Category: विशेष

  • 13 मई को नेशनल लोक अदालत, बकाया राशि एकमुश्त जमा करने पर नगर निगम देगा अधिभार में छूट

    13 मई को नेशनल लोक अदालत, बकाया राशि एकमुश्त जमा करने पर नगर निगम देगा अधिभार में छूट

    देवास। नेशनल लोक अदालत में करदाता अपनी बकाया राशि को जमा करवाते हुए अधिभार में छूट प्राप्त कर सकते हैं। 13 मई शनिवार को नेशनल लोक अदालत आयोजित है। इसमें संपत्तिकर, जलकर की बकाया राशि एक मुश्त जमा करने पर लगने वाले अधिभार में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया कि जिला न्यायालय परिसर के साथ ही जोन कार्यालयों में भी बकाया राशि जमा करने की सुविधा करदाताओं को मिलेगी। राजस्व करों की राशि जमा करने की सुविधा को देखते हुए करदाता भगवती सराय माताजी की सीढ़ी के सामने तथा उज्जैन रोड बस स्टैंड इटावा सहित निगम कार्यालय एवं जिला न्यायालय परिसर में राशि जमा करवा सकते हैं। न्यायालय परिसर में सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक एवं निगम कार्यालय व झोन कार्यालय में सुबह 9.30 से कार्य समाप्ति तक संपत्तिकर, जलकर व अन्य करोंं की राशि जमा करने के काउंटर खुले रहेंगे। आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि वे अपना संपत्तिकर, जलकर लोक अदालत में जमा कर नियमानुसार सरचार्ज में छूट का लाभ ले।

  • सहकारी समिति  कर्मचारी करेंगे महा आंदोलन, ज्ञापन सौप रखी मांगे, मांग पूरी नहीं होने पर 19 मई को देंगे सामूहिक इस्तीफा

    सहकारी समिति  कर्मचारी करेंगे महा आंदोलन, ज्ञापन सौप रखी मांगे, मांग पूरी नहीं होने पर 19 मई को देंगे सामूहिक इस्तीफा

    सहकारी समिति  कर्मचारी करेंगे महा आंदोलन, ज्ञापन सौप रखी मांगे, मांग पूरी नहीं होने पर 19 मई को देंगे सामूहिक इस्तीफा देवास। मध्य प्रदेश सहकारी संस्थाएं कर्मचारी महासंघ ने गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा हैं। इनके महा आंदोलन में चले जाने से गरीब परिवारों को मिलनी वाली खाद्य वितरण पूर्ण रूप से बंद हो जाएगा। इसके साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर 19 मई को जिले के समस्त विक्रेता भोपाल पहुंच कर महासंघ के साथ मुख्यमंत्री को सामूहिक इस्तीफा सौपेंगे। जिलाध्यक्ष जवाल सिंह ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के कर्मचारी शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन कर शासन को लाभ पहुंचाते हैं। खाद्यान्न वितरण गेहूं, चना मसूर आदि का उपार्जन ऋण वितरण व वसूली आदि कार्य आम नागरिक और किसानों के हित में शासन के निर्देशों का पालन करते हैं। उसके बावजूद हमारी मांगो को नजरअंदाज किया जा रहा है। हमारी मांग है कि वर्ष 2019 में जारी सेवा नियम अनुसार वेतन मिले। मार्च 2021 में महासंघ के साथ किए गए शासन से समझौते अनुसार प्रदेश के पैक्स सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों को ग्रामीण स्तर पर कार्यरत शासकीय कर्मचारियों के समतुल्य वेतनमान दिए जाए। प्राइवेट उपभोक्ता भंडार स्व सहायता समूह, वन समिति, आदि को खाद्यान वितरण पर 200 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन व 2 किलो प्रति क्विंटल की मान से सभी राशन दुकानदारों को सार्टज के आदेश जारी कर तत्काल लागू किया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन सभी मांगों को 5 मई तक निराकरण किया जाए। 6 मई को प्रदेश के समस्त सहकारी संस्थाओं, उपभोक्ता भंडारों व स्व. सहायता समूह आदि के साथ-साथ देवास जिले कि समस्त राशन दुकानें (सहकारी समितियों प्राइवेट भंडार व समूह आदि की ओर से संचालित) बंद कर समस्त राशन विक्रेता कलमबंद आंदोलन पर चले जाएंगे। ज्ञापन के दौरान संतोष शुक्ला, बहादुर सिंह भाटी, उपभोक्ता भंडार के प्रदेश पदाधिकारी संजय खंडेलवाल, इंदर सिंह गौड़,  लोकेंद्र सिंह , देवेंद्र सिंह सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • 8 मिनट में 200 गणितीय सवालों का हल कर देवास का कौशल सेन बना स्टेट लेवल चैंपियन

    8 मिनट में 200 गणितीय सवालों का हल कर देवास का कौशल सेन बना स्टेट लेवल चैंपियन

    देवास। यूसीमास मध्यप्रदेश द्वारा इंदौर में आयोजित प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिता में देवास सिविल लाईन सेंटर के छात्र कौशल सेन ने केवल आठ मिनट में 200 सवालों को हल कर चैम्पियंस ट्रॉफी जीतकर को देवास जिले का गौरव बढ़ाया  है। इस प्रतियोगिता में देवास सिविल लाईन से 18 प्रतिभागी सम्मिलित हुए, जिसमें कौशल ने टॉप फाइव में स्थान बनाया। सेंटर से भाविका खण्डेलवाल और रुद्राक्ष टिया ने मेरिट स्थान प्राप्त किया व आरंभ खंडेलवाल, अर्थात वैदय, हीनल साहू, हिमांशी डोडवे, पलक हांडा, पर्निका तंवर, क्रिश अन्नामलाई, शिवांश बैरागी, सिद्धि तंवर, विग्नेश सोनी ने भी ट्रॉफी जीती और देवास का नाम रोशन किया। उक्त जानकारी विकास यादव और व हरिश कारपेंटर ने दी।

  • (अच्छी खबर )देवास जिले में रेडक्रास से ब्लड बैंक की सौगात, 9 मई को होगा गीता भवन में शुभारम्भ

    (अच्छी खबर )देवास जिले में रेडक्रास से ब्लड बैंक की सौगात, 9 मई को होगा गीता भवन में शुभारम्भ

    ———- रेडक्रास से गीता भवन में ब्लडबैंक के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित होगा ब्लड डोनेशन कैम्प …………………………….. देवास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरन्तर कार्य किया जा रहा है। आम नागरियों को जिले मे मरीजों के जांच एवं उपचार कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाये मिले इसके लिए कार्य किये जा रहे है। डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि 9 मई 2023 को रेडक्रास से गीता भवन, देवास में ब्लड बैंक का शुभारम्भ सायं 4 बजे किया जा रहा है जिससे जिले के आम नागरिकों को मरीज के लिए ब्लड कि आवश्यकता होने पर तत्काल सरलता से ब्लड मिल सकेगा। कभी कभी गंभीर अवस्था में मरीजो को तत्काल खुन चढाने की जरूरत होती है और नही मिल पाता या व्यवस्था करने मे समय लगता था ब्लड बैक प्रांरभ होने से स्वास्थ्य के क्षेत्र मे देवासवाससियों को नई ब्लड बैंक कि सौगात मिलेगी। ब्ल्ड बैंक के शुभारम्भ अवसर पर जिला चिकित्सालय टीम द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन भी किया जा रहा है। सभी नगारिको से अपील करते है कि रक्तदान शिविर मे अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर इस पुर्ण कार्य मे अपना सहयोग देवे रक्तदान महादान जो किसी आकस्मिक अवस्था में गंभीर मरीजों जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को सुरक्षित रखता है।

  • 3 विधानसभा प्रभावित कर सकते हैं पूर्व मंत्री दीपक जोशी, भाजपा छोड़ने के बाद

    3 विधानसभा प्रभावित कर सकते हैं पूर्व मंत्री दीपक जोशी, भाजपा छोड़ने के बाद

    देवास भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री दीपक जोशी इस समय अपनी उपेक्षा होने के कारण पार्टी छोड़ने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं और इस संबंध में उन्होंने पत्रकारों को 6 मई के बाद निर्णय की बात कही है। अब तक उपेक्षा और संगठन से अलग रह रहे पूर्व मंत्री दीपक जोशी अचानक पूरे प्रदेश में राजनीति गलियारों में चर्चा में आ गए हैं । हर तरफ कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कहीं भारतीय जनता पार्टी को अपना वजूद अपनी और ध्यानाकर्षण की खबर तो नहीं तो समर्थक इसे लगातार संगठन द्वारा उपेक्षा बता रहे हैं और उधर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस के नेता लगातार पूर्व मंत्री के जोशी के संपर्क में है तो अब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संपर्क में आ गए हैं और वह दावा कर रहे हैं कि दीपक जोशी कहीं नहीं जाएंगे अपने ही संगठन में रहकर कार्य करेंगे।

    चलो अब चलते हैं कि दीपक जोशी है कौन ? भारतीय जनता पार्टी में जनसंघ के समय से मेहनत कर विपरीत परिस्थिति में संगठन मैं कार्य करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी ने बागली विधानसभा से लगातार विधायक रहने का रिकॉर्ड बनाया तो प्रदेश में ईमानदार नेता के नाम से भी पहचाने जाते थे। उनके पुत्र दीपक जोशी ने भोपाल में छात्र राजनीति से राजनीति का श्रीगणेश किया और पहली बार में ही संगठन के समांतर छात्र मोर्चा पूरे प्रदेश में गठित किया। बाद में संगठन की समझाइश पर अपना मोर्चा भंग कर दिया। भोपाल मैं छात्र राजनीति के बाद वे देवास में भाजपा की राजनीति में पूरी तरह उतर गए और कुछ ही समय में उन्होंने अपना गुट पूरे जिले में बना लिया। भारतीय जनता पार्टी में देवास में महाराज गुट और सामने जोशी गुट का ही वर्चस्व रहा कभी जोशी गुट भारी तो कभी महाराज गुट भारी दोनों के जिलाध्यक्ष बनते रहे। जोशी गुट की महाराज से कभी नहीं बनी कभी-कभी समझौते जरूर होते रहे परंतु रही दूरी की दूरी। बागली विधानसभा के साथ जोशी देवास में भी वर्चस्व जमाना चाहते थे सबसे पहले अपने समर्थक अनिल झवर अशोक सोलंकी को पार्षद का टिकट दिला का लाए परंतु दोनों ही हार गए अनिल तो जोशी के साथ रहे अशोक सोलंकी ने पाला बदल दिया जब की पहली लड़ाई महाराज से अशोक सोलंकी के टिकट के पीछे ही थी ।इसके बाद अनु द्विवेदी और अंजू खंडेलवाल का टिकट संगठन से दिलाया वह भी हार गए। पूर्व महापौर शरद पाचूनकर का टिकट दिलाने में भी सहयोग रहा परंतु पहला चुनाव पाचूनकर हार गए। दीपक जोशी ने पहला चुनाव बागली विधानसभा से लड़ा जहां उनके पिता चुनाव हार चुके थे और जोशी ने उसी विधानसभा सीट से चुनाव पिता का बदला 2003 में पूरा किया। दूसरा चुनाव दीपक जोशी ने जीत के साथ हाटपिपलिया क्षेत्र में लड़ा जहां पर सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व स्वर्गीय ठाकुर राजेंद्र सिंह बघेल से बहुत कम मतों से जीते और तीसरा चुनाव भी जीते और सीनियर के कारण मंत्री पद मिला मंत्री बनने के बाद अपने क्षेत्र के बजाय पूरे प्रदेश पर ध्यान देने और कई कार्यकर्ताओं की नाराजगी के कारण इनको हार का सामना करना पड़ा। वह भी मनोज चौधरी जो आज स्वयं भारतीय जनता पार्टी में है उस समय जनता ने विरोध में जोशी को हराया था ।मनोज को जिताने के बजाय उनका जोशी को हराना मुख्य मुद्दा था। फिर 2020 में उपचुनाव आए और प्रदेश के उच्च नेताओं ने जोशी को टिकट ना देते हुए मनोज चौधरी को अपनी पार्टी से टिकट दिया कल तक कांग्रेस से चुनाव लड़ने वाले भाजपा से लड़े और यहां पर दीपक जोशी को मनाने के लिए प्रदेश के नेताओं ने कई आश्वासन दिए लेकिन चुनाव के बाद फिर वही सब उपेक्षा का रवैया। संगठन और सत्ता के दोनों के नेताओं द्वारा लगातार उपेक्षा के बाद भी वे हाटपिपलिया क्षेत्र में सक्रिय रहे और इस बार उनके प्रति वापिस सहानुभूति आम कार्यकर्ता और जनता में आने लगी परंतु संगठन और विरोधी गुट द्वारा उन पर ध्यान नहीं दिया गया। क्या बड़े क्या छोटे सभी आयोजन में जोशी को दूर रखा गया । इस कारण इनमें भारी नाराजगी है।

    3 विधानसभा में प्रभाव पूर्व मंत्री दीपक जोशी भले ही चुनाव हार गए ।कांग्रेसमें जाने के बाद इनको टिकट मिले या ना मिले और मिले भी तो जीते या हारे भरोसा नहीं लेकिन पिछले 5 वर्षों में इन्होंने 3 विधानसभा में वापस अपनी पकड़ बनानी है सबसे पहली इनको विरासत मैं मिली बागली विधानसभा जहां उनके समर्थक को ही विधानसभा का टिकट मिलता है और जीत मैं भी बहुत कुछ योगदान इनका रहता है लेकिन इस बार इनका बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे से तालमेल बिगड़ गया और इनके खिलाफ प्रदर्शन तक हो गया । विधायक बने खिलाफ आओगे लेकिन कई समर्थक इनके आज बागली में अच्छी पकड़ रखते हैं बागली विधानसभा में दीपक जोशी बहुत कुछ कर सकते हैं। दूसरी विधानसभा है उनकी खुद की हाटपिपलिया जहां की जनता ने इनको दो बार जिताया यहां दो बार विधायक रहने के कारण इनको पूरी विधानसभा अंदर बाहर की स्थिति मालूम है और यहां भी यह विधानसभा प्रभावित कर सकते हैं। तीसरा दीपक जोशी ने दो नाव में पांव रखने जैसी स्थिति विधानसभा के लिए भी कर रखी है एक हाटपिपलिया तो दूसरी कन्नौद खातेगांव के जो ब्राह्मण बहुल होने के कारण ब्राह्मण नेताओं के लिए अच्छी सीट मानी जाती है। जोशी वहां लंबे समय से सक्रिय है और इनकी टीम भी बन गई है अच्छा नहीं तो बुरा तो कर ही देंगे। देवास जिले में पांच विधानसभा है सोनकच्छ और देवास में इनके समर्थक जरूर है परंतु यहां ज्यादा बिगाड़ नहीं सकते देवास में पहले ही बहुत कोशिश के बाद भी परिणाम जीरो रहा तो सोनकच्छ में इनके खास को ही टिकट मिलता रहा है बस इनका दावा 3 सीट पर बनता है जहां पर खाओ नहीं तो ढोल दो वाली स्थिति रहेगी इसी कारण प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के नेता इन को रोकना चाहते हैं दूसरा कांग्रेसी जो सत्ता बिल्कुल अपने करीब मानकर चल रहे हैं वह इनको मनाने के लिए प्रयासरत हैं अब देखना है दीपक जोशी 6 जून बाद संगठन बदलते हैं यहां भारतीय जनता पार्टी संगठन इनके मन को बदल देता है अब जोशी के मन की बात तो जोशी ही जाने। जो भी हो अभी तो प्रदेश की राजनीति में जोशी अच्छे हाईलाइट हो रहे हैं।