Category: विशेष
-

महापौर में पूजा का दावा मजबूत, माहौल बन रहा है नाम चल रहा है आमजन की जबान पर
शिक्षित पूजा जैन का नाम अभी किसी भी वार्ड में चले जाएं तो नंबर वन पायदान पर चल रहा है महापौर के दावेदारों में। जी हां पूजा जैन को भले ही आम जनता अभी कम जानती हो परंतु भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित व्यक्तित्व रवि जैन का नाम आमजन में सरलता के साथ लिया जा रहा है । रवि जैन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से ही सक्रिय होकर भारतीय जनता पार्टी में स्वर्गीय विधायक श्रीमंत पवार के साथ पूरी निष्ठा से कार्य करते रहे तो अभी भी वे श्रीमंत गायत्री राजे पवार के खास समर्थकों में माने जाते है जिन्होंने विपरीत परिस्थिति में भी उनका साथ नहीं छोड़ा विपक्ष में जब नगर निगम में महापौर रेखा वर्मा का कार्यकाल था तब एल्डरमैन रवि जैन ने विपक्ष की भूमिका बखूबी निभाई । सिद्धिविनायक संस्था के माध्यम से देवास में लाल गेट के राजा की स्थापना के साथ संस्था को धार्मिक से सामाजिक बना दिया गरीब वर्ग को रोज भोजन के साथ समय-समय पर सहायता और अभी कोरोना आपदा में इनकी सेवा मिसाल बन गई। रवि जैन की श्रीमती पूजा जैन का नाम नंबर वन पायदान पर होने के साथ सबसे बड़ा लाभ की रवि के पास एक बहुत बड़ी टीम है तो वे ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र में बेदाग छवि मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। गांव में तो यही कहा जाता है की वह गणेश जी बिठाए और रोटी बाटे वोज रवि जैन वो छोरो अच्छो है । विधायक प्रतिनिधि के दायित्व को बखूबी निभा रहे हैं देवास में महापौर के कई दावेदार है एक दावेदार श्रीमती पूजा रवि जैन का फार्म भी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर दिया है संगठन में और कितने दावेदार और उनके बारे में शॉर्ट में आप से चर्चा करेंगे कलयुग टाइम्स में आपके वार्ड का पार्षद कैसा हो महापौर के साथ हो लगातार रहेंगे आपसे संपर्क में कलयुग टाइम्स के माध्यम से।
-

निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को प्र उपयंत्री बनाकर आदेश निकाला , पूर्व में कर्मचारी का आयुक्त ने किया था ट्रेचिंग ग्राउंड का आदेश
नगर निगम में नगर निगम देवास में कर्मचारियों में अभी एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुजाहिद खान का तबादला निगम आयुक्त द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड करने के बाद निगम में ही पदस्थ एक इंजीनियर द्वारा कर्मचारी को आदेश में प्र उपयंत्री लिखकर चुनाव ड्यूटी मे वापस नगर निगम में ही मनपसंद जगह किए जाने की चर्चा खूब चल रही है। जबकि बताया जा रहा है कि शिकायत पर इनका तबादला किया गया था परंतु वापस इंजीनियर ही पसंद से इस बार इनकी पोस्ट उपयंत्री की हो गई है जो चर्चा का विषय है।
-

प्रथम चरण के वोट 25 जून को, दूसरा चरण 1 जुलाई को देवास जिले मैं पंचायत चुनाव पंच सरपंच जनपद और जिला पंचायत के सदस्य चुने जाएंगे और जानकारी देखिए
देवास जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को दिया त्रि-स्तरीय पंचायत प्रशिक्षण
———— प्रथम चरण में बागली, कन्नौद तथा खातेगांव विकासखण्ड में 25 जून तथा द्वितीय चरण में देवास, सोनकच्छ और टोंकखुर्द में 01 जुलाई को कराया जायेगा चुनाव ————
– समस्त मतदान केंद्रों पर मतदान का समय सुबह 7:00 से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा ————- देवास 05 जून
2022/ त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को जिला पंचायत कार्यालय सभाकक्ष में डॉ. समीरा नईम एवं डॉ एस. पी. एस. राणा ने विस्तार से प्रशिक्षण दिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री महेंद्र सिंह कवचे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में बताया गया कि सेक्टर अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशो का अच्छे से पालन करें। निर्वाचन में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सेक्टर अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर ले। सेक्टर अधिकारियों की मतदान के दिन सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। कोई परेशानी आती है तो उसका तत्काल निराकरण भी सेक्टर अधिकारी को करना है। निर्वाचन के नियुक्त सभी सेक्टर अधिकारी सौपे गये दायित्वों का निर्वहन अच्छे से करे। प्रशिक्षण में बताया गया कि निर्वाचन में विभिन्न पदों के लिए मतपत्रों का रंग अलग-अलग होगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला, सरपंच के लिए नीला तथा पंच के लिए सफेद रंग के मतपत्रों का उपयोग किया जाएगा। पंचायत निर्वाचन-2022 मतपत्र और मतपेटी द्वारा करवाया जाएगा। मतदान के लिए मतदाताओं को आयोग द्वारा जारी भी 23 पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र साथ में लाना अनिवार्य होगा। प्रथम चरण का मतदान बागली, कन्नौद तथा खातेगांव विकासखण्ड में 25 जून तथा द्वितीय चरण में देवास, सोनकच्छ और टोंकखुर्द में 01 जुलाई को मतदान कराया जायेगा। मतदान सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। पंचायत निर्वाचन-2022 मतपत्र और मतपेटी द्वारा करवाया जाएगा। पंच-सरपंच तथा जनपद पंचायत सदस्य के लिये निर्वाचन परिणाम की घोषणा 14 जुलाई और जिला पंचायत सदस्य के लिये 15 जुलाई को होगी।
-

कांग्रेस वचन समिति वार्ड में जाकर बुद्धिजीवियों नागरिकों माता बहनों युवा साथियों से संपर्क कर बनाएगी घोषणा पत्र
देवास = आगामी नगर निगम के चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा बनाई गई वचन पत्र समिति शहर के सभी वार्डों में जाकर वहां के लोगों से, बुद्धि जीवियों से माता बहनों से युवा साथियों से चर्चा करेगी एवं शहर हित में जो सुझाव होंगे उन्हें अपने घोषणापत्र में शामिल करेगी । शहर जिला काग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि वचन पत्र समिति की बैठक रविवार को शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया साथ ही पिछले नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो घोषणा पत्र जारी किया गया था उस पर उस समय निर्वाचित भा ज पा परिषद के द्वारा जो लोगों से वादे किए गए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया इसको लेकर भी एक आरोप पत्र जारी करेगी एवं लोगों को बताएगी कि किस तरह से आपसे झूठी घोषणा कर आपके वोट लिए गए। बैठक में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी समिति के सदस्य सर्व श्री भगवान सिंह चावड़ा रेखा वर्मा अजीत भल्ला नरेंद्र यादव विक्रम पटेल आमंत्रित सदस्य पंडित जयप्रकाश शास्त्री सुधीर शर्मा ने भाग लेकर शहर के अनेक निर्णय लेकर वचन पत्र बना रही है । इसे नगर निगम चुनाव के अंतर्गत जारी किया जाएगा ।
-

नगर निगम 2022/ कांग्रेस से कविता राजानी की अधिक संभावना या तय टिकट महापौर का
आम जनता में अभी सबसे बड़ा चर्चा का विषय है तो वह है कौन बनेगा महापौर ।
कांग्रेस से वैसे तो कई नाम उभर कर आए है उनकी चर्चा बाद में करेंगे अभी जो सर्वाधिक संभावना वाला नाम सामने आ रहा है वह है कविता राजानी का नाम।
आप राजानी सरनेम से ही समझ गए होंगे कि कांग्रेस में इनका दावा इतना मजबूत क्यों है क्योंकि श्रीमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष है मनोज राजानी। अगर वह स्वयं टिकट नहीं लेना चाहते हो या कोई मजबूरी हो तो ही दूसरा नाम देवास में संभव है ।
मजबूत दावे के पीछे का कारण भी स्पष्ट है प्रदेश मुखिया कमलनाथ और फिर पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी इनके और शहर कांग्रेस अध्यक्ष तो स्वयं है ही। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी लगातार एक दशक से भी अधिक समय से पक्ष विपक्ष में सक्रिय है सत्ता में सत्ता के सिरमोर रहे तब कई दोस्त बने कई दुश्मन तो अब लगातार विपक्ष में विपक्ष की भूमिका ईमानदारी से निभा रहे हैं ।इनके द्वारा पूर्व में भी टिकट बांटे गए हैं टिकट बंटवारे में नाराजगी के कारण ही महापौर की हाथ आई थाली हाथ से निकल गई थी जब चुनाव महापौर का वे स्वयं लड़े थे। विधानसभा चुनाव का भी अच्छा अनुभव होने के साथ अब इनकी टीम भी शहरी क्षेत्र में हर वार्ड में स्थापित हो गई है । फिर भारतीय जनता पार्टी में सामने टिकट में भी इस बार दावेदारों की संख्या अधिक है और यदि राजे विरोधी गुट को टिकट मिलता है तो पिछले दो महापौर चुनाव का नतीजा सबके सामने है वही देख कर कांग्रेस के दावेदार देवास से टिकट चाहते हैं कविता राजानी शिक्षित होने के साथ पति का साथ निभाते निभाते राजनीति मैं तो कुछ सीखना नहीं वह सामाजिक धार्मिक क्षेत्र में भी सक्रिय है। कांग्रेस में जहां दो गुट पूरे जिले में वर्चस्व रखते थे पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट के कारण सज्जन वर्मा कंपनी मजबूत हो गई है और इस बार विरोधी ज्यादा विरोध भी नहीं कर पाएंगे पहले कहते थे गंगा से टिकट बट ते है अब गंगा शहर कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय से बहेगी परंतु पूरे जिले में टिकट बांटने वाले के सामने धर्म संकट यह भी आ गया है कि वह चुनाव लड़े कि पूरे जिले में अपने समर्थकों को जिताने में मदद करें और विधानसभा की तैयारी करें मनोज राजानी पूर्व में हार का स्वाद चख चुके हैं और इस बार जिले के सारे टिकट उनके हाथ में है और पुराना राजनीति हिसाब भी पूरा कर सकते हैं क्या मनोज अपनी श्रीमती कविता राजानी को टिकट जो आसानी से आ सकता है दिलाएंगे या जिले में अपनी टीम बनाकर जिले में अपना वर्चस्व बनाएंगे और आने वाले विधानसभा की तैयारी करेंगे । वैसे अभी तक तो पहले नंबर पर कविता मनोज राजानी का ही नाम चल रहा है।
-

मालवी निमाड़ी साहित्य अकादमी की स्थापना में होगा संस्कृति मंत्री का अहम योगदान मालवी निमाड़ी अकादमी संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन।
मालवी निमाड़ी अकादमी संघर्ष समिति के प्रभारियों ने मय सदस्यों के हेमलता शर्मा भोली बेन के नेतृत्व में आज मालवी निमाड़ी अकादमी की मांग को लेकर 10 सूत्रीय ज्ञापन माननीया ऊषा ठाकुर संस्कृति मंत्री, मध्य प्रदेश शासन को उनके संगम नगर स्थित निवास पर सौंप दिया । भोली बेन ने मध्यप्रदेश के नक्शे में मालवा निमाड़ अंचल क्षेत्र को रेखांकित करते हुए कहा कि मालवा निमाड़ अंचल क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से मध्यप्रदेश के एक तिहाई ?भाग का प्रतिनिधित्व करता है और इतने ?बड़े? क्षेत्र की लोकभाषा मालवी-निमाड़ी, लोक? साहित्य, लोक संस्कृति, लोक कलाओं को प्रतिष्ठित स्थान और उनके संरक्षण एवं संवर्धन हेतु मालवी निमाड़ी अकादमी की स्थापना होनी चाहिए । माननीय मंत्री जी ने धैर्य पूर्वक समिति की बात सुनी और चुनावी व्यस्तताओं के बावजूद ज्ञापन स्वीकार किया। इंदौर प्रभारी पंडित मुकेश शर्मा ने मंत्री जी को साधुवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर हरेराम वाजपेई, देवेंद्र सिंह सिसोदिया, मनोहर दुबे, डा.शशि निगम, मुकेश मोरी , बबन पटेल, अशोक कारपेंटर, दर्शन लिलानी, राघवेन्द्र तिवारी, संजय डागा, अभिषेक पंडित,प्रदीप नाईक, निरूपमा नागर, निरूपमा त्रिवेदी, वासुदेव पटेल तंवर, अभिमन्यु शर्मा, रामलाल सिंघल, डॉक्टर जगदीश पंचोली, दिलीप जोशी आदि उपस्थित थे। विदित हो कि मालवी निमाड़ी अकादमी संघर्ष समिति विगत चार माह से मालवा निमाड़ अंचल के साहित्यकारों की राय एकत्रित कर समाचार पत्रों में प्रकाशित करवा रही थी । साथ ही संपूर्ण मालवा निमाड़ अंचल में हस्ताक्षर अभियान चलाकर लगभग 15000 लोगों से हस्ताक्षर कराए गए । यह सभी दस्तावेज माननीय मंत्री जी को ज्ञापन के साथ सौंपे गए।



