देवास जॉब पोर्टल के माध्यम से 02 मई को इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड में क्वालिटी कंट्रोल में करियर बनाने वाले युवाओं का चयन
देवास 30 अप्रैल 2026/ जिला प्रशासन देवास द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए देवास जॉब पोर्टल बनाया गया है। देवास जॉब पोर्टल के माध्यम से 02 मई को सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड देवास में क्वालिटी कंट्रोल में करियर बनाने वाले युवाओं का चयन किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी देवास जॉब पोर्टल (https://dewasjob.mp.gov.in/) पर पंजीयन कर इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड देवास पर उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। योग्यता 12वीं (Science)/ITI, स्टाइपेंड 9,600 प्रति माह रहेगा। ट्रेनिंग के बाद नौकरी के अवसर मिलेंगे। यह अवसर खासकर फ्रेशर्स के लिए करियर शुरू करने हेतु है। अधिक जानकारी के लिए कम्पनी के एचआर श्री आयुष (99265-97682) से सम्पर्क कर सकते हैं।

