Category: विशेष

  • मेंढकी रोड ब्रिज पर आज भी लगी अस्थाई स्ट्रीट लाईट, रहवासियों के साथ हो रहा सोतेला व्यवहार
– ए.बी. रोड ब्रिज पर शुरू होने से पूर्व ही लग चुके उच्च गुणवत्ता विद्युत पोल

    मेंढकी रोड ब्रिज पर आज भी लगी अस्थाई स्ट्रीट लाईट, रहवासियों के साथ हो रहा सोतेला व्यवहार – ए.बी. रोड ब्रिज पर शुरू होने से पूर्व ही लग चुके उच्च गुणवत्ता विद्युत पोल

    देवास। मेंढकी रोड ब्रिज के पार रहने वाले रहवासियों के साथ सोतेला व्यवहार किया जा रहा है। उक्त आरोप पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पंवार ने लगाते हुए बताया कि शहर में दो ब्रिज का निर्माण किया गया है, जिसमें एक पूर्ण हो चुका है और दूसरे का कार्य लगभग होने वाला है। एक ओर जहां मेंढकी ओव्हर ब्रिज को आनन-फानन में चुनाव के चलते बिना स्ट्रीट लाईट लगाए ही शुभारंभ कर दिया गया था। वहीं कांग्रेस के विरोध के बाद अस्थाई छोटे पाइप लगाकर विद्युत व्यवस्था की गई थी, लेकिन आज तक वह स्थाई स्ट्रीट लाईट नही गई पाई है। जिस कारण आज भी नया नवेला मेंढकी ओव्हर ब्रिज बदहाल और खुद पर हंसता प्रतीत होता है। इस प्रकार का विकास देवास में ही संभव है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित ए.बी. रोड ओवर ब्रिज का कार्य पूर्ण होने को है। जहां पर शुभारंभ होने से पूर्व उच्च गुणवत्ता वाले बिजली के पोल लगाए जा चुके हैं। पवार ने बताया कि एक ब्रिज जिसे योजना में भाजपा ने बनाया। वहीं दूसरी योजना को कांग्रेस ने केंद्र से स्वीकृत कराया दोनों में फर्क साफ है। भाजपा सांसद, विधायक और महापौर भी इस ओर चुप्पी साधे हुए है। लेकिन भाजपा राज में दोनों ही ब्रिज बनाने में उनके जननेताओं ने अपनी हठधर्मिता और भ्रष्टाचार का उत्कृष्ट उदाहरण दिया है। जनता सवाल पूछ रही है कि मेंढकी ओव्हर ब्रिज पर स्थाई स्ट्रीट लाईट कब लगेगी। अस्थाई लाइट के किराए का भार निगम या शासन क्यों वहन करे।

  • डॉ. सेंधव बने डेंटल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, एसोसिएशन की  कार्यकारिणी हुई घोषित

    डॉ. सेंधव बने डेंटल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, एसोसिएशन की  कार्यकारिणी हुई घोषित

    देवास। जनवरी माह में गठित डेंटल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह गुरुवार शाम को एक निजी होटल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर मनीष वर्मा (अध्यक्ष मध्य प्रदेश इंडियन डेंटल एसोसिएशन) थे। विशेष अतिथि पूर्व अध्यक्ष म.प्र. पाठ्य पुस्तक निगम रायसिंह सेंधव थे। साथ ही आमंत्रित अतिथि के रूप में डॉ. नितिन मुंगी सी.डी.ई. चेयरमैन एमपीआईडीए, डॉ. आर.के. सक्सेना आईएमए अध्यक्ष, डॉ. सन्ध्या खरे अध्यक्ष एडीएमपी, डॉ. अपर्णा करकरें सेकेट्री एडीएमपी, डॉ. नीरज खरे वरिष्ठ चिकित्सक, डॉ. अजय करकरे वरिष्ठ चिकित्सक, डॉ. एम. एल. श्रीवास्तव एवं डॉक्टर सुनील केलकर थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत पौधे देकर किया गया। कार्यक्रम में पूर्व संगठन के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी पूर्व आईडीए अध्यक्ष अभिषेक सोनी के द्वारा दी गई। तत्पश्चात अध्यक्ष के रूप में डॉ. अशोक सिंह सेंधव को कॉलर एक्सचेंज कर शपथ के साथ पदभार ग्रहण कराया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सेंधव ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। इस कार्यकारिणी में संरक्षक डॉ. नितिन मुंगी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अभिषेक सोनी, प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. राहुल राठौर, सचिव डॉ. अनिमेष शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. चेतन जोशी, उपाध्यक्ष डॉ. अंकित अग्रवाल एवं डॉ अरुण परमार, संयुक्त सचिव डॉ. रोहित यादव, सहयाक सचिव डॉ निष्ठा जैन, सीडीई चेयरमैन डॉ वकार अहमद को सीडीई चेयरमैन डॉ. योगिनी कुमावत, सीडीएच चेयरमैन डॉ. यश्विनी चौहान को सीडीएच चेयरमैन डॉक्टर चेतना जायसवाल, स्टेट रिप्रेजेंटेटिव डा वरुण आनंद, वुमन काउंसिल चेयरमैन डॉ. नेहा आनंद, एडिटर चीफ डॉक्टर अनामिका चौधरी, मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. वैभव  शर्मा एवं डॉ. किरण मिश्रा स्पोट्र्स सेक्रेट्री डॉ. मजहर शेख एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर डॉ. सुनील केलकर, डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव, डॉ. विष्णु जयसवाल डॉ. अभिराज सोनी, डॉ किरण पाटनकर को शामिल किया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉ सेंधव ने अपने आने वाले कार्यकाल में किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की, और आमजन में ओरल हेल्थ के लिए भविष्य में संगठन द्वारा आयोजित कैंप की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. तौसीफ शेख, डॉ. वसीम पठान, डॉ. वरुण त्रिपाठी, डॉ. नेहा यादव, डॉ. मोनिशा श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र सेंधव, संजय ठाकुर, डॉ. विनीत माल सहित अन्य डॉक्टर उपस्थित थे। अंत मे आमंत्रित अतिथियों एवं कार्यकारिणी का आभार डॉ.अनिमेष शर्मा ने माना। उक्त जानकारी मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. वैभव शर्मा ने दी।

  • *युवा कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी के वीडियो के साथ छेड़छाड़ करने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई

    *युवा कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी के वीडियो के साथ छेड़छाड़ करने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई

    देवास:- आज युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ एवं युवा कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने सिटी कोतवाली देवास के थाना प्रभारी को मीडिया संस्थान पंजाब केसरी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ हितेश वाजपेई द्वारा श्री दिग्विजय सिंह जी पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के वीडियो के साथ छेड़छाड़ कूट रचना कर जनता में विद्वेष Iफैलाने तथा श्री दिग्विजय सिंह जी की छवि धूमिल करने पर अपराध दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने बताया कि मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डॉ हितेश वाजपेयी द्वारा दिनांक 1 फरवरी 2023 को समय रात्रि 10:45 पर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक कूट रचित मिथ्या एवं षड्यंत्रकारी वीडियो से अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर कूट रचना कर प्रसारित किया गया है। उक्त ट्वीट में वीडियो के माध्यम से यहां बताने का कुत्सित प्रयास किया गया है कि श्री दिग्विजय सिंह जी हिंदू विरोधी व गौ मांस खाने की पैरवी कर रहे यही वीडियो आज मीडिया संस्थान पंजाब केसरी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के द्वारा अपने अधिकृत फेसबुक अकाउंट पर श्री दिग्विजय सिंह जी के बयान के रूप में प्रसारित किया गया है जो कि अपराध है श्री हितेश वाजपेयी के उक्त ट्वीट का उद्देश्य प्रदेश की आम जनता के मध्य श्री दिग्विजय सिंह जी की छवि धूमिल करना है और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ना था श्री वाजपेयी एवं पंजाब केसरी के फेसबुक पेज पर पोस्ट कर प्रसारित किए गए कूट रचित वीडियो वाली पोस्ट का इंटरनेट लिंक भी इस आवेदन के अंत में प्रस्तुत कर रहे हैं रितेश भाजपा एवं पंजाब के मध्य प्रदेश द्वारा प्रसारित हुआ वीडियो कूट रचित अधूरा असत्य एवं भ्रामक जानकारियों से परिपूर्ण होकर षड्यंत्रकारी है। वाजपेयी ने जिस मूल वीडियो से छेड़छाड़ की वह वीडियो दिनांक 25 दिसंबर 2021 को भोपाल में आयोजित जन जागरण यात्रा के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए भाषण के भाषण के अंश है। श्री दिग्विजय सिंह जी ने अपने भाषण में विनायक दामोदर सावरकर की किताब सावरकर समग्र के खंड 7 के पृष्ठ क्रमांक 433 में वर्णित अध्याय “गो-पालन हो, गो-पूजन नहीं” का संदर्भ बताकर गाय के संबंध में सावरकर द्वारा लिखी गई बातों का उल्लेख किया था। भाजपा प्रवक्ता डॉ हितेश वाजपेई एवं पंजाब केसरी ने वीडियो का संदर्भ हटाकर वीडियो जारी कर जन सामान्य में भ्रम फैलाकर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का कृत किया है । इस ट्विट से यह लग रहा है कि यह बयान सावरकर का ना होकर श्री दिग्विजय सिंह जी का है। उक्त वीडियो में काटछाट कर कूट रचना के अपराधिक षड्यंत्र में डॉक्टर हितेश वाजपेई के साथ भाजपा के अन्य अज्ञात लोगों ने अलग-अलग समय में इसी तरह के ट्वीट किए उन्होंने उक्त कूट रचित वीडियो को प्रसारित किए जाने पर यह जानते हुए कि उक्त वीडियो कूट रचित है अपने ट्विटर हैंडल पर भी री ट्वीट किए ओर लोगों को श्री दिग्विजयसिंह जी के विरुद्ध भड़काया । इस प्रकार पंजाब केसरी भाजपा एवं अन्य भाजपा नेताओं ने विभिन्न वर्ग के लोगों के बीच घृणा नफरत द्वेष फैलाने एवं कांग्रेसी नेताओं को हिंदू विरोधी बताने का प्रयास किया है अतः आपसे आग्रह है कि निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए भाजपा एवं पंजाब केसरी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के विरोध तत्काल उचित कार्रवाही करें। एफआईआर दर्ज कराते समय अभिभाषक संघ सचिव चंद्रपाल सिंह सोलंकी,पार्षद अनुपम टोप्पो, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नीरज नागर,अजय चौधरी, महासचिव अजय जायसवाल, बलराज ठाकुर आदि उपस्थित थे।

  • जिले में चिटफण्ड कम्पनियों से ठगे गये जिले के निवेशकों से दावे/आवेदन प्राप्त करने के लिए 7 फरवरी से चलाया जायेगा विशेष अभियान ————— जी.एन. डेयरीज व जी. लाईफ कम्पनियों के ठगे जिले के निवेशकों से 07 से 21 फरवरी तक लिए जायेंगे दावे/आवेदन ————— अन्य चिटफण्ड कम्पनियों के निवेशकों के दावा/आवेदन प्राप्त करने की तिथि व समय पृथक से सूचित की जाएगी

    जिले में चिटफण्ड कम्पनियों से ठगे गये जिले के निवेशकों से दावे/आवेदन प्राप्त करने के लिए 7 फरवरी से चलाया जायेगा विशेष अभियान ————— जी.एन. डेयरीज व जी. लाईफ कम्पनियों के ठगे जिले के निवेशकों से 07 से 21 फरवरी तक लिए जायेंगे दावे/आवेदन ————— अन्य चिटफण्ड कम्पनियों के निवेशकों के दावा/आवेदन प्राप्त करने की तिथि व समय पृथक से सूचित की जाएगी

    ———— देवास जिला संस्थागत वित्त अधिकारी राजीव काम्बले ने बताया कि चिटफण्ड कम्पनियों से ठगे गये जिले के निवेशकों से दावे/आवेदन प्राप्त करने के लिए 07 फरवरी से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले में म.प्र.निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के तहत चिटफण्ड कम्पनियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। वर्तमान में जी.एन. डेयरीज व जी. लाईफ कम्पनियों से ठगे गये जिले के निवेशकों से 07 फरवरी से 21 फरवरी तक जिला शिक्षा केन्द्र परिसर देवास स्थित जिला संस्थागत वित्त कार्यालय देवास में प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक दावे/आवेदन लिये जाऐंगे। निर्धारित समयावधि में ही दावे/आवेदन लिये जाऐंगे। अन्य चिटफण्ड कम्पनियों के निवेशकों के दावा आवेदन प्राप्त करने की तिथि व समय पृथक से सूचित की जाएगी। श्री काम्बले ने बताया कि दावे आवेदन के लिए प्रथम चरण में जी. एन. डेयरीज व जी. लाईफ कम्पनियों के निवेशकर्ताओं से दावे आवेदन स्वीकार किये जाऐंगे। दावे/आवेदन केवल देवास जिले के निवेशकर्ताओं के ही प्राप्त किये जाऐंगे। जिन निवेशकर्ताओं ने जिला देवास में निवेश किया है, वे अपने निवेश संबंधी दावे जिला शिक्षा केन्द्र परिसर देवास स्थित जिला संस्थागत वित्त कार्यालय देवास में प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक जमा करा सकते है। श्री काम्बले ने बताया कि जमाकर्ताओं को उनके पास उपलब्ध जमा रसीद अनुसार ही दावे प्रस्तुत करना है। दावा/आवेदन के साथ जमा रसीदों की छायाप्रतियां व आधार कार्ड, पेनकार्ड, मतदाता परिचय पत्र की अभिप्रमाणित छायाप्रतियां भी लगानी अनिवार्य है। किसी अन्य जिले के दावे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाऐंगे।

  • खातेगांव क्षेत्र की सिंचाई की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने किया हल्ला बोल( विधायक के दावेदार मनीष चौधरी ने  किया एक सफल आंदोलन से श्री गणेश , कई नेताओं की उड़ाई नींद)

    खातेगांव क्षेत्र की सिंचाई की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने किया हल्ला बोल( विधायक के दावेदार मनीष चौधरी ने किया एक सफल आंदोलन से श्री गणेश , कई नेताओं की उड़ाई नींद)

    देवास:– देवास में आंदोलनकारी नेता के नौ रूप में पहचाने जाने वाले मनीष चौधरी अभी तो लगातार दिल्ली से लेकर पूरे देश में राष्ट्रीय पदाधिकारी होने के नाते काम कर रहे थे लेकिन अचानक अब उन्होंने देवास विधानसभा छोड़ कन्नौद खातेगांव से लड़ने का पूरा मन बना लिया है और उम्मीद भी यही है कि राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी से सीधे जुड़े होने का लाभ उनको मिलेगा और टिकट मिल ही जाएगा तो देवास छोड़ अब अपना आशियाना भी खातेगांव क्षेत्र में बना लिया है और यह उनका पहला धमाकेदार आंदोलन था जिसमें पुलिस प्रशासन के साथ कई नेताओं की नींद उड़ गई है। देवास कन्नौद खातेगांव विधानसभा से कांग्रेस से कई दावेदार है स्थानीय दावेदार भी मजबूत है तो भारतीय जनता पार्टी सभी बाहरी क्षेत्र के दावेदार कन्नौद खातेगांव पर हमेशा नजर गड़ाए बैठे रहते हैंlमनीष चौधरी और दावेदारों की बात बाद में करेंगे फिलहाल तो मनीष चौधरी ने खाता खोल दिया है और अगला आंदोलन क्या होगा उसकी रणनीति भी बन गई हैl खातेगांव क्षेत्र के युवा, किसान आए देवास की सड़को पर.. देवास नर्मदा जल सिंचाई के लिए कन्नौद और खातेगांव के 90 गांव सिंचाई से वंचित है। जबकि कई गांव ऐसे हैं जो जहां से होकर पाइपलाइन अन्य जिलों में जा रही है प्रशासन की उदासीनता और लापरवाही के चलते जिन गांव से पाइपलाइन जा रही है उन गांवों को भी पानी ना देना तुगलकी नीति का परिचायक है। 90 गांव के किसान सुखा से ग्रस्त है उन्हें सिंचाई के लिए जल की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी के नेतृत्व में देवास रेलवे स्टेशन पर जबरजस्त जंगी प्रदर्शन किया गया।      कार्यक्रम की शुरआत गजरा गियर्स चौराहे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किसान कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम मुकाती,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीत भल्ला, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजवीर कुड़िया, प्रदेश सचिव अकरम खान, लल्ला यादव ने सम्बोधित किया। यहां से रैली के रूप में सैंकड़ों कार्यकर्ता  रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर मनीष चौधरी ने सभी को संबोधित करते हुए किसान आंदोलन का आगाज किया, पुलिस और कार्यकर्ताओ के बीच काफी हुज्जतबाजी हुई वही मनीष चौधरी की CSP व टी आई से तीखी नोकझोंक हुई। भरी पुलिस बल के बीच पुलिस ने मनीष चौधरी को गिरफ्तार किया ,इस दौरान कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी के सामने बैठ गए, गहमा गहमी के माहौल में पुलिस सैंकड़ों कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर ले गई। युवा कांग्रेस के किसान आंदोलन का ये आगाज है इस लड़ाई को चरणबद्ध तरीके से आगे चलाया जाएगा।   इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़, एजाज नीलम, मोंटू दरबार, अंतर सिंह सोलंकी, पार्षद अनुपम टोप्पो,जितेंद्र जाट बागनखेड़ा,गौरव जोशी,अक्षय बाली, डा बलराम ,गुर्जर, मनोज पटेल शेरगुणा, सुरेश कुड़िया,नूरभाई, हकीम भाई हटलाय, बंटू जाट, कपिल जाट, सत्यनारायण जाट, दीपक बलायड, रवि सोनखेड़ी, हकीम खां,तुलसीराम गुर्जर,जितेंद्र जाट,अमन राठौड़ , विशाल राठौड़, सफदर खान, चेतन गुर्जर, नौशाद पटेल,साधना प्रजापति, नीरज नागर,हर्षप्रताप सिंह गौड़, श्रीकांत चौहान,यशवंत कुशवाह, गोलू हाजी, तेजा पहलवान, आनंद बन्ना, विशाल बना, अर्जुन पंडित, रोशन प्रजापति, रईस कामदार, आरिफ मेव, राजकुमार राणा, जावेद सय्यद, रितेश सांगते, अनुराग ठाकुर, नितिन परमार, प्रतीक शर्मा, विनोद राठौर पोलाय,तनवीर शेख, पृथ्वीराज चौहान, अभिषेक चौहान,आशीष धाकड़, तुषार राजपूत, रुस्तम पठान, शाहिद अली सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। —