देवास। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अभिजीत देशमुख के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल की सहमति पर चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. जे.एस. यादव ने जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में जिला सह संयोजक डॉ. योगेश वाल्मिबे, सह संयोजक डॉ. प्रेम कुमार चौहान, सदस्य डॉ. प्रकाश गर्ग, डॉ. सुनील शुक्ला, डॉ. जितेश दांगी, डॉ. विजय जाट को मनोनीत किया गया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के समस्त नवीन पदाधिकारियों को भाजपा के वरिष्ठो सहित ईष्टमित्रों ने बधाई दी।
Category: विशेष
-

2 जून को शाम 5:00 बजे भोपाल चौराहा से राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप की भव्य शौर्य यात्रा निकाली जाएगी
चलित झांकियों की प्रस्तुति महाराणा प्रताप पृथ्वीराज चौहान पद्मावती वीर शिवाजी की वेशभूषा में शौर्य गाथाओं का प्रदर्शन करते युवा महिला पुरुष होंगे शामिल देवास। राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ 2 जून गुरुवार को मनाई जाएगी। नगर के प्रमुख मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित भी किया जाएग। महासचिव एवं समाज के वरिष्ठ अनूप सिंह जादौन ने बताया कि भोपाल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शाम 5:00 बजे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान, विधायक राजमाता श्रीमंत गायत्री राजे पवार, महाराज विक्रम सिंह पवार, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के मुख्य्यातिथ्य व करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गोड़, दुग्ध संघ अध्यक्ष तंवर सिंह चौहान,धर्मेंद्रसिंह बैस के संयोजक देवी सिंह बेस के मार्गदर्शन में शौर्ययात्रा निकाली जाएगी। इसके पूर्व बुधवार को भोपाल चौराहा पर शौर्य यात्रा की तैयारी को लेकर समाजजनों द्वारा रूपरेखा बनाकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक कर गंगा जल से स्नान कराकर माल्यार्पण किया गया। करणी सेना के जिला अध्यक्ष श्री गौड़ ने बताया कि शौर्य यात्रा बेंड बजा,बघ्घी घोड़े के साथ भोपाल चौराहा से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए एबी रोड सयाजी द्वार पर यात्रा का समापन होगा। यात्रा में जिले भर से राजपूत समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। शौर्ययात्रा में विभिन्न झांकियों की प्रस्तुति के माध्यम से महाराणा प्रताप, पद्मावती, पृथ्वीराज चौहान, वीर शिवाजी की वेशभूषा में शौर्य व वीर गाथाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। करणी सेना के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौड़,, धर्मेंद्रसिंह बैस, राजपूत समाज के महासचिव अनूप सिंह जादौन, संयोजक राजपूत समाज देवी सिंह बेस, कोषाध्यक्ष महाराणा प्रताप जयंती राजेंद्र सिंह करमनखेड़ी, विजय सिंह तवर, कृष्ण पाल सिंह, शुभम ठाकुर, इंदर सिंह बेस सहित समाज बंधुओं ने जिलेभर के समाज बंधुओं से शौर्ययात्रा मैं अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शौर्ययात्रा को सफल बनाने का आग्रह किया है। यह जानकारी अनुपसिंह जादौन ने दी।
-

जिला अस्पताल मे 30 वर्ष सेवा देने वाले पदस्थ श्री राजेन्द्र कुमार ठाकुर सेवानिवृत होने पर जिला अस्पताल मे 05 व्हील चेयर, 02 फोल्डिंग स्टेªचर और 01 डिजिटल वाॅच मरीजो की सेवा के लिए प्रदान की
………… ——- 31 मई 2022 को जिला अस्पताल देवास में पदस्थ पदस्थ श्री राजेन्द्र कुमार ठाकुर और श्री हेमेन्द्र यादव के सेवानिवृत्त होने कार्यालय के स्टाफ द्वारा विदाई समारोह में उन्हें समानित कर बधाई शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई । डाॅ.अतुल पवनीकर ने बताया कि जिला अस्पताल मे लैब टैक्नीषियन के पद पर 30 वर्ष से पदस्थ श्री राजेन्द्र कुमार ठाकुर सेवानिवृत होने पर जिला अस्पताल को 05 व्हील चेयर, 02 फोल्डिंग स्टेªचर मरीजो की सेवा के लिए एवं 01 डिजिटल वाॅच लैब के लिए प्रदान की। जिला अस्पताल मे ओ.टी. टैक्नीषियन श्री हेमेन्द्र यादव भी सेवा निर्वत हुए सेवाकाल के दौरान अधिकारियों द्वारा दिये दायित्व का इनके द्वारा पुर्ण निष्ठा से कार्य किया इन्हे शाल श्रीफल देकर एवं पुष्पमालाओं से कार्यालय के अधिकारीयो एवं कर्मचारियों द्वारा इन्हें समानित कर बधाई शुभकामनाओं के साथ भव्य विदाई दी गई श्री राजेन्द्र कुमार ठाकुर सेवानिवृत होने बताया कि 01 नवम्बर 1980 से शासकीय सेवक के रूप मे कार्य करते हुए 42 साल की सेवा दी गयी। जिसमे आस्टा,भोपाल,बेतुल,इटारसी और देवास मे सेवा कार्य किया गया । देवास मे 30 साल से सेवा कार्य कर रहे। ओ.टी. टैक्नीषियन श्री हेमेन्द्र यादव ने बताया कि उनकी 45 वर्ष की शासकीय सेवा पुर्ण हुई 30 मई 2022 को सेवानिर्वत होने पर जिला चिकित्सालय के चिकित्सक ,विशेषज्ञ और अधिकारी कर्मचारियों नर्सिंग स्टाॅफ व अन्य कर्मचारियों द्वारा इन्हें समानित कर बधाई शुभकामनाओं के साथ भव्य विदाई दी गई। इस अवसर पर डाॅ.अतुल पवनीकर,डाॅ.अतुल बिडवई, डाॅ.अजय पटेल, डाॅ कविता कवचे,डाॅ.मनिषा मिश्रा,कमलसिंह डावर ,विजय वर्मा,अषाोक वर्मा,अंजु शर्मा, अनुप डाबी, प्रकाष नागोरे,सुधा नायर, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं सहयोगी स्टॉफ ,परिवार के सदस्य,मित्रगण उपस्थित हुए। इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार ठाकुर और श्री हेमेन्द्र यादव ने कहा कि सेवाकाल के दौरान समस्त अधिकारीयों एवं कर्मचारी का स्नेह और सहयोग मिला सभी साथियों की भाषा शैली और व्यवहार से हमेशा उन्हे परिवार की तरह स्नेह मिला सभी का कार्यक्रम आयोजन पर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन कमलसिंह डावर, ने किया एवं आभार श्री विजय वर्मा ने माना।
-

भाजपा नेताओं के परिवार के पास है 6 से 7 मकान किराए से दे रखें है। रह रहे गरीबों को निकालने की बजाए नगर निगम उन्हें आवंटित करे मकान, कांग्रेस
देवास = चाणक्यपुरी स्थित राजीव आवास योजना के अंतर्गत गरीबों के लिए बनाए गए मकान नगर निगम द्वारा विभिन्न गरीब हितग्राहियों को आवंटित किए गए हैं। लेकिन देखने में आया है कि अनेक भाजपा नेताओं ने भी मल्टी में अपने परिवार के सदस्यो के नाम से अलग-अलग पांच से छह मकान खरीद लिए एवं उन्हें किराए पर दे दिया है। जब यह बात सार्वजनिक हुई तो जिन्होंने गरीबों के नाम पर मकान खरीदे थे अब वहीं इन गरीबों से मकान खाली करा रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि मकान खाली कराए जाने से क्षुब्ध करीब 66 परिवार की महिलाओं एवं पुरुषों ने आकर मंगलवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी को पत्र सोपते हुए मांग की कि जिन भवनों में हम रह रहे हैं उनका हम किराया दे रहे हैं उन्हें अभी हम से खाली नहीं कराया जाए साथ ही हमें बनी हुई मल्टी में मकान दिए जाएं जिसके लिए हम नगर निगम द्वारा निर्धारित राशि जमा करने के लिए भी तैयार है। अभी हमें नगर निगम के अधिकारियों द्वारा एवं जिन्होंने मकान खरीद किए हैं उनके द्वारा डराया धमकाया जा रहा है कि मकान तत्काल खाली करो। वहीं पुलिस का भी सहारा लिया जा रहा है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि इसमें नगर निगम की घोर लापरवाही है जो उन्होंने गरीबों के मकान एक ही व्यक्ति को उसके परिवार के सदस्यो के नाम से अलग अलग एक मकान की जगह 5 से 6 तक मकान कैसे दे दिए यह जांच का विषय है इस मे नगर निगम के अधिकारियों की भी मिली भगत है । श्री राजानी ने बड़ी संख्या में आए रहवासियों से कहा कि मुझे आप 3 दिन का समय दीजिए इस संदर्भ में में कलेक्टर श्री शुक्ला एवं निगम आयुक्त से बात करूंगा आपके साथ न्याय होगा गरीबों के मकान गरीबों को ही मिलना चाहिए जिन्हें एक से अधिक मकान मिल चुके हैं उनकी जांच की जाना चाहिए एवं ऐसे मकानों का आवंटन तत्काल निरस्त होना चाहिए। साथ ही पुलिस की भूमिका को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय सिंह से भी बात की एवं संबंधित पुलिसकर्मी की भूमिका की जांच करने की बात कही । वहीं नगर निगम के कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक इन गरीबों को मकान नहीं मिल जाता तब तक इनसे यह मकान खाली नहीं करे जाए नहीं तो कांग्रेस को सड़को पर आकर इनके हक में जबरदस्त आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी नगर निगम के अधिकारियों की रहेगी ।
-

प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त नही डाली तो केरेंगे आंदोलन
– देवास। वार्ड क्रमांक 16 की पूर्व पार्षद श्रीमती सावित्री मोहनलाल शर्मा ने जिला कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर बताया कि वार्ड क्रमांक 16 के संजयनगर राजीवनगर व बिंजाना में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले आवास विहीन रहवासियों के कच्चे बने मकानों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के बनाए जाने के लिए आवेदन किया गया था। जिस पर आवेदन स्वीकार कर डीपीआर तैयार की गई, परंतु स्वीकृत आवेदनों की स्वीकृत राशि आज दिनांक तक हितग्राहियों के खाते में नहीं डाली गए है। श्री शर्मा ने बताया की नगर पालिक निगम देवास द्वारा डीपीआर बनाए लगभग 1 वर्ष बीतने के बाद भी हितग्राहियों को योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। कई हितग्राहियों के द्वारा प्रथम किस्त प्राप्त होने के बाद मकान निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। निर्माण के दौरान किराए से मकान लेकर निवास करना पड़ा। मकान निर्माण की किश्त प्राप्त नहीं होने के कारण मकान किराए में बहुत सा पैसा चला गया तथा आने वाले समय में बारिश का मौसम आने वाला है। यदि मकान की किस्त प्राप्त नहीं हुई तो हितग्राहियों को मजबूरीवश बारिश में रहना होगा तथा मकान निर्माण में भी कठीनाई आ रही है। श्री शर्मा ने बताया की जब योजना लागू हुई थी तब निर्माण सामग्री सस्ती थी। वर्तमान में बड़ी महंगाई के कारण निर्माण सामग्री महंगी होने से अनुदान राशि 2,50,000/- में मकान निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है, जिसमे से भी मकान किराए के पैसे देने पर मकान निर्माण में बहुत परेशानी हो रही है। श्रीमती शर्मा ने योजना में स्वीकृत अनुदान राशि 250000/ से बड़ाकर 350000/ किए जाने की मांग की। श्रीमती शर्मा ने मांग की है की यदि जल्द ही प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त नहीं डाली गई तो नगर निगम का घेराव कर आंदोलन किया जावेगी।
-

देवास बायपास पर बनेगा नया बस स्टैंड…..
देवास /….देवास को परिवहन के क्षेत्र में एक नई सौगात प्राप्त हुई है देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने बताया की बहुप्रतीक्षित नए बस स्टैंड की पूर्ण स्वीकृति मध्यप्रदेश शासन से देवास को मिल चुकी है।इसके लिए टेंडर आमंत्रित किये जाने हेतु निविदा जारी की जा चुकी है।नया बस स्टैंड 6 करोड़ की लागत से भोपाल बाईपास पर निर्धारित स्थान पर आकार लेगा।
-

माता टेकरी पर टेकरी पर बच्चों द्वारा निरंतर चलाया जा रहा पौधा बचाओ अभियान – 20 दिनों से बच्चे दर्शनार्थियों को पानी की बोतल देकर पौधों की रक्षा का दिला रहे संकल्प
देवास। माँ चामुण्डा टेकरी पर तत्कालीन कलेक्टर आशुतोष अवस्थी द्वारा बहुत अच्छे तरीके से पौधारोपण करवाया गया था। परंतु जाने के बाद देखरेख के अभाव में पौधे सूखने लगे थे। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर पोरवाल मास्टर माइंड अबेकस के संचालक डॉ. रजनीश पोरवाल एवं डायरेक्टर श्रीमती माधुरी पोरवाल ने उनके द्वारा पढ़ाए जा रहे बच्चों के साथ मिलकर एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत टेकरी पर आने-वाले दर्शनार्थियों को पानी की बोतल देकर एक पौधे को गोद लेने का आग्रह किया जा रहा है। लगभग 20 दिनों से अविरत जारी इस अभियान के कारण सैकड़ों पौधे फिर से हरे-भरे हो रहे है। शुरुआत में लोग इस कार्य को समर्थन देने में असहज महसूस कर रहे थे, परंतु वर्तमान में सभी लोगों के सहयोग से पौधों को लगभग 400 लीटर पानी प्रतिदिन दिया जा रहा है। श्रीमती पोरवाल ने बताया कि वह सुबह 6 बजे आकर 1, 2 एवं 5 लीटर पानी की बोतल तैयार की जाती है, फिर एक टेबल पर पानी से भरी बोतल को विद्यार्थियों द्वारा आने वाले दर्शनार्थियों को देकर आग्रह किया जा रहा है कि कृपया पौधों को गोद लेकर उन्हें बचा लीजिए। छोटे-छोटे विद्यार्थियों की अपील का परिणाम है की वर्तमान में अधिकांश पौधे हरे हो चुके हैं। विद्यार्थियों में प्रमुख रूप से दिव्यांशु भारद्वाज, चिराग कोल्हे, खुशाल कुमरे ,आद्य आंधले, दिव्यांशी, अवनीश कटारिया, अवनी यादव, दिव्यांश कुन्ठे, वैभवी आदि विद्यार्थी प्रतिदिन सुबह से आकर इस कार्य को संपन्न करवा रहे हैं। छोटे स्तर से प्रारंभ किया गया यह कार्य लोगों के जुडऩे के कारण एक अभियान बन गया है। पाथवे और टेकरी के अधिकांश पौधे सूखने से बच गए हैं। डॉक्टर पोरवाल ने बताया कि इस अभियान को बारिश आने तक अविरत जारी रखेंगे। इस पुनीत कार्य में अरविंद महाजन, दिनेश भूतड़ा, विजेंद्र उपाध्याय, मांगीलाल अग्रवाल, डागा जी, गोयल जी आदि का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।
-

औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन रोड गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य के दौरान ही पड़ने लगी दरारे, जगह- जगह से लगा टूटने घटिया सामग्री उपयोग करने के उठने लगे सवाल
देवास ।औधोगिक क्षेत्र में पुलिस थाना के सामने निर्माणधीन सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य के पूरे होने के पहले ही कई जगह रोड़ पर दरारें पड़ने लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि औधोगिक क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से लगभग 8 किलोमीटर रोड बनाया जा रहा है। रोड का निर्माण कार्य अभी चल ही रहा है कि जगह-जगह से रोड टूटने लगा है। बड़ी-बड़ी दरारे पड़ पड़ गई है। करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे इस रोड की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लगभग 8 माह से 8 किमी सीमेंट कंक्रीट रोड अनदेखी के कारण गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। असलियत को छुपाने के लिए रोड को टाट से ढक कर रखा जा रहा है। श्री ठाकुर ने बताया पूर्व में भी एच, आर,जॉनसन चौराहा , मंगला इंडस्ट्रीज , प्रेस्टीज फैब्रिकेटर जगह जगह से टूट फूट की शिकायत की थी।परंतु सम्बंधित, विभाग द्वारा सीमेंट कंक्रीट रोड निर्माण कार्य से पहले लेबलिंग नही किया जिसके कारण कंपनियों के अंदर बारिश के दौरान पानी भरा जाने का अंदेशा है। विद्युत पोल भी काफी नीचे हो चुके है। नीचे हो गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से दोषी अधिकारों पर उच्चस्तरीय जांच कर करवाही की मांग की है।यह जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने दी


