Category: विशेष

  • मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

    मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

    *माननीय श्री रमेश चन्द्रजी शर्मा, अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति (राज्य मंत्री दर्जा)* से देवास दौरे पर ,श्री विष्णु वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में समस्त विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं के लिए स्थानीय सर्किट हाउस में चर्चा की। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के द्वारा जिले की विभिन्न विभागों की समस्याओं के बारे मे विस्तार से चर्चा की एवम ज्ञापन दिया। अध्यापक संवर्ग एवं स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं के बारे मे राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के श्री अश्विन सूर्यवंशी,विजय वर्मा राजेश वर्मा धर्मेंद्र जोशी राममूर्ति बिलावलिया,,प्रतिभा सिसोदिया,ज्योति वाडेकर ने विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यालय मंत्री संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष मनोहर सेंधव पेंशनर संघ के प्रदेश मंत्री श्री पी एन तिवारी पूर्व अध्यक्ष श्री लामबोरे, दिनेश जीनवाल, कैलाश पटेल ईश्वरलाल मंडलोई मोहन दास बैरागी राजेंद्र शर्मा, दीपचंद सोनी धर्मेंद्र कानूनगो ,मनेद्र मकवाना, सुनील लोनारे शिवनारायण चौधरी, राजेंद्र शर्मा ईश्वरलाल पटेल आदि उपस्थित थे

  • ( अच्छी खबर) मीना बाजार दशहरा प्रदर्शनी में आने वाले आम नागरिको को वाहन पार्किंग व्यवस्था निःशुल्क रखी गई

    देवास / 86 वी दशहरा कृषिकला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ नवरात्री पर्व के प्रथम दिवस 26 सितम्बर को विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा स्थानिय कुशाभाउ ठाकरे स्टेडियम पर किया गया। आयोजित प्रदर्शनी में आम नागरिको के स्वस्थ्य मनोरंजन हेतु विभिन्न सांस्कृतिक अयोजन के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता व अन्य प्रतियोगितायें होगी। आने वाले आम नागरिको के वाहनो के निर्धारित स्थानो पर रखने हेतु महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, आयुक्त विशालसिंह चौहान के द्वारा संयुक्त रूप से आम नागरिको के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था निःशुल्क रखी जाने का निर्णय लिया गया। आयुक्त ने बताया कि प्रदर्शनी मे आने वाले आम नागरिको के वाहनों को रखने हेतु किसी भी प्रकार का वाहन पार्किंग शुल्क नही रखा गया है। प्रदर्शनी में वाहनों की पूर्णतः निःशुल्क पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

  • इस दिन रहेगी शराब की दुकान बंद ,शुष्क दिवस

    ————— देवास देवास जिले में महात्‍मा गांधी जयंती 02 अक्‍टूबर को शुष्‍क दिवस रहेगा। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी ने महात्‍मा गांधी जयंती पर देवास जिले की समस्‍त देशी/विेश मदिरा दुकानों, वाईन आउटलेट तथा समस्‍त मद्य भाण्‍डागारों को बंद रखा जाकर, मदिरा की बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित करने के निर्देश दिये है। जिले के मदिरा लायसेंसी एवं आबकारी विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों को आदेश का कडाई से पालन कराने के लिए कहा है।

  • देवास जिले में गौवंश में लम्पी बीमारी के लक्षण दिखने पुश पालन अधिकारी को करें सूचित। देखे इनके नाम और मोबाइल नंबर

    देवास जिले में गोवंश में लम्पी बीमारी के लक्षण दिखने पुश पालन अधिकारी का करें सूचित ———

    देवास, 23 सितंबर 2022/ उप संचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग डॉ. ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि जिले में गौवश में लम्पी बीमारी के लक्षण दिखने पशु पालन अधिकारी का सूचित करें। जिला स्‍तर पर डॉ वर्षा नानोटकर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिनका मोबाईल नम्‍बर 9752205956 है। विकासखण्ड देवास में डॉ आर.के. जैन(मो.नं 9826018283), विकासखण्ड सोनकच्छ में डॉ विक्रम सिंह (मो.नं 8516018500), विकासखण्ड खातेगांव में डॉ रितु कोठे (मो.नं 9098959027), विकासखण्ड टोंकखुर्द में डॉ अरुण मिश्रा (मो.नं 7879843838), विकासखण्ड बागली में डॉ विजय शर्मा (मो.नं 9826032319) तथा विकासखण्ड कन्नौद में डॉ अभिषेक श्रीवास्तव(मो.नं 8103350958) से सम्‍पर्क कर सकते है। रोग के लक्षण लंपी स्किन डिसीज पशुओं की वायरल बीमारी है, जो पाक्स वायरस से मच्छर, मक्खी, टिक्स आदि से एक पशु से दूसरे पशु मे फैलती है। शुरुआत में हल्का बुखार दो-तीन दिन के लिये रहता है, इसके बाद पूरे शरीर की चमड़ी में 2-3 सेंटीमीटर की गठाने निकल आती है। ये गठाने गोल उभरी हुई होती है, जो की चमड़ी के साथ साथ मांसपेंसियों की गहराई तक जाती है, और इस बीमारी के लक्षण मुह, गले तथा श्वास नली तक फैल जाती है। इसके अलावा लिम्फ नोड, पैरो मे सुजन दुग्ध उत्पादन में कमी, गर्भपात बांझपन देखने में आता है और कभी-कभी पशु की मृत्यु भी हो जाती है। यद्यपि अधिकतर संक्रमित पशु 2-3 सप्ताह में ठीक हो जाते है, किन्तु दुग्ध उत्पादकता में कमी कई सप्ताह तक बनी रहती है, मृत्यु दर 15 प्रतिशत है। किन्तु संक्रामकता की दर 10-20 प्रतिशत रहती है। सुरक्षा एवं बचाव के उपाय संक्रमित पशु को स्वस्थ पशु से तत्काल अलग करना चाहियें। संक्रमित पशु को स्वस्थ पशु के झुण्ड मे शामिल नहीं करना चाहियें। संक्रमित क्षेत्र में बीमारी फैलाने वाली वेक्टर (मक्खी, मच्छर) के रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाया जाना चाहियें। संक्रमित क्षेत्र से अन्य क्षेत्रों में पशुओं के आवगमन को प्रतिबंधात्मक किया जाना चाहिये। संक्रमित क्षेत्र के बाजार में पशु बिकी, पशु प्रर्दशनी, पशु सम्बंधित, खेल आदि पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाया जाना चाहीयें। संक्रमित क्षेत्र के केन्द्र बिन्दु से 10 कि.मी. परिधि के क्षेत्र मे पशु बिकी बाजार पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाना चाहियें। संक्रमित पशु प्रक्षेत्र, घर आदि जगहो पर साफ सफाई, जीवाणु व जीवाणुनाशक रसायन (जैसे 20%) ईथर, क्लोरोफार्म, फार्मेलीन (1%), फिनाईल (2%) सोडियम हाइपोक्लोराईड (3%), आयोडिन कंपाउंड(1.33%), अमोनिया कम्पाउंड ) आदि से किया जाना चाहियें।

  • नगरीय निकायों में 30 नवम्बर तक संविदा नियुक्ति ————– नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने दिये निर्देश

    ————- देवास / नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने निर्देशित किया है कि नगरीय निकायों में कार्य को सुचारू रूप से करने के लिये नगर पालिका संविदा सेवा नियम-2021 के अनुसार 30 नवम्बर तक संविदा नियुक्ति करें। मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि वर्तमान में जूनियर इंजीनियर, एकाउंट एक्सपर्ट, फायर बिग्रेड मैनेजर, ऑफिस असिस्टेंट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, स्वच्छता सहायक पद पर जल्द नियुक्ति करने की जरूरत है। नियमित पद जो विगत 6 माह से रिक्त हों उनमें राज्य शासन अथवा सार्वजनिक उपक्रम से सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति की जा सकती है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि संविदा नियुक्ति के लिये चयन प्रक्रिया का पालन करें। नगरपालिक निगमों में संविदा के पदों की भर्ती के लिये आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा नगरपालिका परिषद और नगर परिषद के लिये संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास से अनुमति प्राप्त की जानी है। 18 अक्टूबर तक जारी करें विज्ञापन मंत्री श्री सिंह ने निर्देशित किया है कि सभी नगरीय निकायों में 28 सितम्बर, 2022 तक जरूरी पदों का आकलन कर लिया जाये। सभी जरूरी प्रक्रियाएँ पूरी कर 18 अक्टूबर, 2022 तक नगरीय निकायों द्वारा संविदा पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया जाए और 30 नवम्बर, 2022 तक चयन प्रक्रिया पूरी करना सुनिश्चित करें।

  • देवास नगर गौरव दिवस आयोजन के संबंध में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने पत्रकारों के साथ बैठक कर मांगे सुझाव ————- मुख्‍यमंत्री श्री चौहान 27 सितम्‍बर को चुनरी यात्रा में होंगे शामिल ————- देवास शहर में 26 से 28 सितम्‍बर तक समारोह पूर्वक मनाया जायेगा गौरव दिवस  ————- नवरात्रि के पहले दिन हर साल मनाया जायेगा गौरव दिवस  ———— 26 सितम्‍बर को भजन संध्‍या, महाआरती, 27 सितम्‍बर कों चु‍नरी यात्रा एवं 28 सितम्‍बर को होगा कन्‍या भोजन

    देवास नगर गौरव दिवस आयोजन के संबंध में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने पत्रकारों के साथ बैठक कर मांगे सुझाव ————- मुख्‍यमंत्री श्री चौहान 27 सितम्‍बर को चुनरी यात्रा में होंगे शामिल ————- देवास शहर में 26 से 28 सितम्‍बर तक समारोह पूर्वक मनाया जायेगा गौरव दिवस  ————- नवरात्रि के पहले दिन हर साल मनाया जायेगा गौरव दिवस  ———— 26 सितम्‍बर को भजन संध्‍या, महाआरती, 27 सितम्‍बर कों चु‍नरी यात्रा एवं 28 सितम्‍बर को होगा कन्‍या भोजन ————-       देवास 20 सितम्बर 2022/ देवास शहर में 26 से 28 सितम्‍बर तक मनाये जाने वाले गौरव दिवस के संबंध में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला पत्रकारों के साथ बैठक कर गौरव दिवस आयोजन के संबंध में सुझाव मांगे। बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने गौरव दिवस पर 26 से 28 सितम्‍बर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह,नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।   कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि 26 सितम्‍बर से नवरात्रि शुरू हो रही है, देवास में नवरात्रि का अलग महत्व होता है। देवास में इंदौर, उज्‍जैन और भोपाल सहित प्रदेश के अन्‍य जिलों से नागरिक माताजी के दर्शन के लिए आते है। इस बार देवास में नवरात्रि पर 10 लाख से अधिक नागरिकों के दर्शन करने आने की संभावना है। उन्‍होंने कहा कि देवास में 26 से 28 सितम्‍बर तक गौरव दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। नगर गौरव दिवस पर महाआरती, भजन संध्‍या, दीपोत्‍सव, चुनरी यात्रा, कन्या पूजन/कन्या भोजन, रंगारंग खेल उत्सव का होगा आयोजन। नवरात्रि के पहले दिन हर साल  गौरव दिवस मनाया जायेगा। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि देवास नगर गौरव दिवस में 26 सितम्‍बर को पुलिस परेड ग्राउंड पर  महाआरती, आतिशबाजी एवं भजन संध्‍या होगी। भजन संध्‍या में उदित नारायण  आएंगे। शहर में  दीपोत्सव मनाया जायेगा। जिसमें प्रत्‍येक घर में पांच दीपक जलाये जायेंगे।     कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि विकास नगर स्‍टेण्डियम से माता टेकरी शंख द्वार तक 27 सितम्‍बर को चुनरी यात्रा निकाली जायेगी। चुनरी यात्रा में मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। चुनरी यात्रा में 50 हजार से अधिक शहरवासी शामिल होंगे। सभी महिलाएं लाल रंग के वेशभूषा में रहेंगी। दोनो माताओं के लिए अलग-अलग चुनरी रहेगी। चार की लाइन में दो चुनरी निकलेगी। महिलाएं कलश लेकर निकलेंगी।  कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि चुनरी यात्रा में विभिन्‍न संगठन शामिल होंगे। शहर के विभिन्‍न संगठनो के साथ बैठक भी आयोजित की गई है। सभी सामाजिक संगठन चुनरी यात्रा का स्‍वागत करेंगे।  सामाजिक संगठनों द्वारा जगह जहग प्रसाद वितरण किया जाएगा। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि 28 सितम्‍बर को पुलिस परेड ग्राउंड कन्या पूजन होगा। जिसमें  51 सौ कन्याओं का भोजन होगा, कन्‍या भोजन की व्‍यवस्‍था मंदिर समिति करेगी। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि माता जी मंदिर पर पुस्तक बनाई जा रही है। मंदिर के इतिहास और महत्व के संबंध में लेख, मंदिर का पुराना फ़ोटो होतो  आप दे सकते है। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि नवरात्रि में 09 दिनों तक  अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्पोर्ट्स एक्टिविटी होगी,  शहर का गौरव बढाने वालो का सम्मान होगा।