Category: विशेष

  • मानव उत्थान की अग्रदूत ब्रह्माकुमारी प्रकाशमणि दीदी का 15 वां स्मृति दिवस पौधारोपण कर मनाया गया

शीलनाथ गुफा आश्रम टेकरी के माधवानंद महाराज के सानिध्य में हुआ आयोजन

    मानव उत्थान की अग्रदूत ब्रह्माकुमारी प्रकाशमणि दीदी का 15 वां स्मृति दिवस पौधारोपण कर मनाया गया शीलनाथ गुफा आश्रम टेकरी के माधवानंद महाराज के सानिध्य में हुआ आयोजन

    देवास। मानव सेवा कार्यों द्वारा मानव उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालानी बाग सेवा केंद्र संस्था की द्वितीय मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि का 15 वा स्मृति दिवस सेवा केंद्र से जुड़े भाई बहनों द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सेवा केन्द्र की मुख्य संचालिका बीके प्रेमलता दीदी व माधवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रम्हाकुमारी मनीषा बहन, अपुलश्री बहन सहित भक्तों ने प्रकाशमणि दादी की तस्वीर पर पुष्पअर्पित कर दीप पज्जवलित किया गया।इस दौरान ब्रह्माकुमारीज के प्रोजेक्ट कल्पतरू के अंतर्गत फलदार व औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया। मनीषा बहन ने बताया दादी जी का स्मृति दिवस विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व में शान्ति और भ्रातत्व भाव सभी के मन में हो और विश्व कल्याण के कर्तव्य में सभी अपना योगदान दें। इस अवसर पर संस्था की मुख्य संचालिका बीके प्रेमलता दीदी, बीके मनीषा, बीके अपुलश्री, भ्राता कुमार अंतरसिंह देवड़ा सहित संस्था के भाई-बहन उपस्थित थे।

  • आंध्रा मर्ज युनियन बैंक की धोखाधड़ी, फोजदारी प्रकरण एवं परिवाद दायर – बीमा पॉलिसी का लाभ दिये जाने की बजाय हितग्राही को मानसिक रूप से किया जा रहा प्रताडि़त

    आंध्रा मर्ज युनियन बैंक की धोखाधड़ी, फोजदारी प्रकरण एवं परिवाद दायर – बीमा पॉलिसी का लाभ दिये जाने की बजाय हितग्राही को मानसिक रूप से किया जा रहा प्रताडि़त

    देवास। देश की वित्तीय व्यवस्थाओं से जुड़ी बैंक में पदस्थ मैनेजर एवं अन्य अधिकारी ग्राहकों, ऋणी से किस प्रकार धोखाधड़ी कर रहे है। जालसाजी पूर्वक भ्रष्ट आचरण करते हुए देश की अर्थ व्यवस्था को खोखला कर रहे है। इसका एक उदाहरण आंध्रा बैक जो कि वर्तमान में युनियन बैक आफ इंडिया में मर्ज हो गयी है, उसका देखने में आया है। गौरतलब है कि 1 सितम्बर 2016 को निलेश मुंगी पिता प्रभाकरराव मुंगी द्वारा समीर शर्मा पिता शिवनारायण शर्मा की जमानत पर आंध्रा बैंक से 18 लाख रूपये का ग्रह ऋण लिया गया था। बैंक के तत्कालीन मैनेजर द्वारा ऋण स्वीकृति के साथ बीमा करवाये जाने की आवश्यकता दर्शाते हुए 70686 रूपये की मोटी रकम वसुली थी। दायित्व बीमा पॉलिसी के नाम पर उक्त रकम बैंक के स्टेटमेंट में  दिनांक  4.10.2017 को भी उल्लेखित है। बीमा पॉलिसी के लगभग 48 दिन उपरांत 22.11.2017 को हितग्राही निलेश मुंगी की हार्ट अटैक से मृत्यू हो गयी। मृत्यू की जानकारी जब तत्कालीन बैंक मैनेजर को दी गयी तो उन्होने कुछ फार्मलिटी पूरी करवाते हुए कहा कि जब तक ऋण के एवज में की गयी बीमा पॉलिसी की राशि प्राप्त नही, डिफाल्ट नहीं होना। जैसे ही बीमा राशि प्राप्त होगी, सम्पूर्ण ऋण की धनराशि आपके खाते में जमा कर दी जाएगी। ऋण की किस्ते जमा करते रहना। बैंक मैनेजर से हितग्राही द्वारा लगातार बीमा पॉलिसी का लाभ प्रदान करने की मांग की जाती रही, लेकिन वे टालमटोल करते रहे। इसी बीच आंध्रा बैंक युनियन बैक ऑफ इंडिया में मर्ज हो गयी। बैंक मैनेजर बदल गये, जिनके द्वारा हमे बीमा पॉलिसी का लाभ देने की बजाय ऋण चुकता करने अन्यथा नीलामी की कार्यवाही करने के लिये दबाव बनाते हुए स्वर्गीय निलेश मुंगी की पत्नी रेखा मुंगी एवं मुझ जमानतदार को नोटिस भेजे जाकर मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाने लगा, जबकि हम बैंक मैनेजर से लगातार बीमा पॉलिसी के लाभ की मांग यह कहते हुए करते रहे कि वर्तमान में बैंक ही बीमा पॉलिसी के एजेंट के रूप में अधिकृत है। जब हमसे बीमा पॉलिसी के नाम पर 70686 रूपये जमा करवाये गये, तभी से हमारी पॉलिसी मान्य हो चुकी है।  इसके बावजूद बैंक मैनेजर हमे बीमा पॉलिसी का लाभ दिलवाने या सम्बंधित बीमा एजेंसी एवं पॉलिसी से सम्बंधित किसी भी प्रकार के दस्तावेज उपलब्ध करवाने की अपेक्षा ऋण चुकाने एवं नीलामी के लिये ही दबाव बनाते रहे। थक हारकर समीर शर्मा द्वारा जनसुनवाई में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत कर न्यायिक जांच कर बीमा पॉलिसी का लाभ दिलवाने एवं उचित कार्यवाही की मांग की गयी। इसके पश्चात फरियादी समीर शर्मा द्वारा हाईकोर्ट एडव्होकेट श्री रविन्द्र वशिष्ठ के माध्यम से माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष फोजदारी प्रकरण भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467 के अन्तर्गत दायर किया गया है। वहीं बैंक के विरूद्ध एक परिवाद मानवीय जिला उपभोक्ता फोरम में भी पेश किया गया है। माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्टेकृट द्वारा विचाराधीन फोजदारी प्रकरण के तहत कोतवाली थाना को विस्तृत जांच कर पुलिस प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिये भी आदेशित किया गया है। एडीएम कोर्ट को भी किया जा रहा गुमराह आंध्रा बैंक मर्ज युनियन बैंक द्वारा फरियादी समीर शर्मा द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्टेकृट के समक्ष प्रकरण एवं जिला उपभोक्ता फोरम पर परिवाद दायर किये जाने के उपरांत भी नीलामी के लिये दबाव बनाया जा रहा है। बीमा  पॉलिसी के दस्तावेजों को छिपाकर माननीय अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी महोदय (एडीएम कोर्ट) में भी प्रकरण पेश किया गया है। हितग्राही  की और से हाईकोर्ट एड.  श्री रविन्द्र वशिष्ठ द्वारा उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में माननीय अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के समक्ष भी जवाब प्रस्तुत किया जाकर न्याय एवं दोषी बैंक मैनेजर के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की गयी है।

  • जिला प्रापर्टी एसोसिएशन के निर्वाचन सम्पन्न, सोलंकी (मातो श्री) बने जिलाध्यक्ष

    देवास। जिला प्रापर्टी एसोसिएशन की साधारण वार्षिक सभा शुक्रवार को गंगानगर स्थित सूरज वाटिका में सम्पन्न हुई। जिसमें संस्था के अध्यक्ष सर्वेश राठौर एवं डीके जोशी सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने सर्वप्रथम श्री गणेश के चित्र पर दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। तत्पश्चात संस्था के कार्य विवरण पर संस्था अध्यक्ष सर्वेश राठौर ने उपस्थित सभी सदस्यों के समक्ष अपने विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में सुभाष पंड्या, संजय शर्मा, दिलीप परमार, दीपसिंह जुनेजा, प्रमोद गुप्ता अन्य वरिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संस्था को किस तरह से मजबूत बनाया जाए उस पर जोर दिया तथा नई सदस्यता के संबंधी के विचार विमर्श किया गया। इसी साधारण सभा में नवीन जिलाध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया भी सम्पन्न हुई। जिसमें पूर्व अध्यक्ष बीके जोशी के द्वारा नवीन सिंह गंगा सिंह सोलंकी का नाम प्रस्तावित किया गया। जिसका अनुमोदन, समर्थन वर्तमान अध्यक्ष सर्वेश राठौड़ के द्वारा किया गया। वहीं उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से एकमत होकर नवीन सोलंकी को जिलाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित किया। इस अवसर पर सोनू पंजाबी, अनिल श्रीवास्तव, चंद्रपाल सिंह छोटू, सुनील गुप्ता, प्रफुल्ल जाधव, अखिलेश सोनी, मुजीब श्ेाख, अर्जुन चौधरी, मुकेश यादव, बिरजु थोरात, मनोज शर्मा सहित उपस्थित संस्था सदस्यो ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवीनसिंह गंगासिंह सोलंकी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं बधाई दी। कार्यक्रम में आए सभी उपस्थित प्रापार्टी एसोसिएशन के सदस्यों का आभार अनिल श्रीवास्तव ने माना।

  • कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्वाचन संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो शिक्षकों को किया निलंबित

    कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्वाचन संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो शिक्षकों को किया निलंबित

    ———- देवास कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने निर्वाचन संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो शिक्षक प्राथमिक विद्यालय लाल टप्पर नारायणपुरा श्री कृष्णकांत पेठारी तथा सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक विद्यालय पिपल्या सड़क टोंकखुर्द के छीतरमल मालवीय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। निलंबन की अवधि में शिक्षक श्री पेठारी का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतवास रहेगा तथा सहायक शिक्षक श्री छीतरलम मालवीय मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी टोंकखुर्द रहेगा। जारी आदेश में कहा गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के तहत निर्वाचन/निर्वाचक नामावली कार्य के लिए की गई नियुक्ति के अंतर्गत सेवाएं भारत निर्वाचन आयोग के अधीन प्रतिनियुक्ति पर होती है तथा निर्वाचन में कार्य में की गई लापरवाही एवं उदासीनता गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा बागली ने लेख में बताया कि विधानसभा निर्वाचन के मतदान केंद्र क्रमांक 284 नारायण पुरा पर पदस्थ बूथ लेवल अधिकारी श्री कृषणकांत पेठारी को बीएलओ नियुक्त्‍ किया था। उन्हें नामावली अद्यन किए जाने के लिए निर्देशित किया था तथा इसके उपरांत भी अनुपस्थित रहे। इस संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद संबंधित द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। उनके द्वारा निर्वाचन के राष्ट्रीय महत्व के कार्य में आदेशित कर्तव्य का उल्लंघन किया गया। जिसके कारण महत्वपूर्ण समयावधि कार्य प्रभावित हुआ। इसी प्रकार सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसील टोंकखुर्द विधानसभा सोनकच्छ ने लेख किया है कि विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 13 पीपल्या सड़क टोंकखुर्द के लिए पदस्थ बूथ लेवल अधिकारी एवं सहायक शिक्षक श्री छीतरमल मालवीय द्वारा क्षेत्र में मतदाताओं के आधार संग्रहण संबंधी कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। उक्त संबंध में श्री मालवीय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके उपरांत भी संबंधित द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया तथा कार्य में भी कोई प्रगति नहीं दिखाई दी। उनके द्वारा निर्वाचन के राष्ट्रीय महत्व के कार्य में आदेशित कर्तव्य का उल्लंघन किया गया। जिसके कारण महत्वपूर्ण समयावधि कार्य प्रभावित हुआ। जारी आदेश में उल्लेख है कि मुख्य निर्वाचन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो युक्त मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु मतदाताओं के आधार नंबर की जानकारी ऑनलाइन (फॉर्म 6-बी) के माध्यम से दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इस के लिए आधार नंगर एवं मोबाइल नंबर संग्रहण करने का कार्य 01 अगस्त 2022 से प्रारंभ हो गया है।

  • देवास में 26, 27 और 28 सितंबर को मनाया जायेगा नगर गौरव दिवस 
————–
पुलिस परेड ग्राउंड देवास में महा-आरती, भजन संध्या का होगा आयोजन, 21 हजार से अधिक व्यक्ति करेंगे आरती

    देवास में 26, 27 और 28 सितंबर को मनाया जायेगा नगर गौरव दिवस ————– पुलिस परेड ग्राउंड देवास में महा-आरती, भजन संध्या का होगा आयोजन, 21 हजार से अधिक व्यक्ति करेंगे आरती

    ———— देवास, 26 अगस्‍त 2022/ कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने नवरात्रि पर्व की तैयारियों, देवास में 26, 27 और 28 सितंबर को नगर गौरव दिवस मनाने तथा एबी रोड पर किये जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य के संबंध में कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष जिला अधिकारियों और ब्रीज, रोड निर्माण करने वाले कॉन्‍ट्रेक्‍टरों की बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, सीएसपी श्री विवेक सिंह चौहान, निर्माण कार्य संबंधित विभाग, राजस्‍व, पुलिस, नगर निगम सहित अन्‍य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये कि 26, 27 और 28 सितंबर को देवास गौरव दिवस मनाया जाएगा। गौरव दिवस में देवास के अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ा जाए। सभी वर्गों के साथ बैठक करें, सभी वर्ग के नागरिक भी इन तीन दिनों में अलग-अलग कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित करें इसलिए सभी वर्गों को प्रोत्साहित करें। व्यापारिक संगठनों, कलाकारों, संगीत, खेल जगत के प्रतिष्ठित लोगों को गौरव दिवस कार्यक्रम में जोड़ें। नगर गौरव दिवस के लिए गीत बनाएं। स्कूलों और महाविद्यालयों में गतिविधियां आयोजित करें। जिंगल बना कर नगर गौरव दिवस का प्रचार-प्रसार करें। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि देवास गौरव दिवस में पुलिस परेड ग्राउंड देवास में महा-आरती, भजन संध्या का आयोजन किया जाए। शहर में दीपोत्‍सव मनाया जाए। पुलिस परेड ग्राउंड में 21 हजार से अधिक व्यक्ति मंदिर की तरफ मुंह करके आरती करेंगे। 51 हजार नागरिकों द्वारा चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। कन्या पूजन और कन्या भोजन का आयोजन होगा। कलेक्टर श्री शुक्ला ने ब्रिज, रोड कांट्रैक्टर सहित संबंधी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 26 सितम्‍बर से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है और 26, 27, 28 सितंबर को देवास नगर गौरव दिवस मनाया जाएगा। वर्तमान में जो एबी रोड पर कार्य किए जा रहे हैं,उन्हें जल्दी से जल्दी पूरा कर लिया जाए। मंदिर से कलेक्टर कार्यालय तक डिवाइडर बनाने का कार्य किया जा रहा है। अधिक रिसोर्स लगाकर कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करें। 20 सितंबर के पहले लाइटिंग का सारा कार्य कर लें। हाई मास्क लगाने के लिए जगह चिन्हित कर लें, पौधे लगाने का कार्य कर लें। सड़कों को अच्छे से साफ करें, एबी रोड पर सौंदर्यीकरण का कार्य 20 सितंबर से पूर्व कर लें। एबी रोड को अधिक से अधिक सुंदर बनाएं। एबी रोड पर कार्य करते समय ट्रैफिक पुलिस से कंफर्म कर ही ट्राफिक को डाइवर्ट करें। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि टेकरी पर सौंदर्यीकरण कार्य समय रहते पूर्ण कर लें, जो कार्य चल रहे है, उन्‍हें जल्द से जल्द पूर्ण करें। रास्तों पर रोशनी की व्यवस्था की जाए। अभी निरीक्षण कर देख ले कि कहीं पर लाइट बंद तो नहीं है। जहां पर ज्यादा रोशनी की आवश्यकता है वहां पर ज्यादा लाइट और अच्छी क्वालिटी की लाइट लगाएं। परिक्रमा मार्ग, सीढ़ी मार्ग रपट मार्ग एवं संपूर्ण टेकरी का साफ-सफाई कार्य समय रहते कर लें। स्ट्रीट लाइट व अन्य लाइटों को दुरुस्त कर लिया जाए। संपूर्ण टेकरी स्थल पर नवरात्रि के दौरान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए।

  • (कोरोना आपदा के बाद  त्योहार की रहेगी धूम )नगर गौरव दिवस 26 सितंबर से  शारदीय नवरात्रि में शहर में होगा ऐतिहासिक आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, दशहरा कृषि कला प्रदर्शनी को भी मिलेगा भव्य रूप  निकलेगी भव्य चुनरी यात्रा, महाआरती में हजारों शहरवासी होंगे शामिल सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बनाई तीन दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा

    (कोरोना आपदा के बाद त्योहार की रहेगी धूम )नगर गौरव दिवस 26 सितंबर से  शारदीय नवरात्रि में शहर में होगा ऐतिहासिक आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, दशहरा कृषि कला प्रदर्शनी को भी मिलेगा भव्य रूप  निकलेगी भव्य चुनरी यात्रा, महाआरती में हजारों शहरवासी होंगे शामिल सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बनाई तीन दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा

    देवास। आगामी शारदीय नवरात्रि के पर्व पर देवास अपना स्थापना दिवस मनाएगा। यह स्थापना दिवस गौरव दिवस के रूप में होगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सभी शहरवासियों की सहभागिता से किया जाएगा। नगर गौरव दिवस को लेकर गुरुवार को नगर निगम के सभाकक्ष में धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं, संगठनों, व्यापारी प्रकोष्ठ एवं सभी समाज के प्रबुद्धजनों के साथ तथा जनप्रनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर गौरव दिवस मनाए जाने की रूपरेखा बनाने के लिए सुझाव लिए गए। उपस्थितों ने अपने सुझाव दिए। प्राप्त सुझावों के आधार पर कार्यक्रम तय किया जाएगा। बैठक में विधायक गायत्री राजे पवार ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर गौरव दिवस देवास शहर में मनाया जाना है।  देवास शहर की प्राचीन माता टेकरी शहर की पहचान है, इसलिए हमने प्रस्तावित किया है कि नगर गौरव दिवस के साथ देवास का स्थापना दिवस भी मनाए और यह शारदीय नवरात्रि में मनाया जाना प्रस्तावित है, जो कि शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस के साथ तीन दिवसीय मनाया जाएगा। गौरव दिवस सभी की सहभागिता से मनाएंगे। इसके लिए तीन दिन की रूपरेखा तैयार की गई है। हमें पूरे उत्साह के साथ यह मनाना है। इसमें पहले दिन चुनरी यात्रा, दूसरे दिन महाआरती और तीसरे दिन कन्या भोज का प्रस्ताव है। महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम की ओर से इस बार दशहरा कृषि कला प्रदर्शनी को भव्य रूप में लगाया जाएगा। नगर गौरव दिवस सारे शहर का आयोजन है और सभी समाजजनों की सहभागिता से ही आयोजन पूरी तरह से सफल होगा। सभापति रवि जैन ने कहा कि इस महोत्सव को उत्साह से मनाएंगे। इसमें काफी एक्टिविटी होगी। स्पोर्टस से लेकर समाज की दूसरी सभी गतिविधियों को इसमें जोड़ा जाएगा। अन्य एक्टिविटी के साथ 3 दिन यह नगर गौरव दिवस मनाएंगे।देविप्रा के पूर्व उपाध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल ने सुझाव देते हुए कहा कि देवास शहर में प्रवेश करने वाले सभी चार प्रमुख मार्गों पर आकर्षक साज-सज्जा की जाए।  जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थितों ने सुझाव देते हुए कहा-  प्रत्येक घर पर दीप प्रज्वलित हो। गली-मोहल्लों में आतिशबाजी हो। छत पर भी महाआरती के दौरान दीप प्रज्वलित हो। जगह-जगह इवेंट से संबंधित पोस्टर, बैनर आदि लगाए जाएं। शहर के प्रमुख मंदिरों में आकर्षक सजावट की जाए। शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों पर स्वागत द्वार बनाए जाए। सभी पंडालों पर भी गौरव दिवस से संबंधित पोस्टर-बैनर लगाए जाए। गरबा का भव्य आयोजन किया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को शामिल करें। शहर के घरों में इस दौरान केशरिया ध्वज लगाए जाएं। बैठक में उपस्थित सभी समाज के प्रबुद्धजनों ने अपने अपने सुझाव दिए। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए। व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा भी सुझाव देते हुए विशेष रूप से अपने प्रतिष्ठानों पर साज-सज्जा करने का आश्वासन दिया गया। अन्य संस्थाओं के द्वारा भी इस उत्सव में सहभागिता देते हुए सभी के साथ मिलकर उत्सव मनाने का आश्वासन दिया गया। पूरे नौ दिनों तक उत्साह का माहौल रहें- कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने कहा कि देवास ने तिरंगा यात्रा में भारी उत्साह दिखाया है। इसी प्रकार से इस आयोजन में भी सभी की सहभागिता जरूरी है। हम महाआरती का प्लान कर रहे हैं, जिसमें हजारों की संख्या में शहरवासी शामिल हो। पूरे शहरवासी एक साथ मिलकर महाआरती करें आैर इसके लिए पुलिस परेड ग्राउंड स्थान निर्धारित किया जा सकता है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि इस गौरव दिवस पर देवास शहर को गौरान्वित करने वाले गणमान्य नागरिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। नगर गौरव दिवस के तीन दिनों के साथ ही पूरे नौ दिनों तक शहर में पूर्ण उत्साह का माहौल बना रहें। एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि शहर के आसपास के बड़े शहरों में भी देवास नगर गौरव दिवस मनाए जाने के लिए बैनर-पोस्टर आदि लगाकर प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • कलेक्टर श्री शुक्ला ने तीन आरोपियों को किया जिलाबदर

    कलेक्टर श्री शुक्ला ने तीन आरोपियों को किया जिलाबदर

    ————- देवास 25 अगस्त 2022/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत तीन आरोपियों को 03-03 माह के लिए जिलाबदर किया है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने 03 आरोपी महेश पिता अमरसिंह प्रजापत उम्र 36 साल निवासी ग्राम चंदाना, ईश्वर पिता राजेश उर्फ राजेंद्र सोलंकी उम्र 24 साल निवासी बावड़िया, तुफान सिंह पिता प्रेम सिंह राजपूत उम्र 43 साल निवासी ग्राम राजपुरा थाना बीएनपी देवास को 03-03 माह के लिए जिलाबदर किया है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने आदेश दिया है कि आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगा।

  • इंदौर में खुला देश का पहला ब्लड कॉल सेंटर, एक कॉल पर आसानी से उपलब्ध होगा ब्लड और ब्लड डोनेट करने वालों को भी एक कॉल पर उपलब्ध होगी सुविधा ,आमजन के लिए चिकित्सा क्षेत्र में राहत भरी खबर

    इंदौर में खुला देश का पहला ब्लड कॉल सेंटर, एक कॉल पर आसानी से उपलब्ध होगा ब्लड और ब्लड डोनेट करने वालों को भी एक कॉल पर उपलब्ध होगी सुविधा ,आमजन के लिए चिकित्सा क्षेत्र में राहत भरी खबर

    इन्दौर मे खोला गया है देश का पहला ब्लड काल सेंटर अगर किसी को ब्लड की अवश्यक्ता है या ब्लड डोनेट करना है तो हेल्प लाईन नं पर सम्पर्क कर सकते है 09200250000 09827666866 07316008090 इसे ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुचाये.। अब रक्त उपलब्ध है सरलता से। सिर्फ लिखें BLOOD खाली स्थान पर ब्लड ग्रुप और शहर का नाम और भेज दें 8818889926 या 9589111299 पर (उदाहरण : BLOOD B+indore) और रक्तदाता खुद आपको फोन करेगा, मेहरबानी करके इस सन्देश को सौ लोगों तक पहुंचावें। किसी का जीवन बच सकता है। ब्लड डोनर क्लब 8818889926।

    संस्था के प्रेसिडेंट श्री अशोक नायक ने बताया कि इस संस्था में चार लाख रक्तदान करने वाले दानदाता जुड़े हैं पूरे भारत में कहीं पर भी रक्तदान करने के साथ आमजन को रक्त उपलब्ध है। रोगी को इसकी आवश्यकता पड़ने पर उसकी पूरी डिटेल इन नंबरों पर चर्चा कर भेज दे उसके बाद आपको ब्लड उपलब्ध होने में आसानी रहेगी अगर किसी को रक्तदान भी करना है तो वह इसी नंबर पर सूचना कर दे उसके शहर में ही चिकित्सक रक्तदान की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे आमजन के यह सुविधा रक्तदान को और बनाएगी तो साथ ही रक्तदान के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा। अशोक नायक द्वारा यह अनूठी पहल की गई है इनकी संस्था 11 वर्ष से तुरंत रक्तदान की सुविधा उपलब्ध करा रही है अशोक नायक मध्यम वर्गीय परिवार के सिलाई कर अपनी आजीविका चलाने के साथ सेवा भी करते करते इंदौर मैं समाज सेवा में एक मिसाल बन गए आज पूरे देश में पहला रक्तदान कॉल सेंटर मालवा के लिए उपलब्धि है । इनके द्वारा चलित रक्तदान वाहन भी चलाया जाता है। यदि किसी रोगी को तत्काल आवश्यकता हो और एक नंबर नहीं लगे तो दोनों तीनों नंबर पर ट्राई करें या मैसेज कर दे पूरी डिटेल के साथ । आमजन जो भी यह आवश्यक खबर देखे तो अपने अन्य ग्रुप में जरूर फॉरवर्ड करें कहीं ना कहीं किसी को लाभ होगा और पूरी डिटेल के लिए यूट्यूब पर ब्लड कॉल सेंटर इंदौर देख सकते हैं।