( रोजगार खबर)देवास जॉब पोर्टल के माध्यम से इंडसइंड निप्पोन कंपनी द्वारा सहायक शाखा प्रबंधक (बीमा) एवं लाइफ प्लानिंग अधिकारी के लिए आवेदन 18 मई तक आमंत्रित
देवास जॉब पोर्टल https://dewasjob.mp.gov.in/ के माध्यम से करें आवेदन
देवास 13 मई 2026/ जिला प्रशासन देवास द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए देवास जॉब पोर्टल बनाया गया है। देवास जॉब पोर्टल के माध्यम से युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं। देवास जॉब पोर्टल के माध्यम से इंडसइंड निप्पोन कंपनी द्वारा सहायक शाखा प्रबंधक बीमा एवं लाइफ प्लानिंग अधिकारी के लिए आवेदन 18 मई तक आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी देवास जॉब पोर्टल (https://dewasjob.mp.gov.in/) पर पंजीयन कर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी के एचआर ने बताया कि सहायक शाखा प्रबंधक (बीमा) के 01 रिक्त पद के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थी को 40 हजार से 60 हजार रुपए प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। आवेदक किसी भी विषय में स्नातक होना चाहि ए। इसके लिए आवेदक को बीमा क्षेत्र में न्यूनतम 4 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार लाइफ प्लानिंग अधिकारी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह लाइफ प्लानिंग अधिकारी के लिए 05 पद रिक्त हैं। जिसमें महिला उम्मीदवारों से आवेदन लिए जाएंगे। इसमें फ्रेशर एवं अनुभवी दोनों आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 12 हजार से 40 हजार रुपए प्रति माह वेतन निर्धारित किया गया है। इस पद के लिए अभ्यर्थी को किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। इसके लिए आयु सीमा: 25 से 55 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि कार्य से चयनित को आकर्षक आय, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन, बीमा लाभ, देश एवं विदेश यात्रा के अवसर, करियर विकास, पुरस्कार एवं सम्मान का लाभ भी मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया आवेदन के लिए Dewas Job Portal (वेबसाइट: https://dewasjob.mp.gov.in/) पर रजिस्टर करें। अभ्यर्थी अपना रिज्यूम अपलोड करें। उपयुक्त प्रोफाइल के लिए आवेदन करें। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9009993309 संपर्क कर सकते हैं।