देवास। कलाल समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें समाज हित में कई निर्णय लेते हुए निर्णायक पद पर नियुक्ति की गई। समाजजनों ने सर्वानुमति से कलचुरी युवा संगठन जिलाध्यक्ष के रूप में जितेंद्र जायसवाल को चुना। इस अवसर पर भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र का पूजन एवं माल्यार्पण कर मिठाई का भोग लगाया। तत्पश्चात महेश जायसवाल ने श्री जायसवाल के नाम का प्रस्ताव रखा। श्री महेश बैठक में उपस्थित उमेश राय एवं मनोज राय ने सहमति व्यक्त की। बैठक में उपस्थित निलेश जायसवाल, कमल जायसवाल, दीपक जायसवाल, संतोष पोरवाल, संकेत राय, मोहित जायसवाल, बीएल जायसवाल नवीन जिलाध्यक्ष का स्वागत कर बधाई दी।
Category: विशेष
-

स्वर्गीय अरविंद टेलर आत्मीयता और सरलता के प्रतीक थे, विपरीत परिस्थिति में अखबार निकालकर भी इमानदारी और सिद्धांतों पर कायम रहे
आज के समय में भी देश में ऐसे पत्रकार है जो दुख हो या सुख अपनी ईमानदारी और सिद्धांत से कभी नहीं डिगे ऐसे ही सिद्धांत वादी ईमानदार पत्रकार अरविंद टेलर जिनके पिता स्वर्गीय श्री सदाशिव टेलर ने देवास विकास के साथ आमजन की समस्या को भी अपने अखबार में प्रकाशित कर उसका निराकरण कराया तो इमरजेंसी जैसे समय में भी पत्रकारिता को जिंदा रखा और क्रांति की ज्योत जलाए रखें ऐसे ही उनके पुत्र स्वर्गीय अरविंद टेलर अपने पिता के सिद्धांत नियमों पर की खरे उतरे आज जब देश में सोशल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और आधुनिक सुविधा के साथ पत्रकारिता नए दौर से गुजर रही है तब भी प्रिंट मीडिया में अपने पिता का आशीर्वाद मानकर देवास दूत समाचार पत्र को आगे बढ़ाया और कई बार तो विपरीत परिस्थितियों में भी अखबार के लिए अपना सब कुछ समर्पण कर दिया वह वाकई में सीधे सरल होने के साथ सब के सुख दुख में साथ खड़े रहने वाले हैं और अपने वचन को निभाने वाले व्यक्तित्व थे ऐसे विरले व्यक्तित्व का अचानक चले जाना बहुत ही दुखद है पूरे प्रेस क्लब में शोक की लहर है जिसको लेकर प्रेस क्लब द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन देवास। वरिष्ठ पत्रकार,प्रेस क्लब सदस्य व दैनिक देवास दूत समाचार पत्र के संपादक स्वर्गीय अरविंद टेलर को याद करते हुए प्रेस क्लब द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वरिष्ठ नागरिक संस्था के सभाकक्ष में किया गया।सभा में उपस्थित पूर्व महापौर शरद पाचुनकर,महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल,दर्जी समाज के वरिष्ठजन व पदाधिकारियों सहित पत्रकार अनिल सिकरवार हेमंत शर्मा प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर नितिन गुप्ता सौरव सचान अरविंद त्रिवेदी ने स्वर्गीय टेलर को याद करते हुए उनके साथ बिताए पलों को,उनकी सादगी को,उनकी सरलता को,उनकी पत्रकारिता शैली को सभी के समक्ष रखते हुए अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।सभा मे स्व.टेलर के परिजन,प्रेस क्लब देवास के सदस्य,देवास मीडिया जगत के साथी,जनप्रतिनिधि सहित समाजजन उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़ ने दी।
-

लहसुन प्याज की गिरती कीमतों को लेकर शहर कांग्रेस जिला कांग्रेस ने दिया श्री वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
देवास = प्रदेश का किसान इस समय सबसे ज्यादा परेशान है एक और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह रहे हैं कि किसान मेरा भगवान में उसका पुजारी दूसरी ओर अन्नदाता दोनों हाथ फैलाए खड़ा है लेकिन फिर भी उसके हाथ खाली हैं । नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि कृषि को लाभ का धंधा बनाएंगे उद्योग का दर्जा दिलाएंगे लेकिन किसानों को तो लाभ नहीं हुआ उद्योगपतियों को जरूर लाभ हो रहा है । उद्योगपति किसान के हक पर डाका डाल रहे हैं ।आज प्याज लहसुन आने पोआने दाम पर बिक रहा हैं किसान को उसकी लागत का मूल्य भी नहीं मिल रहा है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं उक्त बात पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष अशोक पटेल के नेतृत्व में दिए ज्ञापन के दौरान कहे । साथ ही गिरते लहसुन और प्याज के दामों को लेकर एक ज्ञापन श्री वर्मा जिला कांग्रेस के प्रभारी श्री योगेश यादव सह प्रभारी श्री चन्द्र प्रकाश चोरडिय़ा ने मुख्यमंत्री के नाम बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार पूनम तोमर को सौंपा जिसमें मांग की गई थी शिवराज सिंह सरकार तत्काल किसानों को प्याज एवं लहसुन के हुए नुकसान की भरपाई करें एवं सहायता राशि दे संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवंआभार राजवीर सिंह बघेल ने माना ।। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला देवी अटारिया जय सिंह ठाकुर शोकत हुसेन जयप्रकाश शास्त्री भगवान सिंह चावड़ा जीतेंद्र सिंह मोंटू एजाज शेख मुकेश पटेल विक्रम पटेल प्रदीप चौधरी आबिद खान ईशान राणा इम्तियाज शेख भल्लू भारत सिंह एनाबाद नीलेश वर्मा वसीम हुसेन वंदना पांडे ज्ञान सिंह दरबार प्यारे मियां पठान राजेश डागी महेंद्र यशोना संतोष मोदी संजय कहार जाकिर उल्ला राहुल पवार चंद्रपाल सिंह सोलंकी चिंटू धारु दीपेश हरोडे साधना प्रजापति डॉ मुन्ना सरकार पोप सिंह परिहार नन्द किशोर पोरवाल कमल मुकाती कैलाश पटेल राजा पडियार नोशाद पठान सुनील कप्तान सुनील शुक्ला अमा खान शाहिद ठेकेदार जय प्रकाश मालवीय सलीम पठान शाहिद मोदी मयंक जेन विमल चौधरी गोलू हाजी छोटू सिंह गुर्जर उमेश कहार बलराज पटेल मुकेश झारेवाला मुकेश शर्मा परवेज शेख खुद्दुस शेखगजेंद्र तोमर नवीन सोलंकी मुद्दसर शेख रियाज़ नागोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे
-

रामाश्रय में नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज
देवास। सेठ जीतमल कमलाबाई अग्रवाल पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्थापक रमेश कुमार जीतमल अग्रवाल ने बताया कि 11 सितंबर, रविवार को प्रात: 11 से दोपहर 3 बजे तक मक्सी रोड़ बिलावली में स्थित रामाश्रय परिसर में आयोजित होने वाले शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके सक्सेना, मुरलीधर कृपा हॉस्पिटल मक्सी के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आयुष मेहता, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. इंद्रदीप अरोरा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा कोठारी, जनरल फिजिशियन डॉ. हरमीत सिंह सलूजा, दंत रोग विशेष डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव, फिजियो केयर डॉ. हेमंत दवे आदि अनुभवी डॉक्टरों द्वारा जाँच कर मोतियाबिंद के ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नि:शुल्क किया जाएगा। मरीजों को लाने ले जाने, चाय, नाश्ता, भोजन, ऑपरेशन, दवाइयां एवं रंगीन चश्मों की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। शिविर में रेटीना स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल इंदौर के बसंत शर्मा द्वारा ब्लड प्रेशर व शुगर से ग्रस्त मरीजों की नि:शुल्क परदे की जांच आधुनिक मशीन फंडस कैमरे से की जाएगी। ट्रस्ट ने समस्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाने की अपील की है।
-

कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का आयोजन हुआ
देवास। जलवायु आधारित कृषि के अंतर्गत आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा व एनसीएचएसई संस्था के सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कृषि विभाग के उप संचालक द्वारा उद्बोधन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में देवास जिले के सभी कृषि विकास अधिकारी, आत्मा परियोजना के विकासखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक को खरीफ की फसल सोयाबीन के लिये तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में मास्टर ट्रेनर तैयार कर जिले के मैदानी स्तर पर कृषि विभाग के अमले के माध्यम से ग्राम स्तर पर कृषकों को प्रशिक्षित कर बेहतर तरीके से कृषि कर उत्पादन लागत में कमी लाते हुए उत्पादन में वृद्धि करना हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप संचालक कृषि डॉक्टर आर.पी. कनेरिया, सहायक संचालक कृषि जगदीश ठाकुर, डॉ. एके बढ़ाया, डॉ. महेंद्र, नीरजा पटेल, कृषि वैज्ञानिक केवीके देवास, आई.टी.सी. मिशन सुनहरा कल एवं एनसीएचएसई के अधिकारीगण उपस्थित थे।
-

नेशनल के लिये खिलाड़ी रवाना हुए ।
देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव श्री अनिल श्री वास्तव जी ने बताया कि देवास से तीन खिलाड़ियों का चयन 33वी वेस्ट झोन जूनियर एथलेटिक्स नैशनल चैम्पियनशिप के लिये हुआ।आज सुब्ह कोच CSM जितेन्द्र गोस्वामी कि अगुवाई में तनू गवाटिया 5000मीटर 1500मीटर रनिंग पूनम सविता 400मीटर हेडल रिया गुप्ता लोगं जम्प 600मीटर रनिंग सभी खिलाड़ियों के साथ पूरी टीम रवाना हुए। खिलाड़ियों को छोडने उनके माता पिता भी स्टेशन आये थे और बच्चो का मनोबल बढाया कि देवास और मध्य प्रदेश का नाम रोशन करे और मेडल जित कर आयें रामप्रकाश सविता सुमन सविता पूजा गुप्ता राजेश गुप्ता प्रह्लाद गवाटिया मुन्नी गवाटिया देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन लाल कहार एवं कोषाध्यक्ष राजीव श्री वास्तव जी हिन्द फौज के सीनियर सैनिक एडवोकेट मीना राव आरती दयमा मोना तिवारी श्रीजा अग्रवाल राधा शुक्ला कविता शर्मा सीमा गिरी मेघना पुरोहित अनशुमन खातरकर आजय दायमा सुरेन्द्र शुक्ला चन्द्र शेखर तिवारी कुषाल राजपूत ताषिन शेख कुमेर सिंग वर्मा सुरेश शर्मा ललित द्विवेदी रवि अग्रवाल विजय पुरोहित सभी ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
-

श्री मनकामनेश्वर सेवा समिति द्वारा गणेश उत्सव के अंतर्गत विशाल भंडारा संपन्न । हजारों भक्तों ने किया भोजन प्रसाद ग्रहण । जनप्रतिनिधियों और गणमान्य जनों के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई महाआरती
दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव के अंतर्गत श्री मनकामनेश्वर सेवा समिति द्वारा एक विशाल भंडारा पुराना बस स्टैंड मनकामेश्वर चौराहे पर रविवार को देर शाम रखा गया । जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया विशाल भंडारा शाम 7:00 बजे महाआरती के बाद प्रारंभ हुआ और देर रात तक चलता रहा , जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश का भोजन प्रसाद ग्रहण किया और आशीर्वाद लिया । भगवान श्री गणेश की महाआरती में मुख्य अतिथि के रूप में देवास की विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार , शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी , पूर्व महापौर सुभाष शर्मा , पूर्व महापौर रेखा वर्मा , प जयप्रकाश शास्त्री , भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल महामंत्री , राजेश यादव , पार्षद गण धर्मेंद्र सिंह बेस , मनीष सेन , विकास जाट , राम यादव , गणेश पटेल , अजय तोमर , आलोक साहू पार्षद प्रतिनिधि नितिन आहूजा , गोपाल खत्री आशुतोष जोशी , जुगनू गोस्वामी , पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल राज सिंह सिकरवार , भरत चौधरी ओम जोशी , मुकुल अग्रवाल चेतन राठौर , विपुल अग्रवाल ,विजेंद्र उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य जनों की उपस्थिति में भगवान श्री गणेश की महा आरती संपन्न हुई जिसके बाद अतिथियों की मौजूदगी में विशाल भंडारा शुरू हुआ जो कि देर रात तक चला । कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने भी अपनी सेवाएं दी इसी के साथ कई सामाजिक धार्मिक और राजनीतिक संगठन के पदाधिकारी भी विशाल भंडारे में सम्मिलित हुए । समिति के अध्यक्ष संजय शुक्ला ,संयोजक संजय दायमा , दीपेश कानूनगो , प्रेम पंजवानी , सुनील माधवानी , अन्नू अग्रवाल , अतुल पटेल , विजय झवर , अन्नू पंजवानी , ओम प्रकाश गुप्ता टिंकू , जगदीश रिझवानि , संतोष दुबे , चिराग विशनानी , विजय गोयल , गोपाल जोहरी , अनंत नारायण पोरवाल , ओमप्रकाश गुप्ता , सुरेश गुप्ता , सतीश शर्मा , राकेश गुप्ता , मोहन योगी , संजय पाटिल , राजेश तलरेजा , राजेन्द्र जायसवाल , रवि चौधरी , विजय गोस्वामी , ओम मिस्त्री , समीर गुप्ता , कमल सोनी , कुलदीप नागेश , अमिताभ शुक्ला , विक्की मिश्रा , छोटू पांडे , महेश मिस्त्री , ऋषभ जलोदिया , शम्भू चौहान , धर्मेश चौहान , जयदीप नागेश , मनोज नागेश , अनुभव शुक्ला , गौतम जलोदिया , गिरधारी परमार , अजय मूणत , शुभम गुप्ता , दीपू नरवले , नितिन मिश्रा , रोहित उपाध्याय , चुन्नीलाल विशनानी , राम चौकसे , पंकज सोनी , निशांत मिश्रा आदि समिति के सैकड़ो पदाधिकारियों ने विशाल भंडारे में अपनी सेवाएं दी ।



