Month: July 2024

  • ई-अटेंडेंस का विरोध कर पटवारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    ई-अटेंडेंस का विरोध कर पटवारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    देवास। प्रांतीय पटवारी संघ के आह्वान पर पटवारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पटवारियों की ओर से जमकर नारेबाजी भी गई। प्रांतीय पटवारी संघ के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र चौबे ने बताया कि जिलेभर के पटवारी सर्किट हाऊस पर एकत्रित हुए। जहां पटवारियों ने इस संबंध में अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए अपने विचार रखे। तत्पश्चात आगामी रूपरेखा के बारे में चर्चा की गई। वहां से रैली के रूप में सभी पटवारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि ई-अटेंडेंस शासकीय विभाग के कर्मचारियों के लिए अभी लागू नहीं की गई है। फिर भी पटवारी पर लागू की जा रही है। ऐसे में हम फील्ड पर रहते हैं और कई जगह पर नेटवर्क नहीं मिलते हमसे लोकेशन की भी बात की जा रही है। इसके साथ ही हम शासकीय योजना का कार्य करते हैं। वही मुख्यमंत्री कई बार हम को अपशब्द भी कहते हैं। इसको लेकर भी पटवारियों में आक्रोश है। इसके साथ ही राजस्व अभियान के काम को लेकर भी हम पर बहुत अधिक दबाव बनाया जा रहा है। पटवारियों का कहना है कि हमारा कार्यालयीन समय निर्धारित किया जाए, ताकि उस निर्धारित समय के पूर्व और उसके बाद कार्य करने को हम बाध्य नहीं रहे। पटवारियों को बीते पांच महीने से वेतन भत्ते नही मिले है, जिससे आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। पटवारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राजस्व महाअभियान 1.0 चलाया, जिसमें दिए गए लक्ष्य को पटवारियों ने पूरा किया। राजस्व मंत्री ने अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर मांगे पूरी करने की बात कही थी, जो भी आज तक पूरा नहीं हो सकी। स्मरण पत्र के माध्यम से पटवारियों ने राजस्व महाअभियान के दौरान आने वाली पांच प्रमुख समस्याएं भी गिनाई। पांच सूत्रीय मांगें पूर्ण करने की गुहार लगाई। इस अवसर पर कार्यवाह जिलाध्यक्ष दिलीप जाट, देवास तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा बब्लू, सोनकच्छ तहसील अध्यक्ष ब्रजकिशोर पटेल, हाटपीपल्या तहसील अध्यक्ष कपिल चौधरी, बागली तहसील अध्यक्ष संजय पवार, उदयनगर तहसील अध्यक्ष पूनमचंद देवडा, कन्नौद तहसील अध्यक्ष सतीष उपाध्याय, खातेगांव तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश कर्मा, टोंकखुर्द तहसील अध्यक्ष शंकरलाल पंडया सहित बड़ी संख्या में महिला, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पटवारी उपस्थित थे।

  • वैकल्पिक चिकित्सकों ने दिया ज्ञापन, नवीन आदेश में विलोपित कडिक़ा 4 को पुन: जोड़ा जाए

    वैकल्पिक चिकित्सकों ने दिया ज्ञापन, नवीन आदेश में विलोपित कडिक़ा 4 को पुन: जोड़ा जाए

    देवास। वैकल्पिक चिकित्सक संघ ने अपनी उपचार के दौरान आ रही समस्याओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सक भालचंद्र तिवारी के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम, विधायक गायत्रीराजे पवार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पूर्व में जारी किए गए तीन आदेशों में स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया गया है कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी/आल्टरनेटिव मेडिसिन देश के विधान अनुसार स्थापित चिकित्सा पद्धतियां नही है। इन पैथी के व्यवसाइयों हेतु माननीय उच्च न्यायालय पं. बंगाल, मप्र तथा नई दिल्ली द्वारा इनके विरूद्ध कोई कार्यवाही नही किए जाने संबंधि निर्देश है। किंतु इन पद्धतियों के चिकित्सा व्यवसाई केवल अपनी पद्धति में ही चिकित्सा व्यवसाय कर सकते है। जब माानीय उच्च न्यायालय एवं मप्र शासन द्वारा इन पैथी चिकित्सकों को अपनी विधा से कार्य करने की पात्रता पूर्व से ही प्रदान की गई है। लेकिन वर्तमान आदेश में इसको विलोपित कर दिया गया है, जिससे इस विधा के चिकित्सकों को भी इस कार्यवाही का सामना करना पड़ रहा है जो कि न्याय संगत नहीं है। साथ ही हमारा श्रीमान से ये भी अनुरोध है कि उक्त आदेश के तहत जो छापामार कार्यवाही की जा रही है, उसके स्वरूप को बदलने के निर्देश जारी किए जाए। पहले चिकित्सा व्यवसाई से उसके द्वारा प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं से संदर्भित जानकारी मांगी जाए और अगर वो प्रस्तुत न करे या संतोषजनक जानकारी न प्रदान करे तब उसके खिलाफ इस तरह की कार्यवाही की जाए। हम वही चिकित्सक हैं जिन्होंने कोरोना जैसी महामारी के समय अपनी जान की परवाह न करते हुए सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की जान बचाई है। ये आज भी समाज में मानव सेवा के रूप में एक पुनीत कार्य ही कर रहे हैं, जिसकी माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी कई मंचों से भूरि भूरि प्रशंसा की है। हम चिकित्सकों ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत एवं शासकीय अटल बिहारी बाजपेई हिन्दी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित आधारभूत स्वास्थ्य संरक्षण डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा के संदर्भ में भी आपके संज्ञान में ये विषय लाना चाहते हैं, कि इस कोर्स का संचालन श्रीमान मुख्यमंत्री जी के उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए उनके आदेशानुसार ही चिकित्सा शिक्षा नियंत्रण अधिनियमों के तहत ही शुरू हुआ है। चिकित्सक  संघ ने मांग की है कि नवीन आदेश में विलोपित की गई कडिक़ा 4 को पुन: जोड़ा जाए। साथ ही शासकीय अटल बिहारी वाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त लोमा और पीजी डिप्लोमाधारी प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी उनके आधारभूत स्वास्थ्य संरक्षण में डिप्लोमा पाठ्यक्रम की रूपरेखा अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का आदेश दिलवाते हुए लाखों परिवारों की रोजी-रोटी एवं मान सम्मान पर आए इस संकट को दूर करने में सहयोग प्रदान करे। इस दौरान संभाग उपाध्यक्ष एस.के. वर्मा, जिला महासचिव केदार वर्मा, मुकेश पांचाल, प्रेमसागर चौहान, कमल यादव, जे.पी. यादव, एस.के. नवरंग, विजय कुमार बेले, अनिल चंदेल, उदय सिंह यादव सहित बडी संख्या में चिकित्सक उपस्थित थे।

  • कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने राजस्व महाअभियान में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार उदयनगर श्री गौरव निरंकारी का एक माह का वेतन काटने के दिये निर्देश,         स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के भवनों के निर्माण कार्य में प्रगति नहीं होने पर सीएमएचओ डॉ. गौसर को शोकाज नोटिस और सब इंजीनियर श्री संदीप मानिकदीवे का एक माह का वेतन काटने के निर्देश , खनिज विभाग भी अब जिले में अभियान चलाकर कार्रवाई के दिए निर्देश

    कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने राजस्व महाअभियान में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार उदयनगर श्री गौरव निरंकारी का एक माह का वेतन काटने के दिये निर्देश, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के भवनों के निर्माण कार्य में प्रगति नहीं होने पर सीएमएचओ डॉ. गौसर को शोकाज नोटिस और सब इंजीनियर श्री संदीप मानिकदीवे का एक माह का वेतन काटने के निर्देश , खनिज विभाग भी अब जिले में अभियान चलाकर कार्रवाई के दिए निर्देश

    ———- ———— खनिज विभाग जिले में अभियान चलाकर कार्यवाही करें ————– देवास कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, एसडीएम टोंकखुर्द श्री कन्‍हैयालाल तिलवारी, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास श्री श्‍याम सुंदर सिंह, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री संजीव सक्‍सेना, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री अभिषेक सिंह सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए। बैठक में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने कहा कि जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए 31 अगस्त तक राजस्व महाअभियान-2 चलाया जा रहा है। राजस्व महाअभियान में सभी राजस्‍व अधिकारी राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें। राजस्व महाअभियान में प्रकरणों का निराकरण नहीं करने पर कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने तहसीलदार उदयनगर श्री गौरव निरंकारी का एक माह का वेतन काटने संबंधी नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि राजस्‍व अधिकारी अपने क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण करें। एसडीएम और तहसीलदार मैदानी क्षेत्र का भ्रमण कर राजस्व महा अभियान में की जा रही कार्रवाई की मॉनिटरिंग करें। राजस्व महाअभियान-2 में राजस्व विभाग की सेवाए नामांतरण, बंटवारा, स्वामित्व योजना, पीएम/सीएम किसान योजना, रिकॉर्ड शुद्धिकरण आदि के हितग्राहियों को लाभ वितरण किया जायेगा। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जिले में निर्माणाधीन प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र, उपस्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र आंगनवाडी भवन की समीक्षा कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र, उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र के निर्माण कार्य में प्रगति नहीं होने पर सीएमएचओ डॉ. एम.एस. गौसर को शोकाज नोटिस और श्री नेशनल हेल्‍थ मिशन के सब इंजीनियर श्री संदीप मानिकदीवे का एक माह का वेतन काटने संबंधी नोटिस जारी करने और के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जिले में एनआरसी में भर्ती बच्‍चों की जानकारी ली। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि खनिज विभाग जिले में अभियान चलाकर कार्यवाही करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने पेंशन हितग्राहियों के ईकेवायसी कार्य में प्रगति लाये। ईकेवायसी कार्य के लिए शिविरों का आयोजन करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि आवांटित शासकीय भूमियों की जानकारी खसरे में दर्ज करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जिले में एनआरसी में भर्ती बच्‍चों की जानकारी लेकर नियमित रूप से मॉनिटरिंग के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ‘’सुकन्‍या समृद्धि योजना’’ में खोले जा रहे खाते, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल जीवन मिशन, न्‍यायालय में लम्बित प्रकरण, स्‍वामित्‍व योजना और मेरी शाला सम्‍पूर्ण शाला अभियान में प्रगति की समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि ‘’सुकन्‍या समृद्धि योजना’’ में जिले की 10 वर्ष तक की शत प्रतिशत बालिकाओं का खाता खुलवाये। ‘’पीएम सूर्य घर मु्फ्त बिजली योजना’’ का लाभ लेने के लिए जिले के नागरिकों का प्रेरित करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने नगर निगम को निर्देश दिये कि देवास में स्‍थान का चिन्‍हांकन कर मियावाकी पद्धिती से पौधा रोपण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने टीएल प्रकरणों की समीक्षा कर निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता कोटपा अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्‍थानों पर धुम्रपान करने वाले नागरिकों पर कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि 100 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी। समय-सीमा बैठक में लोक सूचना अधिकारी और अपीलीय अधिकारियों को आरटीआई के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया।

  • संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी  22 जुलाई को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे

    संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 22 जुलाई को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे

    देवास। राज्य सरकार ने संविदा नीति 2023 मध्य प्रदेश केबिनेट से स्वीकृत कर सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दी है, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया है। संविदा स्वास्थ्यकर्मी संविदा नीति को तत्काल लागू कराने की मांग को लेकर 22 जुलाई से सामूहिक अवकाश पर जाएंगे। यह निति तत्काल लागू होनी थी लेकिन मामला एक साल से ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है ।  एनएचएम संविदा कर्मचारियों में भारी आक्रोश है संघ के जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति अहिरे ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संविदा कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण प्रदेशभर के 32 हजार स्वास्थ्यकर्मी  एक दिवसीय सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। जिले के लगभग 800 संविदा स्वास्थ्यकर्मी है, जिनके काम नहीं करने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होगी। श्री राजेश गुर्जर ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संविदा नीति जारी कर एनपीएस, 5 लाख रुपए का आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा, ग्रेज्यूटी, अनुकंपा नियुक्ति, प्रतिवर्ष सीपीआर दर के अनुरूप इंक्रीमेंट, शासकीय कर्मचारियों के समान समस्त अवकाश, शासकीय भर्तियों में संविदाकर्मियों को 50 प्रतिशत का आरक्षण देने की मांग की नीति शासन स्तर से जारी की जा चुकी किन्तु आज दिनांक तक एनएचएम संविदा कर्मचारियों पर लागू नही की जा रही है यह मांग है । संविदा कर्मचारियों के लिए नीति लागू करने के लिए आदेश जारी नहीं हो रहे है, लेकिन स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा विभाग के नियमित पदों के विरुद्ध सेवाएं दे रहे संविदाकर्मियों के आदेश पिछले साल ही इसी दिनांक को जारी कर दिए गए है। ग्रेड पे सुधार को लेकर 36 से अधिक केडर अपनी अपील प्रस्तुत कर चुके है, लेकिन एक साल हो गया, अपील का निराकरण नहीं किया गया है। 22 जुलाई को प्रदेश के 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहकर राज्य कार्यालय एनएचएम पर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार को इसकी सूचना के लिए सीएमएचओ सर को ज्ञापन भी दिया गया।

  • 17 वर्ष से लगातार जा रहे भक्तों का जत्था पूरे जोश उत्साह के साथ इस वर्ष भी मां वैष्णो देवी के लिए साइकिल से रवाना होगा कुछ प्रमुख उद्देश्यों के साथ देवास से माँ वैष्णो देवी की 18वीं साइकिल यात्रा कल निकलेगी


    17 वर्ष से लगातार जा रहे भक्तों का जत्था पूरे जोश उत्साह के साथ इस वर्ष भी मां वैष्णो देवी के लिए साइकिल से रवाना होगा कुछ प्रमुख उद्देश्यों के साथ देवास से माँ वैष्णो देवी की 18वीं साइकिल यात्रा कल निकलेगी

    कितना जोश है इन मां के भक्तों में कि वह 17 वर्ष से साइकिल से देवास से मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचकर मां की पूजा आराधना का दर्शन करने के साथ कुछ विशेष संदेश लेकर भी जाते हैं समाज सुधार के और इस वर्ष भी ऐसे ही माँ वैष्णो देवी की 18वीं साइकिल यात्रा 21 जुलाई को रवाना होगी। भाजपा नेतालोकेश विजयवर्गीय ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष से भी वी.आर.के. संस्था की 18वीं साइकिल यात्रा अध्यक्ष दीपक पाटनकर के सानिध्य में 21 जुलाई रविवार को प्रात: 11 बजे महाकाल कॉलोनी वैष्णो देवी धाम मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा उज्जैन महाकालेश्वर, नलखेड़ा बगलामुखी मंदिर, मेहंदीपुर बालाजी, मथुरा, वृंदावन, हरिद्वार, मनसा देवी, शाकंभरी देवी, मां कालिका देवी, मां नैना देवी, मां चिंतपूर्णी, मां ज्वाला देवी, मां कांगड़ा देवी, मां चामुंडा माता, कोटा, भरतपुर, अलीगढ़, दिल्ली, हरिद्वार, धर्मशाला हिमाचल प्रदेश होते मां वैष्णो देवी पहुंचेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य रक्तदान करके जीवन बचाए, स्टाफ टीम बनाकर पानी बचाए जैविक खेती अपनाकर धरती बचाएं, पौधे लगाकर पर्यावरण बचाएं, योग करके स्वस्थ रहिए, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, नशा मुक्त भारत, पहली रोटी गाय आदि को लेकर निकाली जा रही है।