Category: विशेष
-

कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिले के ग्रामों में स्कूल, आंगनवाडी केन्द्रों, नल जल योजना में किये जा रहे कार्यो किया औचक निरीक्षण, कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश
————-ग्राम पंचायतों में किये जा रहे कार्यो की प्रगति की समीक्षा———————–देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिले के विभिन्न ग्रामों में स्कूल, आंगनवाडी केन्द्रों, नल जल योजना में किये जा रहे कार्यो औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिले के विभिन्न ग्रामों में औचक निरीक्षण कर ग्राम पंचायत में किये जा रहे कार्यो की प्रगति की समीक्षा की और ग्राम पंचायतों में शासकीय योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकार/कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश भी दिये।कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पंचायत ककडदी में निरीक्षण के दौरान नल जल योजना पहुचाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पंचायत पटरानी में सड़क और अन्य कार्य बंद होने से संबंधितों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने तहसीलदार को ग्राम पंचायत पटरानी में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पटरानी में नलजल योजना में पाइप लाइन गहरी नहीं होने से बार-बार फूट जाती है। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने पीएचई विभाग को पाइप लाइन गहरी करने के निर्देश दिये। पटरानी से खिवनीखुर्द रोड़ एवं पुलिया के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान खिवनीखुर्द में मिनी आंगवनवाडी मांग की गई।ग्राम पंचायत नान्दोन में निरीक्षण के दौरान बताया गया कि भानसिंह गेंदालाल के खते में तालाब बना नहीं है और राशि निकाली गई है। जिसमें पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने सचिव को शोकज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत में निरीक्षण के दौरान सागोनिया से मसुरिया टाडां की और सडक स्वीकृत कराने, पीने के पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पंचायत सागोनिया में बीपीएल कैंप लगाने के निर्देश दिये। शासकीय माध्यमिक विद्यालय की मरम्मत एवं बंद प्याउ को चालू कराने के निर्देश पीएचई विभाग के अधिकारियों को दिये। जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ग्राम पंचायत में कैंप लगाने के निर्देश एसडीएम को दिये। ग्राम पंचायत पटरानी से रिछीखोह जाने के लिए जामनेर नदी पर पुलिया स्वीकृत कराने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत विक्रमपुर में चतुरभुज बदामीलाल सोमगाव का आवासी पट्टा नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। विक्रमपुर आंगनवाडी केन्द्र 03 में बच्चों को सुबह का नाश्ता नहीं मिलने पर संबंधित एसएचजी पर कार्यवाही के निर्देश दिये। आंगनवाडी केन्द्र में मेम के बच्चों को थर्ड मिल नहीं मिलने पर सुपरवाईजर और साहायिका पर कार्यवाही के निर्देश दिये। शासकीय माध्यमिक विद्यालय एवं प्याउ की मरम्मत करने तथा हेण्डपंप को ठीक करने के निर्देश दिये।खातेगांव अनुभाग में औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने वन्य प्राणी अभ्यारण्य खिवनी का भी भ्रमण किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी खिवनी द्वारा अभ्यारण की वन्य प्राणी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से अभ्यारण की स्थापना, क्षेत्रफल एवं अभ्यारण में पाए जाने वाले विभिन्न शाकाहारी एवं मांसाहारी वन्य प्राणियों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही वन्य प्राणी कॉरिडोर के रूप में अभ्यारण के महत्व के बारे में बताया गया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने अभ्यारण के प्रबन्धन की प्रशंसा की। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी खिवनी भीम सिंह, जनपद पंचायत खातेगांव सीईओ अंकिता अलावा, प्रमोद कुमार, के. के. वर्मा, सतीश नरवरिया उपस्थित थे।
-

देवास में खाद्य विभाग ने संदिग्ध 49 क्विंटल चावल किया जप्त, आम जनता की शिकायत पर की कार्रवाई
———— देवास देवास जिले में गरीब का राशन जमाखोरों के गोदाम में मिल रहा है यहां से कालाबाजारी कर बेचा जा रहा है ऐसे ही एक सूचना पर खाद्य विभाग ने कार्यवाही की। जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि दिनांक 07 जनवरी 2022 को दूरभाष पर प्राप्त सूचना के आधार पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी देवास श्री भानसिंह राय द्वारा मल्हार कालोनी, आडी पट्टी, सरदाना स्कूल के पास स्थित निजी गोदाम की जांच की गई। जांच में किफायत उल्ला खां पिता हाजी शफी उल्ला खां द्वारा लगभग 49 क्विंटल चावल का संग्रहण किराये के गोदाम में किया जाना पाया गया, जिसके संबंध में उनके द्वारा वैध दस्जावेज प्रस्तुत नहीं किये गये। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा लगभग 49 क्विंटल चावल प्रथम दृष्टिया संदिग्ध पाया जाकर जप्त किया गया एवं प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में कार्यवाही के लिए पंजीबद्ध किया गया।
-

प्रधानमंत्री आवास योजना के भवनो का विभाग प्रभारी एवं पार्षद द्वारा अधिकारियो के साथ किया निरीक्षण
देवास/ नगर निगम के मेंढकी वार्ड स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित भवनों का निरीक्षण निगम योजना एवं सूचना प्रोद्योगिकी विभाग प्रभारी राम दयाल यादव,पार्षद राजेश यादव के द्वारा योजना के सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, वार्ड इंजिनियर विजय जाधव,अशोक दुबे एवं विभागीय कर्मचारियों के साथ किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान ऐसे भवनों को लक्षित किया गया जो हितग्राहियों को पंजीकृत एवं आवंटित है, किन्तु हितग्राहियो को आवंटित भवनो की हितग्राहियो द्वारा पूर्ण राशि जमा नही की गई या जमा किया जाना शेष है। आवंटित भवनो में निवासरत हितग्राहियो को राशि जमा करवाने हेतु निर्देशित किया गया। निगम आधिपत्य के शेष भवनों में मौके पर टीम द्वारा ताले लगाये गये। विभाग प्रभारी रामदयाल यादव व पार्षद राजेश यादव द्वारा निगम की टीम के साथ सतत निरीक्षण किये जाने हेतु कहा गया। सहायक यंत्री श्री वार्मा ने बताया कि निवासरत हिग्राहियो को उनकी शेष राशि जमा किये जाने हेतु मौके पर कहा गया। जिन हितग्राहियो के द्वारा समयावधी मे आवंटन मूल्य की राशि जमा नहीं की गयी है उनके आवंटन नगर निगम द्वारा निरस्त किये जाने की कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।
-

( आज फिर 3 कर्मचारी पर गिरी गाज) देवास जिले में कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता किये जाने पर तीन सचिव निलम्बित
————– देवास जिले की जनपद पंचायत बागली की ग्राम पंचायत श्यामपुरा के सविच श्री राजेन्द्र पवार, ग्राम पंचायत पुनासा के सचिव श्री संतोष परमार एवं ग्राम पंचायत उदयनगर के सचिव श्री पप्पू राठोर को शासन के विभिन्न योजनाओं के कार्यों तथा पंचायत उपनिर्वाचन के कार्य में लापरवाही, अनियमितता, सीएम हेल्पलाईन एवं जनकल्याणकारी कार्यों में रूचि नहीं लेने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बागली द्वारा सचिवों के विरूद्ध प्रस्तुत अनुशासनात्मक कार्यवाही के प्रस्ताव पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास द्वारा तत्काल प्रभाव से उक्त तीनों सचिवों को निलम्बित किया हैं।




