Month: May 2022
-
क्षत्रिय मराठा सोशल ग्रुप द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित ,5 राज्यों के 1500 से अधिक समाज बंधु हुए शामिल, 400 से अधिक युवक-युवतियों ने दिया अपना परिचय ,विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार का मराठा गौरव से किया सम्मान
देवास। क्षत्रिय मराठा सोशल ग्रुप के तत्वाधान में मल्हार स्मृति सभागृह में रविवार को प्रथम निशुल्क युवक-यवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार को मराठा गौरव से सम्मानित किया गया। परिचय सम्मेलन में 400 से अधिक युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार द्वारा सामाजिक विशेषांक का विमोचन कर किया गया। संस्था के अध्यक्ष कीर्ति कुमार चव्हाण ने बताया कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों से 1500 से अधिक समाज बंधु शामिल हुए। युवक युवती परिचय के दौरान करीब 25- 30 रिश्ते की बातचीत भी शुरू हो चुकी है। मराठा सोशल ग्रुप विगत 22 वर्षों से निरंतर अखिल भारतीय स्तर पर कई शहरों में विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन का आयोजन करता चला आ रहा है। ऐसे ही सफल आयोजनों के कारण अब इसे देश के अनेक शहरों में आयोजित करने का संकल्प लिया गया है। रविवार को मां चामुंडा की नगरी देवास में आयोजित प्रथम सम्मेलन के सफल होने पर समाज बंधुओं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन को संपन्न करने में समाज बंधुओं का निरंतर सहयोग मिल रहा है। पूर्व में इस मंच के माध्यम से अनेक रिश्ते तय भी हुए हैं। जो अब सफल वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनकी सद्भावना एवं सहयोग से प्रेरित होकर ही निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होते जा रहे हैं। सामाजिक कार्यों को संपन्न करने में समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक होता है। समाजबंधु तन मन से योगदान देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। लगातार 22 वर्षों से समाज की यह महती आवश्यकता होने के कारण इस निशुल्क आयोजन का महत्व समाज बंधु समझने लगे हैं। इस पुण्यमय व अनुकरणीय कार्य को जारी रखते के लिए क्षत्रिय मराठा सोशल ग्रुप संकल्पित है। जिसमें प्रमुख रूप से दिलीप सिंह जाधव, सुरेश राव चव्हाण, अशोक जाधव, शालिनी चव्हाण, शकुंतला झामरे,, किरण वर्पे, जनार्दन गुंजाल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर परिचय विशेषांक का भी प्रकाशन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों एवं अभिभावकों की फोटो सहित संपूर्ण जानकारी दी गई थी। संचालन चित्रा तापकिर एवं राजश्री काले ने किया। आभार शालिनी चव्हाण ने माना। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष कीर्ति कुमार चव्हाण ने दी।
-

देवास। कार मोटरसाइकिल चोरी कर पार्ट बेचने वाला अंतराज्यीय वाहन चोर धराया देखे वीडियो
देखिए वीडियो
स्पेशल रिपोर्ट देवास kalyugtimes -

केंद्र का सड़क परिवहन मंत्रालय कर रहा है इलेक्ट्रिक वाहनों की वकालत दूसरी और मध्यप्रदेश में चार्जिंग के लिए लेना होगा अलग से विद्युत कनेक्शन
देवास = एक और केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय के मंत्री श्री नितिन गडकरी लगातार लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और कमी को देखते हुए लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करें इसके चलते इन वाहन की खरीदी पर केंद्र सरकार ने 10% तक की छूट भी दी है शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि दूसरी ओर मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए मध्य प्रदेश विद्युत मंडल ने आदेश जारी कर दिया कि जिसके पास भी इलेक्ट्रिक वाहन है उन्हें अलग से बिजली का मीटर लेना होगा । वहीं विद्युत नियामक आयोग ने कहा है कि इसके लिए विद्युत का चार्ज भी अलग से होगा । साथ ही कहा गया है कि अगर इलेक्ट्रिक वाहन उपयोगकर्ता ने अपने घरों पर कृषि घरेलू या अन्य बिजली कनेक्शन ले रखा है और अगर उसमें से वह अपने इलेक्ट्रिक वाहन या ई-रिक्शा चार्ज करता है तो संबंधित व्यक्ति व उपकरण को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी । ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के संदर्भ में निर्देश जारी कर कहां है कि इलेक्ट्रिक वाहन उपयोग करने वालों को विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित दरो पर मीटर के माध्यम से ही विद्युत का उपयोग करना होगा ऐसे व्यक्ति जो मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी करते पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही कहा कि वाहन चार्जिंग के लिए कलेक्शन तत्काल दिए जायगे । वहीं विद्युत नियामक आयोग ने वाहन चार्जिंग के लिए बिजली की दरें अलग से निर्धारित की है व वाहन चार्जिंग स्टेशनों के लिए अलग से बिजली कनेक्शन लेने के नियम बनाए गए हैं। इसके लिए सभी विधुत मंडल कार्यालयों पर सर्कुलर भेज दिए गए हैं । कांग्रेस ने मांगी की हे कि एक और केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों पर छूट दे रही है दूसरी और मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार उन इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए अलग से विद्युत कनेक्शन एवं अलग से विद्युत दर निर्धारित कर केंद्र सरकार का मजाक उड़ा रही है कांग्रेस ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी को पत्र लिखकर मांग की है कि वे मध्यप्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर जो दोहरी नीति बनाई जा रही है उसे तत्काल निरस्त करें। साथ ही बिजली कनेक्शन लेने की अनिवार्यता भी समाप्त करें ।

नेशनल लोक अदालत शनिवार को संपत्तिकर, जलकर व अन्य करो को जमा करने की सुविधा निगम के साथ ही न्यायालय परिसर व झोन कार्यालयो मे भी
देवास। निगम संबंधी करदाता अपने संपत्तिकर, जलकर की बकाया राशि का भुगतान आज शनिवार 14 मई को आयोजित नेशनल लोक अदालत मे करें व नियमानुसार सरचार्ज मे छूट का लाभ उठावें। नगर निगम द्वारा बकाया करदाताओं को सूचना पत्र एवं दूरभाष के माध्यम से सूचित भी किया गया है। करदाताओ की सुविधाओ हेतु बकाया संपत्तिकर, जलकर की राशि जमा कराने हेतु माननीय न्यायालय परिसर व नगर निगम कार्यालय के साथ ही निगम के झोन क्रमांक 1 माताजी टेकरी के सामने भगवती द्वार सराय, झोन क्रमांक 2 ईटावा बस स्टेण्ड झोन कार्यालय पर भी संपत्तिकर व जलकर की राशि जमा कराने की सुविधा उपलब्ध है। आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे भीषण गर्मी को देखते हुए निगम द्वारा करदाताओ की सुविधा हेतु सभी निर्धारित स्थानो पर बैठक व शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था के साथ छांव हेतु टेन्ट व बैठने के लिए कुर्सियो की व्यवस्था की गई है। गई है। माननीय न्यायालय परिसर मे निगम संबंधी करो को जमा करने का समय प्रात: 10.30 से सांय 5.30 तक तथा निगम व झोन कार्यालयो मे कार्य सामप्ति तक किया जावेगा। आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि वे नेशनल लोक अदालत में अपने बकाया करों का भुगतान कर शहर विकास मे सहभागी बनें।