बैंक ग्राहक के झोले पर ब्लेड मारकर उड़ाए थे ₹60 हजार

Man in hoodie and gloves holding a knife inside a bank lobby

देवास जिले के उदयनगर हाट बाजार में बैंक ग्राहक के झोले को ब्लेड से काटकर ₹60 हजार चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने वारदात के महज 7 दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी गई पूरी ₹60 हजार की राशि भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, 2 जून को पीपलपाटी निवासी चम्पालाल यादव ट्रैक्टर की किश्त जमा करने के लिए ₹60 हजार लेकर एसबीआई बैंक उदयनगर पहुंचे थे। इसी दौरान हाट बाजार क्षेत्र में अज्ञात महिला ने उनके झोले को ब्लेड से काटकर नकदी पार कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक महिला संदिग्ध गतिविधि करते हुए दिखाई दी। त्रिनेत्रम अभियान के तहत लगे कैमरों और तकनीकी विश्लेषण की मदद से आरोपी की पहचान सुधा सिसोदिया निवासी जिला राजगढ़ के रूप में हुई। पुलिस टीम ने 9 जून को सीहोर जिले के सलकनपुर क्षेत्र से महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की पूरी राशि बरामद कर ली। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने इस मामले का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि त्रिनेत्रम अभियान के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरे अपराधियों तक पहुंचने में बेहद कारगर साबित हो रहे हैं।

WhatsApp WhatsApp Group