Category: विशेष

  • देवास जिले में अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 के अंतर्गत 10 लाख रूपए के प्रतिकर आदेश जारी

    देवास जिले में अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 के अंतर्गत 10 लाख रूपए के प्रतिकर आदेश जारी

    ————– देवास मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रभात कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में मॉनीटरिंग सेल की बैठक जिला न्यायालय देवास के सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें मध्‍य प्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास ने 10 लाख रूपए के प्रतिकर आदेश जारी किए हैं। श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास ने जानकारी दी कि इस योजना में ऐसे अपराध पीड़ितों एवं उनके आश्रितों को, जिन्हें अपराध के परिणाम स्वरूप हानि या क्षति हुई है। जैसे मृत्यु, लैंगिक अपराध, गंभीर चोटे, एसिड अटैक जिन्हें पुनर्वास की जरूरत है उन्हें नियमानुसार योजनातंर्गत प्रतिकर दिया जाता है। इस हेतु गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा प्रतिकर निर्धारण के लिए लैंगिक अपराध के 03 प्रकरण में 06 लाख, हत्या के 01 प्रकरण में 4 लाख की राशि अपराध के पीड़ितों एवं मृतकों के आश्रितों को प्रतिकर एवं पुनर्वास हेतु भुगतान करने के आदेश दिए हैं।

  • देवास जिले में “मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार’’ योजना का लाभ लेने के लिए 10 मार्च तक करें आवेदन

    आवेदक को ऑनलाइन आवेदन SAARA पोर्टल के माध्यम से करें प्रस्तुत

    ————– देवास प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम पंचायत क्षेत्र में ‘’आबादी क्षेत्र’’ की भूमि पर पात्र परिवारों को आवासीय भू-खण्ड उपलब्ध कराने के लिये “मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार’’ योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के लाभ लेने के लिए 10 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते है। आवेदक को ऑनलाइन आवेदन SAARA पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा। भू-खण्डों का केवल निवास गृह के निर्माण के लिए उपयोग किया जायेगा। भू-खण्ड धारक द्वारा किसी भी शर्त का पालन नहीं करने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा। भू-अधिकार योजना में हितग्राहियों को आवास भू-खण्ड प्राप्त होने से शासकीय योजनाओं एवं बैंक से आवास ऋण प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। भू-अधिकार योजना के लिए पात्रता आवेदक परिवार के पास स्वतंत्र रूप से रहने के लिये आवास नहीं हो। आवेदक परिवार के पास 5 एकड़ से कम भूमि हो। आवेदक परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी.डी.एस.) दुकान से राशन प्राप्त करने के लिये पात्रता पर्ची धारित करता हो। आवेदक परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नही हो। आवेदक परिवार को कोई भी सदस्य शासकीय सेवा में नहीं हो। आवेदक का नाम उस ग्राम में जहां वह आवासीय भू-खण्ड चाहता है दिनांक 01 जनवरी, 2021 तक की मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्‍यक है। योजना अंतर्गत परिवार में पति-पत्नी तथा उनके अविवाहित पुत्र-पुत्री शामिल है। आवेदन प्रक्रिया योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को ऑनलाइन आवेदन SAARA पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा। आवेदन संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव एवं पटवारी को परीक्षण प्रतिवेदन के लिए भेजा जायेगा। ग्राम पंचायत के सचिव एवं पटवारी द्वारा आवेदन की जांच कर प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा। प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार प्रारंभिक परीक्षण कर पात्र/ अपात्र आवेदकों की सूची तैयार की जाएगी। तहसीलदार द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों की ग्रामवार सूचि तैयार करने के बाद प्रकरण ग्रामवार दर्ज किया जायेगा। पात्र, अपात्र परिवारों की ग्राम पंचायतवार सूची संबंधित ग्राम के निवासियों से आपत्तीयां या सुझाव आमंत्रित किये जाने के लिए प्रकाशित की जायेगी। सूचना चौपाल, गुडी, चावडी आदि सार्वजनिक स्थलों तथा ग्राम पंचायत कार्यालयों में चस्पा की जायेगी। तहसीलदार सूचना में दी हुई तारीख और स्थान पर आपत्तियों और सुझाव का परीक्षण करेगा और पात्र, अपात्र आवेदकों की सूची तैयार करेगा। तहसीलदार द्वारा पात्र, अपात्र आवेदकों की सूची ग्राम सभा के अनुमोदन के लिए भेजी जायेगी, जो ग्राम सभा द्वारा अनुमोदन कर तहसीलदार को प्रेषित की जाएगी। जिस पर तहसीलदार आवंटन के लिए आदेश पारित करेगा। आवेदकों से आवेदन प्राप्त होने के उपरात सम्बन्धित ग्राम में रिक्त आबादी/अन्य भूमि चिन्हित कर आबादी घोषित कर उसका लेआउट तैयार किया जायेगा। आवंटन के लिए भू-खण्ड का अधिकतम क्षेत्रफल 60 वर्ग मीटर होगा। वर्तमान में तृतीय चरण का कार्य प्रारंभ है। भू-खण्ड आवंटन के लिए कोई प्रीमियम देय नहीं होगा। प्रत्येक आवंटित भू- खण्ड के लिए मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता नियम 2018 के अंतर्गत नियमों की अनुसूची एक के अनुसरण में आवंटित भू-खण्ड के कुल क्षेत्रफल पर 0.50 रूपये प्रति वर्ग मीटर की दर से भू-राजस्व निर्धारित किया जायेगा।

  • शंकरगढ़ हिल्स एडवेंचर फेस्ट 2023 का आयोजन 10,11 एवं 12 फरवरी को
कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर ने आयुक्त के साथ किया निरीक्षण

    शंकरगढ़ हिल्स एडवेंचर फेस्ट 2023 का आयोजन 10,11 एवं 12 फरवरी को कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर ने आयुक्त के साथ किया निरीक्षण

    देवास/ जिला एवं नगर निगम प्रशासन के द्वारा शंकरगढ़ हिल्स एडवेंचर फेस्ट 2023 का आयोजन 10,11 एवं 12 फरवरी को किया जा रहा है। इंदौर भोपाल बायपास स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी पर एडवेंचर फेस्ट का शुभारंभ दिनांक 10 फरवरी को होगा। नागरिको के स्वस्थ्य मनोरंजन को दृस्टिगत रखते हुए एडवेंचर फेस्ट के अन्तर्गत 10 फरवरी को पतंग उत्सव के अन्तर्गत पतंगबाजी प्रतियोगिता, माईकशौ, लेन्टर्न फेस्टिवल, ए.टी.वी. राईड, 11 फरवरी को फैशन शो, योगा एवं जुम्बा, 12 फरवरी को बाईकर्स रैली, कार रैली एवं महिला मैराथन दौड,कलर फैस्टिवल आदि के भव्य फैस्टिवल कार्यक्रमो के साथ बच्चो के लिए किड्स झोन, फूड्स झोन, झूले, मिक्की माउस, उंट एवं घोडे की सवारी जैसी गतिविधि भी रहेगी। आयोजित फेस्टिवल को मूर्त रूप दिये जाने के लिए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने फारेस्ट अधिकारी एस.के. शुक्ला, आयुक्त विशालसिह चौहान,सीएसपी विवेक चौहान,उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, ट्राफीक टीआई सुप्रिया चौधरी के साथ शंकरगढ पहाडी पर निरीक्षण किया तथा फेस्टिवल हेतु की जाने वाली सम्पूर्ण व्यवस्थाओ के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियो को दिशा निर्देश दिये। अत: नागरिको से अपील है कि वे शंकरगढ हिल्स एडवेंचर फेस्ट के अन्तर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमो मे उपस्थित होकर एडवेंचर फेस्ट को सफल बनावें।

  • देवास की 3 वर्षीय की नन्हीं बालिका ने दौड़कर  3 किलोमीटर मैराथन में जीता मेडल

    देवास की 3 वर्षीय की नन्हीं बालिका ने दौड़कर 3 किलोमीटर मैराथन में जीता मेडल

    देवास। बड़े आश्चर्य की बात है कि हमारे देवास की मात्र 3 वर्ष की बेटी ने देवास का नाम मैराथन क्षेत्र में ऊंचा कर दिया । वह ऐसी दौड़ी की रिकॉर्ड बन गया एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स  (एआईएम) द्वारा आयोजित इंदौर मैराथन 2023 में देवास की 3 वर्षीय कुमारी कियांशिका शर्मा ने भाग लिया। वह इस मैराथन में सबसे छोटी बच्ची एक ही थी, जिन्होंने अपनी मम्मी के साथ करीब तीन किलोमीटर का मैराथन कंपील्ट किया और मेडल हासिल किया। उनके पेरेंट्स के अनुसार यह उनका छठवीं मैराथन है। कियांशिका शर्मा जब 6 माह की थी जब से उनकी मम्मी उन्हें मैराथन में साथ में लेकर पार्टिसिपेट करती थी। वही से कुमारी कियांशिका को मैराथन में हिस्सा लेने की प्रेणना मिली, इसी के साथ वह भरत नाट्यम डांस भी सिख रही है। उसमे भी माहिर हो रही है। आज के आधुनिक माहोल, जीवन शैली में जहा बच्चे मोबाइल के आदि होते जा रहे है व शारीरिक रूप से निष्किर्य होते जा रहे है ऐसे मोबाइल चलाने के आदि हो चुके बच्चो के लिए यह एक उदाहरण है 3 वर्षीय कियांशिका शर्मा का अच्छी सेहत,और स्वस्थ रहने के लिए इतनी छोटी उम्र में  मैराथन में भाग लेना एक सकारात्मक संदेश देता है कुमारी  कियांशिका शर्मा  देवास  के प्रसिद्ध (एम.डी.मेडिसिन ) डा.सौरभ शर्मा व (एम.डी.पैथोलॉजी ) डॉ मिताक्षरा शर्मा की बेटी है। हमारे देवास की इस मासूम बालिका ने देवास का नाम बढ़ाया और साथ में लोगों के लिए प्रेरणा भी बन गई है कि किसी भी उम्र में कुछ किया जा सकता है फिर तो यह नन्ही सपनों की उड़ान हैं जो आगे पूरे देश में भारत का नाम रोशन करेगी कलयुग टाइम्स की ओर से नन्हीं बालिका को एक सलूट बधाई।

  • देवास की 3 वर्षीय की नन्हीं बालिका ने दौड़कर  3 किलोमीटर मैराथन में जीता मेडल

    देवास की 3 वर्षीय की नन्हीं बालिका ने दौड़कर 3 किलोमीटर मैराथन में जीता मेडल

    देवास। बड़े आश्चर्य की बात है कि हमारे देवास की मात्र 3 वर्ष की बेटी ने देवास का नाम मैराथन क्षेत्र में ऊंचा कर दिया । वह ऐसी दौड़ी की रिकॉर्ड बन गया एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स  (एआईएम) द्वारा आयोजित इंदौर मैराथन 2023 में देवास की 3 वर्षीय कुमारी कियांशिका शर्मा ने भाग लिया। वह इस मैराथन में सबसे छोटी बच्ची एक ही थी, जिन्होंने अपनी मम्मी के साथ करीब तीन किलोमीटर का मैराथन कंपील्ट किया और मेडल हासिल किया। उनके पेरेंट्स के अनुसार यह उनका छठवीं मैराथन है। कियांशिका शर्मा जब 6 माह की थी जब से उनकी मम्मी उन्हें मैराथन में साथ में लेकर पार्टिसिपेट करती थी। वही से कुमारी कियांशिका को मैराथन में हिस्सा लेने की प्रेणना मिली, इसी के साथ वह भरत नाट्यम डांस भी सिख रही है। उसमे भी माहिर हो रही है। आज के आधुनिक माहोल, जीवन शैली में जहा बच्चे मोबाइल के आदि होते जा रहे है व शारीरिक रूप से निष्किर्य होते जा रहे है ऐसे मोबाइल चलाने के आदि हो चुके बच्चो के लिए यह एक उदाहरण है 3 वर्षीय कियांशिका शर्मा का अच्छी सेहत,और स्वस्थ रहने के लिए इतनी छोटी उम्र में  मैराथन में भाग लेना एक सकारात्मक संदेश देता है कुमारी  कियांशिका शर्मा  देवास  के प्रसिद्ध (एम.डी.मेडिसिन ) डा.सौरभ शर्मा व (एम.डी.पैथोलॉजी ) डॉ मिताक्षरा शर्मा की बेटी है। हमारे देवास की इस मासूम बालिका ने देवास का नाम बढ़ाया और साथ में लोगों के लिए प्रेरणा भी बन गई है कि किसी भी उम्र में कुछ किया जा सकता है फिर तो यह नन्ही सपनों की उड़ान हैं जो आगे पूरे देश में भारत का नाम रोशन करेगी कलयुग टाइम्स की ओर से नन्हीं बालिका को एक सलूट बधाई।

  • अरुण  बडोनिया विधायक प्रतिनिधि नियुक्त

    अरुण बडोनिया विधायक प्रतिनिधि नियुक्त

    अरुण बडोनिया विधायक प्रतिनिधि नियुक्त ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, कन्नौद खातेगांव विधानसभा के ग्राम पानीगांव के फूल माली समाज के लोकप्रिय समाजसेवी एवं फूल माली समाज का देवास जिले में बड़ा चेहरा श्री अरुण बडोनिया को कन्नौद खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंडित आशीष शर्मा ने पानी गांव हाई सेकेंडरी हाई स्कूल के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है बडोनिया की नियुक्ति पर राजेश चौहान अनोखेलाल चौहान पटेल घनश्याम पटेल लोकेंद्र दरबार धर्मेंद्र जायसवाल सुनील बांवरा सरपंच रामभरोस जयसवाल मनसुख मीणा पवन अकोतिया नरेंद्र कांसल सुरेश वर्मा दिलीप सोनी मंगलेश बैरागी राजेश बैरागी बलराम पटेल सीताराम मीणा नाना गुर्जर राधेश्याम खत्री शिवराम चौहान पांगरा आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बडोनिया को बधाई दी

  • कलेक्टर श्री गुप्ता ने टोंकखुर्द विकासखण्‍ड के विभिन्‍न ग्रामों में स्‍कूल, आंगनवाडी केन्‍द्रों, नल जल योजना में किये जा रहे कार्यो किया औचक निरीक्षण

————

ग्राम पंचायतों में किये जा रहे कार्यो की प्र‍गति की समीक्षा की, कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारियों पर कार्यवाही के दिये निर्देशक

    कलेक्टर श्री गुप्ता ने टोंकखुर्द विकासखण्‍ड के विभिन्‍न ग्रामों में स्‍कूल, आंगनवाडी केन्‍द्रों, नल जल योजना में किये जा रहे कार्यो किया औचक निरीक्षण ———— ग्राम पंचायतों में किये जा रहे कार्यो की प्र‍गति की समीक्षा की, कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारियों पर कार्यवाही के दिये निर्देशक

    ———— कलेक्टर का आकस्मिक निरीक्षण जारी है देवास कलेक्टर ने व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार दुरस्त जिले में आकस्मिक दौरे कर कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारी कर्मचारी को दंडित करने के साथ समझाइश भी दे रहे हैं। कलेक्टर छुट्टी वाले दिन जिले के भ्रमण पर जा रहे हैं ।आज कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने टोंकखुर्द विकासखण्‍ड के विभिन्‍न ग्रामों में स्‍कूल, आंगनवाडी केन्‍द्रों, नल जल योजना में किये जा रहे कार्यो का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिले के विभिन्‍न ग्रामों में औचक निरीक्षण कर ग्राम पंचायत में किये जा रहे कार्यो की प्र‍गति की समीक्षा की और ग्राम पंचायतों में शासकीय योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश भी दिये। कलेक्टर श्री गुप्‍ता ने टोंकखुर्द में सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीपी मशीन चलाने के ट्रे‍निंग के संबंध में एएनएम से जानकारी ली और बीएमओ को स्‍वयं के सामने बीपी चेक करने निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि सोलर सिस्‍टम काम नहीं कर रहा है। जिस पर कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सोलर सिस्‍टम को ठीक करने के निर्देश दिये। पोषण पुर्नवास केन्‍द्र का निरीक्षण कर निर्देश दिये कि जगह की कमी है, अतिक्ति भवन के लिए प्रस्‍ताव भेजे। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने टोंकखुर्द में कन्‍या स्‍कूल के निरीक्षण के दौरान स्‍कूल में अतिरिक्‍त क्‍लॉस लगाने के निर्देश दिये एवं स्‍कूल में अनुपस्थित शिक्षक श्री विक्रमसिंह पटेल पर कार्यवाही के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि स्‍कूल को हाई सेकण्‍ड्री स्‍कूल में परिवर्तित किया जा रहा है। स्‍कूल में कमरे कम होने से हाई सेकण्‍ड्री स्‍कूल चलाने में कठीनाई होगी। जिस पर कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्‍यक कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम देवली में निरीक्षण के दौरान ट्रांसफार्मर सिफ्ट करने के लिए एमपीईबी को निर्देश दिये तथा ग्राम में आंगनवाडी भवन और उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र के लिए जगह उपलब्‍ध कराने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम देव गुराडिया में नल जल योजना में किये गये कार्यो का निरीक्षण किया। ग्राम देव गुराडिया में नल जल योजना में कार्य सही नहीं होने पर ईई पीएचई को निर्देश दिये कि नल जल योजना में सभी कार्य सही से पूर्ण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जीआरएस, सब इंजीनियर पीएचई, पंचायत सचिव और ठेकेदार पर कार्यवाही के निर्देश दिये।