Category: विशेष

  • मोदी सरकार के नए बजट में देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्पः मेहता जिला अध्यक्ष खंडेलवाल  ने सर्वसमावेशी बजट प्रस्तुत करने पर जताया प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार, वही कांग्रेस ने बताया आकांक्षाओं  के विपरीत बजट

    मोदी सरकार के नए बजट में देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्पः मेहता जिला अध्यक्ष खंडेलवाल  ने सर्वसमावेशी बजट प्रस्तुत करने पर जताया प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार, वही कांग्रेस ने बताया आकांक्षाओं के विपरीत बजट

    देवास । प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री जी ने जो बजट पेश किया है वह मध्यप्रदेश को, देश को, युवाओं को, महिलाओं को, बुजुर्गों को और समाज के हर वर्ग को ताकत देगा। आजादी के अमृतकाल में प्रस्तुत इस बजट के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प जताया है। उक्त  बात स्थानीय भाजपा कार्यालय देवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए योगेश मेहता आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक ने केंद्रीय बजट 2023-24 का स्वागत करते हुए कही। उन्होंने बजट को सर्वसमावेशी बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार भी व्यक्त किया। देश को आत्मनिर्भर, गरीबी मुक्त बनाने की राह पर बढ़ रहे प्रधानमंत्री जी आज का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण दिन है। आज केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है, यह देश के आर्थिक चक्र को मजबूत करने वाला बजट है।  2014 से पहले भारत विश्व की दसवीं अर्थव्यवस्था था, लेकिन आज भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। यह सब ऐसे ही नहीं हुआ, बल्कि उन उपायों का परिणाम है, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किए हैं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी एक विजनरी व्यक्तित्व हैं और आजादी के अमृतकाल के इस पहले बजट से भी यही दिखाई देता है कि उनकी सरकार आत्मनिर्भर और गरीबी मुक्त भारत के संकल्प की पूर्ति की दिशा में आगे कदम बढ़ा रही है। इस बजट में 7 लाख रूपए तक सालाना कमाने वालों पर कोई टैक्स नहीं है, वहीं, 10 लाख करोड़ का जो पूंजीगत व्यय किया गया है, उससे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप होगा और रोजगारों का सृजन होगा।   बजट में रखा हर वर्ग का ध्यान यह सर्वसमावेशी बजट है, जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। यह देश के गरीबों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और किसानों को ताकत देने वाला बजट है। आम बजट में पीएम कौशल विकास योजना-4 प्रारंभ करने, स्किल इंडिया मिशन इंटरनेशनल सेंटर स्थापित करने, युवा उद्यमियों के लिए एग्रीकल्चर स्टार्टअप शुरू करने की बात की गई है। यह बजट युवाओं के लिए नये रोजगार का सृजन तो करेगा ही साथ ही महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी प्रभावी होगा। महिलाओं को 2 लाख तक की बचत पर 7.5 प्रतिशत ब्याज देने प्रावधान इसमें किया गया है। जनजातीय क्षेत्रों के लिए पीजीबीटी के अंदर 15000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है, जो जनजातीय समाज के नौजवानों और आदिवासी भाई-बहनों को ताकत देगा। मोदी सरकार ने कोविड काल में गरीब कल्याण अन्न योजना चलाई थी, ताकि कोई भी गरीब भूखा न सो सके। 80 करोड़ परिवारों के लिए इस योजना को 1 वर्ष के लिए और बढ़ाकर मोदी सरकार ने गरीबों को ताकत दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना जो हर गरीब के जीवन स्तर को बदल रही है, उसमें 66 प्रतिशत की वृद्धि एवं 79 हजार करोड़ का प्रावधान कर मध्यम वर्गीय एवं गरीब परिवारों को ताकत देने का काम किया गया है। आम बजट में युवाओं के कृषि स्टार्ट अप्स को बढ़ावा देने के लिए एग्रीकल्चर फंड की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, अगले 3 साल तक 1 करोड़ किसानों को नेचुरल फॉर्मिंग में मदद करने और 10 हजार बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर्स बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। सरकार के ये कदम किसानों को लाभदायक और जैविक खेती की ओर प्रेरित करेंगे। देश के विकास को गति देगा जिला अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने आगे  कहा कि  गुड इकॉनोमी इज द गुड पॉलीटिक्स। इस लिहाज से देखें तो प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्रस्तुत आम बजट देश को आगे बढ़ाने वाला, अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला बजट है और यही अच्छी राजनीति है। उन्होंने कहा कि यह सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय बजट देश के विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि अमृतकाल का यह बजट हर क्षेत्र में सामर्थ्यशाली भारत की नी   केंद्र सरकार का बजट जन आकांक्षा के विपरीत इनकम टैक्स में दो लाख की छूट के अलावा कोई विशेष बात नहीं।  देवास=  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा लोकसभा में पेश 2023 / 24 के बजट में ऐसी कोई महत्वपूर्ण सौगात नहीं है जिससे कि लोगों में खुशी का माहौल हो जाए 2014 के बाद इनकम टैक्स में छूट की सीमा पाँच लाख से बड़ा कर सात लाख की गई है आम नागरिकों का कहना है कि इतने साल बाद 2 लाख की छूट देना कोई महत्वपूर्ण सौगात नहीं है ।               शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी वह प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कहा कि बजट में बढ़ती महंगाई को काबू करने के लिए कोई कारगर उपाय नहीं बताए गए हैं इसी के साथ पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए भी कोई प्रयास उपाय नहीं किये गये  है  अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत कम होने के बावजूद निर्णय नहीं लिया गया जबकि 20 रुपये  लीटर पेट्रोल सस्ता होना चाहिए था। एक वर्ष तक 80 करोड़ लोगों को मुक्ता अनाज की घोषणा की गई है लेकिन जो अनाज वर्तमान में दिया जा रहा है उसके अंतर्गत प्रति व्यक्ति 2 किलो गेहूं एवं 3 किलो चावल दिया जा रहा है उस की मात्रा बहुत ही कम है। अधिकांश योजनाएं एवं उन पर खर्च होने वाली राशि भविष्य को मद्देनजर रख बनाई गई है फिर बात चाहे चिकित्सा ,कृषि, युवा रोजगार इनमें सुधार की बात की गई है अधिकांश क्षेत्र के व्यापार को बजट से अलग रखा है इनके लिए कोई रियायत नहीं दी गई है कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि बजट जल आकांक्षा के विपरीत रहा है

  • ग्रीन बेल्ट जमीन पर उद्योगपति ने अवैध रूप से बाउंड्रीवॉल बनाकर किया कब्जा, जनसुनवाई में की शिकायत

    ग्रीन बेल्ट जमीन पर उद्योगपति ने अवैध रूप से बाउंड्रीवॉल बनाकर किया कब्जा, जनसुनवाई में की शिकायत

    देवास। औद्योगिक क्षेत्र में आए दिन सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायतें मिल रही है। ये वही लोग हैं जो गरीबों को रोजगार देने की बजाय दो वक्त की रोजी रोटी छीनने का प्रयास में लगे हुए है। उद्योगपति द्वारा ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत लिए नेशनल यूनिटी ग्रुप के संस्थापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोग मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु आवेदन सौंपा। शिकायत में श्री ठाकुर ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र क्रं. 1 के अंतर्गत शांति नगर स्थित कंपनी से लगी हुई उद्योग विभाग की जमीन को अधिग्रहण करने की कोशिश कर जमीन को बाउंड्री वॉल बनाने कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया  है। इसकी शिकायत में पूर्व में भी कलेक्टर से की थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व जिला उद्योग केन्द्र भी कार्यवाही करने के बच रहा है। आवेदन के दौरान उपस्थित सुनील सिंह ठाकुर, हटेसिंह दरबार, पीयूष जोशी, गजेंद्र तिवारी, जयसिंह, मुकेश वर्मा, अभिजीत सिंह गौड़, लक्ष्मणसिंह ठाकुर, आशारानी, जगदीश माली, सत्यराज सिंह आदि ने आवेदन देकर मांग की है कि नक्शे के आधार पर शीघ्र ही ग्रीन बैल्ट की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराई जाए।

  • स्वामी स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती पर जिला स्तरीय संवाद कार्यशाला संपन्न

    स्वामी स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती पर जिला स्तरीय संवाद कार्यशाला संपन्न

    ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, जिला मुख्यालय देवास पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय संवाद कार्यशाला का आयोजन वरिष्ठ नागरिक संस्था कार्यालय देवास में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में  अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करने के पश्चात  स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला अतिथियों में  श्री  हरि सिंह जी धनगर ओपी पाराशर  गंगा सिंह जी नीरज सिंह चौहान  देवेंद्र शर्मा जी   आदि लोगों ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला  इस अवसर पर  कार्यक्रम स्थल पर प्रफुल्ल जी पाठक  इंद्रेश जी पवार नीरज जी द्विवेदी नीलम सोनी पवन  पुरोहित जितेन  जोशी अशोक यादव महेश जी बिलावली  दीपक राव  हरि ओम  जारेडा श्री गहलोत खातेगांव  सहितजन अभियान परिषद के प्रस्फुटन समिति नवांकुर समितिके सदस्य एवं मेंटर्स उपस्थित थे

  • सी.एम. राइज मॉडल उ.मा. विद्यालय देवास में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ 
————-
फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी

    सी.एम. राइज मॉडल उ.मा. विद्यालय देवास में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ ————- फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी

    ———— देवास / प्राचार्य सीएम राइज शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार सी.एम. राइज मॉडल उ.मा. विद्यालय देवास में कक्षा पहली एवं कक्षा छटवीं में सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। आवेदक प्रवेश फॉर्म 15 फरवरी 2023 तक विद्यालय में प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे के मध्य प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने पर शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार लॉटरी पद्धति द्वारा पारदर्शिता अपनाते हुए प्रवेश दिये जाएंगे । विद्यालय में कक्षा पहली में हिन्दी माध्यम में 30 सीट पर एवं कक्षा छटवीं में अंग्रेजी माध्यम में 40 सीट एवं हिन्दी माध्यम में केवल 20 सीट पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। अन्य सभी कक्षाओं में परीक्षा परिणाम प्राप्त होने के पश्चात् रिक्त सीट होने की स्थिति में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर एस.एम.डी.सी के अनुमोदन से प्रवेश दिया जा सकेगा।

  • कलेक्टर श्री गुप्ता ने उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ.त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने पर शॉल-श्रीफल और शुभकामना देकर दी बिदाई

    कलेक्टर श्री गुप्ता ने उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ.त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने पर शॉल-श्रीफल और शुभकामना देकर दी बिदाई

    ————– देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने आज उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. ओपी त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने पर शॉल-श्रीफल और शुभकामना देकर दी बिदाई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, एडीएम श्री महेंद्र सिंह कवचे, सहायक कलेक्टर श्री टी.प्रतीक राव, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी सहित अन्य जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि डॉ. त्रिपाठी 37 वर्ष के सेवाकाल से सेवानिवृत्त होकर जा रहे हैं। वे अपने पूरे कार्यकाल में समय के पाबंध रहे हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान सभी कार्यों को ईमानदारी एवं निष्ठा से किया है। आज हम सभी उनके दीर्घायु एवं सुखी जीवन की कामना करते हैं।

  • प्रदेश में तबादलों की सूची में पुलिस अधीक्षक ,सी एस पी ,टी आई और कई अधिकारी , कांग्रेस ने फिर जताया राजानी पर भरोसा, भाजपा में भी खंडेलवाल को मिल सकता है दोबारा मौका, कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, प्रवेश की नर्मदा यात्रा, कलेक्टर कार्यालय बदल गया है

    प्रदेश में तबादलों की सूची में पुलिस अधीक्षक ,सी एस पी ,टी आई और कई अधिकारी , कांग्रेस ने फिर जताया राजानी पर भरोसा, भाजपा में भी खंडेलवाल को मिल सकता है दोबारा मौका, कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, प्रवेश की नर्मदा यात्रा, कलेक्टर कार्यालय बदल गया है

    भगत-बाबा प्रणाम प्रदेश में तबादलों का मौसम रहा है। बाबा –बेटा प्रणाम चुनावी मौसम आ गया है अब महीने नहीं दिन गिन रहे नेताजी।

    भगत –पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह का नाम भी आ रहा है।

    बाबा– हां बेटा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिव दयाल सिंह का नाम प्रदेश की तबादला सूची में है और अगर अंतिम वक्त पर रुक सकता है तो वह राजनीति के कारण ही रुक सकता है ।

    भगत –कार्यकाल ठीक-ठाक चल रहा है अभी तो इनका।

    बाबा — बेटा वैसे अच्छे सुलझे हुए अधिकारी है परंतु राजनीति के कारण कई जगह उलझ जाते हैं ।

    भगत– कमिश्नर विशाल सिंह भी जाना चाहते हैं। बाबा– वैसे भी चुनाव में जाना ही पड़ेगा और कमिश्नर विशाल सिंह ने दूसरी पारी भी अच्छी खेली बिना महापौर सभापति पार्षद के नगर निगम मनमर्जी से चलाई अब सब बैठ गए हैं फिर नवागत कलेक्टर का मामला भी अलग है पहले कलेक्टर से ज्यादा कमिश्नर भारी थे। अब सारे समीकरण बदले बदले से हैं हालांकि उनके पक्ष में सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट देवास विधायक राजे का खुला समर्थन है ।फिर विकास कार्य में कमिश्नर विशाल सिंह ने बहुत कुछ किया है। देवास को बहुत कुछ दिया है बस नगर निगम और अपने विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा सके व्यवस्था में सुधार का प्रयास जरूर किया लेकिन इंजीनियर भी तो भारी है नगर निगम में। कमिश्नर नए जब भी आए आने वाले कमिश्नर को एक अच्छा बंगला जरूर गिफ्ट में देंगे दूसरी पारी में कमिश्नर ने बंगला बनाने के साथ अपने बंगला मार्ग को भी सुंदर बना दिया है ।पहले केवल कलेक्टर के बंगले तक सौंदर्यीकरण होता था विशाल सिंह के कारण कमिश्नर बंगले तक सुंदरीकरण क्षेत्र की जनता को मिला है ।पूर्व कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के कारण देवास विकास प्राधिकरण सीईओ भी इनको गिफ्ट में मिला इस तरह नगर निगम के साथ प्राधिकरण मैं भी खूब काम किया है ।बाकी आगे बहुत कुछ बाकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए स्वयं जाना चाहते हैं।


    भगत –किरण शर्मा ,विवेक सिंह भी।

    बाबा –हां बेटा पुलिस विभाग में संकटमोचक कहे जाने वाले किरण शर्मा ने पूरे जिले को अपने हिसाब से चलाया पुलिस अधीक्षक से ज्यादा पुलिसकर्मी और राजनेता अन्य अधिकारी की भीड़ इनके आसपास देखी जा सकती है। दूसरा सीएसपी विवेक सिंह का निर्विवाद कार्यकाल रहा है वे स्वयं अपनी इच्छा से चुनाव के कारण मनपसंद जगह जाना चाहते हैं। ऐसे ही टोंक खुर्द टीआई उमराव सिंह भी अगर शहरी क्षेत्र में नहीं आए तो मनपसंद दूसरे जिले में जा सकते हैं।

    भगत– एसडीएम प्रदीप सोनी भी। बाबा— कई बार विवादों में रहने के बाद भी विधायक की पसंद बने एसडीएम प्रदीप सोनी की जगह सोनकच्छ एसडीएम संदीप शिवा आ सकते हैं अभी टेकरी पर चांदी भी चर्चा में है।

    भगत –बाबा कांग्रेस में फिर राजानी पर ही भरोसा जताया।

    बाबा —बेटा बोल तो दिया तेरे को देवास में कांग्रेस में सज्जन कांग्रेस ही लगातार चल रही है पहले जरूर दूसरा गूट स्वर्गीय राजेंद्र सिंह बघेल का चलता था और उनकी अच्छी भी चलती थी ।लेकिन उनके पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा से हाथ मिलाने के बाद अब देवास में सज्जन कांग्रेस ही रह गई है बात करें मनोज राजानी की तो विपक्ष में इन्होंने लगातार विपक्ष की भूमिका तो इमानदारी से निभाई लेकिन अपनी ही पार्टी के कई उभरते नेता की घर वापसी करा दी है। या यूं कहें कि इन्होंने दूसरी लाइन ही तैयार नहीं होने दी अभी पूरे जिले में सज्जन वर्मा और मनोज राजानी की ही चल रही है बाकी नेता अब कांग्रेस ने अपने दम पर किला लड़ा रहे हैं।

    भगत —कल तक राजे का खुलकर विरोध करने वाले राजानी ने अपने प्रतिष्ठान का शुभारंभ राजे से करवा कर सबको चौंका दिया।

    बाबा– हां बेटा राजनीति में ऐसे झटके देखने को मिल सकते हैं कांग्रेस सरकार में जिन विधायक को शासकीय आयोजनों से दूर रखा जाता था और खुला विरोध करने वाले मनोज राजानी ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने प्रतिष्ठान का शुभारंभ देवास के विधायक गायत्री राजे पवार से करा कर कुछ अलग संकेत दे दिए हैं। फिर कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भी चल रहा है अब हाथ से किसी का भी हाथ जोड़ जाए तो उसमें कहलायेगा तो जोड़ना ही राजानी ने किसी को तो जोड़ा।

    भगत— भाजपा में राजे पावरफुल चल रही है।

    बाबा —हां बेटा देवास में अपने दम पर नगर निगम में एकतरफा जीत दिलवाने के साथ विकास कार्य और सक्रियता मैं विधायक राजे प्रदेश में अग्रणी चल रही है और प्रदेश में एक दमदार महिला विधायक होने के कारण इनको आने वाले समय में मंत्रिमंडल में स्थान या प्रदेश में प्रमुख पद मिल सकता है ।

    भगत –राजू खंडेलवाल भी रिपीट हो सकते।

    बाबा— बेटा यह भी बहुत बड़ी बात है कि देवास में अभी तक भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष या तो पैलेस के समर्थन से बना दूसरा दीपक जोशी अन्य गुट से बना है और उनके हिसाब से ही कार्य किया है ।पहली बार भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजू खंडेलवाल और महामंत्री राजेश यादव ने दोनों ही गुट से बाहर जाकर केवल संगठन और अपनी स्वयं की टीम तैयार खड़ी करी है। अभी हाल ही में नगर निगम चुनाव में देवास शहर सहित पूरे जिले में कई नगर पंचायत और पंचायत में खंडेलवाल समर्थक जीत कर आए हैं देवास में तो इनका एक भी समर्थक नहीं हारा पहली बार संगठन के जिलाध्यक्ष बने हैं राजू खंडेलवाल को वापिस मौका दिया जा सकता है ।

    भगत —दीपक जोशी भी वापिस मैदान में आ गए हैं। बाबा —हां बेटा कभी फुल फॉर्म पर मंत्री रहने के साथ अपने ही लोगों को भूलने वाले दीपक जोशी ने वापस हाटपिपलिया क्षेत्र के साथ बागली और अपने समर्थकों में भरोसा कायम किया है धीरे-धीरे इनका माहौल भी बनने लगा है अब यह किस के बुंदे बैठते हैं कन्नौद खातेगांव या हाटपिपलिया।

    भगत –बाबा अभी तो अपने ही संगठन के कई नेता के भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी है।

    बाबा– बेटा सब मामला ठंडा हो गया है। राजनीति में यही सब चलता है राम की राम-राम हो गई है।

    भगत — प्रवेश अलग नहीं मान रहे हैं।

    बाबा– महापौर चुनाव में देवास की राजनीति में प्रवेश करने वाले प्रवेश अग्रवाल महापौर का टिकट नहीं मिलने के बाद और ज्यादा सक्रिय हो गए जिसका कारण यह भी माना जा रहा है कि महापौर गीता अग्रवाल 40000 वोट से जीत गई अब एक अग्रवाल को 40,000 की लीड मिलती है तो दूसरे अग्रवाल को भी यही लग रहा है कि मैं भी तो अग्रवाल हूं और धार्मिक आयोजन सामाजिक आयोजन के माध्यम से प्रवेश धीरे-धीरे जनता के बीच प्रवेश कर रहे हैं अब यह अलग बात है कि देवास में राजनीति के चाणक्य मनोज राजानी जो बैठे हैं इनकी अगली चाल क्या होगी। फिर भी प्रवेश लगातार दस्तक दे रहे हैं।

    भगत –शहर में कई अवैध कॉलोनी वैध हो रही है । बाबा– हां बेटा लेकिन कई कॉलोनी या अभी भी अवैध कट रही है ना वह इंजीनियर जा रहा है ना कोई अधिकारी सब चल रहा है फिर देवास में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग तो शुभ लाभ के हिसाब से परमिशन देता है और कई कालोनियों मैं नाले की जमीन से लेकर शासकीय जमीन तक पर शुभ लाभ हो गया है। भगत कई नेताओं की भी कॉलोनी है। बाबा हां बेटा कई नेता भी अवैध रूप से कॉलोनी काटने के साथ बड़े कॉलोनी नाइजर बन गए हैं और इसी कारण उच्च अधिकारी कार्रवाई नहीं कर पाते। पहले सिंचित भूमि को असिंचित बता करने के साथ लाखों हरे-भरे पेड़ काटने के बाद सीमेंट कंक्रीट का जंगल बना दिया है देवास को। भगत –शहर के 2 व्यापारी को बाहर की पुलिस उठा ले गई। बाबा –सोने चांदी का व्यापार और सराफा इन चीजों का आदि हो गया है।

    भगत— कलेक्टर कार्यालय स्थानांतरित हो गया है।

    बाबा— बेटा इतने दशक बाद कलेक्टर कार्यालय देवास शहर से बाहर साइंस कॉलेज गया है आम जनता को धीरे-धीरे आदत में आ जाएगा नवागत कलेक्टर गुप्ता अभी तक तो अच्छा कार्य कर रहे हैं एक और अच्छा कार्य करते कि अभी सबसे ज्यादा समस्या आम जनता को शासकीय कार्यालय ढूंढने में आ रही है कलेक्टर कार्यालय तो मिल जाएगा सीधा साइंस कॉलेज दूर नहीं है लेकिन कई विभाग ऐसे हैं जो यहां से गए तो आम जनता को उनको ढूंढने में बड़ी मशक्कत करना पड़ती है और कहीं विभाग तो ऐसे हैं जो कई अधिकारी तक को नहीं मालूम कि यह विभाग कहां है क्योंकि संबंधित जिलाधिकारी ने अपने हिसाब से बार-बार किराए के कार्यालय बदल दिए हैं प्रधानमंत्री सड़क योजना से लेकर प्रदूषण नियंत्रण विभाग और नेहरू युवा केंद्र हेल्थ एंड सेफ्टी सहित कई ऐसे विभाग भेजो बदलते रहे हैं जिला प्रशासन को एक बोर्ड कलेक्टर कार्यालय के बाहर आम जनता की सुविधा के लिए लगा देना चाहिए कि यहां पर यह विभाग अभी कार्यरत है और विभाग प्रभारी के मोबाइल नंबर भी दे दिए जाए तो आम जनता को आसानी होगी वरना ऑफिस ऑफिस ढूंढने के लिए भी ऑफिस ऑफिस की तरफ चक्कर तो लगाई रही जनता।