से भोपाल आना होता है, तो किसी न किसी बहाने से सीएम सचिवालय से हेलीकाप्टर के लिए गुहार करने लगते हैं। हालांकि, नियमानुसार नेताजी को सरकारी हेलीकाप्टर में यात्रा की पात्रता नहीं है। लेकिन नेताजी हैं कि मानते नहीं और दरियादिल सीएम साहब को किसी का दिल दुखाने की आदत नहीं है। बताते हैं कि, इन नेताजी को पार्टी से यह संकेत साफतौर पर मिल गया है कि, विधानसभा चुनाव होने तक सरकारी सुविधाओं का जितना भी सुख भोगना है भोग लो, वर्ना टिकट कट जाए तो फिर यह न कहना कि, इस सरकारी सुविधा का सुख भोगने से तो वंचित ही रह गया। नारदजी बताते हैं कि, ये वो नेताजी हैं जिन पर स्वेच्छानुदान की राशि में भाई-भतीजावाद के आरोप क्षेत्र के भाजपा के शुभ चिंतक वोटर लगाते रहे हैं। —- भाजपा में शिला का ‘खेल’ बदलाव नियति का खेल है । नियति का यह खेल मध्यप्रदेश भाजपा में 27 मार्च को होने जा रहा है। दरअसल, इस दिन मप्र भाजपा के नए मुख्यालय भवन का शिलान्यास कार्यक्रम होने वाला है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल आ रहे हैं, जो भाजपा के नए मुख्यालय भवन का शिलालेख रखेंगे। इस शिलालेख पर जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नाम लिखे जाएंगे। नियति देखिए कि, इसी के साथ पुराने भाजपा मुख्यालय भवन निर्माण के दौरान लगाया गया वो शिलालेख, जिस पर कि भाजपा के पुरोधा स्वर्गीय राजमाता सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदरलाल पटवा का नाम लिखा हुआ था, हमेशा के लिए भाजपाई इतिहास के पन्नों में खो जाएगा। नारदजी कहते हैं यह भी नियति का ही एक खेल है। — एक्ट्रेस से मंत्रीजी की रागात्मकता के चर्चे मध्यप्रदेश में इन दिनों सरकार के एक मंत्रीजी एक बालीवुड एक्ट्रेस को लेकर अत्यन्त रागात्मक हो रहे हैं। हालांकि मंत्रीजी की रागात्मकता के किस्से राजनीतिक-प्रशासनिक गलियारों में हमेशा से सुने-सुनाए जाते रहे हैं। अपनी इस रागात्मक वृति की वजह से मंत्रीजी कई बार विवादों में भी आ चुके हैं। इसके लिए उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी है। मंत्रीजी की रागात्मकता के किस्सों की फेहरिस्त में बालीवुड एक्ट्रेस का यह किस्सा और जुड़ गया। किस्सा यह कि, बालीवुड एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का भोपाल के एक बड़े होटल में बर्थ डे सेलीब्रेट किया। इसमें रागी मंत्रीजी के साथ दो अन्य रागी राज परिवारों के सदस्य भी शामिल हुए। बताते हैं कि इसके पहले जब यह बालीवुड एक्ट्रेस जंगल सफारी के लुत्फ के लिए सतपुड़ा रिजर्व (नर्मदापुरम, मप्र) पहुंची थी, तब भी उनकी मेहमान नवाजी का सारा इंतजाम मंत्रीजी की ज़र्रा नवाजी में हुआ था। नारदजी कहते हैं कि कुछ तो है, वर्ना मंत्रीजी इतने रागात्मक क्यों होते? — मंत्रीजी के प्रिय चलाएंगे पब- बार! भाजपा में चाल, चरित्र और चेहरे के मायने बदल रहे हैं। जो भाईसाब लोग राजनीति में ‘पब-बार’ संस्कृति को वर्जना मानते थे, पब-बार अब उनके संस्कारों में उतरते जा रहे हैं। बताते हैं कि प्रदेश में जितने भी पब-बार चल रहे हैं, उनमें से ज्यादातर भाईसाबों की प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष साझेदारी में चल रहे हैं। हाल ही में भोपाल के सबसे बड़े माल में स्थित जिन ‘एजेंट जैकस’ और ‘ड्रिंक्स एक्सचेंज’ पब-बार को एक आईएएस का बेटा चला रहा था, उन्हें अब मप्र सरकार के एक मंत्रीजी के ‘प्रिय’ ने खरीद लिया है। नारदजी बता दें कि, एक भाईसाब भोपाल में पहले से ही दर्जनभर पब-बार और रेस्टोरेंट चला रहे हैं। ये भाईसाब श्रीमंत के खास दरबारियों में शुमार होने के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। – —
-

कहा है डायल 100 वाहन ?, किराए के वाहनों से चल रहा है काम कांग्रेस
देवास =100 लगाओ पुलिस बुलाओ वाले डायलॉग से सुर्खियों में आया मध्य प्रदेश का डायल 100 प्रोजेक्ट आज पूरी तरह से धराशाई हो चुका है। शिवराज सिंह सरकार ने प्रदेश के लोगों को तत्काल सहायता दिए जाने को लेकर 2015 मैं 541 करोड रुपए से डायल 100 वाहन की शुरुआत की थी लेकिन समय के साथ जिले के करीब करीब सभी वाहन मेंटेनेंस के अ भाव में पुराने होकर आज भंगार की स्थिति में पहुंच चुके हैं। शिवराज सिंह सरकार ने ऐलान किया था कि शीघ्र ही शहरों में इनोवा वाहन एवं ग्रामीण क्षेत्र में बोलोरो वाहन लगाकर लोगों को तत्काल पुलिस सहायता सुविधा देने हेतु डायल 100 नए रूप में शुरू की जाएगी। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि एक वर्ष होने को आया लेकिन शिवराज सिंह सरकार आज तक प्रदेश के किसी भी जिले में नई डायल100 पहुंचाने में नाकामयाब हुई है । होली रंग पंचमी जैसे अनेक संवेदनशील त्योहारों के अवसर पर डायल 100 वाहन की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है इसकी उपस्थिति से लोगों में विश्वास का और अपराधियों में भय रहता है । विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार जिस कंपनी को प्रदेश में डायल 100 का काम देना चाहती है उससे टेंडर को लेकर अभी तक सरकार का सेटलमेंट नहीं हुआ है। इस कारण से अति महत्वपूर्ण सेवा से आज तक प्रदेश का नागरिक वंचित है। वही देवास शहर सहित जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा डायल 100 के नाम पर किराए से लेकर बोलोरो या टवेरा वाहन चलाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुनः पूरे प्रदेश में अपनी घोषणा के अनुसार शीघ्र ही डायल 100 वाहन चलाए जिससे लोगों को तत्काल अपराधिक गतिविधियों चलते सहायता मिल सके।
-

12 साल में 190 पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म के आरोप लगे, 62 डॉक्टर लोकायुक्त -ईओडब्ल्यू में फंसे
भोपाल। मप्र पुलिस में 190 कर्मी और अधिकारियों पर दुष्कर्म के आरोप लगे। इसमें सबसे ज्यादा मामले ग्वालियर जिले के है। इसमें आरक्षक से लेकर अधिकारी तक शामिल है। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के सवाल के जवाब में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विधानसभा में लिखित जानकारी दी। इसके अनुसार इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर के 64 पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म के आरोप लगे है। इनमें सबसे ज्यादा मामले ग्वालियर में 28 है। भोपाल में 15 केस दर्ज किए गए। इसमें सबसे ज्यादा कमला नगर थाने में सबसे ज्यादा 9 केस दर्ज हुए। इसमें चार में आरोपी दोषमुक्त हो गए। वहीं, बाकी मामले विचाराधीन है। इसके अलावा टीटी नगर थाने में दो, ऐशबाग, अशोका गार्डन, मिसरोद और हनुमानगंज थाने में एक-एक पुलिसकर्मी पर केस दर्ज किया गया। इंदौर में 15 और जबलपुर में 6 केस दर्ज हुए है। इनमें से कुछ मामले में आरोपी दोष मुक्त भी हो चुके हैं। 45 के एनकाउंटर, 31 ने हवालात में की आत्महत्या वहीं, प्रदेश में वर्ष 2010 से 2022 के बीच 45 एनकाउंटर हुए हैं। इनमें से 42 एनकाउंटर सिर्फ ग्वालियर जिले के हैं। इसी अवधि में हवालात में 13 मौत हुई है। वहीं, 31 लोगों ने हवालात में आत्महत्या की है। 62 डॉक्टर लोकायुक्त – ईओडब्ल्यू में फंसे प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के 62 डॉक्टरों की शिकायत लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू को की गई है। इसमें 26 शिकायत लोकायुक्त और 36 ईओडब्ल्यू को गई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जानारी दी कि लोक अभियोजन के दो प्रकरण पेंडिंग है। इसमें सुल्तानिया महिला चिकित्सालय के तत्कालीन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज बेदी और रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज के आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अलख प्रकाश शामिल है।
-

देवास जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर, 21 मार्च को आईटीआई देवास में आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार मेला
————– रोजगार मेला में 800 से अधिक पदो पर की जायेगी भर्ती, 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक के युवा ले सकते है भाग ————- देवास, जिला रोजगार कार्यालय देवास द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 21 मार्च को सुबह 11 से दोपहर 03 बजे तक आईटीआई परिसर विकास नगर चौराहा देवास मे मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले मे 15 कम्पनियों द्वारा भाग लिया जायगा। रोजगार मेले में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक के युवा भाग ले सकते है। रोजगार मेले के लिए विस्तृत 07272-252296 पर प्राप्त कर सकते है। जिला रोजगार अधिकारी देवास ने बताया कि रोजगार मेले में 800 से अधिक पदो पर भर्ती की जायेगी। मेले में व्ही.ई.कमर्शियल देवास द्वारा सभी ट्रेड में आईटीआई एवं अन्य से अप्रेन्टीस के पदो, सनफार्मा लेब्रोरेटरी देवास, इप्का लेब्रोरेटरी देवास, प्रोजेक्शन कम्प्यूटर देवास, बीएबल एकेडमी इन्दौर व्ही.पी.सालवेक्स देवास, भारतीय जीवन बीमा निगम देवास, मॉ चामुण्डा इण्टर प्रायजेस देवास, गाजावत कान्ट्रकक्टर देवास, यशस्वी देवास सहित अन्य कम्पनियों द्वारा भर्ती की जायेगी।





