———— देवास सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग देवास ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना-2022 अंतर्गत केयर वर्कर जॉब रोल में 80 युवक-युवतियों को रोजगार के लिए जापान भेजा जाना है। योजना अंतर्गत आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी सायं 05 बजे तक है। इस जॉब रोल के लिए आई.टी.आई उत्तीर्ण युवाओं के साथ-साथ जिले में संचालित नर्सिंग महाविद्यालयों में ANM (Auxiliary Nurse Midwifery) एवं GNM (Generl Nursing Midwifery) पाठ्यक्रम उत्तीर्ण युवा भी आवेदन कर सकते है। जापान में रोजगार के लिए ट्रेड्स एवं निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता धारित जिले के पिछड़ा वर्ग के ऐसे युवक-युवतियाँ जो उक्त योजना अंतर्गत जापान जाने के इच्छुक है, वे अपना आवेदन संलग्न आवेदन पत्र अनुसार जिले के सहायक संचालक, पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यालय में डाक अथवा ई-मेल आईडी addirobcdewas@gmail.com द्वारा जमा कर सकते है।
Category: विशेष
-

उत्कृष्ट कार्य पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह मे स्वास्थ्य विभाग के उप जिला विस्तार एवं अधिकारी श्री कमलसिंह डावर सम्मानित
देवास/गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 के अवसर पर मुख्य समारोह में स्वास्थ्य विभाग के उप जिला विस्तार एवं अधिकारी श्री कमलसिंह डावर को विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन मे सराहनीय कार्य करने पर मान. सुश्री उषा ठाकुर जी, पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री कमलसिंह डावर उप जिला विस्तार एवं अधिकारी द्वारा जिले मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग,राष्टीय स्वास्थ्य मिशन की जनकल्याणकारी योजनाए ,नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण ,राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना ,सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं वैश्विक महामारी कोविड के दौरान कोविड से बचाव, नियंत्रण एवं कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान का व्यापक प्रचार -प्रसार कर आम नागरिको को जागरूक करने टीकाकरण कार्य को प्राथमिकता के साथ जनहितैषी योजनओं की जानकारी इलैक्ट्रानिक एवं प्रिन्ट मीडिया,सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुचानें योजनाओ का लाभ दिलाने मे विशेष कार्य किये जा रहे है। जिले में योजनाओं का प्रचार-प्रचार एवं वैक्सीनेशन अभियान में अहम भुमिका का निर्वहन किया। स्वास्थ्य शिविरो के आयोजन,योजनओं के क्रियान्वयन और जागरूकता गतिविधियाॅ के आयोजन मे सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
-

अब कलेक्टर साइंस कॉलेज में बैठेंगे ,कार्यालय पुराने साईंस कॉलेज भोपाल चौराहे पर आज से हुआ
————– देवास / कलेक्टर कार्यालय पुराने साईंस कॉलेज भोपाल चौराहे पर आज से संचालित हुआ। कलेक्टर कार्यालय का विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार पूजन कर एवं रिबन काट कर शुभारम्भ किया। अब आम जनता को कलेक्टर और कार्यालय मैं कोई काम हो तो नवीन कलेक्टर कार्यालय साइंस कॉलेज जाना होगा। पुराने कलेक्टर भवन को तोड़कर नया कलेक्टर भवन अत्याधुनिक सुविधा के साथ बनाया जा रहा है जिसके चलते कलेक्टर कार्यालय के साथ आसपास के सभी कार्यालय यहां से अलग-अलग जगह चले गए । विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार और कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कलेक्टर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण भी किया। इस दौरान नगर निगम सभापति श्री रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, श्री ओम जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, सहायक कलेक्टर श्री टी प्रतीक राव, नगर निगम कमिश्नर श्री विशाल सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवानी तरेटिया सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
-

पहाड़ी पर अवैध निर्माण एवं असामाजिक गतिविधि पर रोक लगाए जाने को लेकर दिया आवेदन
देवास। अवैध निर्माण एवं असामाजिक गतिविधि बरोठा स्थित पहाड़ी पर होने की शिकायत को लेकर बड़ी संख्या में बरोठा से हिन्दू समाजजन मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और हिन्दू जागरण मंच के माखन सिंह राजपूत के नेतृत्व में कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत करते हुए कार्यवाही की मांग की। आवेदन में बताया कि जिले के ग्राम बरोठा पहाड़ी पर स्थित पालिया स्थान व हिन्दू समाज के पीर स्थान पर सफेद चादर चढ़ाई जाती थी। धीरे-धीरे मुस्लिम समाज के कुछ बाहरी व स्थानीय लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। हद तो यह हो गई कि वहां पर बिना किसी विभाग की अनुमति से मस्जिद का निर्माण किया जा रहा था। हिन्दू समाज द्वारा वन विभाग को सूचना भी दी गई तब जाकर अवैध निर्माण कार्य पर रोका गया। पहले तो राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं वन विभाग के आनाकानी करते हुए सामान जप्त करने से मना कर दिया। फिर बार में पंचनामा बनाकर देवास वन विभाग कार्यालय में जब्त किया। आवेदन में आरोप लगाते हुए बताया कि बाहर से असामाजिक तत्व महिला एवं पुरुष आकर आपत्तिजनक कार्य कर देवास जिले मं सबसे बड़े गांव का माहौल खराब किया जा रहा है। इसके पूर्व 2017 में भी टापरी का निर्माण कर दिया गया गया था उसकी सूचना पुलिस विभाग को पूर्व में दी गई थी, जिसे तत्कालिक थाना प्रभारी ने मौखिक समझाईश देकर हिन्दू समाज को शांत किया गया। स्थानीय इतिहासकार कहते है कि उक्त स्थान पर सफेद चादर व पालिया महाराज का स्थान था। बरोठा के हिन्दू समाजजनों ने आवेदन देकर मांग की है कि बरोठा नगर में सौहार्द बना रहे इस हेतु उचित कार्यवाही की जाए। इस दौरान अनोप सिंह जागीरदार, रामगोपाल धाकड़, गजेन्द्र पटेल, राहुल वर्मा, राजेन्द्र नागर, दिलीप पाटीदार, संतोष नागर, छतर पटेल, संजय नागर, माखन, सुमित नागर सहित बड़ी संख्या में हिन्दू समाजजन उपस्थित थे ।






