Category: विशेष

  • औद्योगिक क्षेत्र में लूट का खुलासा, 3 युवा दो नाबालिग ने लूट को दिया था अंजाम

    औद्योगिक क्षेत्र में लूट का खुलासा, 3 युवा दो नाबालिग ने लूट को दिया था अंजाम

    औद्योगिक क्षेत्र में 17 जनवरी को पिस्तौल की नोक पर हुई लूट का पुलिस औद्योगिक क्षेत्र ने पर्दाफाश कर दिया है पांचों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस ने इनसे नगद रकम और लूट में प्रयुक्त पिस्तौल और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। घटना 17 जनवरी की है जब इंडस्ट्रीज एरिया में ध्वनि कंपनी मैं कार्य करने वाले दीपक पितालिया कंपनी के चेक का पैसा देवास की कॉलोनी बाग एक्सिस बैंक से निकाल कर कंपनी जा रहे थे कि बीच रास्ते में पिस्तौल दिखाकर उनसे ₹160000 नगदी लूट लिए। शहर में इतनी बड़ी घटना को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयाल ने गंभीरता से लिया इसके लिए 4 टीम बनाई और मात्र 1 सप्ताह में ही लूट के आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया। और उनके पास से नगद ₹50000 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। घटना में लूट को अंजाम देने वाले आरोपी आशीष उमाशंकर तिवारी उम्र 18 वर्ष निवासी मुखर्जी नगर दूसरा पार्थ पिता प्रवीण लटपटे उम्र 18 वर्ष निवासी नावेल्टी चौराहा तीसरा देवेंद्र पिता हिम्मत सिंह बेस उम्र 18 वर्ष निवासी विजयनगर इनके साथ दो नाबालिक भी इस लूट में शामिल थे। पुलिस की इस सारणी कार्य में कार्रवाई में औद्योगिक क्षेत्र टीआई अजय चांनना उप निरीक्षक जितेंद्र यादव सहायक उपनिरीक्षक नूरजहां खान महेंद्र गोपाल ठाकुर अर्पित श्रीवास्तव लकी वर्मा तेज सिंह नरसिंह दामा और साइबर सेल की मुख्य भूमिका रही 4 टीम ने शहर की मुख्य होटल से लेकर आसपास के कई मकानों के फुटेज और जानकारी जुटाकर लूट के आरोपियों को बहुत ही कम समय में गिरफ्तार कर हवालात की हवा खिलाई ।

  • देवास जिले की कुमार तनुश्री दुबे जम्प रोप में जिले का नाम देश में कर रही है रोशन

    देवास जिले की कुमार तनुश्री दुबे जम्प रोप में जिले का नाम देश में कर रही है रोशन

    ————- देवास, देवास जिले की कुमार तनुश्री दुबे जम्प रोप में देवास का नाम देश में रोशन कर रही है। 2 से 5 फरवरी 2023 तक शिर्डी महाराष्‍ट्र में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया एवं 02 गोल्ड मेडल प्राप्त कियें। इसके अलावा कु. तनुश्री दुबे अन्य कई प्रतियोगता भाग लेकर अपना परचम लहरा चुकी है। कु. तनुश्री दुबे एवं इनकी टीम द्वारा जम्प रोप मे सतत 36 घण्टे का वल्ड रिकार्ड बनाया गया। जिसमें संपूर्ण भारत की लगभग 50 टीमे सम्मिलित थी। उल्‍लेखनीय है कि कुमार तनुश्री दुबे जम्प रोप में कई पदक जीते है। कुमार तनुश्री दुबे जम्प रोप की नेशनल खिलाडी है। कु. तनुश्री दुबे 2018 से जम्परोप की शुरूआत की। सर्वप्रथम जिला स्तर पर दिनांक 09 सितम्बर 2018 आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। उसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता उज्जैन में आयोजित की गई जिसमें कु. तनुश्री दुबे के द्वारा एक गोल्ड मेडल एव एक सिल्वर मेडल प्राप्त किया। कु. तनुश्री दुबे के ने पहला राष्ट्रीय खेल इम्फाल मणिपुर में खेला गया जो दिनांक 26 से 31 दिसम्बर 2019 को आयोजित था। जिसमें कु. तनुश्री दुबे ने दो सिल्वर मेडल जीतते हुए देवास का नाम रोशन किया। कु. तनुश्री दुबे ने सितम्बर 2021 में उदयपुर में नेशनल खेला और वापस प्रतियोगिता में भाग लिया और 02 सिल्वर मेडल जीतें। 4 से 7 मार्च 2022 नासिक में आयोजित जूनियर व सीनियर प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें 1 गोल्ड मेडल और 1 सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उसके बाद 29-31 जुलाई 2022 को कर्नाटक के हॉसपेट आयोजित प्रतियोगिता में 02 गोल्ड मेडल प्राप्त कियें।

  • मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद का पांच दिवसीय प्राणायाम ध्यान योग शिविर का समापन

    मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद का पांच दिवसीय प्राणायाम ध्यान योग शिविर का समापन

    मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा पांच दिवसीय प्राणायाम एवं ध्यान योग शिविर  का आयोजन भारत देश के तेलंगाना राज्य के हैदराबाद शहर में स्थित कान्हा शांति वनम मैं संपन्न हुआ इस दौरान प्राणायाम ध्यान एवं योग शिविर के माध्यम से विभिन्न प्रकार के  योगआसनों का अभ्यास शांतिवन में स्थित मेडिटेशन हॉल में योग के शिक्षकों ने करवाया मध्य प्रदेश के विभिन्न संभागों के जिलों से आए सभी प्रतिभागियों ने इस दौरान योग की विभिन्न मुद्राओं को शिखा एवं समझा साथ ही साथ इस दौरान आत्म समीक्षा कुशल नेतृत्व प्राकृतिक खेती वेस्टेज का रीसाइक्लिंग  आदि विभिन्न विषयो  पर प्रशिक्षण दिया गया इस दौरान  कान्हा शांति वनमके विभिन्न विषय विशेषज्ञों केद्वाराविभिन्न प्रकार के विभिन्न प्रजातियों के पौधों का महत्व समझाया गया इस पांच दिवसीय योग एवं प्राणायाम ध्यान शिविर में मध्य प्रदेश के 5 संभागों के लगभग 500 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण लिया जिनमें उज्जैन संभाग के देवास जिले से संभाग समन्वयक श्री शिव प्रसाद जी  मालवीय के मार्गदर्शन में विभिन्न ब्लॉकों के ब्लॉक समन्वयकश्री इंद्रेश पवार श्री प्रफुल्ल पाठकश्री नीरज द्विवेदी  श्री मान सिंह मालवीय की उपस्थिति में जिले की विभिन्न नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एवं मेंटर्स प्रतिभागियों ने योग की शिक्षा दीक्षा ली जिनमें श्री पवन पुरोहित श्री सुधीर सोमानी श्री हरिओम जारेडा श्री अतुल गुप्ता श्रीमती शोभा जोशी श्री मंगलेश बैरागी मुकेश शर्मा खजुरिया बीना प्रवीण जाट महेश सोलंकी राजेंद्र सेंधव रूप सिंह सेंधव अशोक यादव हीरालाल गहलोत रामेश्वर पवार हरिओम पवार राहुल मानधानिया रोशनी परमार संगीता शर्मा आदि प्रतिभागियों ने पांच दिवसीय इस प्रणाम एवं ध्यान योग शिविर मैं भाग लिया

  • नाप तौल अधिकारी द्वारा मानसिक रूप से किया जा रहा परेशान – सहायक ग्रेड 3 के कर्मचारी ने कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से की शिकायत

    देवास। जिले के नाप तौल अधिकारी द्वारा मानसिक से परेशान होकर कर्मचारी ने गुरुवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री, प्रमुख सचिव वल्लभ भवन मंत्रालय भोपाल, नियंत्रक नाप तोल भोपाल, सहायक नियंत्रक नाप तोल उज्जैन एवं तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ प्रदेशाध्यक्ष को कोरियर एवं कलेक्टर को आवेदन सौंपकर शिकायत की। निरीक्षक नापतोल विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी जगदीश कुमार रामचंदानी ने बताया कि मुझे पांच माह देवास आए हुए है। लेकिन नापतोल विभाग निरीक्षक श्याम दूबे द्वारा मुझे आए दिने मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। विगत दिनों नापतोल कार्यालय पर ताला लगा होने का मामला सामने आया था, जिस पर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने मौखिक रूप से नापतोल निरीक्षक श्याम दुबे को कार्यवाही के लिए कहा था। जिस पर श्री दुबे ने मेरा एक माह का वेतन काटने के आदेश भोपाल भेजे। पीड़ित कर्मचारी जगदीश कुमार ने बताया कि निरीक्षक श्याम दुबे ने मुझ पर झूठी कार्यवाही करते हुए मुझे ही दोषी बना दिया। जबकि इसमें मेरी कोई गलती नही है। कर्मचारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे कार्यालय में उपस्थिति से लेकर आज तक निरीक्षक दुबे द्वारा व्हाट्सएप व टेक्स्ट मैसेज एवं कभी फोन करके कार्यालय खोलने व बंद करने की लिए आदेश करते आ रहे है। यहीं नही बल्कि कार्यालय की साफ-सफाई करने का भी कहते है। कार्यालय में उक्त कार्य करने के अदेश मुझे आज तक उज्जैन व भोपाल से नही मिले है। मेरे द्वारा उक्त कार्य का मना करने पर निरीक्षक दुबे मुझे नियंत्रक भोपाल द्वारा मुझे नौकरी से सस्पेंड कराने की धमकी देते है। धमकी से डरकर मुझे न चाहते हुए भी नापतोल कार्यालय की साफ-सफाई व अन्य कार्य करने पड़ते है। मुझे प्रतिदिन निरीक्षक दुबे मानसिक रूप से परेशान कर रहे है, जिससे मैं पूर्ण रूप से तंग आ चुका है। मेरे तनाव के कारण परिवार भी चिंता में है। यदि ऐसी स्थिति में मुझे व मेरे परिवार के सदस्य को कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। शासकीय नियम है कि जिला पदाधिकारी को मुख्यालय में निवास होना चाहिए, लेकिन निरीक्षक दुबे उज्जैन से अप डाउन करते है। लेकिन वे भी मन करता है तब आते है। नही तो फोन पर ही मुझे बचे कार्यो को पूर्ण करने का आदेश दे देते है। साथ ही कहते है कि कोई आए तो कह देना मे फील्ड पर गया हूँ। पीड़ित कर्मचारी जगदीश कुमार ने कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों से मांग की है कि उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कर निरीक्षक श्याम दुबे पर उचित कार्यवाही की जाए।

  • कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने बागली विकासखण्‍ड में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण विकास तथा जिला योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली

————-

बागली विकासखण्‍ड में संतोषजनक कार्य नही करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों पर हुई कार्यवाही 

————

योजनाओं के क्रियान्‍वयन में लापरवाही पर एक की सेवा समाप्ति, दो को निलम्बित तथा एक अधिकारी को शोकज नोटिस

————-

कार्य में लापरवाही बरतने पर 06 अधिक‍री/कर्मचारियों का वेतन रोकने के दिये निर्देश

    कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने बागली विकासखण्‍ड में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण विकास तथा जिला योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली ————- बागली विकासखण्‍ड में संतोषजनक कार्य नही करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों पर हुई कार्यवाही ———— योजनाओं के क्रियान्‍वयन में लापरवाही पर एक की सेवा समाप्ति, दो को निलम्बित तथा एक अधिकारी को शोकज नोटिस ————- कार्य में लापरवाही बरतने पर 06 अधिक‍री/कर्मचारियों का वेतन रोकने के दिये निर्देश

    ———— देवास कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने बागली विकासखण्‍ड में चल रहे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण विकास तथा जिला योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक बुधवार को जनपद पंचायत सभागृह बागली में देर रात्रि तक ली। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश चौहान, एसडीएम बागली श्री शोभाराम सोलंकी, ईई पीएचई श्री एनएस भिड़े सहित विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में नल जल योजना की पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा की गई। गांव के अंतिम छोर तक पानी की आपूर्ति के साथ कार्यों की गुणवत्ता पर भी आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जल जीवन मिशन के कार्यों में एमपीईबी द्वारा परमिशन की देरी के कारण तत्कालीन डिविजनल इंजीनियर श्री बीएम गुप्ता पर कार्रवाई के निर्देश दिए तथा पीएचई के मैकेनिकल अनुभाग की सहायक यंत्री सुश्री करिश्मा श्रीवास्तव पर भी करवाई के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन में नल जल योजनाओं के रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए सीईओ जनपद पंचायत बागली को वॉट्सएप ग्रुप बना कर सभी रोजगार सहायक एवं नलकूप ऑपरेटर को जोड़ने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सर्वशिक्षा अभियान के अपूर्ण कार्यों की कार्यवार समीक्षा में प्रगतिरत शाला भवनों को डेड लाइन तक पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए। प्रगतिरत कार्यों की पर्याप्त जानकारी न होने के कारण बीआरसी बागली श्री हीरालाल बर्मन का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने महिला बाल विकास की आंगनवाड़ी के निर्माण कार्यों में लापरवाही और अपूर्ण जानकारी के चलते महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती अनिता तिवारी तथा आंगनवाड़ी के शाखा प्रभारी ग्रामीण विकास श्री अवधेश कन्नौजिया का एक-एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने मनरेगा के अपूर्ण कार्यों की समीक्षा के दौरान सचिव शादीपुरा सागरमल पाटीदार तथा सचिव पिपलियालोहार श्रवण गोयल को निलंबित करने तथा सचिव ग्राम पंचायत सेवनियाखुर्द तथा रोजगार सहायक बिसाली का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। योजनाओं में लापरवाही के लिए रोजगार सहायक अमलाताज ललित शर्मा तथा रोजगार सहायक लिंबोडा ईश्वर पाटीदार की सेवा समाप्ति की करवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। उपयंत्री श्री सुनील का पांच माह का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। मनरेगा में अत्यधिक अपूर्ण कपिलधारा कूप के कार्यों के लिए तत्कालीन एपीओ श्री धीरज कानूनगो को भी कारण बताओ सूचनापत्र देने के निर्देश दिए गए। मनरेगा के हितग्राही मूलक कार्यों में पीसीओ का दल बनाकर अभियान चलाते हुए, एक एक हितग्राही से संपर्क कर पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

  • जैन समाज में किसी की मृत्यु होने पर दाह संस्कार गैस से संचालित शवदाहगृह मे ही किया जाएगा, महापौर जनसुनवाई में हुआ नागरिकों के आवेदनों का निराकरण

    जैन समाज में किसी की मृत्यु होने पर दाह संस्कार गैस से संचालित शवदाहगृह मे ही किया जाएगा, महापौर जनसुनवाई में हुआ नागरिकों के आवेदनों का निराकरण

    देवास/ महापौर जनसुनवाई महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल की उपस्थिति मे बुधवार को निगम बैठक कक्ष मे सम्पन्न हुई। बुधवार को हुई जनसुनवाई मे नागरिको की समस्याओ के 17 आवेदन प्राप्त हुए। गत बुधवर को हुई महापौर जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनो का निराकरण किया गया तो कुछ आवेदन विचाराधिन रखे गये है। इस प्रकार से महापौर जनसुनवाई मे नागरिको की समस्याओ का निराकरण हो रहा है साथ ही इसकी मानिटरिंग स्वंय महापौर भी कर रहे है। जनसुनवाई के दौरान महापौर ने प्राप्त आवेदनो को विभागवार भेज कर समयसीमा मे निराकरण करने के निर्देश दिये। महापौर जनसुनवाई मे श्री वर्धमान श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन ट्रस्ट देवास के पदाधिकारियो द्वारा जैन समाज की ओर से बताया गया कि नगर निगम द्वारा मुख्य मुक्तिधाम पर गैस से संचालित शवदाह गृह लगाया गया है उससे वायु गुणवत्तl मे भी सुधार रहेगा निगम की इस पहल पर जैन समाज द्वारा निर्णय लिया जाकर पत्र के माध्यम से महापौर को अवगत कराया कि जैन समाज मे किसी भी परिजन की मृत्यु उपरांत दाह संस्कार गैस से संचालित शवदाह गृह मे ही किया जावेगा। साथ ही यह भी बताया कि गैस से संचालित शवदाह गृह मे अगर जरूरमंद नागरिक अपने परिजनो का दाह संस्कार करते है तो उस शुल्क का निर्वाहन जैन समाज करेगा। जैन समाज की इस पहल को महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने अन्य समाज को भी गैस से संचालित शवदाह गृह मे दाह संस्कार करने के लिए भी प्रेरित होना बताया। महापौर के द्वारा महापौर जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के 11 व 15 जन्म 10 मृत्यु प्रमाण पत्रो के साथ ही 5 पेंशन प्रमाण पत्रो का वितरण भी किया गया। महापौर द्वारा जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनो का समयसीमा मे निराकरण करने के निर्देश दिये। महापौर जनसुनवाई मे निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला के साथ सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • कलेक्टर के नोटिस, थका दिया विकास यात्रा ने, विधायकों का विरोध, वकीलों की हड़ताल,

    कलेक्टर के नोटिस, थका दिया विकास यात्रा ने, विधायकों का विरोध, वकीलों की हड़ताल,

    भगत- बाबा प्रणाम।

    बाबा—- बेटा प्रणाम इतने दिन से कहां था।

    भगत – बाबा ब्याह शादी का सीजन चल रहा है ऊपर से मार्च एंडिंग का और राजनीति भी गर्म है। प्रशासनिक क्षेत्र में भी धूम है।

    बाबा– हां बेटा कलेक्टर के शोकॉज नोटिस का भी असर है। कलेक्टर गुप्ता ने 4 महीने में ही 200 से अधिक कारण बताओ नोटिस भेजकर पूरे जिले में सख्त माहौल कर दिया है ।

    भगत– पूर्व कलेक्टर भी देते थे नोटिस तो।

    बाबा — हां कई कलेक्टरों के नाम देवास व्यवस्था में सुधार में दर्ज है पूर्व कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने विकास विजन पर कार्य किया लंबे कार्यकाल के बाद मात्र 20 से 25 नोटिस दिए ।

    भगत —जन सुनवाई का समय भी बढ़ गया।

    बाबा –आम जनता का विश्वास जब बढ़ जाता है तो कलेक्टर कार्यालय पर भीड़ बड़ी जाएगी अब जनसुनवाई यानी कलेक्टर दरबार देर तक लगता है। जिस तरह शादी में समय कुछ लोग लिखते हैं आपके आगमन तक उस तरह कलेक्टर कार्यालय मैं देर तक कलेक्टर से आमजन मिल सकता है। वैसे रोज ही कलेक्टर दरबार लगता है देवास के बाद अगर इनका अनुसरण कोई कर रहा है तो वह है सोनकच्छ एसडीएम संदीप शिवा जिनके यहां भी फरियादी की फरियाद कम से कम दिल से सुनी जाती है।

    भगत– एडीएम और  सीईओ भी मेहनत कर रहे हैं। बाबा—- एडीएम महेंद्र कवचे अभी तो अकेले ही जिम्मेदारी निभा रहे हैं डिप्टी कलेक्टर प्रियंका मीमरोत् और शिवानी टटरेजा छुट्टी पर है शिवानी के पास कन्नौद खातेगांव का भी प्रभार है प्रजापत ने अभी ज्वाइन ही नहीं करा और ऐसे में जब जिला कलेक्टर पूरे समय में अधिकांश समय कलेक्ट्रेट कार्यालय में दे रहे हैं एडीएम वैसे भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं वह निर्विवाद रहे हैं और जब तबादलों की सूची का दौर चल रहा है तब देवास में कलेक्टर के बाद यदि कोई चुनाव आयोग से बच सकेंगे तो वहां एडीएम महेंद्र कवचे ही रहेंगे वह बाकी सारे नए डिप्टी कलेक्टर , और जिला पंचायत सीईओ प्रकाश चौहान जो पहले देवास एडीएम की अच्छी पारी खेलने के बाद अब सीईओ जिला पंचायत में कई महत्वपूर्ण मिशन हाथ में लेकर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।

    भगत —देवास एसडीएम।

    बाबा—- चांदी चांदी हो गई भक्ति में भी शक्ति होती है भगवान के घर देर है अंधेर नहीं है।

    भगत—- बाबा विकास यात्रा में सत्ताधारी विधायकों का खुलकर विरोध हो रहा है।

    बाबा —–पहली बात तो यात्रा बहुत लंबी खिंच गई इतने दिन में विधायक भी थक गए और प्रशासनिक अधिकारी और जनता भी फिर जिन का विरोध पहले से चल रहा है वह तो ज्वाला बन कर सामने आएगा ही पहले भी इन विधायकों का खूब विरोध हो चुका है अब इनका विरोध नई बात नहीं है अगर पार्टी समझदार है तो टिकट बदल देना चाहिए। ऐसा नहीं कि सभी जगह विरोध हो रहा है कहीं जगह स्वागत सत्कार भी इससे अधिक हो रहा है जो विधायक पूरे 4 वर्ष जनता के बीच संपर्क में रहे और एक जुनून की तरह विकास कार्य किया उनका वार्ड वार्ड में सम्मान और ऐतिहासिक स्वागत भी हो रहा है। बस इस बार विकास यात्रा बहुत लंबी खींचा गई पांच 10 दिन तक की विकास यात्रा ठीक थी इतनी लंबी की कार्यकर्ता से लेकर खुद विधायक और अधिकारी तो अब इसको बेगार मानकर मजबूरी का नाम विकास यात्रा मान रहे हैं। वैसे विकास यात्रा में कुछ अच्छे काम भी हो गए वह अलग बात है परंतु सबसे बड़ी बात कि लंबी तेज गई विकास यात्रा ।

    भगत -सोनकच्छ में बीन दूल्हे  बारात विकास यात्रा निकली।

    बाबा —जिले में 2 सीट भारतीय जनता पार्टी की गई थी जिसमें से एक किस्मत से वापस आ गई सोनकच्छ और हाटपिपलिया में है हाटपिपलिया में पाला बदलने के कारण मनोज चौधरी भाजपा को गिफ्ट में मिले अब सोनकच्छ मात्र ऐसी विधानसभा  जहां से प्रदेश में कई दावेदार है और इस बार भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा यहां अधिकारी और पूर्व विधायक और दावेदार के साथ निकली यहां विरोध किसका होता । भाजपा में इस सीट पर  प्रदेश के कई नामी नेता की नजर है।

    भगत -कांग्रेस में फिक्स है।

    बाबा –कांग्रेस में तो टिकट ही यहीं से बटेंगे जिले के। भगत– हाटपिपलिया सोनकच्छ  पेक्ट होना है।

    भगत– मतलब बघेल परिवार का टिकट पक्का।

    बाबा –हां बेटा इस बार सज्जन भैया के लिए भी मशक्कत वाला मामला है पिछली बार बघेल साहब को फ्री करके देख लिया अबकी बार मामला उल्टा है ।अब राजवीर सिंह बघेल जिनका हाटपिपलिया के साथ सोनकच्छ में भी अच्छा वर्चस्व है इसलिए कोई रिस्क नहीं लेंगे समझौता एक्सप्रेस में दोनों टिकट जाएंगे।

    भगत—- बाबा दोनों कौन से हाटपिपलिया तो एक ही सीट है।

    बाबा —बेटा देवास में भी किसी से समझौता ही है वह अंदर की बात है राजनीति के चाणक्य समझ सकते हैं प्रवेश का प्रवेश क्यों हो रहा है और अंतिम मोहर कहां से लगेगी।

    भगत —समझ गया बाबा बहुत ही गहरी राजनीति है । एक पायदान के बाद भाजपा कांग्रेसी एक हे।

    भगत —-मनीष चौधरी भी खातेगांव में सक्रिय है ।

    बाबा– छात्र राजनीति मैं विरोधी नेता के रूप में उभर कर सामने आए मनीष चौधरी सज्जन वर्मा के साथ दिल्ली से भी टिकट लाने का दम रखते हैं लेकिन  मनीष के सामने बाहरी प्रत्याशी होने का माइनस पॉइंट है बस इस पॉइंट को प्लस बना ले तो कुछ हो सकता है और फिर मनीष ने अभी तक एक भी पार्षद तक का चुनाव नहीं लड़ा पहला चुनाव सीधे कन्नौद खातेगांव सीट जो महत्वपूर्ण है वहां से मनीष की तैयारी जोरों पर है बस टिकट का मामला महत्वपूर्ण है।

    भगत –भाजपा से भी दीपक जोशी दम भर रहे ।

    बाबा—- वैसे आशीष शर्मा भी अंगद का पैर है थोड़ा बहुत विरोध है लेकिन इनका मामला जमा हुआ है दीपक जोशी चुनाव हारने के बाद अब सक्रिय हुए हैं वह हाटपिपलिया के साथ कन्नौद खातेगांव दोनों जगह पर प्रयासरत है।

    भगत— देवास में भी अंगद का पैर है।

    बाबा —हां बेटा यहां तो रिकॉर्ड बन गया है और यहां पर दूसरा दावेदारी भी नहीं करता प्रत्याशी को पूरे 5 साल तैयारी का मौका मिलता है  राजे का वर्चस्व भी कायम है जमीनी पकड़ भारी है।

    भगत —दूसरे विधायक जमीन के कारण ही हार सकते हैं ।

    बाबा— लैंड पूलिंग का मामला ग्रामीण क्षेत्र में ज्वलंत मुद्दा है इसी को लेकर हाटपिपलिया में भारी विरोध हो रहा है। गोपनीय रिपोर्ट के बाद भी सत्ताधारी इसे समझ नहीं पा रहे हैं।

    भगत– कमिश्नर भी जमीन पर काम करने वाले हैं। बाबा –एक जमीनी नेता अलग होते हैं और एक जमीन वाले नेता फिर कमिश्नर जमीन से जुड़े होने के साथ नेता जी से भी बहुत ही  खास होने के कारण कई बार बच भी जाते हैं ।राजे खेमे के कारण कमिश्नर को निगम की कमिश्नरी के साथ प्राधिकरण का गिफ्ट अलग मिला और अभी शंकरगढ़ की सफलता से कमिश्नर फिर फार्म पर है।

    भगत— पुलिस अधीक्षक भी।

    बाबा –पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह के साथ कई पुलिस अधिकारी अभी भी फार्म पर चल रहे हैं 1 माह 2 माह और करते-करते चुनाव की तारीख के पहले तक लगता है पूरा कार्यकाल करके ही जाएंगे। पुलिस ने अभी दुर्घटना में मर्डर वाला मामला अच्छा ट्रेस किया है जिसने दुर्घटना बता कर हत्या कर दी गई थी ऐसे कई प्रकरण पुलिस ने सुलझाए हैं बस पुलिस अधीक्षक को सट्टे जुए के अड्डे के खिलाफ भी एक बार तो सख्त कदम उठाकर कार्रवाई करना चाहिए इन कुछ लोगों के कारण सारे किए कराए पर पानी फिर जाता है। कोतवाली थाना भी खाली है जल्दी ही इस पर निर्णय ले लेना चाहिए।

    भगत — शिव बारात अच्छी निकली।

    बाबा– देवास में धीरे-धीरे से शिव बारात मैं कुछ बढ़ते ही जा रहा है इस बार राजू खंडेलवाल और यादव टीम में सांसद सोलंकी के जुड़ने से उत्साह बढ़ गया है । नवरात्रि विसर्जन चल समारोह के बाद अब शिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात भी आकर्षण का केंद्र रहती है।

    भगत– शिवरात्रि पर भी ब्रिज पर अंधेरा छाया रहा। बाबा –बेटा दिया तले अंधेरा की कहावत यह चरितार्थ होती है नीचे कलेक्टर से लेकर कमिश्नर और जनप्रतिनिधि के मकान ऊपर महाशिवरात्रि के दिन अंधेरा कायम विकास यात्रा की पोल खोलता यह ब्रिज सभी दूर चकाचक और ब्रिज पर आओ तो अंधेरा उसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है ।

    भगत– बाबा कांग्रेस ने मुद्दे उठाए।

    बाबा– बेटा ब्रिज के साथ कलेक्टर कार्यालय में ऑफिस ऑफिस का मुद्दा भी उठाया आम जनता आज भी ऑफिस ऑफिस ढूंढती है जिला कलेक्टर के पूर्व कार्यालय पर प्रशासन केवल एक बोर्ड लगा देगी कौन सा ऑफिस कहां है तो आम गरीब परेशान नहीं होगा लेकिन अभी तक प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया है।

    भगत– बाबा महापौर ने जनसुनवाई भी शुरू की है। बाबा —अच्छी बात है महापौर यदि खुलकर जनता के बीच जनता दरबार लगाकर बैठती है किसी का कुछ तो फायदा होगा जनप्रतिनिधि में हिम्मत चाहिए फिर देरी से और कई कारण तो हमारे लिए भी छोड़े जाते हैं। अब नगर निगम में आम जनता को कोई तो मिलेगा वैसे सभापति और पार्षद भी मिल ही जाते हैं ।2 वर्ष के कमिश्नर काल में आम जनता के लिए कोई दरबार लगाकर नहीं बेटा कोई समस्या सुनने वाला नहीं था । अधिकारी इंजीनियर राजा थे जो चाहा वही किया ।अब जनता राज आया है तो महापौर में कुछ तो अच्छी शुरुआत की।

    भगत– तहसील में शांति है।

    बाबा कलेक्ट्रेट कार्यालय जाने के बाद वैसे भी तहसील और एसडीएम कार्यालय मात्र होने से शांति तो है ही और दूसरी बात हमेशा मीडिया में छाए रहने वाली महिला तहसीलदार पूनम तोमर मार्च एंडिंग में व्यस्त है और कुछ नवागत कलेक्टर के कारण भी और कन्नौद खातेगांव बागली में तो तहसीलदार राज ही है।

    भगत -वकील साहब की हड़ताल का भी असर है।

    बाबा –सही बात है देवास बार एसोसिएशन द्वारा लंबी हड़ताल के बाद अब आमजन को परेशानी आना शुरू हो गई है वकील तो वकील होते हैं जिनके बिना कोर्ट और तहसील एसडीएम एसडीएम कार्यालय सुने सुने नजर आते हैं। प्रदेश के न्यायालय के उच्च अधिकारी द्वारा शीघ्र हल निकालना चाहिए वरना आमजन की समस्या बढ़ती जा रही है । वैसे अभिभाषक संघ की मांग जायज भी है। हमारी जनता की भी एक मांग है न्यायालय का एक और प्रकरण सर्विस रोड वाला भी निकाल कोई भी जाना चाहिए सुप्रीम कोर्ट यहां पर क्यों देर कर रहा है। चीन की दीवार की तरह कोर्ट की दीवार सड़क के बीच खड़ी है न्यायालय परिसर के बाहर बहुत जगह है ।

    भगत- कई कर्मचारी संगठन की हड़ताल पर जा सकते हैं।

    बाबा —चुनाव वर्ष है इसे आंदोलन का वर्ष भी बोलना ही चाहिए सभी को मालूम है कि थोड़ा सा भी कुछ करेंगे तो ज्यादा नहीं तो थोड़ा तो मिल ही जाएगा अब सभी कर्मचारी संगठन इस प्रयास में है कि कुछ ना कुछ तो कर्मचारियों के लिए करवा हि ले।