——– देवास 08 अप्रैल 2021/ देवास जिले के शहरी क्षेत्र में दिनांक 09 अप्रैल 2021 को सायं 6.00 बजे से सोमवार 12 अप्रैल 2021 को प्रात: 6 बजे तक का “लॉक डाउन” घोषित किया जाता है। इस दौरान सभी प्रकार के परिवहन प्रतिबंधित रहेंगे। कलेक्टर श्री शुक्ला ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं तथा जिलेवासियों से लॉक डाउन में सहयोग की अपील की है। उक्त जानकारी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, एडीएम श्री महेंद्रसिंह कवचे, एएसपी श्री मनजीत सिंह चावला, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, सीएसपी श्री विवेक सिंह चौहान, डीएसपी ट्रेफिक श्री किरण शर्मा, सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा, सहित अन्य जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों, जनपद पंचायत के सीईओ तथा नगर परिषदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सहभागिता की। बैठक कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एवं आमजन के स्वास्थ्य, सुरक्षा और आंशकित संकट से बचाव करने तथा क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सम्पूर्ण देवास जिले की राजस्व सीमाओं के तहत् निषेधाज्ञा जारी है, जिसके अनुसार संपूर्ण देवास जिले के शहरी क्षेत्र में शुक्रवार दिनांक 09 अप्रैल 2021 को सायं 6.00 बजे से सोमवार 12 अप्रैल 2021 को प्रात: 6 बजे तक का “लॉक डाउन” घोषित किया गया है। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए इस दौरान किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। देवास जिले की समस्त भौगौलिक सीमाएं, आवागमन हेतु प्रतिबंधित रहेगी। जिले के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बन्द रहेंगे। इन प्रतिष्ठानों में अस्पताल, मेडिकल स्टोर, दूध, सब्जियों व अन्य खाद्य सामग्री की दुकानें चालू रहेंगी। औद्योगिक इकाईयां चालू रहेंगी, लेबर चालू रहेंगी, लेकिन उन्हें आईडी कार्ड दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सभी गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी। प्रति शनिवार एवं रविवार को जिले के समस्त शासकीय और अर्द्धशासकीय कार्यालय पूर्णत: बंद रहेंगे तथा अन्य कार्य दिवस में कार्यालय प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक ही खुले रहेंगे। कोरोना संकमण से प्रभावित व्यक्तियों को स्थानीय/शासकीय चिकित्सक एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित चिकित्सीय व्यवस्था एवं समस्त दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा। उन्हें इलाज की अवधि में शासन द्वारा निर्धारित आइसोलेशन या क्वारेनटाइन में रहकर चिकित्सीय परामर्श का अनुपालन करना होगा। कोविड-19, अर्थात कोरोना वाइरस से संक्रमित व्यक्ति या ऐसा व्यक्ति, जिसमें संक्रमण के लक्षण हैं, वह या उसका परिवार अपना पता एवं वांछित जानकारी संबंधित चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध करायेगा, ताकि उसके इलाज की समुचित व्यवस्था की जा सके। संक्रमित मरीज पास के थाने में भी सूचना दे सकते हैं। संक्रमित मरीजों के घर के सामने क्वारेंटाइन के दौरान एक सफेद लाइन खींचेंगे, जिससे सभी लोगों को इसकी जानकारी मिल सकेगी। संक्रमित मरीज से सभी दूरी बनाकर रख सके। जो भी व्यक्ति लॉक डाउन एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो दंडात्मक कार्रवाई करेंगे बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि कोरोना की जंग हम सब को मिलकर लड़ना हैं। सभी जिलेवासी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से विवाद की स्थिति निर्मित न करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी व्यक्ति कोविड-19 एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उस पर दंडात्मक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिले का पुलिस बल लगातार मॉनिटरिंग कर सक्रिय भूमिका से कार्य करें तथा उसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। भूतड़ी अमावस्या पर नेमावर एवं अन्य स्थलों पर आयोजित होने वाला मेला पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि जिले में भूतड़ी अमावस्या पर नेमावर एवं अन्य स्थलों पर आयोजित होने वाला मेले पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के समस्त स्थानीय पार्क एवं पर्यटन स्थल आदि बंद रहेंगे। धार्मिक स्थल दर्शनार्थियों के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे उन्हें खोलने, बंद करने, प्रार्थना, उपासना आदि हेतु सम्बन्धित पुजारी/इमाम/ पादरी/ज्ञानी/ आदि को आवागमन की अनुमति होगी। समस्त माल एवं माल में संचालित समस्त दुकानें, आउटलेट, शोरूम आदि बंद रहेंगे। जारी आदेश में आवश्यक लोगों को छूट भी प्रदान की गई है बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि शांति व कानून व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा में संलग्न और शासकीय कर्तव्य में उपस्थित एवं ड्यूटीरत पुलिस, प्रशासनिक, स्वास्थ्य विभाग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन सेवा, दूरसंचार आदि से जुड़े कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर यह निर्देश लागू नहीं होंगे। शासकीय व अर्द्धशासकीय कार्यालय के ऐसे कर्मचारी/अधिकारी, जिनकी आपातकालीन कार्य में आवश्यकता नहीं है, उन्हें अपने निवास पर रहकर शासकीय कार्य करने की अनुमति उनके नियंत्रणकर्ता अधिकारी द्वारा प्रदान की जा सकेगी। वे मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे और आवश्यक होने पर सक्षम प्राधिकारी उनसे कार्यालय में कार्य करवा सकेंगे। कानून-व्यवस्था से संबंधित अधिकारी, निजी चिकित्सा संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी, अग्निशमन सेवा, किराना दुकान/ स्टोर्स, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के विधिमान्य पत्रकार, सब्जी एवं फल व्यापार में संलग्न व्यापारी तथा थोक सब्जी मार्केट, पेट्रोल- डीजल-सी.एन.जी-एल.पी.जी पम्प, गैस एजेन्सियां, टिफिन पार्सल सेवाएं, दूध विक्रय केन्द्र एवं दूध की दुकानें आदि के संचालन एवं डीजल-पेट्रोल-केरोसीन-तेल और गैस परिवहन में संलग्न वाहन आदि को संक्रमण से सुरक्षा की शर्त पर आवश्यक छूट प्राप्त होगी। शासकीय कार्य हेतु बैंकिंग संस्थान संचालित हो सकेंगे, किन्तु आम संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। ए.टी.एम का संचालन पूर्ववत् होता रहेगा। दवाईयों व चिकित्सा उपकरण की दुकानों, हॉस्पिटल तथा चिकित्सीय उपकरण एवं औषधियों के उत्पादन एवं निर्माण में संलग्न इकाइयों को आवश्यक छूट प्राप्त होगी। खाद्य पदार्थ निर्माण एवं फूड प्रोसेसिंग इकाइयों को आवश्यक छूट प्राप्त होगी। अन्य जिले की ओर आने-जाने वाले किसी भी प्रकार के वाहन बिना रुके जिले के सड़क मार्गों से गुजर सकेंगे। अगर किसी व्यक्ति को किन्ही विशिष्ट कारणों से जिले से बाहर निकलना आवश्यक है या जिले के बाहर से इस जिले में प्रवेश करना आवश्यक है, तो संबंधित थाना क्षेत्र से वह निर्धारित प्रारूप में अनुमति प्राप्त कर सकेगा। आवश्यक होने पर जिले में पदस्थ अनुविभागीय दण्डाधिकारीगण, अपने-अपने क्षेत्र में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)/ नगर पुलिस अधीक्षक एवं ब्लॉक मेडिकल अधिकारी से परामर्श कर आवश्यक छूट देने के संबंध में निर्णय ले सकेंगे। इस कार्यालय द्वारा पूर्व में कुछ प्रतिबन्धात्मक आदेश लागू किये हैं, जो आवश्यकतानुसार इस आदेश के साथ – साथ प्रभावशील रहेंगे। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। कोरोना की गाइड लाइन का व्यापक प्रचार प्रसार करे बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने नगर निगम, जिले की सभी नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण के बचाव संबंधी जानकारी आमजन आसानी मिल सके, इसके लिए कोविड-19 की गाइड लाइन वाले होर्डिंग्स लगाए। उन्होंने निर्देश दिए कचरा वाहन में भी कोविड-19 की गाइड लाइन एवं मास्क संबंधी जानकारी दें। पुलिस विभाग बड़े चौंगे एवं माइक के माध्यम से आमजन को लॉकडाउन एवं कोरोना महामारी के संबंध में आमजन को जागरूक करे। नगर सुरक्षा समिति एवं ग्राम सुरक्षा समिति को सक्रिय कर उन्हें अन्य कार्यों को सौंपे। सेवा कार्य के लिए दो हजार वालेटिंयर तैयार होंगे बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि जिले में कोविड-19 के तहत मास्क वितरण, कोविड वैक्सीनेशन व अन्य सेवा कार्यों में शासन-प्रशासन को जो भी युवा अपने सेवा देना चाहते हैं। इसके लिए जिले के दो हजार युवा 181 पर करके पंजीयन कराएं तथा वेबसाइट www.mpgov.in पर भी पंजीयन करा सकते हैं। इस कार्य में मदद के लिए विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं की भी मदद ले सकते हैं। जो संस्था नि:शुल्क मास्क का वितरण करना चाहती हैं, उनसे संपर्क करे।
Category: विशेष
-

देवास जिले के शहरी क्षेत्र में 9 अप्रैल सायं 6 बजे से सोमवार 12 अप्रैल को प्रात: 6 बजे तक रहेगा लॉकडाउन- कलेक्टर श्री शुक्ला ——– किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी ——— जिले के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बन्द रहेंगे, केवल आवश्यक सामग्री की दुकानें रहेंगी खुली —– जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सभी गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी ————- जो भी व्यक्ति लॉक डाउन एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो दंडात्मक कार्रवाई करेंगे-पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ————- कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक समप
-

जिला अस्पताल बन रहा है सर्वसुविधा युक्त ———– जिला अस्पताल में स्थापित सेंटर लैब के माध्यम मरीज अब अत्याधुनिक मशीनों से 101 प्रकार की जांच करा सकेंगे- कलेक्टर श्री शुक्ला ———- कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण ———- निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश ———
देवास 07 अप्रैल 2021/ कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में स्थापित सेंटर लैब का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि जिला अस्पताल अब सर्वसुविधा युक्त बन रहा है। जिला अस्पताल में सेंटर लैब स्थापित की गई, जिसमें मरीज अत्याधुनिक मशीनों से 101 प्रकार की जांचे करवा सकेंगे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. अतुल कुमार बिड़वई, लैब इंजार्च डॉ. अजय पटेल, लैब सुपरवाइजर नितिश साहू सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि अस्पताल की पूरी व्यवस्थाएं सुदृढ़ हों। मरीजों को किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएं। उन्होंने निर्देश दिए अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई हों तथा कहीं भी गंदगी न हो। इसका भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सीएमएचओ को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया जिला अस्पताल में पूर्व पुरानी लैब संचालित हो रही थी, जिसमें 40 से अधिक जांचे हो रही थी। शासन द्वारा जिला अस्पताल को उन्नयन करते हुए सेंटर लैब बनाई गई है, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों को स्थापित किया गया है। इन मशीनों के माध्यम से 101 प्रकार की जांचे नि:शुल्क की जाएगी। इन मशीनों में 5 मशीनें आधुनिक तकनीकी पद्धति की हैं। जिनमें में सीबीसी जांचे हेतु सिस्मेक्स एक्स 550 मशीन जिसमें ब्लड संबंधी हीमोग्लोबिन, प्लेट्लेट्स, आरबीसी, ड्ब्ल्यूबीसी काउंट की जांचें होंगी। इसी प्रकार दूसरी मशीन बीए 400 मशीन द्वारा ब्लड की बायो केमेस्ट्री की जांच होगी जैसे एलएफ-टी, आरएफ-टी, लिपिड प्रोफाइल, शुगर, यूरिक एसिड, इलेक्ट्रोलाइट आदि है। इसी प्रकार 03 मशीन के माध्यम से यूरिन संबंधी संपूर्ण जांच हेतु यूरी स्केन होगी। चौथी मशीन बी-टीगो- (कॉगोलोमीटर) ये पीटी, एपीटीटी, डी-डायमर, ब्लड सीरम संबंधी जांचे होगी। पांचवीं में सीमैनस, एडीविया सेंटर सीपी, थायराइड संबंधी टी-3, टी-4, टी-एसएच, पी-एसए टोटल जांचे जांच होगी। छटी वीं मशीन एचपीसीएल इसमें एच-6 एसी, थैलीसिमिया होगी। सीएमएचओ डॉ शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में कोविड-19 की जांचे सीटी स्केन की सुविधा उपलब्ध है, जिसका संचालन सिद्धार्थ सिटी स्केन एमआरआई सेंटर प्रायवेट लिमिटेड द्वारा किया जाता है। जिला चिकित्सालय में भर्ती होने वाले बीपीएल कार्डधारी एवं दीनदयाल कार्ड धारी की नि:शुल्क सीटी स्केन की जाती है। साथ ही सामान्य परिवारों के व्यक्तियों के लिए 933 रुपए का शुल्क निर्धारित है। जिला अस्पताल में एक्स-रे की डिजिटल एवं मैन्यूअल मशीन के माध्यम से जांचे की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले के आम नागरिक चिकित्सीय परामर्श एवं चिकित्सक के द्वारा उपरोक्त जांचे नि:शुल्क की जाएगी। जिसमें कोरोना से संबंधी पैथोलॉजी जांचे निशुल्क होगी।
-

युवा कांग्रेस द्वारा नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रख मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
देवास:- युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ का नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यालय भोपाल चौराहे पर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रख मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गौड़ ने कहा कि नक्सली हमले में शहीदों के लिए हर आंख नम है । सेना में देश के नौजवान युवाओं को भर्ती किया जाता है। यह ऐसे नौजवान युवक होते हैं जिनमें देश के लिए मरने का जज्बा होता है।जब एक नौजवान देश की रक्षा के लिए बॉर्डर पर जाता है तो केवल एक परिवार ही तैयार नहीं होता है, तैयार होते हैं बूढ़े मां बाप के कई सपने, चूड़ी, मंगलसूत्र और तैयार होती कई हसरतें और जब कभी उनका खून आतंकी हमलों में वो जवान शहीद होता है तो पता है क्या होता है। इस धरती मां का सीना फट जाता है, रूह कांप जाती है उनके बूढ़े मां बाप की, चकनाचूर हो जाते हैं उनके सारे सपने, वो चूड़ी वो बिंदी, वो मुस्कान एक सफेद कागज की तरह खामोश हो जाती है। जब एक जवान शहीद होता है तो केवल एक परिवार ही नहीं रोता, बल्कि पूरा देश रोता है। वो हर इंसान रोता है जो शहादत के मायने समझता है, वो हर नागरिक रोता है जो अपने देश के प्रति प्यार रखता है। तिरंगे से लिपटे जवान को जब एक मां आखरी बार अपने सीने से लगाती हैं तो देश की 133 करोड़ आंखों में, लबों पर एक ही बात होती है की “मेरी ख्वाहिश है कि फिर से फरिश्ता हो जाऊं, मां से इस कदर लिपटू कि बच्चा हो जाऊं।” । इस अवसर पर भगवान सिंह गौड़ राजेंद्र सिंह बेस वासु घारू, अशोक चौहान, वीरेन्द्र पटेल, जितेंद्र सोंलकी , दिनेष परमार विशाल ठाकुर, भानुप्रातप सिंह, भुपेश चौधरी,कान्हा गौड़, जावेद मंसूरी, विशाल सोलंकी, शुभम जलोदिया विनोद राठौर रोहित डांगी अभिषेक चौहान मनीष परमार बलराम ठाकुर आदि उपस्थित थे।
-

9वीं राष्ट्रीय पैनकेक सिलेट प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश ने जीते 16 स्वर्ण पदक
देवास। श्रीनगर कश्मीर में आयोजित 9वीं राष्ट्रीय पैनकेक सिलेट प्रतियोगिता जो इंडोर स्टेडियम पोलो ग्राउंड श्रीनगर में सीनियर प्रतियोगिता 24 से 26 मार्च, जूनियर, सब जूनियर, प्री टीन प्रतियोगिता 27 से 31 मार्च तक इंडियन पैनकेक सिलेट फेडरेशन द्वारा संपन्न हुई। मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख व महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के देवास, भोपाल, इंदौर, रीवा, जबलपुर, सतना, विदिशा के 55 खिलाडिय़ों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर 16 स्वर्ण पदक, 14 रजत पदक ओर 11 कांस्य पदक जीते। टीम कोच हितेंद्र दांडे (शिवपुरी) शहरून्न निशा अंसारी (देवास) व मैनेजर चाहत केसरवानी (सतना), रोहित श्रीवास (देवास) के सानिध्य में 55 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। भूमिका जैन, रोहित श्रीवास (नेशनल रैफरी) ने जूनियर प्रतियोगिता में निर्णायक दल में शामिल रहे। विजेता खिलाड़ी प्रीं टीन में वैष्णवी सूर्यवंशी ने 32केजी में स्वर्ण (देवास) रिद्धिमा दांडे 34केजी में रजत (शिवपुरी), आयुषी पटेल 38 केजी में रजत (सतना), निवेदिता शेजवार 42केजी रजत (शिवपुरी), हार्शिल पटेरिया 50केजी में स्वर्ण (देवास), रमेश चौहान 50केजी में स्वर्ण (सतना) फाइट में जीते और सैनी इवेंट टूंगल में हर्षिल पटेरिया ने रजत पदक जीता। सब जूनियर में यशवंत सिंह ने स्वर्ण 36केजी (सतना), कुशल जाट ने कांस्य 48केजी में (इंदौर), तुषार तिवारी ने रजत 57केजी में (सतना), राशि सोनी ने कांस्य 39 केजी, परिणीता सिंह ने रजत 54केजी में (सतना), उन्नति कावले ने कांस्य 57केजी (देवास), पुर्वांशी विरहू ने कांस्य 69केजी में (इंदौर) ने फाइट में अपने वर्ग समूह में पदक विजेता रहे। सैनी इवेंट में अंशु पटेल ने तुंगाल में स्वर्ण पदक, रेघू में बालक वर्ग में आयुष पटेल, जीत वाढऱ, अंशु पटेल ने स्वर्ण व बालिका वर्ग में रौनक चौहान, गति कावले, उन्नति कावले ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर में पवित्रा महोबिया ने रजत 36केजी, (शिवपुरी), हिमांशी जाट ने कांस्य 44केजी (इंदौर), हर्ष जायसवाल ने कांस्य 51केजी (देवास), प्रांजल बुडानिया ने कांस्य 54केजी (देवास) और मंदसौर की तुलसी बैरागी ने रजत पदक 75केजी में फाइट में जीता। सैनी इवेंट में दिशा रेड्डी व हर्ष जायसवाल ने रजत पदक टूंगल में जीता गांदा इवेंट्स में रजत पदक जीतने वाले हर्ष जायसवाल और प्रांजल बुडानिया रहे। रेघु इवेंट में बालिका वर्ग में पायल तंवर, प्राची पटेल, जैनब पठान ने स्वर्ण पदक विजेता रहे सीनियर इवेंट में अजय कैला ने स्वर्ण पदक 70केजी (रीवा), पार्थ कावले ने कांस्य पदक 90केजी (देवास),लक्ष्मी मालवीय ने स्वर्ण पदक 90केजी (देवास) और नूपुर बुडानिया ने कांस्य पदक 45केजी में जीता। सैनी इवेंट्स में भूमीका जैन ने टूंगल में रजत पदक भूमिका जैन ओर नूपुर बुडानिया ने गैंडा इवेंट में रजत ओर रेघूं इवेंट्स में लक्ष्मी मालवीय, भूमिका जैन, नूपुर बुडानिया ने कांस्य पदक जीता। इनके आलावा मध्यप्रदेश के खिलाडिय़ों दक्ष गोस्वामी, रोहित श्रीवास, राघवेन्द्र शर्मा, निधिश दुबे, उदय कपूर, आराध्य परमार, घनश्याम कोल, बिकी, रामसिंह, वैष्णवी गॉर्डे, विशाखा कोल, सपना पांडेय, प्रियंका शर्मा, पूर्वा श्रीवास, रूपाली सोनवानी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अपने अपने वर्ग समूह में किया। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर गायत्री राजे पंवार (राजमाता) विधायक, पैनकेक सिलेट एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख, उपाध्यक्ष राजीव सूर्यवंशी, महासचिव अभय श्रीवास, सह सचिव हितेंद्र डंडे, कोषाध्यक्ष संदीप जाधव, देवास खेल एवं युवक कल्याण विभाग खेल अधिकारी रीना चौहान, प्राचार्य सोमानी सर, प्राचार्य अशोक साहू, अमरजीत खनूजा, मिर्जा सर, सईद आलम, अमिताभ श्रीवास्तव, राजीव खंडेलवाल, धर्मेन्द्र सिंह बैंस, राम यादव, पूजा खटवा, चित्रांश पुराणिक, शहरुण निशा अंसारी, गौरव पांडेय ओर सभी खिलाडियों, कोचेस व पालकों ने आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
-

पेंटर आर्टिस्टों की कार्य बंद हड़ताल पांचवे दिन भी जारी
देवास। पेेंटर आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश आव्हान पर वाल पेटिंग की दर में वृद्धि होने पर शहर पेंटर आर्टिस्टों ने कार्य अनिश्चित रूप बंद करने का आव्हान किया था जो 6 अप्रैल को भी जारी रही। अध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमावत ने बताया कि 1 अप्रैल से जारी पेंटर आर्टिस्टो की मांगे पूर्ण नही होने पर एसोसिएशन की कार्य बंद हड़ताल जारी रहेगी। तब तक कोई भी पेन्टर वाल पेन्टिंग नहीं करेगा। हमारी मांग है कि कलर के भाव लगातार बढ़ रहे है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है। जिससे आवागमन महंगा होता जा रहा है। लोजिंग बोर्डिंग में महंगाई की वृद्धि से वाल पेंटिंग करना असंभव हो गया है। प्रदेश के सभी आर्टिस्टो ने वाल पेन्टिंग दर 5 रूपये वर्गफीट से कम में नहीं करनें का फैसला लिया है। शहर के सभी पेंटर आर्टिस्ट विकास नगर पर कार्यबंद हड़ताल पर बैठे हुए है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक बामनिया, सचिव जितेन्द्र मालवीय, कोषाध्यक्ष सुरेश बेरवाल, संगठन मंत्री मोहन मंडोर, मीडिया प्रभारी राजू परिहार, सह सचिव कमल बैरागी, गजानंद तावड़े, रोशन देवड़े आदि अन्य पेंटर आर्टिस्ट उपस्थित थे। भवदीय पुरूषोत्तम कुमावत अध्यक्ष 9826254031
-

24किमी रन कर के बीजापुर में हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी खिलाड़ियों ने
एथलेटिक्स कोच जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सेना के 24जवान वीरगती को प्राप्त हो गए इसके लिए भारत माॅ के अमर सपूतों को ए आई एम देवास रनिंग ग्रुप एवं देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के खिलाडियों ने 24km रन कर के विनम्र श्रद्धांजलि दि उपस्थित रहे देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव श्री अनिल श्री वास्तव एवं ए आई एम देवास रनिंग ग्रुप के सदस्य चन्द्र शेखर तिवारी,अर्पिता जैन,आरती दायमा,सलोनी वर्मा,रीना पटेल,सुभाष चावडा सहित खिलाड़ियों ने भाग लिया।







