Category: विशेष
-

बिल्डींग परमीशन को लेकर आर्किटेक्टो के साथ आयुक्त ने की चर्चा, नजूल एनओसी पर भी बहुत जल्द होगा सुधार
देवास/ नगर निगम लोक निर्माण विभाग के द्वारा की गई कम्पाउंडिग के विषय मे आयुक्त विशालसिंह चौहान ने विभागीय अधिकारियो से चर्चा की साथ ही निगम द्वारा दी जा रही बिल्डींग परमीशनो को लेकर देवास के आर्किटेक्ट इंजिनियरो के साथ एक बैठक आहूत की जाकर चर्चा की। जिसमे अवैध से वैध की गई कालोनियो मे दी जाने वाली बिल्डींग परमीशनो मे आ रही समस्याओ को सुना तथा सुझाव भी लिये साथ ही आर्किटेक्ट इंजिनियरो को बताया की अवैध से वैध की गई कालोनियो मे नागरीक अपने आवास भवन को बनाने के लिए निगम से बिल्डींग परमीशन लेने मे जागरूक नही है उन्हें आ रही समस्याओ का निदान निगम द्वारा करते हुए बिल्डींग परमीशन लेने हेतु तथा प्रेरित करने हेतु भी कहा जिससे वे आप लोगो के माध्यम से या सीधे निगम मे दस्तावेज जमा कर अपने आवास निर्माण के लिए बिल्डींग परमीशन लें साथ ही अर्किटेक्टो को यह भी कहा कि बिल्डींग परमीशन के पूर्व विधिवत निगम से नामान्तरण एवं बिल्डींग परमीशन हो तत्पश्चात कार्य प्रारंभ करें। अर्किटेक्टो द्वारा आयुक्त को दिये सुझावो पर विचार कर कार्य सरल गति से हो, का आश्वासन दिया वहीं शहर मे वर्षो पुराने भवनो को तोडकर नये भवन बनाये जाने पर लग रही नजूल एनओसी पर भी चर्चा हुई जिसमे बिल्डींग परमीशन लेने पर नजूल एनओसी होना अनिवार्य बताया गया। इस पर आयुक्त ने कहा कि इस सुझाव पर नजूल एनओसी को लेकर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के संज्ञान मे लाकर क्या सुधार हो सकता है इस पर चर्चा की जावेगी। आयुक्त द्वारा अर्किटेक्टो को भवन निर्माण करते समय एमओएस का ध्यान रखने हेतु कहा जिससे नागरिको को भविष्य मे कोई समस्या न आवे।
-

एसडीएम छात्रावासों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें, जिले के सभी छात्रावासों में सामग्री स्व-सहायता समूह के माध्यम से ही खरीदें ———— भू-अधिकार योजना में आवेदन प्राप्त करें, स्वामित्व योजना में आये आवदेनों की पोर्टल पर एन्ट्री करें ———– जिले में 10 एकड़ से अधिक शासकीय भूमि वाले मंदिरों में समिति का गठन कर दान पेटी रखें ————– डीपीसी, डीओ और महिला बाल विकास विभाग जिले में स्कूल नहीं जा रहें बच्चों का चिन्हांकन करें —-कलेक्टर गुप्ता
————– देवास समयसीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री महेंद्र सिंह कवचे, सहायक कलेक्टर श्री टी प्रतीक राव, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों एवं समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकण करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने टीएल बैठक में अनुपस्थित रहने पर मण्डी सचिव देवास को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के टीएल बैठक में अनुपस्थित नहीं रहें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के लिए गठित फ्लाइंग स्कॉट की मीटिंग कर लें। बीईओ और बीआरसी परीक्षा सेंटरों का निरीक्षण कर लें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि सभी एसडीएम महीने में कम से कम एक बार अपने क्षेत्र में छात्रावासों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें। जिले के सभी छात्रावासों में सामग्री स्व-सहायता समूह के माध्यम से ही खरीदें। जिन ग्रामों में नल जल योजना से पानी मिल रहा है, वहां पर शतप्रतिशत वाटर टैक्स कलेक्शन का कार्य स्व-सहायता समूह की महिलाओं से करायें। डीपीसी, डीओ और महिला बाल विकास विभाग स्कूल नहीं जा रहें बच्चों का चिन्हांकन करें। बैठक में लाडली बहना योजना के संबंध में जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि योजना का शुभारम्भ 05 मार्च से होगा। सभी संबंधित अधिकारी इस संबंध में आवश्यक तैयारियां कर लें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि आयोग से प्राप्त शिकायतों का प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय भेजे। उपार्जन के रकबा का सत्यापन करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि चाईल्ड लाईन के पोस्टर ग्राम पंचायत स्तर तक लगाये। ग्राम पंचायतों में पोस्टर लगे है या नही इस संबंध में निरीक्षण करें और प्रमाण-पत्र जिला मुख्यालय पर भेजे। भू-अधिकार योजना में आवेदन प्राप्त करें। आबादी क्षेत्र घोषित कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए। स्वामित्व योजना में आये आवदेनों की पोर्टल पर एन्ट्री करें। विभागो द्वास संचालित छात्रावास एवं स्कूलों की खसरों में एन्ट्री करायें। जिले में सेम (कुपोषित) बच्चों का अभियान चलाकर सर्वे कर पोषण आहार केन्द्र में ईलाज करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में 10 एकड़ से अधिक शासकीय भूमि वाले मंदिरों में समिति का गठन करें। मंदिर में दान पेटी रखें और बैंक में खाता खुलवाएं। मंदिर जमीन खेती के लिए नीलामी करें। जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक गुरुवार को चलाये जा रहे अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये। जिले में संबल योजना में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण कर रैंक सुधारने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। 100 दिवस से अधिक लम्बित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से संतुष्टि पूर्वक करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत करें।
-

शिप्रा नदी में पानी की मांग को लेकर हाहाकार, युवा किसान संगठन ने दिया धरना – नर्मदा शिप्रा लिंक परियोजना सिर्फ योजना बन कर रह गई
देवास। युवा किसान संगठन की पूरी टीम व दर्जन भर से अधिक गांव (पटाड़ा, ईश्वरखेड़ी, दखना खेड़ी, सन्नोड, डूंगरिया, रणायर, टिगरिया गोगा, मोला, कराडिय़ा, टिनोनीया, नावदा खेड़ी, धतुरिया) के किसान रविवार को ग्राम पटाडा में शिप्रा नदी में खड़े होकर नर्मदा शिप्रा लिंक योजना को चालू करने, सिंचाई व पीने के पानी की मांग की। संगठन अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने जब यह योजना शुरू की थी तो हमें कहां गया था कि इससे 3000 से अधिक गांव 70 से अधिक कस्बों में पीने का पानी व 17 लाख एकड़ जमीन को सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाएंगे, जिसके चलते हम किसानों ने अपने खेतों में फसल की बुवाई कर दी पिछले वर्ष भी हमको अपने खून पसीने से तैयार की हुई फसल सरकार की ओर से पानी उपलब्ध न कराए जाने के कारण नष्ट हो गई। इस वर्ष पुन: हमारे जनप्रतिनिधियों और सरकार की निष्क्रियता के चलते हमें अपने बच्चों जैसी फसल को पानी के लिए तड़पते देखना पड़ रहा है जो हम सब किसानों को खून के आंसू रुला रहा है। रविंद्र चौधरी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि सरकार ने हमारे पीने के व सिंचाई के पानी को पीथमपुर व देवास औद्योगिक क्षेत्र को बेच दिया। हम प्रदेश सरकार को आगाह करना चाहते हैं अगर समय रहते 3 दिन के अंदर अंदर हमें सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं कराया तो इसके दूरगामी परिणाम होंगे और सरकार को क्षेत्र के किसानों के विरोध का सामना करना पड़ेगा धरने में मुख्य रूप से अशोक चौधरी, घनश्याम चौधरी, राकेश पटेल, छोटेलाल पटेल, ओम प्रकाश जी मंडलोई, केदार जी पटेल, मनोज राजन, चिंतामन चौधरी, रमेश चौधरी, भगवान लाल पटेल, जगदीश पटेल, देवेंद्र चौधरी, राधेश्याम वैष्णव, जगदीश जाट, अंबाराम पटेल, व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
-

देवास जिले में जीवन में आंतरिक आनंद की अनुभूति के लिए 20 मार्च तक अल्प विराम कार्यक्रम का होगा आयोजन
——— देवास 26 राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग के द्वारा नागरिकों के लिए आंतरिक अनुभूति तथा आनंदमई जीवन के लिए अल्पविराम कार्यक्रम का आयोजन जा रहा है। आनंद विभाग कोऑर्डिनेटर डॉक्टर समीरा नईम ने बताया कि 20 मार्च तक देवास जिले के विभिन्न विकास खंडों में अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 28 फरवरी को बागली , 5 मार्च को टोंक खुर्द, 9 मार्च को कन्नौद तथा 16 मार्च को खातेगांव में यह आयोजन होंगे। प्रत्येक कार्यशाला में 60 प्रतिभागी शामिल होंगे। डॉक्टर समीरा नईम ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में स्वतः आनंद की अनुभूति जागृत करना है जिससे वे भी अपने जीवन को सार्थक एवं सृजनात्मक बना सकें। अल्पविराम कार्यक्रम हमें स्वयं को स्वयं से मिलाने का अवसर देता है। इस कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम आते हैं l डॉक्टर समीरा नईम ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों में चलाया जा रहा है। शासकीय सेवकों के जीवन में आनंद को कैसे अनुभव करवाएं और उस मार्ग पर सतत रूप से चलने के लिए उन्हें कैसे प्रेरित करें यही अल्पविराम कार्यक्रम का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम का रोमांच इस खोज में है कि हमारी अंतरात्मा में आनंद कैसे बहता है ,कैसे घटता है और इसकी अनुभूति कैसे होती है। यह कार्यक्रम शासकीय सेवकों को भी अपने आप से अनुभूति कराने का एक अच्छा अवसर होगा। आनंद की खोज की प्रक्रिया का मुख्य अंग है अंतरात्मा आवाज को सुनने का नियमित अभ्यास करना।यह एक प्रकार का अल्पवीराम है जिसके माध्यम से हम स्वयं दिशा और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है,यदि हम स्वयं इसके द्वारा आनंदित है तो दूसरो तक भी उसे प्रसारित करते है।
-

वेतन बढ़ाने एवं नियमितीकरण को लेकर कोटवार संघ ने सौंपा ज्ञापन, 10 मार्च से करेंगे काम बंद हड़ताल
देवास। म प्र जिला कोटवार संघ ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। कोटवार संघ अध्यक्ष अंबाराम मालवीय ने बताया कि कोटवार गांव का सबसे छोटा कर्मचारी होता है तथा शासन के सभी विभागों का कार्य कोटवार 24 घंटे शासन को सेवा देकर करता है। वर्तमान में कोटवारों को नाम मात्र का मासिक वेतन दिया जा रहा है जो पर्याप्त नही है। हमारी मांग है कि मप्र के समस्त कोटवारों को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। विलम्ब होने पर कोटवारों को कलेक्टर रेट पर वेतन दिया जाए। सेवा भूमिधारी कोटवारों को भूमि स्वामी स्वत्व प्रदान किया जाए। शहरी क्षेत्र में कोटवार का पद समाप्त न किया जाए एवं ग्रामीण क्षेत्र में भी एक ग्राम में एक से अधिक कोटवार पद होने की स्थिति में उक्त कोटवार पद समाप्त न किया जाए। राजस्व विभाग में रिक्त पदों पर योग्यता के आधार पर रिक्त पद पर पूर्व से कार्यरत कोटवारों को नियुक्ति प्राथमिकता से दी जाए। मांगे समय रहते पूर्ण नही होने पर 10 मार्च से समस्त कोटवार जिला मुख्यालय पर टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन कर काम बंद हड़ताल करेंगे। 20 मार्च को मजबूरवश प्रदेश के 38 हजार कोटवार भोपाल में धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल करेंगे। ज्ञापन के दौरान जिला सचिव संतोष शर्मा, जिला महामंत्री प्रेम नारायण जाट, नागुलाल पचलानिया कोषा अध्यक्ष, कृष्णपाल सिंह चौधरी सहित बड़ी संख्या में जिलेभर के कोटवार उपस्थित थे।
-

*मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने नवनियुक्त सिविल जज श्री हर्षवर्धन जी का सम्मान
राज्य कर्मचारी संघ जिला देवास द्वारा हाल ही में सिविल जज परीक्षा में चयनित श्री हर्षवर्धन राठौर का सम्मान किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष एवं राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री विष्णु वर्मा जी थे,अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री मनोहर सिंह सेंधव ने की एवं विशेष अतिथि मंडी प्रकोष्ठ के प्रांताध्यक्ष श्री मुकेश चौधरी सहित कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष धारीवाल ,जिला कोषाध्यक्ष श्री राजेश वर्मा,जिला उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र जोशी,श्री जितेंद्र जी राठौर ,श्री रमेशचंन्द्र कौशल,दीपचंद सोनी ,दीपक राय, शिवनारायण चौधरी, मोहनसिंह पँवार, कैलाश मालवीय, ऋषिकेश कदम सहित समस्त पदाधिकारियो ने श्री हर्षवर्धन जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं आभार जिला कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा ने माना।🙏



