Category: विशेष
-

कलेक्टर गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, 2 डॉक्टर और स्टोर कीपर पर कार्रवाई, वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाने व सर्विस रोड के निर्माण पर ग्रामीणों ने किया कलेक्टर का स्वागत सम्मान
जिले में कलेक्टर का व्यवस्था में सुधार कार्य जारी है कल जब मुख्यमंत्री आने वाले हैं पूरा प्रशासन उनके लिए व्यवस्था में लगा है तब भी कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने अपनी कार्यशैली बदली नहीं और वे पहुंच गए टोंक खुर्द स्वास्थ्य केंद्र में और वही किया जो करना चाहिए। देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने टोंकखुर्द में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टोंकखुर्द का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर डॉ. मयंक खोडे, डॉ प्रियंका सकरगाय का एक-एक माह वेतन का काटने के निर्देश एवं स्टोर कीपर अशोक कामदार का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टोंकखुर्द में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने चौबाराधीरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। देवास जिले की तहसील टोंकखुर्द की ग्राम पंचायत टोंककला में राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर से अतिक्रमण हटाने एवं सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री गुप्ता का आभार व्यक्त कर दिया धन्यवाद ————– देवास देवास जिले की तहसील टोंकखुर्द की ग्राम पंचायत टोंककला में राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर से अतिक्रमण हटाने एवं सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणजनों ने कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने रंधनखेडी मार्ग टिलर नदी पर नये पुलिया की मांग भी रखी। इस दौरान श्री गौतम सिंह राजपूत, श्री पप्पू परमार, श्री कृष्णपाल सिंह राजपूत, श्री राजा, श्री मोहन सिंह खिची अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत टोंककला में राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर विगत चार-पांच वर्षो से अतिक्रमण होने से ग्रामीणों को आवगमन में परेशानी होती थी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सर्विस रोड़ से अतिक्रमण हटाने एवं सर्विस रोड़ निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिये थे। जिस पर कार्यवाही करते हुए विगत दिवस प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाकर सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू किया है।
-

200 मातृशक्ति ने देखी द केरला स्टोरी, 21 मई को पूरे दिन भर निशुल्क दिखा जाएगी फिल्म
देवास। संस्था देशराग की ओर से 200 महिलाओं को द केरला स्टोरी फिल्म दिखाई गई। जिसमें संगठन के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। शहर के एक सिनेमा हॉल में फिल्म का प्रसारण किया गया। संस्था संयोजक विजय गेहलोत ने बताया कि महिलाओं और युवतियों के प्रति सुनियोजित ढंग से किए गए षड्यंत्र को दिखाने के लिए यहां फिल्म बनाई गई है। केरल में युवतियों को लव जिहाद में फंसाकर आतंकवाद में झोंकने का काम किया गया था। जो कि सत्य है। संस्था के शैलेन्द्र सिंह गौड़ एवं वासुदेव परमार बताया कि फिल्म देखने के बाद महिलाओं और युवतियों ने कहा कि हमें अपने धर्म पर अडिग रहना चाहिए। कोई भी समस्या हो तो अपने माता-पिता से विचार-विमर्श करके आगे कदम बढ़ाने चाहिए। हमको अपने धर्म का भी ज्ञान होना चाहिए, जिससे कोई भ्रमित कर धर्मांतरण ना कर सके। गेहलोत ने बताया कि आगामी 21 मई रविवार दिनभर शहर की मातृ शक्तियों को नि:शुल्क फिल्म दिखाई जाएगी। 
-

देवास पुलिस ने खुले मैं शराब पीने वालों और होटल ढाबा पर अवैध शराब बेचने वाले पर सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन मैं देवास पुलिस ने होटल ढाबो की चेंकिंग के दौरान खुले मैं शराब पिलाने व पीने वालों के विरुद्ध 22 प्रकरण पंजीबद्ध कर बड़ी मात्रा मे बियर व शराब जब्त की गई । जिसमे सभी राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व मैं 16 निरीक्षक के साथ 90 से अधिक पुलिस बल द्वारा बड़ी संख्या मे होटल ढाबो की चेकिंग की । चेकिंग के दौरान 47 प्रकरण आबकारी एक्ट के पंजीबद्ध कर 340 लीटर शराब जप्त की गई । देवास पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ चलाया अभियान से अचानक हड़कंप मच गया क्या पुलिस अधीक्षक द्वारा नामी होटल जहां पर पुलिस पहुंच नहीं पाती थी वहां कार्रवाई की गई यह अच्छी बात है क्या पुलिस शहर में गांजा चरस और शहर के बीच में सट्टा बाजार खोलने वाले सटोरियों के खिलाफ करेगी ।






