देवास, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को निजी संस्थाओं में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 15 मई को 11 बजे से 03 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय चामुण्डा कॉम्पलेक्स देवास में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट ड्राइव शामिल होने के लिए देवास जॉब पोर्टल https://dewasjob.mp.gov.in पर आवेदक का पंजीयन अनिवार्य है। प्लेसमेंट ड्राइव में व्हीई कमर्शियल देवास, किर्लोस्कर ब्रदर्स लि. देवास, यशस्वी कॉट्रेक्टर देवास, चामुण्डा कान्ट्रेक्टर देवास, एमकाशिफ कान्ट्रेक्टर देवास, भारतीय जीवन बीमा निगम देवास, बीएबल इन्दौर आदि निजी संस्थाओं द्वारा भर्ती की जायेगी। प्लेसमेंट ड्राइव में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नात्कोत्तर योग्यताधारी आवेदक शामिल हो सकते है। प्लेसमेंट ड्राइव संबंधित अधिक जानकारी के लिए 07272-252296 पर सम्पर्क कर सकते हैं।