Blog

  • *कर्म से ही सिद्धि प्राप्त होती हैं- गीता अभ्यास वर्ग

    *कर्म से ही सिद्धि प्राप्त होती हैं- गीता अभ्यास वर्ग

    देवास, विश्वगीताप्रतिष्ठानम्, देवास के गीता अभ्यास वर्ग द्वितीय दिवस पर देश के सुप्रसिद्ध गीता मर्मज्ञ द्वारा गीता के गूढ़ अर्थ को सरल रूप में बताया गया। प.पू. स्वामीजी श्री रामनारायण जी महाराज के कर कमलों से अभ्यास वर्ग की शुरुआत की गई। आपने अपने आशीर्वचन में कहा कि विश्व में सर्वाधिक लेखन गीता के ज्ञान पर ही हुआ है। गीता पर विश्वभर में अनेकों व्याख्‍यान, भाष्य, टिकाएं लिखी गई और जिसने उसे जैसा समझा वैसा लिखा या प्रवचन दिया। गीता को पढ़ना और गीता की व्याख्याओं आदि को पढ़ने में बहुत अंतर है। गीता को समझने के लिए सिर्फ गीता ही पढ़ना चाहिए। गीता महाभारत का एक अंश है। केन्द्रीय संगठन मंत्री श्री विष्णु प्रसाद शर्मा, रमेश कोठारी केन्द्रीय संयुक्त सचिव, श्री प्रह्लाद गुप्ता, केन्द्रीय व्यवस्था प्रमुख, डॉ शिव आचार्य प्रान्त व्यवस्था प्रमुख, डॉ राकेश प्रकाश निगम प्रांत आरोग्य प्रमुख, श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा प्रांत वित्त प्रमुख, सुश्री डॉ मनीषा सोनी प्रांत शिक्षण प्रमुख, श्री मनोज बजाज भी उपस्थित रहे। डॉ विष्णुनारायण तिवारी केन्द्रीय महामंत्री ने उपस्थित प्रतिभागियों को बताया कि गीता नाम ‘गीत’ शब्द से बना है, जोकि एक तरह की पद्य रचना है। विद्वानों के अनुसार गीता नाम का अर्थ – दैवीय गान, स्वर्गीय गीत या ईश्वर के वचन माना गया है। गीता के अन्य नाम ईश्वर गीता, अनंत गीता, हरि गीता, व्यास गीता हैं। गीता को सम्मानपूर्वक लिए जाने का नाम श्री मदभगवतगीता है। श्रीमद शब्द किसी को उच्च श्रेणी का आदर देने के लिए भी नाम के पहले लगाया जाता है, जैसे कि कोई धार्मिक ग्रंथ, तीर्थ, गुरु या आचार्य के नाम के साथ लगाया जाता है। संध्या पूजन आरती में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष प.दिनेश मिश्रा, राष्ट्रीय कवि श्री देवकृष्ण व्यास, श्रीमती इंदिरा मेहता, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य ओदिच्य ब्राह्मण महासंघ, श्री संजय शुक्ला, घनश्याम जोशी सहित समानित ब्रह्म बंधुओं को विश्वगीताप्रतिष्ठानम् का अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। संचालन श्री जितेन्द्र त्रिवेदी व श्री बंशीधर केशवरे ने आभार व्यक्त किया।

  • कलचुरी युवा संगठन के जिलाध्यक्ष बने जितेंद्र जायसवाल

    कलचुरी युवा संगठन के जिलाध्यक्ष बने जितेंद्र जायसवाल

    देवास। कलाल समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें समाज हित में कई निर्णय लेते हुए निर्णायक पद पर नियुक्ति की गई। समाजजनों ने सर्वानुमति से कलचुरी युवा संगठन जिलाध्यक्ष के रूप में जितेंद्र जायसवाल को चुना। इस अवसर पर भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र का पूजन एवं माल्यार्पण कर मिठाई का भोग लगाया। तत्पश्चात महेश जायसवाल ने श्री जायसवाल के नाम का प्रस्ताव रखा। श्री महेश बैठक में उपस्थित उमेश राय एवं मनोज राय ने सहमति व्यक्त की। बैठक में उपस्थित निलेश जायसवाल, कमल जायसवाल, दीपक जायसवाल, संतोष पोरवाल, संकेत राय, मोहित जायसवाल, बीएल जायसवाल नवीन जिलाध्यक्ष का स्वागत कर बधाई दी।

  • स्वर्गीय अरविंद टेलर आत्मीयता और सरलता के प्रतीक थे, विपरीत परिस्थिति में अखबार निकालकर भी इमानदारी और सिद्धांतों पर कायम रहे

    स्वर्गीय अरविंद टेलर आत्मीयता और सरलता के प्रतीक थे, विपरीत परिस्थिति में अखबार निकालकर भी इमानदारी और सिद्धांतों पर कायम रहे

    आज के समय में भी देश में ऐसे पत्रकार है जो दुख हो या सुख अपनी ईमानदारी और सिद्धांत से कभी नहीं डिगे ऐसे ही सिद्धांत वादी ईमानदार पत्रकार अरविंद टेलर जिनके पिता स्वर्गीय श्री सदाशिव टेलर ने देवास विकास के साथ आमजन की समस्या को भी अपने अखबार में प्रकाशित कर उसका निराकरण कराया तो इमरजेंसी जैसे समय में भी पत्रकारिता को जिंदा रखा और क्रांति की ज्योत जलाए रखें ऐसे ही उनके पुत्र स्वर्गीय अरविंद टेलर अपने पिता के सिद्धांत नियमों पर की खरे उतरे आज जब देश में सोशल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और आधुनिक सुविधा के साथ पत्रकारिता नए दौर से गुजर रही है तब भी प्रिंट मीडिया में अपने पिता का आशीर्वाद मानकर देवास दूत समाचार पत्र को आगे बढ़ाया और कई बार तो विपरीत परिस्थितियों में भी अखबार के लिए अपना सब कुछ समर्पण कर दिया वह वाकई में सीधे सरल होने के साथ सब के सुख दुख में साथ खड़े रहने वाले हैं और अपने वचन को निभाने वाले व्यक्तित्व थे ऐसे विरले व्यक्तित्व का अचानक चले जाना बहुत ही दुखद है पूरे प्रेस क्लब में शोक की लहर है जिसको लेकर प्रेस क्लब द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन देवास। वरिष्ठ पत्रकार,प्रेस क्लब सदस्य व दैनिक देवास दूत समाचार पत्र के संपादक स्वर्गीय अरविंद टेलर को याद करते हुए प्रेस क्लब द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वरिष्ठ नागरिक संस्था के सभाकक्ष में किया गया।सभा में उपस्थित पूर्व महापौर शरद पाचुनकर,महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल,दर्जी समाज के वरिष्ठजन व पदाधिकारियों सहित पत्रकार अनिल सिकरवार हेमंत शर्मा प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर नितिन गुप्ता सौरव सचान अरविंद त्रिवेदी ने स्वर्गीय टेलर को याद करते हुए उनके साथ बिताए पलों को,उनकी सादगी को,उनकी सरलता को,उनकी पत्रकारिता शैली को सभी के समक्ष रखते हुए अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।सभा मे स्व.टेलर के परिजन,प्रेस क्लब देवास के सदस्य,देवास मीडिया जगत के साथी,जनप्रतिनिधि सहित समाजजन उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़ ने दी।

  • लहसुन प्याज की गिरती कीमतों को लेकर शहर कांग्रेस जिला कांग्रेस ने दिया श्री वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

    लहसुन प्याज की गिरती कीमतों को लेकर शहर कांग्रेस जिला कांग्रेस ने दिया श्री वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

                                                              देवास = प्रदेश का किसान इस समय सबसे ज्यादा परेशान है एक और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह रहे हैं कि किसान मेरा भगवान में उसका पुजारी दूसरी ओर अन्नदाता दोनों हाथ फैलाए खड़ा है लेकिन फिर भी उसके हाथ खाली हैं । नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि कृषि को लाभ का धंधा बनाएंगे उद्योग का दर्जा दिलाएंगे लेकिन किसानों को तो लाभ नहीं हुआ उद्योगपतियों को जरूर लाभ हो रहा है । उद्योगपति किसान के हक पर डाका डाल रहे हैं ।आज प्याज लहसुन आने पोआने दाम पर बिक रहा हैं किसान को उसकी लागत का मूल्य भी नहीं मिल रहा है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं उक्त बात पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष अशोक पटेल के नेतृत्व में दिए ज्ञापन के दौरान  कहे । साथ ही गिरते लहसुन और प्याज के दामों को लेकर एक ज्ञापन श्री वर्मा जिला कांग्रेस के प्रभारी श्री योगेश यादव सह प्रभारी श्री चन्द्र प्रकाश चोरडिय़ा ने मुख्यमंत्री के नाम बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार पूनम तोमर को सौंपा जिसमें मांग की गई थी शिवराज सिंह सरकार तत्काल किसानों को प्याज एवं लहसुन के हुए नुकसान की भरपाई करें एवं सहायता राशि दे संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवंआभार राजवीर सिंह बघेल ने माना ।।              इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला देवी अटारिया जय सिंह ठाकुर शोकत हुसेन जयप्रकाश शास्त्री भगवान सिंह चावड़ा जीतेंद्र सिंह मोंटू एजाज शेख मुकेश पटेल विक्रम पटेल प्रदीप चौधरी आबिद खान ईशान राणा इम्तियाज शेख भल्लू  भारत सिंह एनाबाद नीलेश वर्मा वसीम हुसेन वंदना पांडे ज्ञान सिंह दरबार प्यारे मियां पठान राजेश डागी महेंद्र यशोना संतोष मोदी संजय कहार जाकिर उल्ला राहुल पवार चंद्रपाल सिंह सोलंकी चिंटू धारु दीपेश हरोडे साधना प्रजापति डॉ मुन्ना सरकार पोप सिंह परिहार नन्द किशोर पोरवाल कमल मुकाती कैलाश पटेल राजा पडियार नोशाद पठान सुनील कप्तान सुनील शुक्ला अमा खान शाहिद ठेकेदार जय प्रकाश मालवीय सलीम पठान शाहिद मोदी मयंक जेन विमल चौधरी गोलू हाजी छोटू सिंह गुर्जर उमेश कहार बलराज पटेल मुकेश झारेवाला  मुकेश शर्मा परवेज शेख खुद्दुस शेखगजेंद्र तोमर नवीन सोलंकी मुद्दसर शेख रियाज़ नागोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे

  • रामाश्रय में नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज

    रामाश्रय में नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज

    देवास। सेठ जीतमल कमलाबाई अग्रवाल पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्थापक रमेश कुमार जीतमल अग्रवाल ने बताया कि 11 सितंबर, रविवार को प्रात: 11 से दोपहर 3 बजे तक मक्सी रोड़ बिलावली में स्थित रामाश्रय परिसर में आयोजित होने वाले शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके सक्सेना, मुरलीधर कृपा हॉस्पिटल मक्सी के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आयुष मेहता, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. इंद्रदीप अरोरा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा कोठारी, जनरल फिजिशियन डॉ. हरमीत सिंह सलूजा, दंत रोग विशेष डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव, फिजियो केयर डॉ. हेमंत दवे आदि अनुभवी डॉक्टरों द्वारा जाँच कर मोतियाबिंद के ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नि:शुल्क किया जाएगा। मरीजों को लाने ले जाने, चाय, नाश्ता, भोजन, ऑपरेशन, दवाइयां एवं रंगीन चश्मों की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। शिविर में रेटीना स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल इंदौर के बसंत शर्मा द्वारा ब्लड प्रेशर व शुगर से ग्रस्त मरीजों की नि:शुल्क परदे की जांच आधुनिक मशीन फंडस कैमरे से की जाएगी। ट्रस्ट ने समस्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाने की अपील की है।

  • कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का आयोजन हुआ

    कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का आयोजन हुआ

    देवास। जलवायु आधारित कृषि के अंतर्गत आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा व एनसीएचएसई संस्था के सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कृषि विभाग के उप संचालक द्वारा उद्बोधन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में देवास जिले के सभी कृषि विकास अधिकारी, आत्मा परियोजना के विकासखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक को खरीफ की फसल सोयाबीन के लिये तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में मास्टर ट्रेनर तैयार कर जिले के मैदानी स्तर पर कृषि विभाग के अमले के माध्यम से ग्राम स्तर पर कृषकों को प्रशिक्षित कर बेहतर तरीके से कृषि कर उत्पादन लागत में कमी लाते हुए उत्पादन में वृद्धि करना हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप संचालक कृषि डॉक्टर आर.पी. कनेरिया, सहायक संचालक कृषि जगदीश ठाकुर, डॉ. एके बढ़ाया, डॉ. महेंद्र, नीरजा पटेल, कृषि वैज्ञानिक केवीके देवास, आई.टी.सी. मिशन सुनहरा कल एवं एनसीएचएसई के अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • नेशनल के लिये खिलाड़ी रवाना हुए ।

    नेशनल के लिये खिलाड़ी रवाना हुए ।

    देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव श्री अनिल श्री वास्तव जी ने बताया कि देवास से तीन खिलाड़ियों का चयन 33वी वेस्ट झोन जूनियर एथलेटिक्स नैशनल चैम्पियनशिप के लिये हुआ।आज सुब्ह कोच CSM जितेन्द्र गोस्वामी कि अगुवाई में तनू गवाटिया 5000मीटर 1500मीटर रनिंग पूनम सविता 400मीटर हेडल रिया गुप्ता लोगं जम्प 600मीटर रनिंग सभी खिलाड़ियों के साथ पूरी टीम रवाना हुए। खिलाड़ियों को छोडने उनके माता पिता भी स्टेशन आये थे और बच्चो का मनोबल बढाया कि देवास और मध्य प्रदेश का नाम रोशन करे और मेडल जित कर आयें रामप्रकाश सविता सुमन सविता पूजा गुप्ता राजेश गुप्ता प्रह्लाद गवाटिया मुन्नी गवाटिया देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन लाल कहार एवं कोषाध्यक्ष राजीव श्री वास्तव जी हिन्द फौज के सीनियर सैनिक एडवोकेट मीना राव आरती दयमा मोना तिवारी श्रीजा अग्रवाल राधा शुक्ला कविता शर्मा सीमा गिरी मेघना पुरोहित अनशुमन खातरकर आजय दायमा सुरेन्द्र शुक्ला चन्द्र शेखर तिवारी कुषाल राजपूत ताषिन शेख कुमेर सिंग वर्मा सुरेश शर्मा ललित द्विवेदी रवि अग्रवाल विजय पुरोहित सभी ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।