जिला प्रशासन, नगर निगम व खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 1 फरवरी से 5 फरवरी तक श्रीमंत तुकोजीराव पवार इन्डस्ट्रीयल स्पोर्टस पार्क मे विभिन्न खेलो के खिलाडियो का टेलेन्ट सर्च किया गया। जिसमे व्हलीबाल, बास्केटबॉल, साफ्ट टेनिस, एथलेटिक्स, रग्बी व फुटबाल, क्रिकेट,रोलर स्केटिंग के खिलाडियो का टेलेन्ट सर्च किया गया। 5 फरवरी शनिवार को क्रिकेट एवं रोलर स्केटिंग मे लगभग 51 खिलाडियो का टेलेन्ट सर्च किया गया। इस संबंध मे नगर निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा ने बताया कि 5 दिवसीय टेलेन्ट सर्च मे 312 खिलाडियो का टेलेन्ट सर्च किया गया। टेलेन्ट सर्च मे भाग लेने वाले सभी खिलाडियो को ट्रेनिंग देकर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का प्रयास किया जावेगा। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी हेमन्त सुविर, कोच जावेद पठान,धर्मेन्द्रसिह ठाकुर, जया बघेल, युनुस खान, रेणुसिह, गौरव कदम, अनुपम टोप्पो, मनोजसिह उपस्थित रहे।
Category: विशेष
-

‘‘ शराब के अवैध परिवहन में हुई सजा ‘‘
जिला अभियोजन अधिकारी, श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला देवास द्वारा बताया गया कि फरियादी को दिनांक 18.01.2013 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर सूचना की तस्दीक हेतु मय थाना कोतवाली पुलिस बल के मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहॅचने पर एक सफेद रंग की बोलेरो का एम.पी.09/सी.डी./6398 आते दिखायी दी जिस रोक कर तलाशी लेने पर 4 पेटी इम्पीरियल ब्लू, 4 पेटी अंग्रेजी, 3 पेटी मैकडॉवल नंबर 01 रम की शराब प्राप्त हुई, शराब का लायसेंस का पूछताछ करने पर नहीं होना बताया, तब उक्त शराब जप्त कर जप्ती पंचनामा तथा गाडी जप्त कर जप्ती पंचनामा बनाया गया। आरोपी का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया। माननीय न्यायालयः- मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट जिला देवास द्वारा दिनांक 02.02.2022 को निर्णय देते हुये अभियुक्त अखिलेश उर्फ अक्कू पिता राजेन्द्र जायसवाल, उम्र 31 साल, निवासी सिविल लाईन कुबेर नगर रेलवे पटरी के किनारे, जिला देवास को धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दोषी पाकर आरोप में 01 वर्ष के कठोर कारावास एवं 25000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से श्री ऊदल सिंह मौर्य, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा प्रकरण का कुशल संचालन किया गया, एवं कोर्ट मोहर्रिर प्र.आ. रवि पटेल व आ. गणेश परमार का विषेष सहयोग रहा
-

कलेक्टर ने दो आरोपियों को किया जिलाबदर
———- देवास 01 फरवरी 2022/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत दो आरोपियों को जिला बदर किया है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने आरोपी सादिक उर्फ भचान पिता शब्बीर शेख उम्र 45 साल निवासी देवास और नरेन्द्र लोधी उम्र 32 साल निवासी नई आबादी देवास को एक-एक वर्ष के लिए जिला बदर किया है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने आदेश दिया है कि दोनो आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
-
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 12 घंटे में चोरी गया ट्रैक्टर नेमावर पुलिस ने किया बरामद
आज के समय में सीसीटीवी फुटेज चोरी अपराध रोकने में तो मददगार है ही और अपराध होने के बाद अपराधियों को पकड़ने में भी महत्वपूर्ण है। ऐसे ही नेमावर थाना क्षेत्र में दिनेश गुर्जर का ट्रैक्टर रात को 2से 3 बजे के दरमियान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह ने निर्देशन में एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा और एसडीओपी ज्योति उमठ द्वारा जांच टीम गठित कर तलाश की गई ।तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारी मिली की ट्रैक्टर नेमावर से हंडिया हरदा होते हुए गया है, उस आधार पर पुलिस मौके पर हरदा जिले के झालवा गांव से बरामद किया । इस तरह पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और लगातार तलाश कर मेहनत कर मात्र 12 घंटे में फरियादी दिनेश गुर्जर का ट्रैक्टर बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में नेमावर थाने के निरीक्षक राजाराम वास्कले उप निरीक्षक शिवपाल सिंह प्रधान आरक्षक विष्णु प्रसाद प्रभु लाल मनीष योगेश राजेंद्र सिंह ओम प्रकाश भरत कपिल नारायण और नरेंद्र की भूमिका रही।
-
बकाया संपत्ति कर धारकों की होगी जांच, बकायादार के अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे
देवास/ नगर निगम द्वारा बकाया संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क की बकाया राशि की वसुली के लिए ग्रामीण क्षेत्र के वार्डो मे केम्प प्रतिदिन लगाये जा रहे है। जिससे केम्प मे ही करदाताओ की समस्याओ का निराकरण कर करो का भुगतान किया जा रहा है। वार्ड क्षेत्रो मे संपत्तिकर केम्पो का निरीक्षण आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा किया गया। बकाया संपत्तिकर जमा नही करने वाले करदाताओ के भवनो की जॉच होगी। भवन का संपत्तिकर जमा नही करने पर निगम द्वारा दी गई अनुमति के अतिरिक्त तथा ऐसे भवन जिनकी अनुमति निगम से नही ली गई है ऐसे भवन स्वामीयो के द्वारा किये गये निर्माणो को निगम द्वारा तोडा जावेगा। ऐसे करदाता जो सम्पूर्ण जलकर जमा कर चुके है किन्तु संपत्तिकर जमा नही किया है उनके नल कनेक्शन भी काटे जावेगें। बकाया करदाता के व्यवसायिक व आवासीय भवनो की नप्ती निगम लोक निर्माण व संपत्तिकर विभाग की टीम द्वारा की जाकर नप्ती के अतिरिक्त किये गये निर्माण को तत्काल तोडा जावेगा ऐसे बकाया करदाताओ की सूची तत्काल तैयार की जाकर 31 जनवरी से कार्यवाही प्रस्तावित किये जाने के निर्देश आयुक्त ने दिये। वार्ड क्षेत्र महॉकाल कालोनी, कबीट कालोनी तथा शहरी क्षेत्र मे वार्ड क्रमांक 12 व 34 मे संपत्तिकर की टीम के साथ संपत्तिकर अधिकारी प्रवीण पाठक एवं वार्ड प्रभारी संजय सांगते रविन्द्रसिह ठाकुर ब्रजेश शर्मा को अपने अपने वार्डो से ऐसे बकायादार जो संपत्तिकर जमा नही कराना चाहते है ऐसे भवन स्वामियो के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही के लिए सूची 31 जनवरी को प्रात: 11 बजे प्रस्तुत करने हेतु आयुक्त ने कहा। इसी प्रकार 31 जनवरी को नोसराबाद गॉव शासकीय स्कुल के पास, मेंढकी चक गणेश मंदिर के पास, जयश्री नगर पानी की टंकी के पास, नुसरत नगर मस्जिद के पास निगम द्वारा संपत्तिकर व जलकर वसुली के केम्प लगाये जावेगें।
-
वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद ने घटिया सडक़ निर्माण की शिकायत कलेक्टर से की
देवास। वार्ड क्रमांक 16 के संजयनगर से बिंजाना तक प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत सडक़ डामरीकरण का कार्य किया जा रहा था। निर्माण एजेंसी द्वारा डामरीकरण का कार्य प्रारम्भ कर बीच में ही अधूरा छोडक़र बंद कर दिया था। ठेकेदार द्वारा किए गए डामरीकरण मे डामर की मात्रा कम होने से सडक़ का कार्य पूर्ण होने के पहले ही गिट्टीया उखडऩे लग गई। श्रीमती शर्मा ने बताया की पूर्व मे पार्षद द्वारा न्यायालय मे प्रकरण प्रस्तुत किए जाने के पश्चात निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया था। उसके पश्चात भी सडक़ निर्माण कार्य संतुष्टी पूर्वक नही किया जा रहा है। सडक़ की गिट्टिया उखड़ गई। जिस करण आए दिन दुर्घटनाए घटित हो रही है और आवागमन प्रभावित हो रहा है। पार्षद ने कलेक्टर से मांग की है कि सडक़ का डामरीकरण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जावे व निर्माण की गुणवत्ता मे सुधार किया जावे।
-

जवाहर नगर के मुख्य मार्ग का नाम 23 जनवरी रखा गया ,बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई
देवास/ नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125 वी जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। जवाहर नगर स्थित सांई मंदिर के पास प्रांगण मे नये रूप मे नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा का जीर्णोद्धार कर लोकार्पण 23 जनवरी रविवार को प्रतिमा का पुष्पमाला से सुसज्जित कर देवास सांसद महेन्द्रसिह सोलंकी द्वारा पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व प्राधिकरण उपाध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल, राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव, पूर्व पार्षद जूगनू गोस्वामी, संतोष पंचोली वरिष्ठ भाजपा नेता भरत चौधरी, गणेश पटेल के साथ किया गया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि नेताजी की जयंती पर जवाहर नगर के प्रमुख मार्ग का नाम 23 जनवरी मार्ग किया गया है। पूर्व मे नेताजी की प्रतिमा स्कुल प्रांगण मे स्व.श्रीमंत तुकोजीराव पवार विधायक द्वारा स्थापित की गई थी। वार्डवाासयो द्वारा प्रतिमा को नये रूप मे सांई मंदिर के पास स्थित प्रांगण मे स्थापित किये जाने हेतु विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार से आव्हान करते हुये चर्चा की गई थी। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार द्वारा नेताजी की प्रतिमा को नये रूप मे स्थापित करने हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया। प्रतिमा का लोकार्पण किया जाकर सांसद द्वारा विधायक से चर्चा की जाकर वार्डवासियो एवं शहर की जनता के लिये सुभाषचन्द्र बोस गार्डन के विकास के रूप मे सौगात भी दी। इस हेतु सांसद निधी से 10 लाख रूपये की राशि गार्डन विकास मे 23 जनवरी मार्ग मुख्य द्वार ए.सी.पी. से निर्माण एवं बाउंड्रीवाल सहित अन्य कार्य किये जाने हेतु दी गई। गार्डन के सम्पूर्ण विकास मे विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे की ओर से पूर्व महापौर सुभाष शर्मा द्वारा गार्डन विकास कार्य मे लगने वाली अतिरिक्त राशि भी दिये जाने हेतु कहा गया। इस अवसर पर सांसद द्वारा आज के दिन को पराक्रम दिवस के रूप मे भी मनाये जाते हुये सभी रहवासियो की ओर से नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को श्रद्धांजली देते हुये उनकी कार्य शेली को एवं देश के प्रति बलिदान का स्मरण करते हुये उनके इतिहास की जानकरी दी। जिलाध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने मुख्य मार्ग के समस्त रहवासियो एवं व्यवसाईयो से अपने व्यवसाईक बोर्ड व मकान पते पर 23 जनवरी मार्ग लिखवाये जाने को कहा जिससे सभी आमजन को 23 जनवरी मार्ग का स्मरण रहे। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की टीम तथा श्री सांई मन्दिर समिती सेन्ट्रल ग्राउण्ड जवाहर नगर व संस्था भीम बजरंग के गुरमीतसिह, हेमन्त बिसौरे, रितेश द्विवेदी, रितेश उपाध्याय, अंकितसिह आदि सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।
-

शेख नायता समाज की कार्यकारणी गठित इम्तियाज शेख भल्लू अध्यक्ष व एम जहीर शेख सचिव नियुक्त
देवास। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल के द्वारा देवास मुस्लिम शेख नायता समाज,जमात खाना की 16 सदस्यों की प्रबंध समिति का गठन 17 जनवरी को आदेश क्रमांक 8368-72. से किया गया। जिसमे अध्यक्ष इम्तियाज शेख भल्लू, उपाध्यक्ष हाजी इकरार शेख नागदा ,सोहेब शेख जे. जे, सचिव, एम जहीर शेख, सह सचिव , अनीस शेख सदर, कोषाध्यक्ष, अफजल गजधर, सदस्यगण हाजी इरशाद शेख (भूरा), गुलरेज शेख, अब्दुल खालिद शेख, इलियास शेख, सखावत शेख राजू, फरीद शेख, आबिद शेख,अमान शेख, इमरान शेख, अनवेद शेख ,को नियुक्त किया गया। 19 जनवरी को एक साधारण बैठक व सदस्यों का परिचय समारोह आयोजित किया गया। जिसमे जिला वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हाजी शाहिद मोदी उपस्थित रहे व उन्होंने वक्फ संबंधित जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर हाजी सलीम शेख अपना, साजिद शेख चौहान ,अनीस मोदी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष इम्तियाज शेख (भल्लू) ने किया। आभार सचिव एम जहीर शेख ने माना।
-
बुथ विस्तारक योजना राजनीति के इतिहास में अभी तक का पार्टी का सबसे बडा अभियान है- उमेश शर्मा देवास जिले के सभी 20 मंडलो में 1428 बुथ पर 2856 विस्तारक समयदान करेंगे
देवास । भारतीय जनता पार्टी म.प्र. द्वारा श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी का जन्मशताब्दी वर्ष जन्माष्टमी 2021 से 2022 तक संगठन पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया भारतीय जनता पार्टी के विस्तार एवं शक्तिकरण के लिये श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अपना अमुल्य योगदान दिया है वे आदर्श व सिद्धांतो के प्रकाश स्तंभ ओर कर्म योगी थे। श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के पुर्ण विचार आज भी हम सबको राष्ट्र एवं जनसेवा के लिये सदैव प्रेरित करते है आज भारतीय जनता पार्टी केा बीज से वटवृक्ष बनाने वालों में श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी का नाम पुरे श्रद्धाभाव से लिया जाता है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा म.प्र. में श्रद्धेय ठाकरे जी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे संगठन पर्व के तहत बुथ विस्तारक योजना प्रारंभ की गई है यह बात प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने देवास भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुऐ कही उन्होंने कहा कि बुथ विस्तार योजना के अंतर्गत पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मंत्री विधायक जनप्रतिनिधि समस्त पदाधिकारी सहित 20 हजार कार्यकर्ता आगामी 20 जनवरी से 30 जनवरी तक म.प्र. में 65 हजार बुथो पर जाकर हर बुथ को डिजिटल व सक्षम बनाने के लिये कार्य करेंगे। इस योजना के अंतर्गत 20 हजार कार्यकर्ता 10 दिन 10 घंटे प्रतिदिन कुल 10 दिन में 20 लाख घंटे का समर्पण करते हुए 65 हजार बुथ पर जाने वाले है। श्री शर्मा ने कहा कि बुथ विस्तारक योजना के तहत देवास जिले के सभी 20 मंडलो में 1428 बुथ विस्तारक एप्स संचालन विस्तारक समयदान देकर संगठन के विस्तार कार्य में अपना योगदान देंगे ओर वे प्रतिदिन संगठन द्वारा दिये गये 22 बिंदुओ पर कार्य कर जानकारी दिये गये पत्रक में बुथ समिति द्वारा दी गई जानकारी मोबाईल एप्स के द्वारा एवं रजिस्टर में पुरी जानकारी एकत्रित करेंगे देवास जिले की पांचो विधानसभाओं में बुथ विस्तारक कार्ययोजना विधानसभा सम्मेलन 18,19 तारीख को आयोजित किये गये है। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, भाजपा जिला प्रभारी गोपाल आचार्य जी, जिला महामंत्री राजेश यादव, दुर्गेश खीची, दिपक बैरागी, दिनेश शर्मा, ईश्वर सिंह बरखेडी, मयंक पाठक, धर्मेंद्र चौधरी, संजय आचार्य, पवन श्रीवास्तव, मनीष पंड्या उपस्थित रहें। उक्त जानकारी भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोहर जाधव ने दी।
-

स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग में सौंपा गया ज्ञापन
स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग में सौंपा गया ज्ञापन इंदौर – सोमवार को लोक सेवा आयोग कार्यालय, इंदौर पहुंचकर नेट/ सेट एवं पीएचडी धारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के अध्यक्ष को प्रदेश में शीघ्र स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी कराने के संदर्भ में ज्ञापन पत्र सौंपा है ! ज्ञात हो कि पिछले कई वर्षों से प्रदेश के शासकीय कॉलेजों में स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्तियां नहीं हुई है जबकि प्रदेश में हजारों नेट /सेट एवं पीएचडी धारी शिक्षित युवा बेरोजगार घूम रहे हैं ! ज्ञापन सौंपते समय सभी सदस्यों ने सोशल डिस्टेंस का पूर्णत: पालन किया ! कई दिनों से उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव भी स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर की बात कर रहे हैं परंतु अभी तक विज्ञप्ति जारी ना होने से आक्रोशित अभ्यार्थियों ने लोक सेवा आयोग कार्यालय इंदौर पहुंचकर, सांकेतिक रूप से प्रदर्शन किया एवं साथ ही साथ चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द विज्ञप्ति जारी नहीं होती है तब बहुत जल्द भोपाल पहुंचकर उच्च शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री के बंगले का घेराव किया जाएगा ! ज्ञापन सौंपने के बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि एक तरफ शासन नई शिक्षा नीति 2020 लागू कर रहा है और दूसरी तरफ अतिथि विद्वानों से शासकीय कॉलेजों में अध्यापन कार्य कराया जा रहा है!
