Category: विशेष

  • समीक्षा बैठक में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराज प्रभारी मंत्री ,दिए शोकॉज नोटिस के निर्देश

    समीक्षा बैठक में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराज प्रभारी मंत्री ,दिए शोकॉज नोटिस के निर्देश

    ————- देवास, जिले की प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश की खेल एवं युवा कल्‍याण, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना, जल जीवन मिशन, एक जिला एक उत्‍पाद, सीएम राइज और उपार्जन की समीक्षा बैठक ली। बैठक में खण्‍डवा सासंद श्री ज्ञानेश्‍वर पाटील, देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, खातेगांव विधायक श्री आ‍शीष शर्मा, हाटपीपल्‍या विधायक श्री मनोज चौधरी, बागली विधायक श्री पहाड़ सिंह कन्‍नौजे, बीजेपी जिला अध्‍यक्ष श्री राजीव खण्‍डेलवाल, श्री राजेश यादव, श्री मनीष सोलंकी, श्री पोपेन्‍द्र सिंह बग्‍गा सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण तथा कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता, एसपी श्री सम्‍पत उपाध्‍याय, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, सहायक कलेक्‍टर श्री टी प्रतीक राव, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी सहित अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने समीक्षा बैठक में एमपीईबी के अधीक्षण यंत्री श्री आर सी जैन को बैठक में उपस्थित नहीं होने पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना की समीक्षा कर जिले में पंजीयन में हुई प्रगति की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि घर-घर जाकर योजना का प्रचार प्रसार करें। काई भी पात्र महिला योजना में छूटे नहीं इसका विशेष ध्‍यान रखें। मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना में पंजीयन और सुविधा शिविर लगातार आयोजित करते रहे। बैठक में बताया गया कि मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना में जिले में पोर्टल पर अब तक लगभग 01 लाख 80 हजार पंजीयन हो गये है। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने जल जीवन मिशन की समीक्षा कर जिले में नल जल योजना में किये गये कार्यो की प्रगति की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि नल जल योजनाओं को बरसात से पहले समय सीमा में पूर्ण करें। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, जिले में जहां आवश्‍यकता है वहां पानी के लिए बोरिंग करें। जहां पाइप लाइन डालने के लिए सड़के खुदी है, उन सड़कों को बरसात से पूर्व ठीक करें। जो योजनाएं पूर्ण हो गई है, उन्‍हें शीघ्र चालू करें। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने पुराने कुएं और बावडि़यों की समीक्षा की और कहा कि जिले में पुराने कुएं और बावडियों को सुधारे। बैठक में बताया गया जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में 53 और शहरी क्षेत्रों में 23 कुएं और बावडियों को चिन्‍हाकिंत किया गया है। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने एक जिला एक उत्‍पाद की समीक्षा कर, जिले में बांस का रकबा बढ़ाने के लिए की गई कार्यवाहियों की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि जिले के किसानों को बांस उत्‍पादन के लिए जागरूकर करें। किसानों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करें और बांस की खेती के संबंध में किसानों को जानकारी दें। बैठक में बताया गया कि जिले में बांस का रकबा बढ़ाने के लिए जिले में 01 लाख हैक्‍टेयर का लक्ष्‍य रखा गया है। किसानों को बांस की खेती के प्रति जागरूक करने के लिए विकासखण्‍ड स्‍तर पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने जिले में किये जा रहे उपार्जन की समीक्षा की, जिले में अब तक कितना उपार्जन हुआ इस संबंध में जानकारी ली। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि उपार्जन केन्‍द्रों पर सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं करें। बैठक में बताया गया कि जिले में उपार्जन के लिए 136 उपार्जन केन्‍द्र बनाये गये है। सभी उपार्जन केन्‍द्र कवर्ड है। 131 उपार्जन केन्‍द्रों पर समितियों द्वारा और 05 उपार्जन केन्‍द्रों पर स्‍व सहायता समूह द्वारा उपार्जन कार्य किया जा रहा है। अभी तक 59 हजार 736 किसानों ने उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है। अभी तक 18 हजार 133 किसानों से 01 लाख 43 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीदी की गई है। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने सीएम राईज स्‍कूल की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि जिले में 07 सीएम राईज स्‍कूल स्‍वीकृत है। जिसमें देवास, हाटपीपल्‍या के ग्राम सन्‍नौड़, सोनकच्‍छ के ग्राम चिड़ावद, बागली, बागली के ग्राम पोलाखाल, खातेगांव एवं कन्‍नौद में सीएम राईज स्‍कूल स्‍वीकृत हुए है।

  • क्या सरकारी कर्मचारी बने मार्केटिंग एजेंट…?*
*- लाड़ली बहना योजना फार्म के लिए घंटो लाईन में लगकर परेशान हो रही माता-बहनें—– पार्षद प्रतिनिधि राहुल पवार

    क्या सरकारी कर्मचारी बने मार्केटिंग एजेंट…?* *- लाड़ली बहना योजना फार्म के लिए घंटो लाईन में लगकर परेशान हो रही माता-बहनें—– पार्षद प्रतिनिधि राहुल पवार

    देवास। शासकीय कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के फोटो लगी टी-शर्ट पहनाकर शासन की योजनाओ का काम कराने का विरोध पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पंवार ने किया है। पंवार ने बताया कि लगता है प्रदेश के मुखिया शिवराज को चुनाव आते ही खुद की मार्केटिंग का नया आइडिया आया है। किंतु अपनी सस्ती लोकप्रियता के लिये शासकीय कर्मचारी को स्वयं की फोटो लगी टी-शर्ट नही पहनाना चाहिए था। मप्र के इतिहास में जनता के पैसों से खुद का महिमा मंडन करवाने वाले शिवराज जी सत्ता के नशे में चूर होकर नित्य नई लीलाएं कर भोली भाली जनता को बरगलाने में लगे है। लाड़ली बहना योजना के लिए प्रदेशभर की लाखो माता-बहने कड़ी धूप में अपना घरबार छोडक़र परेशान हो रही है। यदि प्रदेश सरकार इस योजना की बजाय गैस टंकी के दाम कम कर देती, पेट्रोल के दाम कम दिए होते हुए इस प्रकार की योजना की जरूरत ही नही पड़ती और ना ही टी-शर्ट पर फोटो छपवाने की। लाड़ली बहना योजना अंतर्गत भरे जा रहे फार्म के लिए जगह-जगह सर्वर डाउन है। बैंको में डीबीटी नहीं हो रहे है, केवायसी नहीं हो पा रही है। बहुओं के नाम ससुराल में जोडऩे में समस्या आ रही है आदि मुख्य समस्याओं पर मुख्यमंत्री को ध्यान देना चाहिए। अगर 17 साल सत्ता में रहने के बाद भी झूठे प्रचार और लालच का सहारा लेना पड़े तो समझ लो आपकी सत्ता जाने वाली है।

  • शराब ठेकेदार संदलपुर एवं अजनास को कारण बताओं सूचना पत्र जारी, तीन दिन में मांगा जवाब , मामला अवैध शराब का

    शराब ठेकेदार संदलपुर एवं अजनास को कारण बताओं सूचना पत्र जारी, तीन दिन में मांगा जवाब , मामला अवैध शराब का

    ——– आखिर शराब ठेकेदार के खिलाफ आबकारी विभाग ने भारी मात्रा में दुकान से अवैध शराब बरामद करने के उपाय अब शराब ठेकेदार की लाइसेंस निरस्त की प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसमें सबसे पहले उनको नोटिस दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी वंदना पांडे देवास ने बताया कि मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 39 बी एवं लायसेंस शर्त के प्रावधानों के अनुसार संबंधित लायसेंसी शिवम् ब्रेवरीज प्रो. श्री लालजी सिंह वर्ष 2023-24 कम्पोजिट मदिरा दुकान संदलपुर एवं अजनास को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है। कारण बताओं सूचना पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर लायसेंसी को अपना जवाब मांगा गया हैं। प्राप्त प्रति उत्तर पश्चात आगामी कार्यवाही की जायेगी। जिला आबकारी अधिकारी देवास ने बताया कि वृत्त खातेगांव में कम्पोजिट देशी/विदेशी मदिरा दुकान संदलपुर एवं अजनास में अवैध रूप से मदिरा परिवहन की सूचना के आधार पर जिला आबकारी अधिकारी द्वारा वृत्त खातेगांव के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री दिनेश भार्गव को निरीक्षण के लिए आदेशित किया गया। दोनों मदिरा दुकानों के सघन निरीक्षण पश्चात पाया गया कि मदिरा दुकान संदलपुर 64 पेटी देशी प्लेन मदिरा (कुल 3200 पाव) ग्रेट गेलियन लि. जिला धार कि होकर मदिरा प्रदाय क्षेत्र रायसेन होना पाया गया एवं 214 लेमाउण्ट बीयर की केन संख्या 5136 अवैध रुप से रखी हुई पायी गयी। साथ ही कम्पोजिट मदिरा दुकान अजनास में निरीक्षण में पाया गया कि 109 पेटी देशी प्लेन मदिरा कुल 5450 पाव, ग्रेट गेलियन लि. जिला धार कि होकर मंदिरा प्रदाय क्षेत्र रायसेन होना पाया गया। दोनों मदिरा दुकानों के संबंध में लायसेंसी के द्वारा कोई परमिट एवं पास प्रस्तुत नहीं किया गया। लायसेंसी के द्वारा दोनों दुकानों में 173 पेटी देशी मदिरा प्लेन एवं 214 पेटी लेमाउण्ट बीयर की केन संख्या 5136 अवैध रूप से रखी हुई पायी गयी।

  • नरवाई जलाने पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही

    नरवाई जलाने पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही

    ———— देवास 11 अप्रैल 2023/ देवास जिले के किसान भाई खेतों में फसल अवशेषों (नरवाई) नहीं जलाये। बल्कि उसे खेत में ही मिट्टी पलटने वाले हल से या रोटावेटर से मिलाएं, जिससे खेत की उपजाऊ क्षमता में वृद्धि होगी। फसल कटाई के बाद बचे फसल अवशेषों में आग लगाने से पर्यावरण गंभीर रूप से प्रभावित होता है। फसल अवशेषों को जलाने से भूमि में होने वाली रासायनिक क्रियाएं भी प्रभावित होती है, जैसे कार्बन व नाइट्रोजन एवं कार्बन और फास्फोरस का अनुपात बिगड़ जाता है, जिससे पौधों को पोषक तत्व ग्रहण करने में कठिनाई होती है। शासन के निर्देशानुसार नरवाई जलाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। फसल अवशेषों को जलाने पर दो एकड से कम पर 25 सौ रूपये, दो एकड से अधिक व 5 एकड से कम पर 05 हजार रूपये तथा 05 एकड से अधिक पर 15 हजार रूपये की दण्‍डात्‍मक कार्यवाही की जायेगी। फसल अवशेषों में आग लगाने से भूमि में उपलब्ध जैव विविधता समाप्त हो जाती है। भूमि में उपस्थित सूक्ष्म जीव एवं केचुआं सहित पशु-पक्षी आदि विभिन्न जीव जलकर नष्ट हो जाते हैं। इनके नष्ट होने से खेत की उर्वरकता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। फसल अवशेषों में आग लगाने से भूमि की ऊपरी पर्त में उपलब्ध आवश्यक पोषक तत्व आग लगने के कारण जलकर नष्ट हो जाते हैं। भूमि की भौतिक दशा खराब हो जाती है, भूमि कठोर हो जाती है, जिसके कारण भूमि की जलधारण क्षमता कम हो जाती है। इसके फलस्वरूप फसलें जल्दी सूखती है।

  • भव्य हिन्दू संगम एवं प्रसिद्ध लोक गायक आनंदीलाल भावेल के लोकगीतों की प्रस्तुति 17 अप्रैल को

    भव्य हिन्दू संगम एवं प्रसिद्ध लोक गायक आनंदीलाल भावेल के लोकगीतों की प्रस्तुति 17 अप्रैल को

    देवास। माता शबरी आदिवासी उत्थान संगठन के तत्वाधान में 17 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा एवं हिन्दू संगम का कार्यक्रम बागली तहसील के ग्राम पुंजापुरा में होने जा रहा हे। कार्यक्रम में साधु संतो का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा और मुख्य वक्ताओं के द्वारा सामाजिक विषय पर अपने विचार व्यक्त किए जायेंगे। कार्यक्रम मेंं प्रसिद्ध आदिवासी लोक गायक श्री आनंदीलाल भावेल द्वारा सुमधुर लोकगीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पश्चात भण्डारे का आयोजन होगा। संगठन अध्यक्ष विनोद भार्गो एवं ईश्वर परासिया ने बताया कि समाज को संगठित एवं रचनात्मक धार्मिक कार्यो में आगे लाने के उद्देश्य से की जा रही इस पहल में समस्त समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सार्थक बनाने की अपील की है।

  • सेवा कार्यों की सराहना करने के लिए धन्यवाद देवास-  सोनू सूद

चावल से बना पोट्रेट देखने के लिए मुंबई से लाइव जुड़े फिल्म अभिनेता

    सेवा कार्यों की सराहना करने के लिए धन्यवाद देवास-  सोनू सूद चावल से बना पोट्रेट देखने के लिए मुंबई से लाइव जुड़े फिल्म अभिनेता

    देवास। कोरोना काल में जब हर कोई अपनी जान बचाने में लगा था, उस समय कोरोना योद्धा के रूप में उभरकर सामने आए फिल्म अभिनेता सोनू सूद के सेवा कार्यों की हर कोई सराहना कर रहा है। इसी कड़ी में देवास की संस्था हैल्पिंग हैंड्स ने एक अनूठा कीर्तिमान रचा और स्व. तुकोजीराव पवार स्टेडियम में चावल से अभिनेता सोनू सूद का विशालकाय पोट्रेट तैयार किया। रविवार की दोपहर में इस पोट्रेट को देखने के लिए मुंबई से फिल्म अभिनेता सोनू सूद लाइव जुड़े और संस्था के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने उपस्थित लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना के दौरान मुश्किल की घड़ी में हमने एक टीम के रूप में कार्य कर लोगों की सेवा की। वर्तमान में भी मेरा यही प्रयास रहता है कि मेरे या मेरी टीम के पास यदि कोई जरूरतमंद पहुंचे तो उसकी उचित मदद हो सके। चावल से बना अपना पोट्रेट देखकर रोमांचित हुए सोनू सूद ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेरे व मेरी टीम के सेवा कार्यों की सराहना करने के लिए धन्यवाद देवास। मैं जल्दी ही देवास आकर रूबरू संस्था के सदस्यों व मेरे प्रशंसकों से मिलूंगा। अभिनेता सोनू सूद करीब 30 मिनट तक लाइव लोगों से जुड़े व चर्चा की। साथ ही पोट्रेट बनाने वाले सदस्यों से बात कर उनके कार्य की सराहना की। स्थानीय स्व. तुकोजीराव पवार स्टेडियम पर आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नाहर दरवाजा थाना प्रभारी रमेश कलथिया व अन्य उपस्थित थे। संस्था अध्यक्ष शुभम विजयवर्गीय ने अतिथियों का स्वागत किया व अभिनेता सोनू सूद को इस पोट्रेट के संबंध में पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शुभम विजयवर्गीय ने किया एवं आभार महेश चौहान ने माना।  पोट्रेट बनाने वाली टीम का किया सम्मान स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों की उपस्थिति में पोट्रेट तैयार करने वाली टीम के सदस्य भावेश नामदेव, अनन्या नाइक, शिवानी कुमावत, गौरव नामदेव आदि का सम्मान किया गया। इस दौरान संस्था हैल्पिंग हैंडस के सदस्य अरुणा सोनी, परिणीता बग़दरे, कुसुम अग्रवाल, ऋतु सवनेर, दीपिका देव, डिम्पल शर्मा, रीना जैन, बबीता पवार, स्वाति नामदेव, मोनिका सिंह, खुशी अग्रवाल, नयन जैन, मनोज शर्मा, भूपेन्द्र मॉर्य, महेश जायसवाल, महेश चौहान, तुषार पाटिल, गौरव टेलर, संस्कार वारे, पीयूष चावड़ा, हर्ष पवार, दिवाकर राजपूत, अनुकूल चौधरी, धीरेंद्र सिंघ, सुयश गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, जीतू कुमार, यश भावसार, सानिध्य, यगेश चौधरी, पुष्पेन्द्र जी आदि उपस्थित थे।