कांग्रेस ने भी विधानसभा 2023 की तैयारी शुरू कर दी है और श्री गणेश विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र से किया है जहां पर विधानसभा में परिणाम बदलते रहे हैं देवास विधानसभा में ग्रामीण क्षेत्र छोटा है लेकिन महत्वपूर्ण है। विजयागंज मंडी क्षेत्र जो पोलिंग बूथ कांग्रेस के घर चलो घर घर चलो अभियान की शुरुआत बुधवार को देवास विधानसभा के ग्राम विजयगंज मंडी से शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व वरिष्ठ काग्रेस नेताओं की उपस्थिति में एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूरज सिंह चावड़ा के नेतृत्व में मक्सी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू की गई । यात्रा के प्रारंभ में संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी कांग्रेस नेता भगवान सिंह चावड़ा ने कहा कि घर चलो घर-घर चलो अभियान का मकसद लोगों को यह बताना है कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में कमलनाथ जी मुख्यमंत्री थे तब जनहित के जो कार्यों को शुरू किये गये थे उनको आज नजरअंदाज करते हुए शिवराज सिंह सरकार ने पूरी तरह से उलट दिया है जहां 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली कमलनाथ जी के द्वारा दी जा रही थी अब बिजली के दाम आसमान छू रहे हैं। रोजमर्रा की चीजें महंगी होती चली जा रही है । महिलाओं पर अत्याचार बढ़ चुके हैं गुंडाराज फिर से कायम हुआ है अपराधियों के हौसले बुलंद हैं बेरोजगारी का आलम यह है कि पढ़ा-लिखा नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है ऐसी कई मुद्दे हैं जिन पर हम आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए आए हैं । इसी के साथ कांग्रेस जनों ने लोगों के घर घर जाकर एवं दुकान पर जाकर कांग्रेस से जुड़ने की अपील की एवं उन्हें सदस्य बनाए जाने के संदर्भ में चर्चा की एवं कई लोगों को कांग्रेस की सदस्यता भी दिलाई । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शौकत हुसैन पंडित जयप्रकाश शास्त्री सुधीर शर्मा मूलचंद पाटीदार कैलाश शर्मा यूसुफ भाई ब्रजराज सिंह जितेंद्र सिंह गोड़ मोहन मालवीय शबाना सोहेल संतोष मोदी जाकिर उल्ला शेख जगदीश चन्द्र लाल सिंह दरबार सिंह मनोहर सिंह कैलाश शर्मा डॉक्टर गजेंद्र तोमर संजू चौधरी मीनू दरबार अनिल जयसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।
Blog
-

बीमा रोड़ पर मुखर्जी नगर स्थित चौराहा अब माँ नर्मदा चौराहा के नाम से जाना जाएगा
देवास। नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर बीमा रोड़ मुखर्जी नगर में पायोनियर स्कूल के पास स्थित चौराहे के नाम का अनावरण किया गया। अब से यह चौराहा माँ नर्मदा चौराहा के नाम से जाना जाएगा। नार्मदीय ब्राह्मण कल्याण समिति (रजि.) के तत्वाधान में पूर्व महापौर सुभाष शर्मा के मुख्य आतिथ्य, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष संजय शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, संघ सेवा विभाग के वरिष्ठ स्वयंसेवक रमेश शर्मा एवं विभाग संघ चालक कैलाश चन्द्रावत, विभाग सह कार्यवाह अजय गुप्ता, हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक माखन सिंह राजपूत, वरिष्ठ नागरिक संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश पाराशर, भाजपा नगर उपाध्यक्ष भरत व्यास, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती छाया पाराशर एवं समाज के गणमान्य जनों की उपस्थिति में चौराहे के नाम का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनों, मातृ शक्ति एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। माँ नर्मदा पूजन एवं नर्मदाष्टक के पश्चात नार्मदीय समाज के गणमान्य जनों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रितेश चौरे ने किया। आभार नार्मदीय ब्राह्मण कल्याण समिति अध्यक्ष अरविंद भट्ट ने माना। उक्त जानकारी पं. रोहित उपाध्याय ने दी।
-
प्राधिकरण की नियुक्ति में देरी का कारण कलेक्टर कमिश्नर तो नहीं ,दो महिला अधिकारी की सांसद द्वारा सीएम को शिकायत का सच, कछुए का भी रिकॉर्ड टूट गया देवास में, पंचायत में बल्ले, बल्ले पार्षद के साथ भेदभाव, पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा के दावेदार का प्रवेश
भगत -बाबा प्रणाम।
बाबा – प्रणाम बेटा ।
भगत – बाबा प्राधिकरण में नियुक्ति होगी या नहीं। बाबा- बेटा देवास विकास प्राधिकरण में नियुक्ति तो कब की हो जाती परंतु एक कारण कलेक्टर और कमिश्नर भी है।
भगत – भला ये कैसे कुछ बात समझ में नहीं आई। बाबा -बेटा एक तो देवास विकास प्राधिकरण में पहली बार किसी अधिकारी ने अपने अध्यक्ष कार्यकाल में इतनी सारी योजनाएं बनाकर उस पर काम करना भी शुरू कर दिया है कॉरिडोर और कई योजनाएं बहुत जल्दी मूर्त रूप ले सकती है देवास विकास प्राधिकरण चामुंडा कांप्लेक्स का पहली बार कायाकल्प हुआ है वरना यह बिल्डिंग किसी सरकारी बिल्डिंग सी अपने हाल पर आंसू बहा रही थी ।फिर सबसे बड़ा कारण अभी देवास जिला कलेक्टर कार्यालय भवन तोड़कर नया बनाया जाना है। और उसका विकल्प फिलहाल चामुंडा कांप्लेक्स स्थित प्राधिकरण का कार्यालय ही है जहां पर कलेक्टर कमिश्नर कक्ष नई आधुनिक लिफ्ट को देखकर ही पता लगाया जा सकता है कि यहां पर आने की पूरी तैयारी कर ली गई है और यदि इसका विकल्प कहीं और कहीं मिल जाता है तो देवास के नेताओं के लिए प्राधिकरण अध्यक्ष नियुक्ति का रास्ता खुल सकता है।
भगत -अब तो दावेदार भी बढ़ गए होंगे। बाबा – हां देवास में मत दावेदारों की ही कमी नहीं है कोई सा भी पद हो कई नेता तो स्वयं शंभू दावेदार हो जाते हैं। ऐसे तो कई दावेदार है परंतु देवास विधायक राजे की ओर से वही पुराने समर्थक दुर्गेश अग्रवाल का नाम है तो दूसरा संगठन की ओर से दिलीप जाधव और बहादुर मुकाती ओम जोशी ज्यादा खींचतान में अध्यक्ष पद ला सकते हैं।
भगत – बाबा दुर्गेश अग्रवाल तो उपाध्यक्ष रह चुके हैं। बाबा- बेटा दुर्गेश अग्रवाल के समय प्राधिकरण अध्यक्ष शरद पाचुनकर इतने दमदार नेता थे कि उनको पर्दे के पीछे से अध्यक्ष पद नहीं चलाने दिया जिस तरह सभापति रहते हुए सुभाष शर्मा ने महापौर को पीछे छोड़ कमिश्नर के सहारे पूरी नगर निगम पर एक तरफा राज किया दुर्गेश अग्रवाल ने प्रयास बहुत की है परंतु पाचुनकर के सामने सब फेल होना ही था जबकि उस समय स्वयं स्वर्गीय महाराज का हाथ दुर्गेश अग्रवाल पर था यूं कहे की आधी सत्ता ही अग्रवाल चलाते थे।
भगत – अब वह बात नहीं रही क्या।
बाबा – अब राजे ने पूरी बागडोर अपने हाथ में ले ली है अब सीधे जनता से संपर्क है अधिकारी से लेकर सभी वर्ग में सीधे संपर्क रखने से पुराने दोनों कि अब वह बात नहीं रही हां राजे ने पूरा उनका सम्मान बनाए रखने के लिए उनको अपने साथ जरूर रखा है और संगठन सत्ता में अभी भी पद दिलाने के लिए प्रयासरत है ।
भगत – दुर्गेश अग्रवाल अपने क्षेत्र का एक पार्षद तक नहीं जीता सके।
बाबा -सही बात है जितने भी टिकट मिले सब हार गए हैं और अपने गृह क्षेत्र का पार्षद भी नहीं जीता सके उल्टा जीता पार्षद जी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में चले गया परंतु राज परिवार के लिए वफादार रहना ही इनके लिए पुरस्कार है और राजे पुराने वचन निभा रही है।
भगत – मुख्यमंत्री के आगमन पर सांसद ने 2 महिला अधिकारी की शिकायत की। बाबा – यह झूठी खबर कुछ दिन राजनीतिक प्रशासनिक गलियारों में चली परंतु एक छोटी सी बात की सांसद को यदि महिला अधिकारी को हटाना ही होता तो वे सीधे भोपाल से तबादला करवा सकते है बस यह खबर कुछ दिन मात्र चर्चा में ही बनी रही जबकि बात कुछ ऐसी कुछ थी ही नहीं।
भगत – मेंडकी ओवर ब्रिज निर्माण ने कछुए चाल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया बाबा – हां बेटा देवास के पश्चिम क्षेत्र मेंड की रेलवे और ब्रिज में निर्माण कार्य के सारे रिकॉर्ड टूट गए कभी कछुआ चाल किसी धीमे निर्माण को कहा जाता था परंतु यहां तो चींटी चाल भी नहीं कह सकते पास में ही सांसद का निवास है जनता परेशान है ।अब 5 वर्ष की यातनाओ के बाद शुभारंभ के दिन गिन रही है यहां पर अधिकारी ठेकेदार के साथ जनप्रतिनिधि की निष्क्रियता पर भी कोई संदेह नहीं ।यह हमारा देवास ही है जो सब सहन कर सकता है सांसद जी इसके लिए तो कुछ करें अंडर ब्रिज की बात ही राहत दे रही है परंतु यह सब जनता को आसानी से मिल पाएगा भगवान जाने।
भगत – सरपंच साहब की लॉटरी लग गयी । बाबा -हा किस्मत लिखा कर लाये है सरपंच ,कहा चुनाव भी हो जाते और बिल्ली के भाग से छीका पुराने सरपंचों की लग बैठी है काश ऐसा नगर निगम में पार्षदों के लिए भी हो जाता जबकि पार्षद के दावेदार और पूर्व पार्षद अभी भी जनता के बीच लगातार सक्रिय है और दाम भी दे रहे हैं कई तो परेशान हो गए हैं सरकार दो तरह का व्यवहार कैसे कर सकती है एक तरफ ग्रामीण नेताओं को सौगात और दूसरी ओर लगातार कार्य करने वाले पार्षद के साथ भेदभाव जबकि भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा विधानसभा मैं बहुमत शहरी क्षेत्र से मिला है और शहरी क्षेत्र के मतदाता का झुकाव भाजपा की ओर है परंतु सरकार बनते ही सरकार का झुकाव ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा शहरी क्षेत्र के लोग को अंधभक्ति के कारण यह सब भुगतना ही है।
भगत इंदौरी भाजपा नेताओं के बीच देवास का नेता छा गया। बाबा – समझ गया राजनीति में लंबे समय बाद उल्टी गंगा बह रही है मतलब अब इंदौरी नेताओं पर देवास का एक नेता भारी पड़ा है। भगत सारे दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया बाबा – प्रतिभा किसी गांव शहर की मोहताज नहीं होती ऐसे ही राजनेता भी किसी शहर गांव का मोहताज नहीं होता और फिर जयपाल सिंह चावड़ा तो केवल संगठन के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुके हैं इनके लिए संगठन ही सर्वोपरि रहा है इंदौर में अब हमारे देवास के नेताओं के पास इंदौरी यो के काम के लिए फोन आते हैं अच्छी बात है।
भगत – पुलिस अधीक्षक ने सटोरियों जुआरी की वाट लगा दी वाट लगा दी। बाबा – पुलिस ने पहले तो ढील दी जिसमें देवास के कई सटोरियों ने खुलेआम अपने चेहरे ओपन कर दिए और बाद में अप पुलिस जब एक्शन में आ गई है तो सटोरिए इधर उधर भाग रहे हैं नेता जी भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं क्या करें नाम से ज्यादा बदनाम हो गए और सटोरियो को जिला बदर करने के साथ उनकी संपत्ति पर भी सीधा अटैक करने से सटोरियों मैं हड़कंप मच गया है।
भगत – पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस मैं एक और विधानसभा दावेदार का प्रवेश करवा गए। बाबा – कांग्रेस में जो वर्षों से निष्ठा के साथ सेवा दे रहे हैं अब वे इतने कमजोर नहीं कि उनकी विधानसभा में कोई बाहरी प्रवेश कर जाए और वह चुप रहे विपक्ष में सशक्त भूमिका निभाने वाले कई नेता तो प्रदेश में अपना अलग स्थान बना चुके हैं और किसी धन्ना सेठ को प्रवेश देने से पहले जो बाहरी नेता इनको प्रवेश दे रहे हैं वहीं बाहरी ना हो जाए देवास विधानसभा जहां पहले इंदौर और उज्जैन के विधायक की घर वापसी हो चुकी है तो अब देवास के कांग्रेस के नेता को झेलने वाले नहीं एक अच्छे बड़े आयोजन को बाहरी नेता के प्रवेश ने फीका बना दिया यही बाहरी नेता के प्रवेश की विफलता का श्रीगणेश है। भगत – भैया ने भी एक मुद्दे का सफलता के साथ अंत कर दिया। बाबा – भैया चतुर नेता है और उनके खास समर्थक जो विपक्ष में लगातार कई मुद्दों पर सीधे मोर्चा खोल लेते हैं वह भला अचानक किसी को कैसे लकीर बड़ी करने देते बड़े वालों से ही लकीर छोटी करवा कर मुद्दे को घर घर का कर दिया।
भगत -नकली मावा पुलिस ने पकड़ा । बाबा – जिस विभाग का काम है वह मात्र बंदी तक ही सीमित है शिकायत होने पर एसडीएम या तहसीलदार सीधी कार्रवाई करते हैं खाऊ विभाग पर किसी का नियंत्रण नही नकली मावा ही नहीं देवास में हल्दी मिर्च से लेकर लगभग 90 फीस दी खाद्य पदार्थ मैं मिलावट हो रही है आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारी पर ठोस कार्रवाई की जाना चाहिए।
भगत -मीडिया में एस के आई चल गया। बाबा – पत्रकार दिलीप मिश्रा और अरविंद त्रिवेदी और कैलाश तारानी की मेहनत रंग ला रही है देवास की प्रतिभाओं को एक अच्छा मंच मिल गया है। भगत – लकड़बग्घा पकड़ा गया। बाबा – पहले नागदा के जंगल में पूरे साल भर से शेर ने छकाया जो आज तक हाथ नही आया अब लकड़बग्घा तो पकडाना ही था । मां चामुंडा की टेकरी पर दर्शनार्थियों के साथ सुबह सुबह से करने वाले भी लकड़बग्घे से डर रहे थे अब राहत मिली। और मीडिया सोशल मीडिया पर भी रोज लकड़बग्घा लकड़बग्घा आया से राहत मिली।
-

क्रिकेट एवं रोलर स्केटिंग के 51 खिलाडियो का टेलेन्ट सर्च
जिला प्रशासन, नगर निगम व खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 1 फरवरी से 5 फरवरी तक श्रीमंत तुकोजीराव पवार इन्डस्ट्रीयल स्पोर्टस पार्क मे विभिन्न खेलो के खिलाडियो का टेलेन्ट सर्च किया गया। जिसमे व्हलीबाल, बास्केटबॉल, साफ्ट टेनिस, एथलेटिक्स, रग्बी व फुटबाल, क्रिकेट,रोलर स्केटिंग के खिलाडियो का टेलेन्ट सर्च किया गया। 5 फरवरी शनिवार को क्रिकेट एवं रोलर स्केटिंग मे लगभग 51 खिलाडियो का टेलेन्ट सर्च किया गया। इस संबंध मे नगर निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा ने बताया कि 5 दिवसीय टेलेन्ट सर्च मे 312 खिलाडियो का टेलेन्ट सर्च किया गया। टेलेन्ट सर्च मे भाग लेने वाले सभी खिलाडियो को ट्रेनिंग देकर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का प्रयास किया जावेगा। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी हेमन्त सुविर, कोच जावेद पठान,धर्मेन्द्रसिह ठाकुर, जया बघेल, युनुस खान, रेणुसिह, गौरव कदम, अनुपम टोप्पो, मनोजसिह उपस्थित रहे।
-

‘‘ शराब के अवैध परिवहन में हुई सजा ‘‘
जिला अभियोजन अधिकारी, श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला देवास द्वारा बताया गया कि फरियादी को दिनांक 18.01.2013 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर सूचना की तस्दीक हेतु मय थाना कोतवाली पुलिस बल के मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहॅचने पर एक सफेद रंग की बोलेरो का एम.पी.09/सी.डी./6398 आते दिखायी दी जिस रोक कर तलाशी लेने पर 4 पेटी इम्पीरियल ब्लू, 4 पेटी अंग्रेजी, 3 पेटी मैकडॉवल नंबर 01 रम की शराब प्राप्त हुई, शराब का लायसेंस का पूछताछ करने पर नहीं होना बताया, तब उक्त शराब जप्त कर जप्ती पंचनामा तथा गाडी जप्त कर जप्ती पंचनामा बनाया गया। आरोपी का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया। माननीय न्यायालयः- मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट जिला देवास द्वारा दिनांक 02.02.2022 को निर्णय देते हुये अभियुक्त अखिलेश उर्फ अक्कू पिता राजेन्द्र जायसवाल, उम्र 31 साल, निवासी सिविल लाईन कुबेर नगर रेलवे पटरी के किनारे, जिला देवास को धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दोषी पाकर आरोप में 01 वर्ष के कठोर कारावास एवं 25000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से श्री ऊदल सिंह मौर्य, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा प्रकरण का कुशल संचालन किया गया, एवं कोर्ट मोहर्रिर प्र.आ. रवि पटेल व आ. गणेश परमार का विषेष सहयोग रहा
-

कलेक्टर ने दो आरोपियों को किया जिलाबदर
———- देवास 01 फरवरी 2022/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत दो आरोपियों को जिला बदर किया है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने आरोपी सादिक उर्फ भचान पिता शब्बीर शेख उम्र 45 साल निवासी देवास और नरेन्द्र लोधी उम्र 32 साल निवासी नई आबादी देवास को एक-एक वर्ष के लिए जिला बदर किया है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने आदेश दिया है कि दोनो आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
-
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 12 घंटे में चोरी गया ट्रैक्टर नेमावर पुलिस ने किया बरामद
आज के समय में सीसीटीवी फुटेज चोरी अपराध रोकने में तो मददगार है ही और अपराध होने के बाद अपराधियों को पकड़ने में भी महत्वपूर्ण है। ऐसे ही नेमावर थाना क्षेत्र में दिनेश गुर्जर का ट्रैक्टर रात को 2से 3 बजे के दरमियान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह ने निर्देशन में एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा और एसडीओपी ज्योति उमठ द्वारा जांच टीम गठित कर तलाश की गई ।तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारी मिली की ट्रैक्टर नेमावर से हंडिया हरदा होते हुए गया है, उस आधार पर पुलिस मौके पर हरदा जिले के झालवा गांव से बरामद किया । इस तरह पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और लगातार तलाश कर मेहनत कर मात्र 12 घंटे में फरियादी दिनेश गुर्जर का ट्रैक्टर बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में नेमावर थाने के निरीक्षक राजाराम वास्कले उप निरीक्षक शिवपाल सिंह प्रधान आरक्षक विष्णु प्रसाद प्रभु लाल मनीष योगेश राजेंद्र सिंह ओम प्रकाश भरत कपिल नारायण और नरेंद्र की भूमिका रही।
-
बकाया संपत्ति कर धारकों की होगी जांच, बकायादार के अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे
देवास/ नगर निगम द्वारा बकाया संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क की बकाया राशि की वसुली के लिए ग्रामीण क्षेत्र के वार्डो मे केम्प प्रतिदिन लगाये जा रहे है। जिससे केम्प मे ही करदाताओ की समस्याओ का निराकरण कर करो का भुगतान किया जा रहा है। वार्ड क्षेत्रो मे संपत्तिकर केम्पो का निरीक्षण आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा किया गया। बकाया संपत्तिकर जमा नही करने वाले करदाताओ के भवनो की जॉच होगी। भवन का संपत्तिकर जमा नही करने पर निगम द्वारा दी गई अनुमति के अतिरिक्त तथा ऐसे भवन जिनकी अनुमति निगम से नही ली गई है ऐसे भवन स्वामीयो के द्वारा किये गये निर्माणो को निगम द्वारा तोडा जावेगा। ऐसे करदाता जो सम्पूर्ण जलकर जमा कर चुके है किन्तु संपत्तिकर जमा नही किया है उनके नल कनेक्शन भी काटे जावेगें। बकाया करदाता के व्यवसायिक व आवासीय भवनो की नप्ती निगम लोक निर्माण व संपत्तिकर विभाग की टीम द्वारा की जाकर नप्ती के अतिरिक्त किये गये निर्माण को तत्काल तोडा जावेगा ऐसे बकाया करदाताओ की सूची तत्काल तैयार की जाकर 31 जनवरी से कार्यवाही प्रस्तावित किये जाने के निर्देश आयुक्त ने दिये। वार्ड क्षेत्र महॉकाल कालोनी, कबीट कालोनी तथा शहरी क्षेत्र मे वार्ड क्रमांक 12 व 34 मे संपत्तिकर की टीम के साथ संपत्तिकर अधिकारी प्रवीण पाठक एवं वार्ड प्रभारी संजय सांगते रविन्द्रसिह ठाकुर ब्रजेश शर्मा को अपने अपने वार्डो से ऐसे बकायादार जो संपत्तिकर जमा नही कराना चाहते है ऐसे भवन स्वामियो के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही के लिए सूची 31 जनवरी को प्रात: 11 बजे प्रस्तुत करने हेतु आयुक्त ने कहा। इसी प्रकार 31 जनवरी को नोसराबाद गॉव शासकीय स्कुल के पास, मेंढकी चक गणेश मंदिर के पास, जयश्री नगर पानी की टंकी के पास, नुसरत नगर मस्जिद के पास निगम द्वारा संपत्तिकर व जलकर वसुली के केम्प लगाये जावेगें।
-
वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद ने घटिया सडक़ निर्माण की शिकायत कलेक्टर से की
देवास। वार्ड क्रमांक 16 के संजयनगर से बिंजाना तक प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत सडक़ डामरीकरण का कार्य किया जा रहा था। निर्माण एजेंसी द्वारा डामरीकरण का कार्य प्रारम्भ कर बीच में ही अधूरा छोडक़र बंद कर दिया था। ठेकेदार द्वारा किए गए डामरीकरण मे डामर की मात्रा कम होने से सडक़ का कार्य पूर्ण होने के पहले ही गिट्टीया उखडऩे लग गई। श्रीमती शर्मा ने बताया की पूर्व मे पार्षद द्वारा न्यायालय मे प्रकरण प्रस्तुत किए जाने के पश्चात निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया था। उसके पश्चात भी सडक़ निर्माण कार्य संतुष्टी पूर्वक नही किया जा रहा है। सडक़ की गिट्टिया उखड़ गई। जिस करण आए दिन दुर्घटनाए घटित हो रही है और आवागमन प्रभावित हो रहा है। पार्षद ने कलेक्टर से मांग की है कि सडक़ का डामरीकरण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जावे व निर्माण की गुणवत्ता मे सुधार किया जावे।
-

जवाहर नगर के मुख्य मार्ग का नाम 23 जनवरी रखा गया ,बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई
देवास/ नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125 वी जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। जवाहर नगर स्थित सांई मंदिर के पास प्रांगण मे नये रूप मे नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा का जीर्णोद्धार कर लोकार्पण 23 जनवरी रविवार को प्रतिमा का पुष्पमाला से सुसज्जित कर देवास सांसद महेन्द्रसिह सोलंकी द्वारा पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व प्राधिकरण उपाध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल, राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव, पूर्व पार्षद जूगनू गोस्वामी, संतोष पंचोली वरिष्ठ भाजपा नेता भरत चौधरी, गणेश पटेल के साथ किया गया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि नेताजी की जयंती पर जवाहर नगर के प्रमुख मार्ग का नाम 23 जनवरी मार्ग किया गया है। पूर्व मे नेताजी की प्रतिमा स्कुल प्रांगण मे स्व.श्रीमंत तुकोजीराव पवार विधायक द्वारा स्थापित की गई थी। वार्डवाासयो द्वारा प्रतिमा को नये रूप मे सांई मंदिर के पास स्थित प्रांगण मे स्थापित किये जाने हेतु विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार से आव्हान करते हुये चर्चा की गई थी। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार द्वारा नेताजी की प्रतिमा को नये रूप मे स्थापित करने हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया। प्रतिमा का लोकार्पण किया जाकर सांसद द्वारा विधायक से चर्चा की जाकर वार्डवासियो एवं शहर की जनता के लिये सुभाषचन्द्र बोस गार्डन के विकास के रूप मे सौगात भी दी। इस हेतु सांसद निधी से 10 लाख रूपये की राशि गार्डन विकास मे 23 जनवरी मार्ग मुख्य द्वार ए.सी.पी. से निर्माण एवं बाउंड्रीवाल सहित अन्य कार्य किये जाने हेतु दी गई। गार्डन के सम्पूर्ण विकास मे विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे की ओर से पूर्व महापौर सुभाष शर्मा द्वारा गार्डन विकास कार्य मे लगने वाली अतिरिक्त राशि भी दिये जाने हेतु कहा गया। इस अवसर पर सांसद द्वारा आज के दिन को पराक्रम दिवस के रूप मे भी मनाये जाते हुये सभी रहवासियो की ओर से नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को श्रद्धांजली देते हुये उनकी कार्य शेली को एवं देश के प्रति बलिदान का स्मरण करते हुये उनके इतिहास की जानकरी दी। जिलाध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने मुख्य मार्ग के समस्त रहवासियो एवं व्यवसाईयो से अपने व्यवसाईक बोर्ड व मकान पते पर 23 जनवरी मार्ग लिखवाये जाने को कहा जिससे सभी आमजन को 23 जनवरी मार्ग का स्मरण रहे। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की टीम तथा श्री सांई मन्दिर समिती सेन्ट्रल ग्राउण्ड जवाहर नगर व संस्था भीम बजरंग के गुरमीतसिह, हेमन्त बिसौरे, रितेश द्विवेदी, रितेश उपाध्याय, अंकितसिह आदि सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।
