अखंड ब्राह्मण महासभा समिति(भारत) के प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश पंडित रवि राजन मिश्रा ने पेपर लीक मामले मे माननीय केन्द्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार आदरणीय धर्मेन्द्र प्रधान को पेपर लीक से युवाओ और सरकार के ऊपर होने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए पत्र लिख कर पेपर लीक जैसी घटनाओ को राष्ट्र द्रोह जैसे अपराध की श्रेणी मे रखने की मांग की संगठन के उज्जैन संभाग अध्यक्ष पं सिद्धार्थ अवस्थी ने बताया की उन्होने अपने पत्र लिखा है कि युवा उसके देश का भविष्य होता है जिसके कंधे पर देश का सामाजिक, आर्थिक विकास इत्यादि सपनो का बोझ होता है किन्ही कारणो से देश का युवा भटक जाये या उसकी प्रतिभा, विकास को प्रभावित किया जाये तो निश्चित ही उस देश का विकास रूक जाता है और भविस्य अंधकारमय होता है युवाओ के विकास और भविस्य के साथ जो खिलवाड़ किया जा रहा है उससे निश्चित ही देश का भविष्य प्रभावित हो रहा है केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओ का पेपर लीक होना आम बात हो गयी है पेपर लीक जैसी घटनाओ मे जो कानून देश मे है ऐसा प्रतीत होता है कि पर्याप्त नही है संगठन पेपर लीक मामले मे सरकार से मांग करती है कि ऐसे अपराध को राष्ट्र द्रोह का दर्जा दिया जाय पं प्रभाकर शर्मा पं राहुल त्रिवेदी पं प्रतीक शर्मा पं नरेंद्र शर्मा पं देवेंद्र व्यास एडवोकेट पं मधुसूदन शर्मा ने देश के युवाओ के हित मे सरकार से पेपर लीक मामले मे कठोर से कठोर सजा की मांग की है।
Month: July 2024
-

बरसते पानी में
सहकारिता विभाग का विप्पी इण्डस्ट्रीज कर्मचारी साख सह, संस्था के सदस्यों ने किया घेराव
– संस्था में लाखों के हुए गबन की जांच शीघ्र किए जाने की मांगदेवास। विप्पी इण्डस्ट्रीज कर्मचारी साख सह, संस्था मर्यादित, देवास में हुए गबन की शीघ्र निष्पक्ष जांच को लेकर संस्था के सदस्यों ने सोमवार को गिरते पानी में सहकारिता विभाग का घेराव किया। संस्था सदस्यों ने बताया कि विप्पी इंडस्ट्री कर्मचारी साख सहकारी संस्था मर्यादित देवास के पदाधिकारियों द्वारा 70 लाख रुपए राशि का गबन किया गया है। जिसकी जांच चल रही है। संबंधित विभाग की टीम ने एक माह में जांच करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन माह बाद भी जांच अधुरी है। आज तक जाँच का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है और ना ही जांच टीम द्वारा संतुष्टि पूर्ण जवाब दिया गया है। विशेष जांच टीम में बी.एल. गोठवाल जी आज दिनांक तक कंपनी में अंकेक्षण के लिए उपस्थित ही नहीं हुए है तो उनके अंकेक्षण का क्या होगा और उनकी रिपोर्ट कब मिलेगी, यह समझ से परे हैं। जिस तरह से उक्त अंकेक्षण का कार्य किया जा रहा इससे ऐसा लग रहा है कि यह कार्य इस वर्ष तक भी पूर्ण हो पायेगा या नहीं? क्योंकि जांच टीम की ओर से कोई भी व्यक्ति यह बताने को तैयार नहीं है कि कितना समय और लगेगा। संस्था में हुए गबन के विरोध में सभी पीडित सदस्य बरसते पानी में सहकारिता विभाग पहुंचे और आवेदन सौंपकर एक सप्ताह में रिपोर्ट पूरी करने व दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। यदि शीघ्र जांच की रिपोर्ट नही आती है तो संस्था के सभी सदस्य जन आंदोलन को मजबूर होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी। इस दौरान बडी संख्या में संस्था के पीड़ित सदस्य उपस्थित थे। भवदीय जयंत दत्ता 9753275873 Virus-free.www.avast.com देवास। विप्पी इण्डस्ट्रीज कर्मचारी साख सह, संस्था मर्यादित, देवास में हुए गबन की शीघ्र निष्पक्ष जांच को लेकर संस्था के सदस्यों ने सोमवार को गिरते पानी में सहकारिता विभाग का घेराव किया। संस्था सदस्यों ने बताया कि विप्पी इंडस्ट्री कर्मचारी साख सहकारी संस्था मर्यादित देवास के पदाधिकारियों द्वारा 70 लाख रुपए राशि का गबन किया गया है। जिसकी जांच चल रही है। संबंधित विभाग की टीम ने एक माह में जांच करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन माह बाद भी जांच अधुरी है। आज तक जाँच का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है और ना ही जांच टीम द्वारा संतुष्टि पूर्ण जवाब दिया गया है। विशेष जांच टीम में बी.एल. गोठवाल जी आज दिनांक तक कंपनी में अंकेक्षण के लिए उपस्थित ही नहीं हुए है तो उनके अंकेक्षण का क्या होगा और उनकी रिपोर्ट कब मिलेगी, यह समझ से परे हैं। जिस तरह से उक्त अंकेक्षण का कार्य किया जा रहा इससे ऐसा लग रहा है कि यह कार्य इस वर्ष तक भी पूर्ण हो पायेगा या नहीं? क्योंकि जांच टीम की ओर से कोई भी व्यक्ति यह बताने को तैयार नहीं है कि कितना समय और लगेगा। संस्था में हुए गबन के विरोध में सभी पीडित सदस्य बरसते पानी में सहकारिता विभाग पहुंचे और आवेदन सौंपकर एक सप्ताह में रिपोर्ट पूरी करने व दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। यदि शीघ्र जांच की रिपोर्ट नही आती है तो संस्था के सभी सदस्य जन आंदोलन को मजबूर होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी। इस दौरान बडी संख्या में संस्था के पीड़ित सदस्य उपस्थित थे।



