Category: विशेष

  • स्वास्थ्य क्षेत्र में देवास जिला गौरवान्वित, जिले को मिला रजत पदक, राज्यपाल ने किया कलेक्टर गुप्ता का सम्मान

    स्वास्थ्य क्षेत्र में देवास जिला गौरवान्वित, जिले को मिला रजत पदक, राज्यपाल ने किया कलेक्टर गुप्ता का सम्मान

    ———— देवास – जिले में कलेक्टर ऋषभ गुप्ता द्वारा शिक्षा के साथ चिकित्सा क्षेत्र में सुधार और बदलाव अभियान में बहुत कम समय में बहुत कुछ किया है चिकित्सा क्षेत्र में अभी देवास जिले में एक विभाग मैं उपलब्धि हासिल की है और देवास जिले का गौरव बढ़ाया है राष्‍ट्रीय क्षय उन्‍मूलन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी के मामलो में कमी लाने पर देवास जिले को रजत पदक मिला है। राजभवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्रसिंह सिसोदिया द्वारा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता को रजत पदक और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, सीएमएचओ डॉ एमपी शर्मा, डीटीओ डॉ शिवेंद्र मिश्रा उपस्थित थे। सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य है। विगत दिनों देवास जिले का सब नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए राज्य स्तर पर चयन किया गया। टीबी मुक्त भारत मिशन के अंतर्गत देवास जिले की सब नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए विगत दिनों 10 टीमों द्वारा क्षय रोग सर्वे कार्य किया गया। सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि देवास जिले के विभिन्न ग्रामों में घर-घर जाकर लोगों का साक्षात्कार लेकर और क्षय रोग संबंधी कारणों की जानकारी ली। जिले के कुल 10 हजार घरों का सर्वे कर 50 हजार लोगो का साक्षात्कार किया गया और देखा गया कि टीबी रोग खोजने के लिए कितनी जांच की जा रही हैं, सब नेशनल सर्टिफिकेशन के संबंध में केंद्र एवं राज्य के दल ने देवास में वर्ष 2015 से 2022 तक का संपूर्ण कार्य संबंधी डाटा देखा एवं क्षय रोग संबंधी उपलब्धियों की समीक्षा की। रिपोर्ट के आधार पर देवास जिले में टीबी के मामलो में 40 प्रतिशत की कमी आई इस आधार पर देवास जिले का रजत पदक के लिए चयन हुआ।

  • देवास पुलिस ने एक साथ दी 12 कंजर डेरों में दबिश, शराब की फैक्ट्री चोरी के वाहन सोने चांदी के जेवर मिले

    देवास पुलिस ने एक साथ दी 12 कंजर डेरों में दबिश, शराब की फैक्ट्री चोरी के वाहन सोने चांदी के जेवर मिले

    आखिर देवास पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने देर आए दुरुस्त आए अब अपनी शैली में कार्य शुरू कर दिया है देवास में कंजर गिरोह का बड़ा आतंक है देवास के आसपास ही नहीं पूरे देश में देवास के कंजर गिरोह कंजर कटिंग के कारण कुख्यात है यहां पर बहुत कम बार एक साथ पुलिस ने सर्चिंग की है और जब भी एक साथ की है भारी मात्रा में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक देवास श्री सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में ऑपरेशन “प्रहार” के तहत देवास जिले के सभी 12 कंजर डेरों पर एक साथ दबिश दी गई । जिसमें 02 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,8 उप पुलिस अधीक्षक,20 निरीक्षक एवं 400 से अधिक पुलिसकर्मी बॉडी वॉर्न कैमरों के साथ लेस होकर थाना सोनकच्छ,पीपलरवां,टोकखुर्द एवं हाटपीपल्या के अंतर्गत आने वाले कंजर डेरो पर दबिश दी गई । दबिश के दौरान कंजर डेरो से बडी मात्रा में अवैध कच्ची शराब की फेक्ट्ररी, 22 दो पहिया वाहन,05 चार पहिया वाहन,01 टेक्ट्रर,नगदी 02 लाख, सोने चांदी के आभूषण 02 लाख एवं 02 स्थाई वांरटी 01.अनुप पिता नाथू कंजर निवासी कुमारिया बनवीर 02. रमेश पिता नाथू कंजर निवासी धानीघाटी को गिरफ्तार किया गया है। जप्त सामग्री की कीमत लगभग 01 करोड रूपये से अधिक का मश्रुका बरामद किया गया । पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय है। कंजर कटिंग में कुख्यात अपराधियों की ऐसी ही कार्रवाई अगर चलती रहे तो इनमें डर पैदा होने के साथ अपराध में निश्चित कमी आएगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा देर से ही सही अच्छी शुरुआत की है अब देवास में ड्रग्स माफिया और सटोरियों पर भी दबंगता के साथ कार्रवाई की जाना चाहिए।

  • *देवास सांसद ने दिल्ली में बच्ची की   मदद के लिए दिया अपना बंगला

    *देवास सांसद ने दिल्ली में बच्ची की मदद के लिए दिया अपना बंगला

    देवास के समीप आष्टा तहसील के रहने वाली एक बच्ची पीहू उम्र 1 वर्ष का आंखों का ऑपरेशन होना था। जिसके लिए उसे हमीदिया अस्पताल भोपाल से सर्जरी के बाद दिल्ली एम्स अस्पताल में रेफर किया लेकिन बच्चे को सोमवार को भर्ती होना बताया गया। दिल्ली में रुकने की कोई व्यवस्था नहीं होने व आर्थिक अभाव, के कारण बच्चे के माता-पिता परेशान हो रहे थे और जब उनकी परेशानी की जानकारी देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को समाजसेवियों ने दी और पूरे मामले से अवगत कराया जिसके बाद सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने दिल्ली में स्थित सांसद के बंगले पर परिवार के लिए रहने की व्यवस्था की वही इलाज में भी कोई आवश्यकता हो तो सांसद सोलंकी ने मदद का आश्वासन दिया। परिजनों ने भावुक होकर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी का धन्यवाद दिया।

  • पिछड़ा वर्ग की युवतियों को केयर वर्कर जॉब रोल पर रोजगार के लिए भेजा जाएगा जापान
——– 
योजना के लिए पात्र युवतियों के लिए आवेदन आमंत्रित

    पिछड़ा वर्ग की युवतियों को केयर वर्कर जॉब रोल पर रोजगार के लिए भेजा जाएगा जापान ——– योजना के लिए पात्र युवतियों के लिए आवेदन आमंत्रित

    ———- देवास, / सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग देवास ने बताया कि ‘पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवतियॉ को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना-2023-24 में जिले में पिछड़ा वर्ग की 10 युवतियों को केयर वर्कर जॉब रोल पर रोजगार के लिए इर्न्टन के रूप में 03 से 05 वर्षो के लिए जापान भेजा जाना है। योजना अंतर्गत 15 दिवस में अपना आवेदन सहायक संचालक, पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग जिला देवास में जमा कराना होगा। उन्होंने बताया कि आवेदिका को अपनी पूरी जानकारी देना होगी। जिले में स्थित नर्सिंग महाविद्यालयों में ANM (Auxiliary Nurse Midwifery)/GNM (Generl Nursing Midwifery)/B.Sc Nursing पाठ्यक्रम उत्तीर्ण युवतिया आवेदन कर सकती हैं। जापान में रोजगार हेतु ट्रेड्स एवं निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता धारित जिले की पिछड़ा वर्ग की ऐसी युवतियाँ जो उक्त योजना अंतर्गत जापान जाने की इच्छुक है, वे अपना आवेदन जिले के सहायक संचालक, पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यालय में Hard & Soft Copy एवं ई-मेल आई. डी. addirobcdewas@gmail.com द्वारा जमा कर सकते है।

  • पूर्व मंत्री जोशी की उपेक्षा, प्रदेश  अध्यक्ष   का आना अचानक  निरस्त ,नगर निगम सम्मेलन, महापौर जनसुनवाई ,उद्योगों की सीएसआर ,मच्छरों का साम्राज्य, आईपीएल में देवास के युवाओं का योगदान

    पूर्व मंत्री जोशी की उपेक्षा, प्रदेश अध्यक्ष का आना अचानक निरस्त ,नगर निगम सम्मेलन, महापौर जनसुनवाई ,उद्योगों की सीएसआर ,मच्छरों का साम्राज्य, आईपीएल में देवास के युवाओं का योगदान

    भगत —बाबा प्रणाम । बाबा——-बेटा प्रणाम । भगत———बाबा बड़े आयोजन में बड़े वाले पूर्व मंत्री की बड़ी उपेक्षा हुई। बाबा——-बेटा पूर्व मंत्री दीपक जोशी का प्राधिकरण पदभार में शहर में कहीं से कहीं तक फ्लेक्स से लेकर पूरे आयोजन में नाम तक नहीं है फोटो की बात तो दूर है।

    भगत —-बहुत करीब से फिर दूर कैसे हो गए बाबा। बाबा —सही बात कही बेटा इस गुट से दीपक जोशी बहुत करीब से थे ।क्योंकि राजू खंडेलवाल ,राजू यादव और ऐसे कई महाराज विरोधी नेता उनके कट्टर विरोधी जोशी के होने के कारण आपस में एक थे। और अभी तक तो देवास में तीन दशक से भारतीय जनता पार्टी में स्वर्गीय तुकोजीराव पवार गुट और सामने दीपक जोशी गुट का ही बोलबाला था । भारतीय जनता पार्टी में बड़े से बड़ा विधायक या अन्य नेताओं या तो वह पवार गुट मैं रहा या जोशी गुट मे। अब लगता है देवास में जोशी गुट की जगह राजू खंडेलवाल राजेश यादव गुट ने ले ली है। यानी सीधा सामने पवारगुट जिसका नेतृत्व विधायक राजे और महाराज कर रहे हैं तो सामने उतनी ही ताकत से खंडेलवाल और यादव खड़े हैं ।जिसमें सांसद से लेकर विधायक और पार्षद इनके साथ है और लगता है सीधे अपने ग्रुप का नाम चलाने के लिए पूर्व मंत्री जोशी की उपेक्षा की , तो दूसरा कारण समझौते का भी हो सकता है ।जिसमें महाराज और जिलाध्यक्ष के बीच समझौते के बाद पूर्व मंत्री के तीन विधायक और विरोधी है । हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी के बाद आशीष शर्मा और पहाड़ सिंह क्न्नोजे क्योंकि दीपक जोशी हाटपिपलिया के साथ कन्नौद खातेगांव विधानसभा पर की लगातार नजर रखे हुए हैं और पिछले 2 वर्ष से उनकी सक्रियता बढ़ी है । तीसरा पहाड़ सिंह के खिलाफ तो पुतला दहन से लेकर कई मामले सामने आ चुके हैं । पूर्व मंत्री को नहीं शामिल करने के पीछे यह कारण भी महत्वपूर्ण है। मामला जो भी हो अभी तो चर्चा में पूर्व मंत्री की उपेक्षा सीधे सीधे नजर आ रही है । प्राधिकरण अध्यक्ष के कार्यभार में सीधा शक्ति प्रदर्शन कुछ हद तक सफल भी रहा तो उसमें पूर्व मंत्री पूर्व विधायक की उपेक्षा के साथ भारी धनराशि खर्च करना और उनके आका प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कार्यक्रम में नहीं आना भी चर्चा का विषय रहा।

    भगत—राजू यादव के पास समय कम है यह भी एक बड़ी चुनौती है। बाबा—- 9 साल तक नौकरशाही ने राज किया यह सरकार की और संगठन की लापरवाही ही कहेंगे अब जब कुछ समय ही इस सरकार को बचा है तब प्राधिकरण यादव को मिला है करने को अभी बहुत कुछ है ,वैसे शुरुआत उन्होंने कर दी है लेकिन अधिकारी और भोपाल तक योजना जाना आना और उसका क्रियान्वयन होना बड़ा कठिन कार्य है। अब जब सरकार ने जनता का आदमी प्राधिकरण में बिठा दिया है तो उनको दिन रात एक कर यहां पर कुछ ऐसा कर जाना चाहिए जो यादगार हो और सीधा जनता दरबार तो लगाना ही चाहिए पूर्व में जय सिंह ठाकुर ने प्राधिकरण में जनता दरबार लगाकर अच्छी लोकप्रियता हासिल की थी उसका परिणाम उनको महापौर के चुनाव में मिला लेकिन महापौर में अकड़ के भुट्टा होने के कारण या ज्यादा काम होने से अगली विधानसभा हार गए।

    भगत— नगर निगम में भी लगने लगा है। बाबा—सही बात है देवास नगर निगम में भी महापौर ने जनसुनवाई शुरू कर जनता दरबार लगना शुरू कर दिया है देवास में विधायक राजे और सिविल लाइन में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के बाद महापौर गीता अग्रवाल ने एक अच्छी शुरुआत की प्रारंभ में कुछ परेशानी आती है लेकिन धीरे-धीरे सब रूटिंग में आ जाता है अब यादव द्वारा प्राधिकरण में जनता दरबार लगाना चाहिए। भगत —-विपक्ष में भी लगता है। बाबा—- हां शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी की बात कर रहा है ना वह कभी-कभी शहर कांग्रेस कार्यालय पर सीधा जनता दरबार लगाते हैं लेकिन कुछ समय बाद फिर अपने काम में व्यस्त। भगत— प्रशासन भी लगाता है। बाबा— हां जिला कलेक्टर कार्यालय पर जनसुनवाई मैं हर मंगलवार को सीधे जनता से कलेक्टर और अन्य अधिकारी रूबरू होते हैं । वैसे तो रोज ही आम जनता एक निश्चित समय पर अपनी समस्या के लिए मिल सकती है। लेकिन एक दिन तो केवल यह जनता के लिए होता है और कई मुद्दे ऐसे जनता दरबार में हल हो जाते हैं। कई लोग तो अभी भी ऑफिस ऑफिस के चक्कर और जनसुनवाई में भी केवल चक्कर पर चक्कर लगा रहे हैं।

    भगत —–अब उद्योगपति सीएस आर का उपयोग सही जगह करवा रहे हे। बाबा—- भय बिना प्रीत नहीं, अब कलेक्टर ने उद्योगपति की सीएसआर का अपने देवास शहर में ही पूरा मैदान में उपयोग कराना शुरू करवा दिया है इसके पहले कागज पर या साहब की मनपसंद जगह उद्योगपति की सीएसआर का पैसा लग जाता था पूर्व कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला कमिश्नर विशाल सिंह ने जिला चिकित्सालय में आपातकाल कोरोना मैं और स्पोर्ट्स पार्क में उपयोग में लिया तो अब कलेक्टर ऋषव गुप्ता शिक्षा के साथ चिकित्सा क्षेत्र में सीधे संबंधित को दिला रहे हैं । देवास में सैकड़ों उद्योग वर्षों से यहां सस्ते दर पर जमीन लेने के साथ सरकार से सब्सिडी और तमाम सुविधा लेने के बाद अपनी सीएसआर दूसरे शहर में खर्च करते थे ।या कागज पर अगर यह सब पहले ही देवास में खर्च करते तो देवास में बहुत कुछ बदला नजर आता खेर देर से सही उद्योगपति लाइन पर तो आए विधानसभा लोकसभा और कुछ चुनाव में चंदा देकर कर्तव्य से इतिश्री करने वाले उद्योगपतियों को अब देवास में सेवा क्षेत्र में भी कार्य करते देखा जा रहा है ।तो छोटी सी बात उद्योगपतियों ने भी समझ लेना चाहिए कि हमें सीएसआर और जिला प्रशासन की समझाइश के बाद ही तो समझ में आता है अगर पहले स्वयं ही सेवा क्षेत्र में कार्य करने लग जाए तो उसकी बात कुछ और होगी अब मजबूरी में करना तो वही सब पड़ रहा है खैर उद्योगपति सेवा क्षेत्र में खर्च कर रहे हैं बड़ी बात यह है कि हमारे देवास जिला प्रशासन इमानदारी से यह पैसा सीधा जनता और जरूरतमंद तक पहुंचा रहा है बहुत अंदर की बात यह है कि प्रशासन के अधिकारी की जेब की जगह सीधा आम जनता को लाभ मिल रहा है साहब को आर्थिक लाभ भले ही ना मिले लाखों लोगों की दुआ जरूर मिलेगी। अब तो दुआ पुण्य कार्य सीधे वाईफाई से कनेक्ट है बहुत जल्द लाभ होता है।

    भगत— परिषद की बैठक भी निपट गई। बाबा —–बेटा वह बात नहीं के भारी विरोध हो और हंगामा हो विपक्ष में कुछ थोड़ा बहुत विरोध करने वाले पार्षद है ।तो सत्ता पक्ष में भी उतने ही ज्यादा कुछ होना नहीं है। बैठक से उठकर चल दो तो भी चर्चा में रहोगे उनका कार्य तो चलता रहेगा ।जो प्रस्ताव है वह तो पास हो ही जाएंगे। नगर निगम मैं अब परिषद की हर बैठक के पहले बहुत चर्चा होगी लेकिन बाद में यही सब होगा। सभी नामी पार्षद को और विपक्ष के नेता को भी शानदार बैठक रूम से लेकर कर्मचारी तक सेवा में मौजूद रहते हैं। और भी सुविधा फिर विरोध किस तरह कर पाएंगे इसके पूर्व परिषद ने ज्यादा विरोध सत्ता पक्ष पार्षद ने ही किया था इस बार उनमें से ज्यादा की पत्नियां पार्षद है। नगर निगम मैं धीरे-धीरे जनप्रतिनिधि बदलाव ला रहे हैं अधिकारी राज में बाहरी ठेकेदारों के मजे रहे और बहुत कुछ वह कर दिया जो आने वाले समय में कुछ अंदर के ही बाहर लाएंगे ही परिषद में नहीं उठे लेकिन जनता और मीडिया में जरूर मामले उठेंगे।

    भगत —- शहर में मच्छरों का राज भी है। बाबा ——बेटा लगता है अब देवास कमिश्नर विशाल सिंह की रुचि देवास में नहीं रही देवास में कई समस्या पनप रही है ।आम जनता सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल करती है परंतु इस समय सबसे बड़ी समस्या मच्छरों की है ।शहर में अचानक इतने मच्छर कहां से आ गए चारों ओर इनका साम्राज्य है घर से लेकर ऑफिस फैक्ट्री और सभी प्रतिष्ठानों पर यह आपके सामने अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराएंगे की करोड़ों रुपए स्वच्छता मिशन पर लगाने के बाद हम मच्छर सबसे ज्यादा स्वस्थ और मस्त हे। स्वच्छ शहर स्वस्थ शहर की जगह मच्छरों का शहर मच्छरों से भरपूर शहर मैं आपका स्वागत है यह है हमारी देवास।

    भगत —–धुआ उड़ाने वाली मशीन भी अब नजर नहीं आती। बाबा—–बेटा उसके लिए तुझे सिविल लाइन और अधिकारियों के बंगलो के आसपास जाना होगा ।वहां कभी सभी यह धुआ फेंकने वाली मशीन कुछ देर के लिए राह देखी नजर आती है कि हमारे शहर में नगर निगम भी है वैसे अब उसका असर भी इन मच्छरों पर नहीं पड़ता यह इतने दमदार हो गए हैं और अब इन्होंने अपने संगीतकार मच्छर साथियों को भी बुला लिया है काटने वाले मच्छर के साथ कान के आसपास मुफ्त में संगीत सुनाने वाले यह मच्छर अलग है तो आंखों के सामने घूमने वाले छोटे बारीक मच्छर अलग आ गए हैं बस डेंगू नहीं आए यही ईश्वर से प्रार्थना है। बाकी मच्छरों हमें भी आदत हो गई है आपके साथ रहने की।

    भगत— बाबा हमारे देवास आईपीएल खेलने कोई नहीं जाता खिलाड़ी। बाबा— कौन कहता है कि हमारे देवास से आईपीएल खेलने कोई नहीं जाता हमारे का युवा सबसे ज्यादा आईपीएल में ही पैसा लगा रहा है खेल रहा है युवाओं का बहुत योगदान है अब कहीं से तो समर्थन कर रहा है। भगत—बाबा सटोरियों की अलग दुनिया है और देवास का नाम तो प्रदेश में चल रहा है। बाबा— देवास में क्रिकेट का सट्टा ही नहीं रतन खत्री से लेकर क्लब तक चल जाते हैं यहां पर दूर-दूर से केवल सट्टा लगाने ही लोग आते हैं साथ में ड्रग्स का व्यापार भी धड़ल्ले से चल रहा है यह भी हमारी युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा आज भले ही इनको चलाने वाले कुछ आर्थिक लाभ लेकर झूठी शान का दिखावा करेंगे लेकिन इसका असर निश्चित उनके परिवार पर और उनके स्वास्थ्य पर पड़ेगा फिर नाम तो बदनाम है ही क्यों चंद लालच में युवा पीढ़ी को और अपने नेता से लेकर संगठन को बदनाम कर रहे हो।

    भगत—पुलिस अधीक्षक के बाद भी। बाबा—– हां बेटा क्या करें अब पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय का नाम दूसरे शहर में उनके कार्य को लेकर चर्चा में था कि कुछ अच्छा वैसा देवास में करेंगे ।लेकिन उनके आने के बाद सब वही का वही चल रहा है एक उम्मीद थी वह भी निराशा में बदल गई ।उपाध्याय का अभी तक का कार्यकाल अच्छा कार्य करने का रहा इसलिए देवास की जनता को भी उम्मीद थी। परंतु उनके आने के बाद कुछ समय के लिए भी सट्टा बाजार और अवैध गतिविधियां बंद नहीं हुई ना पुलिस विभाग में कोई बदलाव। हम तो इतना ही कहेंगे कुछ तो मजबूरियां रही होगी …….. ।

  • दहेज के लिये प्रताडित करने वाले आरोपीगण को न्यायालय ने दी 07 वर्ष की सजा

    दहेज के लिये प्रताडित करने वाले आरोपीगण को न्यायालय ने दी 07 वर्ष की सजा

    दहेज प्रताड़ना के बाद महिला द्वारा आत्महत्या करने प्रकरण में न्यायालय द्वारा आरोपी को 7 वर्ष की सजा सुनाई है । इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री राजेंद्र सिंह भदौरिया, जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा बताया गया । कि पीडिता (मृतिका) का विवाह दिनांक 07.02.2018 को सामाजिक रीति-रिवाज अनुसार आनंद के साथ हुआ था। विवाह के पष्चात् उसका का एक बेटा रियांष है शादी के समय आनंद टाटा कंपनी में नौकरी करता था जहॉ से नौकरी छूट गयी। उसके बाद वह कोई कामकाज नहीं करता था और वह अक्सर शराब पीकर उसके साथ झगडा करता था और उसकी भी सास उसे ताने मारती थी आनंद ने पीड़िता (मृतिका) से दुकान खोलने हेतु 01 लाख रूपये की मांग की थी ।अभियुक्तगण की प्रताड़ना से , परेशान होकर महिला (मृतिका) ने 28.11.2021 को फांसी लगा ली थी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी जिस पर से पुलिस थाना कोतवाली देवास में अपराध अभियुक्तगण के विरूद्ध धारा 304-बी भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया जाकर जिसकी विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक, विवेक सिंह चौहान द्वारा की जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष अभियोग पत्र प्रस्तुत किया।   माननीय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीष (समक्षः श्रीमती कृष्णा परस्ते) जिला देवास द्वारा निर्णय पारित कर आरोपीगण आनंदराव तथा कांताबाई को भा.दं.सं. की धारा 304 (बी) में 07-07 वर्ष के सश्रम कारावास से दण्डित किया गया। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से अभियोजन का सफल संचालन श्री मनोज श्रीवास, अपर लोक अभियोजक, जिला देवास द्वारा किया गया एवं उक्त प्रकरण में आरक्षक विनोद लहरी का विषेष सहयोग रहा।    

  • (खुश खबर )देवास जिले के तीर्थ यात्रियों के लिए ‘’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन’’ योजना में वायुयान से शिर्डी यात्रा 26 मई को

    (खुश खबर )देवास जिले के तीर्थ यात्रियों के लिए ‘’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन’’ योजना में वायुयान से शिर्डी यात्रा 26 मई को

    – ————- ———- देवास राज्य शासन के निर्देशानुसार ‘’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’’ अंतर्गत नियमित विमान सेवा के वायुयान से मध्‍य प्रदेश के 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्‍ठ नागरिक जो आयकरदाता नहीं है को प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्‍न तीर्थ स्‍थानों में यात्रा कराए जाने का निणर्य लिया गया है। देवास जिले के तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में वायुयान से शिर्डी यात्रा के लिए 26 मई को जायेंगे। यात्रा के लिए आवेदन तहसील कार्यालय, स्‍थानीय निकाय, जनपद कार्यालयों में लिए जायेंगे। यात्रा इंदौर से प्रारम्‍भ होगी। तीर्थ यात्रा के लिए 33 सीटें उपलब्‍ध रहेगी। जिसमें एक 32 तीर्थ यात्री एवं एक अनुरक्षक के रूप में शासकीय अधिकारी को भेजा जायेगा। ‍65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्‍ठ नागरिक यात्रा के लिए आवेदन कर सकते है, परंतु यात्रा में उन्‍हें सहायक की पात्रता नहीं होगी। यात्रियों से अपेक्षा है कि वे मौसम के अनुरूप वस्त्र, ऊनी वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री यथा कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, दाढ़ी बनाने का सामान आदि साथ में रखें। तीर्थ यात्री अपने साथ ओरीजनल आधार कार्ड अनिवार्य रूप से रखें। उडान के दौरान यात्रा करने के संबंध में एयरलाइन के नियम और शर्ते लागू होंगी। यात्रियों को यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।