भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर से एक व्यक्ति एक पद का नारा और सन्देश दे रहा है ।परंतु भारतीय जनता पार्टी में कई नेता है जिनका पद से मोह नहीं जाता है कई तो एक दशक से पद पर रहने के बाद भी अभी भी पद की दौड़ में है सब कुछ है फिर भी और लगे हैं ।ऐसे ही देवास शहर में नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री राजेश यादव जो पहले अपनी पत्नी को महापौर का टिकट दिलाना चाहते थे ।महापौर का टिकट नहीं मिलने के बाद संगठन ने इनको पार्षद का टिकट वार्ड क्रमांक 12 से दे दिया अब राजेश यादव के पास पार्षद का टिकट भी है और जिला महामंत्री का दायित्व भी । चलो दोनों पर भी इनके साथ रहते हैं तो वह शहर का दायित्व नहीं निभा पा रहे हैं मात्र अपने 1 वार्ड में उलझ गए रह गए हैं और रहना भी चाहिए तो पूरे जिले का दायित्व कैसे निभाएंगे अभी उनको राजू खंडेलवाल की तरह पूरे जिले में कहां क्या हो रहा है किसको निर्दलीय फॉर्म निकलवाना है यह सब करना था। परंतु वह अपने खुद के वार्ड में निर्दलीय पूर्व पार्षद दिलीप ठाकुर का फार्म बड़ी मुश्किल से प्रदेश भाजपा नेता तपन भौमिक से दबाव डलवा कर निकला सके। यदि सामने दिलीप ठाकुर रहते तो मुकाबला और कठिन हो जाता दिलीप ठाकुर का वार्ड में वर्चस्व है वैसे वह राजू खंडेलवाल ग्रुप से ही संबंध रखते हैं परंतु उनका टिकट कटने के बाद नाराजगी जाहिर है ।अभी सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं में नाराजगी और विरोध का कारण इनके दो पद है ।तो राजेश यादव जी जल्दी से दोनों हाथों में लड्डू की जगह एक लड्डू दूसरों के लिए छोड़ दो और अपना एक ही लक्ष्य रखो। संगठन ने भी इस मुद्दे को जल्द निपटाना चाहिए जो सोशल मीडिया और आम कार्यकर्ता में चर्चा हो नाराजगी का कारण है।
Category: विशेष
-

नौकरानी ही चुराती थी जेवर नाहर दरवाजा पुलिस ने किया चंद्रलोक कॉलोनी की चोरी का पर्दाफाश
घर की नौकरानी ही निकली आरोपी, बड़ी सफाई से चुरा लेती थी घर के जेवर। शहर के राजोदा रोड स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में 22 जून को 3 लाख के लगभग सोने चांदी के जेवर चोरी की घटना घटी। पुलिस नाहर दरवाजा थाना मैं रिपोर्ट दर्ज कराई पूर्व व्याख्याता श्रीमती ममता शास्त्री ने की हमारे घर पर अज्ञात चोर द्वारा सोने चांदी के जेवर चुरा लिए हैं। नाहर दरवाजा पुलिस द्वारा छानबीन की गई तो उसमें नौकर की सूची में संदिग्ध संगीता का नाम सामने आया और जब उससे पूछताछ की तो उसने घरों में काम कर चोरी करने की बात पुलिस के सामने कबूल की। पुलिस द्वारा शक्ति से पूछने पर 300000 के लगभग चंद्रलोक कॉलोनी में ममता शास्त्री के घर पर सोने के जेवर जिसमें चेन मंगलसूत्र और अन्य जेवर काम करने के बाद बड़ी सफाई से चुरा लिए जब ममता शास्त्री के साथ उनकी पुत्री आभा और प्रतिभा भी साथ थी उनको भी नहीं पता चला कि कब सफाई से जेवर चुरा ले गई नाहर दरवाजा पुलिस ने बहुत जल्द मेहनत कर चोरी का पर्दाफाश किया जिसमें नहार दरवाजा थाना प्रभारी रमेश कलथीया, लोकेंद्र व्यास अनिल कुमार खलील खान सुनील नवनीत प्रीति आरती भूपेंद्र और चालक धर्मेंद्र का विशेष योगदान रहा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिव दयाल ने इन्हें पुरस्कार देने की घोषणा की है।
-

मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद आपराधिक प्रवृत्ति के युवक की पत्नी को दे दिया गया टिकिट, प्रदेशाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष से की शिकायत
देवास। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान में जहां प्रदेशभर मे अपराधिक प्रवृत्ति वालों का टिकिट देने से इंकार किया था। वहीं सोनकच्छ में इस बयान की अवहेलना करते हुए आपराधिक प्रवृत्ति के युवक की पत्नी को भाजपा पदाधिकारियों द्वारा टिकिट दिया गया है। जिसकी शिकायत सोनकच्छ निवासी वंदना राजपूत पति स्व. प्रतिक राजपूत ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, जिला प्रभारी गोपाल आचार्य एवं जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल से आवेदन देकर की है। शिकायत में वंदना राजपूत ने बताया कि मेरे पति प्रतीक राजपूत की हत्या कि साजिश रचकर उन्हें मौत के घाट उतारने वाले दशरथ यादव की पत्नी को सोनकच्छ नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 04 से भाजपा द्वारा टिकिट दिया गया है। वर्तमान में दशरथ यादव मेरे पति प्रतीक राजपूत की हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद है। दशरथ यादव पर सोनकच्छ में 21 से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। जिसमे लूट हत्या, छेड़छाड़ जैसे कई संघीन अपराध दर्ज है। इस प्रवृत्ति के कारण दशरथ कई बार जिलाबदर भी हो चुका है। कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार के आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति एवं उसके परिजनों को टिकीट नहीं दिया जाएगा, परंतु स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे है। वार्ड 4 से दशरथ यादव की पत्नी को टिकिट मिलने से लोगों में खौफ है। यदि इसी प्रकार आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को भाजपा द्वारा टिकिट दिया जाता रहा तो पार्टी की छवि धुमिल होगी। श्रीमती राजपूत ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष से आवेदन से मांग की है कि सोनकच्छ के वार्ड 4 में दशरथ यादव की पत्नी का टिकिट काटकर किसी अन्य समाजसेवी व निष्ठावान कार्यकर्ता को टिकिट दिया जाए।
-

अब संगठन प्रत्याशी के अपराधी रिकॉर्ड तलाश रहा, बागी कुछ मान गए कुछ जिला बदर हो गए, बहुत सारे लाली पाप दे रहे हैं नेता जी, डॉक्टर ने कहा है
देवास जिले में नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव में भी जोर पकड़ लिया है नामांकन दाखिल होने के बाद अब थोड़े से बचे समय में नीचे से ऊपर तक बागी प्रत्याशी को मनाने का कार्य चल रहा है ।तो एक और खबर है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने पूरे प्रदेश में अपराधिक छवि के अगर गलती से टिकट बट गए हैं तो उनका रिकॉर्ड तुरंत जिले के नगर के पदाधिकारी दे और उनका टिकट तुरंत बदला जा सके।
इंदौर 1 वार्ड में गलती होने से भारतीय जनता पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती भाजपा पदाधिकारी विधायक और जनप्रतिनिधि के पास दोहरी जिम्मेदारी है। एक तो रूठे को मनाओ और दूसरा अपने क्षेत्र में कहीं किसी अपराधी छवि के व्यक्ति को टिकट तो नहीं दे दिया और कोई गंभीर आरोप तो नहीं है यह भी छानबीन करो अपने स्तर से पता लगाओ । तो हम बता दे कि आप तो जिस प्रत्याशी को टिकट मिला है उसके विरोधी से संपर्क कर ले पूरा बायोडाटा मिल जाएगा ।क्योंकि चुनाव में तो पूरा खानदान ही सामने आ जाता है ।पूरा इतिहास विरोधी पता लगा लेते हैं तो बस इतनी सी बात तो आसानी से पता लगा जा सकती है। अभी विरोधी भी अपने कान पास लाए , और अपना काम कर दे ,अगर आपके क्षेत्र में कोई गलत टिकट मिल गया हो तो अभी भी प्रदेश संगठन बदल सकता है। संगठन के खिलाफ की फॉर्म भरने वाले कई निर्दलीय को भाजपा सांसद , विधायक और जिलाध्यक्ष ने मना लिया है कहीं को तो एल्डरमैन और अन्य जगह पद का लॉलीपॉप दिया है । इधर कांग्रेसमें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और मनोज राजानी सहित कई कांग्रेसी नेता डैमेज कंट्रोल में लगे हैं इनके पास संगठन में पद के अलावा भी कोई अन्य लॉलीपॉप नहीं है बस संगठन का वास्ता और आगे जीवन में कहीं और मौका देने का वादा कर मना रहे हैं। कई प्रत्याशी को तो जानबूझकर संगठन के पदाधिकारी नहीं मना रहे क्योंकि उनको मालूम है की कितने वोट लाएगा और किसके वोट काटेगा और फिर एक बार लड़ लेने दो हमेशा का टेंशन समाप्त कई निर्दलीय प्रत्याशी तो देवास जिला छोड़ जिला बाहर हो गए हैं वे कई तीर्थ स्थल या पर्यटक स्थल पर समय पास कर रहे हैं आवेदन निकालने के समय के बाद तुरंत वे देवास में सबको नजर आएंगे ।उनके समर्थक जी कह रहे हमारे नेता जी स्वयं जिला बदर हो गए हैं। सबसे ज्यादा समस्या निर्दलीय को मनाने के लिए बाहरी क्षेत्र के टिकट पर आ रही है वहां प्रत्याशी को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
कुछ नेता को तो डॉक्टर ने कहा है कि हर चुनाव में खड़ा होना ही है चाहे जमानत जप्त हो जाए वे खड़े होते ही है ।घर परिवार वालों के मना करने के बाद भी नहीं मानते और बाद में जमानत की राशि वापस नहीं ला पाते। कई पार्षद प्रत्याशी अपने व्यापार सर्विस के नाम पर भी चुनाव लड़ना जरूरी मानते हैं वे बताते हैं कि हमारे इतने संपर्क है उदाहरण किराने वाले चक्की ,डेरी,चिकित्सा ,शिक्षा क्षेत्र और अन्य क्षेत्र से से जुड़े प्रत्याशी भैया जी की चक्की है उस पर 300 कस्टमर है तो वेद इन सब को ही अपना वोट मान लेते हैं ऐसा ही किराने कपड़े स्कूल और कंपाउंडर सोचते हैं सीधी सी बात भैया समझ लो कि आप यह सब निशुल्क देते हैं क्या। तो समझ जाओ अगर समर्थक है और कुछ दम लग रहा है तो फिर निर्दलीय ताल ठोक दो, हमारा मौलिक अधिकार है । परंतु अगर केवल व्यापार और संबंधों के दम पर चुनाव लड़ रहे हो तो चुपचाप अपनी बंद मुट्ठी खोलने से पहले तहसील जाकर नाम वापसी पर चिड़िया बिठाकर आ जाओ अभी बहुत समय है। कुछ काम करो वार्ड में सेवा करो और जनता कहे तब चुनाव लड़ो पीछे से झूठी वाहवाही वालों से बचो यह चुनाव प्रचार के समय दिखेंगे भी नहीं।
-

(आवश्यक खबर )भ्रामक खबर फैलाने वालों पर की कार्यवाही
देवास पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अग्निपथ योजना को लेकर भ्रामक खबरें चलाने वाले पर सख्त कार्रवाई की है तीन व्यक्ति जिन्होंने इन खबरों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया था उन सभी तीनों लोगों के विरुद्ध धारा 188 धारा 151 की कार्यवाही की गई है देवास पुलिस ने ऐसे लोगों की पहचान की है जो ऐसी खबरों में संलिप्त थे उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है यह आम जनता को सूचित करना चाहते हैं कि सोशल मीडिया पर साइबर सेल नजर रखे हुए हैं।
-

पाटीदार का एनडीए में चयन पहले प्रयास में इंटरव्यू से बाहर हुए थे, दूसरे प्रयास में 211वीं रेंक हासिल कर मेरिट सूची में बनाया स्थान
देवास। शहर के गंगानगर निवासी वैभव पाटीदार का चयन एनडीए में हुआ है। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में देश में 211 वीं रेंक हासिल कर मेरिट सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। वैभव ने बताया कि पहले प्रयास में एसएसबी इंटरव्यू से बाहर हुए थे, लेकिन हार नहीं मानी। अपनी कमजोरियों पर कार्य करते हुए फिर से तैयारी की और सफलता हासिल की। मूल रूप से देवास जिले क हाटपीपल्या तहसील के ग्राम आमलाताज के रहने वाले वैभव शहर में गंगानगर कॉलोनी में रहते हैं। पिता त्रिलोक पाटीदार पेशे से एडवोकेट तो मां माया पाटीदार गृहिणी हैं। वहीं बड़ा भाई मुंबई में वकालत की पढ़ाई कर रहा है। वैभव ने 14 नवंबर 21 को एनडीए की लिखित परीक्षा दी और यह परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत भोपाल एसएसबी बोर्ड में 4 से 8अप्रैल तक विभिन्न राउंड क्लियर करते हुए एसएसबी बोर्ड द्वारा उसे रिकमेंड किया गया। सफलता के लिए चाहिए फोकस एनडीए क्रेक करने वाले वैभव ने बताया कि 11वीं एवं 12वीं के कॉन्सेप्ट क्लियर होना चाहिए और बेहतर रिसोर्स के लिए ऑनलाइन माध्यमों का चयन कर सकते हैं। केवल पढ़ाई ही नहीं, ओवरऑल पर्सनालिटी बेहतर करने पर फोकस हो, इसके लिए एक्स्ट्रा केरिकुलम एक्टिविटी और खेलकूद में भी समान रूप से एक्टिव होना अनिवार्य है। करंट अफेयर्स के लिए नियमित अंग्रेजी अखबार पढ़ें। वैभव का कहना है कि सफलता के लिए खुद पर भरोसा रखना चाहिए तथा परीक्षा के सफर का आनंद लेना चाहिए। 
-

विश्व योग दिवस पर तुकोजीराव पवार स्पोर्ट्स पार्क में होगा सामुहिक योग
देवास। दिव्य योग संस्थान द्वारा विश्व योग दिवस पर 21 जून को टाटा चौराहा एबी रोड स्थित तुकोजीराव पवार स्पोर्टस पार्क में नगर पालिक निगम प्रशासन के तत्वाधान में सामुहिक योग दिवस प्रातः: 6 से 7 बजे तक मनाया जाएगा। दिव्य योग संस्थान के संचालक योग गुरू राजेश बैरागी ने बताया कि निगम प्रशासन के महती सहयोग से देवास में पहली बार विश्व योग दिवस पर सामुहिक योग का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जा रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में योग साधक द्वारा योग प्राणायाम एवं ध्यान किया जाएगा। समस्त नगरवासियों से निवेदन है कि अपने जीवन को स्वस्थ और बलिष्ट रखने के लिए योग को अपनाएं और सर्वाधिक उपस्थिति के साथ योग दिवस को सफल बनाएं।
-

नपूर शर्मा के समर्थन में उतरा हिन्दू समाज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
देवास। नपूर शर्मा द्वारा दिए गए वक्तव्य के समर्थन में अब हिन्दू समाज सडक़ पर उतरने लगा है। हिन्दू संगठनों ने जिले के ग्राम क्षिप्रा में मुख्य चौराहे पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि युवा हाथों में पोस्टर लिए चौराहे पर एकत्रित हुए और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए नपूर शर्मा का समर्थन किया। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से देशभर में धार्मिक कट्टरता बढ़ती जा रही है। इससे हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम देने वालों का हौंसला घटने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। देश के हिन्दू समाज इन घटनाओं से आहत और आक्रोशित है। ऐसे में हिन्दू समाज मांग करता है कि ऐसे लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खुद मौके पर पहुंचे।


