Blog

  • डॉ ज्योति पांचाल मिस्त्री को स्वर्ण पदक के साथ पी एच डी की डिग्री

    डॉ ज्योति पांचाल मिस्त्री को स्वर्ण पदक के साथ पी एच डी की डिग्री

    देवास। सेज विश्वविद्यालय इंदौर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में डॉ ज्योति पांचाल मिस्त्री पिता लक्ष्मी नारायण पांचाल को विधि में, विषय नारीवादी न्यायशास्त्र महिलाओं के उत्पीड़न का एक सामाजिक कानूनी अध्ययन, विशेष रूप से इंदौर संभाग के संदर्भ में डाक्टर सुनीता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में पीएचडी की उपाधि स्वर्ण पदक के साथ विशेष अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष व सेज ग्रुप के डायरेक्टर डॉक्टर संजीव अग्रवाल के द्वारा प्रदान की गई है। इस गौरवान्वित अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें बधाई संदेश भेजे व हर्ष व्यक्त किया गया।

  •        कलेक्टर श्री ऋतुराज  सिंह ने नगर निगम के कार्यो  की समीक्षा की ,वैध, अनाधिकृत कालोनियों की जानकारी के साथ नगर निगम की संपत्ति दुकानों की जानकारी ली, कचरा जलाने पर प्रतिबंध लगाने के  सहित मुख्य मार्ग पर  गुमटी नहीं लगने सहित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए

           कलेक्टर श्री ऋतुराज  सिंह ने नगर निगम के कार्यो  की समीक्षा की ,वैध, अनाधिकृत कालोनियों की जानकारी के साथ नगर निगम की संपत्ति दुकानों की जानकारी ली, कचरा जलाने पर प्रतिबंध लगाने के  सहित मुख्य मार्ग पर  गुमटी नहीं लगने सहित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए

    ——- देवास वैसे देवास जिला कलेक्टर जो भी रहे देवास नगर निगम पर मेहरबान रहे प्रशासकीय कार्यकाल की बात छोड़ दे तो वह महापौर और स्थानीय विधायक के कारण देवास नगर निगम या छोटे से भी नगर परिषद पर कार्रवाई करने से बचते रहे चाहे कितने ही बड़े मामले हो परंतु नवागत कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने नगर निगम द्वारा शहर में किये जाने वाले विभिन्न कार्यो की समीक्षा की। और ऐसा लगा कि कुछ नगर निगम के माध्यम से भी करना चाहते हैं बैठक के दौरान विकास योजनाओं की प्रगति एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं के साथ स्वच्छ भारत मिशन, माताजी टेकरी विकास सहसौंदर्यिकरण योजना, जल वितरण व्यवस्था, सिवरेज योजना, नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम, एनसीएपी फाईनेशियल, प्रधानमंत्री स्वनिधि, मुख्यमंत्री संबंल योजना, कालोनी सेल, प्रधानमंत्री आवास योजना, दीनदयाल रसोई योजना की समीक्षा कर समयावधि में कार्य के निर्देश दिएे। बैठक मे आयुक्त रजनीश कसेरा सहित निगम के समस्त विभाग प्रमुख उपस्थित थे। बैठक मे शहर की स्वच्छता, वेस्ट प्रोसेसिंग डिपोजल, वेस्ट कलेक्शन सिस्टम, सीएनडी वेस्ट कलेक्शन, बायोरेमीडियेशन प्रोजेक्ट, सीटीपीटी युरिन्स, स्वीपींग क्लीनिंग के बारे मे जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री सिंह ने निगम के स्वास्थ्य अधिकारी व स्वास्थ्य निरीक्षकों को निर्देश दिए कि शहर मे कही भी कचरा एकत्रित नही हो पाये, कचरा जलाने पर प्रतिबंध लगायें। प्रात: 6 बजे से प्रात: 10 बजे तक स्वच्छता निरीक्षक एवं दरोगा अपने अपने क्षेत्रो की सतत मानिटरिंग करें। जो लोग गंदगी फैलाते है उन्हे नियमों के प्रावधानों अन्तर्गत दंडित करें। मुख्य मार्गो की सफाई व्यवस्था चाक चौबंद बनी रहे। बैठक मे सिहंस्थ 2028 के प्रस्तावित विकास कार्यो मे मंदिरों एवं स्मारकों के नवीनीकरण एवं अन्य विकास योजनाओं मे चामुण्डा माता मंदिर परिसर मे अधोसंरचना विकास कार्य, टेकरी सौंदर्यिकरण कार्य एवं उज्जैन रोड पर भव्य देवीलोक द्वार निर्माण, गंगा बावडी मंदिर देवास मे नवीनीकरण विकास कार्य, गणेश मंदिर नागदा तक पहुंच मार्ग एवं मंदिर अधोसंरचना/ नवीनीकरण विकास कार्य, बिलावली मंदिर नवीनीकरण विकास कार्य, धुनी मार्ग निर्माण कार्य तथा मेंढकी नाला पर स्टॉप डेम एवं इंटेकवेल का निर्माण, देवास रेलवे स्टेशन का एप्रोच रोड चौडीकरण कार्य, देवास नगर के फायर स्टेशन का उन्नयन कार्य, नवीन ईटावा बस स्टेण्ड निर्माण कार्य, कलेक्टर द्वारा माताजी टेकरी के सौदर्यिकरण एवं विकास कार्य, बिलावली महादेव मंदिर, नागदा गणेश मंदिर के कार्यो को सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर श्री सिंह ने शहर की पेयजल वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा प्रतिदिन जल वितरण कितनी मात्रा मे किया जा रहा है की जानकारी संबंधितों से ली। बैठक में क्षिप्रा नदी व राजानल से 37 एमएलडी एवं 3 एमएलडी पानी वितरण करने, 20 पानी की टंकियों, वर्तमान पेयजल वितरण व्यवस्था 45 वार्डो मे करने प्रतिदिन प्रति व्यक्ति औसतन पानी प्रदाय, नलकूप, हेण्ड पम्प, नल संयोजन, पेयजल योजना के संचालन व संधारण की स्थितियों की जानकारी दी गई। बैठक मे विद्युत विभाग के कार्यो मे शहर की प्रकाश व्यवस्थाओं मे स्ट्रीट लाईट,स्ट्रीट पोल, स्वीचिंग पाईप, विद्युत संयोजन संख्या, एचटीएलआई संयोजन सहित स्टाफ की आद्यतन स्थिती से अवगत कराया। इसके अतिरिक्त डे एनयुएलएम की हितग्राही मूलक योजना लक्ष्य व प्रगति, प्रधानमंत्री स्वनिधि लक्ष्य स्वीकृति प्रगति, स्वनिधि समृधि योजना, दीनदयाल रसोई योजना केन्द्र, आश्रय स्थलों, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबंध के हितग्राही व लाभान्वित हितग्राहियों की, अंत्येष्टी सहायता, अनुग्रह सहायता, दुर्घटना मृत्यु, म.प्र. एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल योजनाओं की भी समीक्षा कलेक्टर द्वारा की गई। बैठक मे कलेक्टर श्री सिंह द्वारा देवास निगम सीमा क्षेत्र मे वैध, अनाधिकृत कालोनियों की जानकारी ली गई। वर्ष 2016 के पश्चात अनाधिकृत कालोनियों पर पुलिस प्राथमिकी व अन्य विभागीय कार्यवाही की भी जानकारी ली गई। कमजोर व निम्न वर्ग के लोगो के भूखण्ड भी कालोनाईजर द्वारा विक्रय की जानकारी ली गई तथा त्वरित गति से इस पर कार्यवाही करने के निर्देश आयुक्त को दिये गये। बैठक मे राजस्व विभाग ने निगम की संपत्तियो की जानकारी दी जिसमे निगम स्वामित्व की संपत्ति मे दुकानों की जानकारी ली गई। जिसमे 300 निगम स्वामित्व की दुकाने है इनके किराये की जानकारी लेने पर किराये की राशि कम होने से दरों के निर्धारण मे वृद्धि करने के प्रस्ताव को निगम परिषद की बैठक मे रखने हेतु कहा गया। कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रीन बेल्ट की भूमि के साथ ही परियोजना शाखा की योजनाओं की समीक्षा मे 3 झोन कार्यालय निर्माण, भगवती द्वार सराय, एमआर रोड व अन्य कार्यो की प्रगति के बारे मे तथा इनकी ऐजेंसियों की जानकारी ली तथा एमआर रोड निर्माण को प्राथमिकता से करने के भी निर्देश दिये गये। बैठक मे कलेक्टर श्री सिंह द्वारा शहर सिवरेज नेटवर्क की जानकारी ली गई। बैठक में बताया गया कि वर्तमान सिवरेज लाईन के अलावा अमृत—2 मे 180 किलो मीटर सिवरेज लाईन बिछाई जा रही है। 3 एसटीपी, एक एवं आधा एमएलडी के निर्मित होगें तथा 30 हजार घरों का इससे जोडा जावेगा। सम्पूर्ण शहर मे सिवरेज नेटवर्क अमृत—2 के द्वितीय चरण मे पूर्ण हो सकेगा। बैठक मे कलेक्टर ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था सुगम व शहर साफ सुथरा व सुन्दर दिखे इस हेतु मुख्य मार्गो पर गुमटीयां नही लगें। बैठक मे निगम के बजट मे आय व्यय तथा राजस्व के बारे मे भी अवगत कराया गया तथा अग्निश्मन व्यवस्था, संजीवनी क्लीनिक योजना की भी जानकारी ली गई। बैठक मे निगम लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, सहायक यंत्री इंदुभारती, जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, मुशाहीद हन्फी, दिनेश चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, उपयंत्री दिलीप मालवीय, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, कार्यालय अधिक्षक अशोक देशमुख, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भूषण पवार, हेमन्त उबनारे, हरेन्द्रसिह ठाकुर, ओमप्रकाश पथरोड, सुर्यप्रकाश तिवारी, रणजीतसिह पंजाबी, विशाल जोशी, विशाल जगताप आदि सहित निगम अधिकारी उपस्थित रहे।

  • अभाविप का 5 दिवसीय नगर खेल महाकुंभ का समापन, 1400 विद्यार्थियों ने हिस्सा

    अभाविप का 5 दिवसीय नगर खेल महाकुंभ का समापन, 1400 विद्यार्थियों ने हिस्सा

    देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, देवास नगर द्वारा खेलो भारत के माध्यम से आयोजित पांच दिवसीय नगर खेल महाकुंभ का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। अ.भा.वि.प के नगर मंत्री दक्ष यादव ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवास द्वारा खेलो भारत के माध्यम से 5 दिवसीय नगर खेल महाकुंभ का शुभारंभ 27 जनवरी से हुआ था। जिसमें नगर के अलग-अलग विद्यालयों के 1400 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिता जैसे कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकशी, और जम्प रोप में भाग लिया। जिसका पुरस्कार वितरण समारोह 31 जनवरी को हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अ.भा.वि.प के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी एवं विशिष्ट अतिथि खो-खो विश्व विजेता सचिन भार्गो उपस्थित थे।

  • नवागत कलेक्टर अचानक पहुंचे जिला चिकित्सालय के निरीक्षण में लापरवाही पर महिला प्रशासक निलंबित…

    नवागत कलेक्टर अचानक पहुंचे जिला चिकित्सालय के निरीक्षण में लापरवाही पर महिला प्रशासक निलंबित…

    नवागत कलेक्टर अचानक पहुंचे जिला चिकित्सालय के निरीक्षण में लापरवाही पर महिला अधिकारी निलंबित… https://www.instagram.com/reel/DFfGEcKNBow/?igsh=MXFmbzJ4eWxtNGFrZw==

  • आज रहे निजी विद्यालय बंद,प्राइवेट स्कूल संचालकों ने एक दिवसीय हड़ताल कर अपनी मांगों के लिए ज्ञापन दिया

    आज रहे निजी विद्यालय बंद,प्राइवेट स्कूल संचालकों ने एक दिवसीय हड़ताल कर अपनी मांगों के लिए ज्ञापन दिया

    देवास। अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ एवं संयुक्त अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संगठन जिला देवास के समस्त विद्यालय संचालकों द्वारा प्रदेश स्तरीय संगठन के आव्हान पर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर स्कूल बंद रखकर मुख्यमंत्री के नाम मान्यता नवीनीकरण एवम नवीन मान्यता नियमों में विसंगतियों के विरोध में मध्य्प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शिक्षामंत्री व राज्य शिक्षा केन्द्र के नाम जिला शिक्षा अधिकारी देवास को सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से रजिस्टर्ड किराया नामा समाप्त करने हेतु , पोर्टल शुल्क 12,000 समाप्त करने हेतु, एफ डी 40,000 समाप्त करने हेतु मांग की गई साथ ही मांग की गई कि आर टी ई अंतर्गत पढ़ने वाले छात्र छात्राओ की विगत दो वर्ष की फीस प्रतिपूर्ति कर भुगतान किया जाए। इन सभी मांगों को लेकर अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ सचिव दिनेश मिश्रा व संयुक्त अशासकीय शाला संगठन देवास अध्यक्ष आशीष सिंह रघुवंशी अशासकीय विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन का वाचन सचिव दिनेश मिश्रा द्वारा किया गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से सुरेश चव्हाण, श्याम बाबू बघेल, जिला कोषाध्यक्ष आदित्य दुबे प्रवक्ता, महेंद्र सिंह गहलोत, समाधान गौतम, जितेन सिंह सेंधव, मंगेश शर्मा, विनीत कुशवाहा, लेखराज जी, रितेश मिश्रा, सुशील मिश्रा, जितेंद्र त्रिवेदी, चेतन पचौरी, कीर्ति चव्हाण, प्रकाश चव्हाण, प्रेमपाल सेंधव, दिनेश बैरागी, जितेंद्र तिवारी, शकील कादरी, लखनलाल मालवीय, स्वप्निल वर्मा, अनिल शर्मा, नारायण सिंह , सुरेश चौहान, फारूक पठान, शाहनवाज अली, जितेंद्र वर्मा, भीम सिंह नागर, प्रभात माचवे, प्रवीण शुक्ला, सय्यद सदाकत अली, विनीत कुशवाहा सतीश, दुबे पी एन शुक्ला, ममता सिंह, अजीत सिंह ठाकुर, एडवोकेट राहुल पुष्पद, सहित सेकड़ो की संख्या में विद्यालय संचालक उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी आशासकिय शिक्षण संस्था संचालक संगठन के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह रघुवंशी द्वारा दी गई।

  • उत्कृष्ट विद्यालय एवं मॉडल स्कूल की कक्षा 9 वी हेतु चयन प्रवेश परीक्षा की अंतिम तिथि 10  फरवरी

    उत्कृष्ट विद्यालय एवं मॉडल स्कूल की कक्षा 9 वी हेतु चयन प्रवेश परीक्षा की अंतिम तिथि 10  फरवरी

    उत्कृष्ट विद्यालय देवास के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार सोमानी ने बताया कि  जिलास्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं विकासखण्ड स्तरीय मॉडल स्कूलों की कक्षा 9 वी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु प्रवेश चयन परीक्षा आयोजन हेतु आनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। प्रवेश हेतु आवेदन भरने की अतिम तिथि 10 फरवरी 2025  रखी गई थी  है। संबंधित विद्यार्थी प्रवेश आवेदन फार्म एमपी आनलाईन कियोस्क के माध्यम https://mpsos.mponline.gov.in/  से भर सकेगे । परीक्षा शुल्क 200 रू कियोस्क शुल्क सहित होगा परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु ऐसे विद्यार्थी जो कक्षा 8 वी में अध्ययनरत् है वे इस परीक्षा में भाग लेने हेतु पात्र है। मेरिट सूची में सचनित होने एवं न्यूनतम सी ग्रेेड से कक्षा 8 वी उत्तीर्ण करते हैं, वे विद्यार्थी इन विद्यालयों मे चयन हेतु पात्र होगे ।

  • देवास में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया परेड ग्राउंड की कुछ खास झलकियां

    देवास में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया परेड ग्राउंड की कुछ खास झलकियां

    देवास में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया परेड ग्राउंड की कुछ खास झलकियां https://www.instagram.com/reel/DFUeA7yPikV/?igsh=bDM0OWx1d2h6Y3V4