*पुलिस अधीक्षक देवास श्री संपत उपाध्याय के निर्देशन में बागली पुलिस को ऑपरेशन प्रहार के तहत मिली बड़ी सफलता बड़ी मात्रा में ड्रग्स गांजा किया जप्त* नशे के अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक देवास श्री संपत उपाध्याय ने क्राइम मीटिंग के दौरान ड्रग एवं शराब माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था परिणाम स्वरूप तीन पृथक पृथक टीमें बनाकर रवाना किया थाना प्रभारी बागली वी डि वीरा द्वारा आदिवासी बाहुल्य ग्राम गुवाडी से पुलिस कार्रवाई के बाद जब तक किया गया 35 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ जिसका अंतरराष्ट्रीय मूल्य 3 लाख ₹50000 है। पुलिस अधीक्षक देवास श्री संपत उपाध्याय के मार्गदर्शन में एवं बागली एसडीओपी की देखरेख में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसके तहत रात्रि गश्त और मुखबिरी का दायरा बढ़ाते हुए अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। विगत 15 दिनों में कई छोटे बड़े मामलों में अपराधियों को धर दबोचा है। शनिवार को मिली मुखबिरी जानकारी के अनुसार संबंधित आरोपी के बाड़े से उक्त अवैध मादक पदार्थ की जब्ती की गई यह गाजा अलग-अलग कपड़े की बनी पोटली में बंधा हुआ था। साथ में अगली कार्रवाई में यहीं पर खेत में लगे गांजे के पौधे भी बरामद किए गए। शुद्ध रूप से मिले गांजे का वजन 35 किलो बताया गया है। बागली पुलिस का कहना है कि संभवत बागली में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब तो हुआ है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी सुरेश पिता पहाड़ सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी गुवाडी को आरंभिक पूछताछ के बाद बागली न्यायालय प्रस्तुत किया जहां से न्यायालय द्वारा जेल पहुंचा दिया गया है। उक्त कार्यवाही मैं थाना प्रभारी वी डी वीरा, सब इस्पेक्टर लोकेश सिंह कुशवाह उप निरीक्षक सोनिया धाकड़, उपेंद्र नाहर, धर्मेंद्र राजपूत, मुकेश रावत, देवी सिंह निनामा, ज्ञानेंद्र कुमार, भूपेश बर्मन, आशीष मकवाना, आदि का सराहनीय योगदान रहा। उपरोक्त टीम को पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय द्वारा नगद पारितोषिक प्रदान करने की घोषणा की गई है!
Category: विशेष
-

सेंधव को इंदौर ग्रामीण भाजपा जिला प्रभारी की जिम्मेदारी
देवास। मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रायसिंह सेंधव की भाजपा संगठन के प्रति निष्ठा, लगन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को देखते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इंदौर ग्रामीण भाजपा जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। श्री सेंधव मिशन 2023 की सफलता हेतु इंदौर जिला ग्रामीण में भाजपा संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।
-

विधायकों को टेंशन मुक्त कर गए गए मामा या मामू बना गए, कलेक्टर एसपी मंच पर, प्राधिकरण धीमी गति से चल रहा है, कांग्रेस में देवास जिले में तीन टिकट लगभग तय, कर्नाटक और अब मध्य प्रदेश, 2000 के नोट का विदाई समारोह, लोक अदालत मैं बड़ा जनता का विश्वास
भगत —-बाबा प्रणाम। बाबा —-प्रणाम बेटा कहां से आ रहा है। भगत –बाबा ऐसी गर्मी में कहां जाओ अभी सोनकच्छ गया था मामा की सभा में। बाबा— हां यह तो मामा सोनकच्छ मे थे परंतु सोनकच्छ विधानसभा जहां के विधायक हार गए हैं वहां अब कई दावेदार है। वहां से ज्यादा राहत दूसरे आसपास के विधानसभा वाले को दे गए । सोनकच्छ मैं मामा शिवराज सिंह चौहान बहुत कुछ कर गए। सबसे बड़ा लैंड पुलिंग योजना मौखिक रूप से निरस्त करने का आश्वासन देकर फिलहाल तो ग्रामीण क्षेत्र के विधायकों का टेंशन दूर कर गए, सबसे ज्यादा टेंशन में मनोज चौधरी थे जिनके क्षेत्र की जनता ने सबसे ज्यादा विरोध करा था खासकर उनके सामाजिक वोट भी प्रभावित हो रहे थे। और यदि यह योजना निरस्त नहीं होती तो 100% मनोज चौधरी को उसका खामियाजा भुगतना पड़ता। दूसरे विधायकों को भी अभी तो राहत है ।अब यह बात अलग है कि मामा की घोषणा अभी तो मौखिक है चुनाव बाद फिर कहीं यह सब लागू ना हो जाए। जिस तरह मामा पैकी के प्लाट की घोषणा कर गए थे 2 चुनाव हो गए समस्या वही की वही है। और भी कई वादे बागली विधानसभा जिला बनाने की से लेकर खातेगांव तक के वादे अधूरे रहे मामा कई दूसरी अच्छी योजना जरूर आमजन के लिए लाभदायक रहेगी ।लेकिन आप इसे वादे ना करें जो निभा ना सके।
भगत — प्रशासन ने भी राहत ली। बाबा—- जब भी किसी शहर में जाते हैं सबसे ज्यादा मेहनत और टेंशन कलेक्टर एसपी को रहता है विधायक से ज्यादा काम तो कलेक्टर एसपी कर जाते हैं जिसमें पूरी व्यवस्था से लेकर भीड़ जुटाने तक का जिसमें से ज्यादा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को दाम देना होता है। कलेक्टर एसपी मजबूरी में प्रदेश के राजा के आगमन पर सब करते हैं ।जबकि इसके पूर्व जिस क्षेत्र में मुख्यमंत्री जाते थे क्षेत्र के विधायक पार्टी अध्यक्ष या विधायक के दावेदार भीड़ और व्यवस्था बनाते थे ।उसके कारण विधायक मजबूत भी होता था अब विधायक पार्टी अध्यक्ष को आलसी बना दिया है । परवारे कलेक्टर मेहनत करते हैं और मंच पर नेताजी विराजते हैं। दूसरा सार्वजनिक मंच से अपने ही अधिकारियों को फटकार लगाना। अगर लगाना भी है सुधारना भी है तो सीधे जनता के बीच जाओ ।सीधे शासकीय कार्यालय पहुंचे वहां अगर कुछ गलत दिखे तो सस्पेंड करो कार्रवाई करो। सार्वजनिक मंच जिसे सफल करने के लिए कलेक्टर एसपी और जिले के सभी अधिकारी मेहनत करते हैं उसी मंच से उनको फटकार केवल सस्ती लोकप्रियता सस्ता प्रचार है। हालांकि यहां पर कलेक्टर गुप्ता की सराहना ही करी है पुलिस अधीक्षक को जरूर डंडा उठाने के लिए कहा है।
भगत– पुलिस अधीक्षक को डंडा उठाने को कहा। बाबा —पूरे कार्यकाल में जो चाहा वही किया अब शहर में और जिले में अपराध अचानक कैसे कम होंगे ।जिन साहब का सट्टा बीच बाजार में नाम से चलता है गांजा चरस खुलेआम बिकती है । जिले की चौकी की चौकी पर नामी-गिरामी पुलिस वाले बैठे हैं उनको कैसे हटाओगे सब फिक्स है सब पहले से ही फिट है ।अब अचानक मुख्यमंत्री कहते हैं ,एसपी कार्रवाई करो। अब देखते हैं एसपी कितना कुछ करते हैं नहीं तो जो चल रहा है ,यह चल ही रहा है। जहां तक अवैध शराब की बात है ।तो पैसे वाला बेचे तो वह सरकारी ठप्पे के साथ वेध और गरीब बेचे तो वह अवैध हो जाती है।
भगत– कलेक्टर का निरीक्षण जारी है। बाबा— जब पूरे सरकारी महकमे में यह चल रहा था मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी जिसमें कलेक्टर भी पूर्ण व्यस्त है,ऐसे में अधीनस्थ अपने में मस्त थे । और कलेक्टर गुप्ता ने ऐसे ने भी अपना मिशन जारी रखा ।टोंक खुर्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर लापरवाह को सजा दे आए । स्वास्थ्य विभाग में सरकार ने सारी सुविधाएं जुटा दी लेकिन कर्मचारी अधिकारी अपनी कार्यशैली नहीं बदल रहे हैं। फिर भी कलेक्टर सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है ।एक पहलू यह था तो दूसरा पहलू टोंक खुर्द में ही वर्षों से जमे अतिक्रमण को हटाने सर्विस रोड बनाने के लिए वहां की जनता ने कलेक्टर का आत्मीय स्वागत कर आभार जताया देवास जिले में कम से कम कुछ अधिकारी है जो आज भी कुछ सुधार विकास के लिए लगे हैं तो कुछ अपने आर्थिक सुधार के लिए।
भगत –प्राधिकरण में अब कुछ नहीं रहा क्या। बाबा —जितने जोर शोर से प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव ने पदभार ग्रहण करा था लग रहा था देवास विकास प्राधिकरण के माध्यम से कम समय में ही सही कुछ अच्छा होगा लेकिन राजेश यादव अभी तक केवल अधिकारियों की बैठक लेने के अलावा कुछ नया नहीं कर पाए। फिर अधिकारी में भी एक अधिकारी जो प्राधिकरण की जान है कमिश्नर विशाल सिंह जिन्होंने सबसे ज्यादा योजना प्राधिकरण की पांचवी मंजिल पर बैठकर ही बनाई थी । अध्यक्ष बदलने के बाद अब उनकी रूचि नहीं रही वैसे भी वह सबसे ज्यादा व्यस्त है और प्राधिकरण में तो केवल प्रभार मिला है और उनके ऊपर और किसी का भी भार है । खैर यह अधिकारी की बात राजू यादव प्रदेश में कई अधिकारी है जो लोग लाइन में उनको ला सकते हैं कुछ कर सकते हैं ।फिर ज्यादा नहीं तो राजू भाई जिस वार्ड से जनता ने तुम को जिताया था उस वार्ड में ही कोई योजना लाकर उस वार्ड को देवास का नंबर वन वार्ड बना दो तुम्हारी धीमी गति के कार्य से अब वार्ड की ही उम्मीद कर सकते हैं शहर का बाद में देखेंगे चुनाव बाद।
भगत —– राजेश यादव के पास दायित्व ज्यादा है। बाबा— बेटा भारतीय जनता पार्टी में कुछ व्यक्तियों के पास ही सारे दायित्व है। राजू यादव के पास भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री ,वार्ड पार्षद और अब प्राधिकरण अध्यक्ष का दायित्व आ गया है ।इनके पास युवाओं की टीम भी अच्छी है जो विपक्ष में भी इनके साथ रही है ।कम से कम युवाओं के लिए ही कुछ कर जाओ।भगत ——कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसी फूल कर कुप्पा हो रहे हैं। बाबा—– कर्नाटक और मध्य प्रदेश की कहानी एक जैसी है वहां जैसा मध्यप्रदेश में भी हुआ है कांग्रेसियों के पास बहुत दिन बाद खुशियां वापस आ रही है । चाहे कितने ही तर्क लगाओ सीधी सी बात सरकार जान लेती है वहां विरोधाभास रहता ही है और आम जनता ने सरकार हटाया है अब कांग्रेसी अपनी जीत बता रहे हैं सामाजिक समीकरण भी महत्वपूर्ण रहते हैं ।विधानसभा चुनाव में वही सब हुआ भाजपा का अति आत्मविश्वास फील गुड उसे ले डूबा है ।यहां भी यही सब हुआ प्रदेश में निराश हताश कांग्रेस को एक ऊर्जा मिली है। उत्साहित है तो भाजपा को एक झटका या यूं कहें अगले 4 राज्यों में विधानसभा में संभलने का मौका भी मिला है। कांग्रेस में प्रदेश में वही नेतृत्व इस बार विधानसभा जीतने के लिए खड़ा होगा तो देवास जिले में पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के हाथ में ही टिकट वितरण से लेकर जितने तक की जवाबदारी होगी। मतलब कांग्रेसमें टिकट अभी से बट गए हैं। बाकी सर्वे केवल दिखावा होगा। मतलब जो सज्जन चाहेंगे वही होगा।
भगत –दीपक जोशी भी तो आ गए हैं। बाबा— यह फिल्म केवल 1 सप्ताह सुपरहिट चली भाजपा से कांग्रेस में आने तक अब सब वही होगा जो कांग्रेस शैली के हिसाब से करती है सज्जन वर्मा के बाद मनोज राजानी फिर सब कुछ है ही । दीपक जोशी के भाग्य मैं यह अच्छा रहा कि उनके पार्टी बदलते ही उधर सरकार बदल गई परंतु अब ज्यादा कुछ नहीं बदलना है। दीपक जोशी 3 विधानसभा में बदलाव की बात कह रहे हैं उसने सबसे ज्यादा लैंड पूलिंग योजना और कुछ विधायक के चेहरे के प्रति नाराजगी है ।अगर भाजपा ने चेहरे बदल दिए तो दीपक जोशी वहां कुछ नहीं बदल पाएंगे। अलग बात है कि जिले की पूरी कांग्रेस मुद्दे से भटक कर दीपक जोशी के आसपास घूम रही है । कांग्रेस को जिले में वर्चस्व बढ़ाना है तो अपने मुद्दे और विधानसभा में चेहरे पर विशेष ध्यान देना होगा। दीपक जोशी का लाभ लेने के साथ कुछ अलग ही करना होगा जिले में ।वरना अब भारतीय जनता पार्टी फुल फॉर्म पर कर्नाटक की हार के बाद किसी भी हद तक अपनी विधानसभा जीतने के लिए तैयार है। भाजपा के पास विकास का मुद्दा है तो कांग्रेस के पास भ्रष्टाचार का जीवंत मुद्दा है।
भगत –भैया ने दो टिकट तो फाइनल कर दिए हैं। बाबा– बेटा दो नहीं तीन, एक भैया खुद। देवास जिले में 5 विधानसभा है। जिसमें अभी कांग्रेश के पास मात्र एक सीट है वह भी खुद भैया सज्जन वर्मा की जिनका टिकट तो फाइनल है जी साथ में एक दो जगह उन्होंने अपने बोल मैं हाटपिपलिया से राजवीर सिंह बघेल का टिकट फाइनल करने की बात कही जा रही है ।यहां से दूसरे दावेदार कांग्रेसी नेता तवर सिंह चौहान के युवा पुत्र विश्वजीत सिंह चौहान है बस दूसरा नंबर इन के युवा होने के कारण आ रहा है ।इनका दावा मजबूत है अभी भी दिल्ली तक दौड़ लगाएंगे ही। अगर अंतिम समय में दूसरे नेता जी की चली तो विश्वजीत भी नंबर मार सकते हैं ।वरना राजवीर सिंह बघेल को हरी झंडी मिल गई है। अब दूसरी विधानसभा कन्नौद खातेगांव है जहां पर सज्जन वर्मा के खास समर्थक मनीष चौधरी 1 वर्ष पहले जाकर स्थानीय बन गए हैं इसके पहले 4 वर्ष दिल्ली में हाईकमान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीब रहने के बाद वापस भैया के करीब और कन्नौद खातेगांव की जनता के करीब हो रहे हैं ।बस मनोज राजानी ही कुछ बदल सकते हैं वरना मनीष चौधरी दिल्ली के बाद देवास से भैया के आशीर्वाद से कन्नौद खातेगांव मैं लड़ने जा रहे हैं। यह बात अलग है कि वहां भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक आशीष शर्मा भले ही कागजी रूप से कमजोर बोले लेकिन अंदर से बहुत सशक्त मजबूत और भारी है।
भगत —मनोज राजानी पतंग काट देंगे। बाबा —भले ही प्रदेश में सज्जन वर्मा की चले ।जिले में मनोज राजानी की भी सहमति आवश्यक है और राजानी गंगा हाउस में मनीष के लिए कोई जगह नहीं है उनकी अपनी टीम अलग है। मनोज जानते हैं कि मनीष कैसे सबको पीछे छोड़ सीधे दिल्ली दौड़ लगाते हैं। बस मनीष की पतंग की डोर का भविष्य यही है। इस तरह देवास जिले के तीन टिकट सोनकच्छ, हाटपिपलिया, कन्नौद खातेगांव लगभग तय है बस बागली और प्रमुख देवास है जहां पर सर्वे और भैया की मर्जी चलेगी।
भगत– 2000 का प्यारा नोट अब नहीं दिखेगा। बाबा—- नोटबंदी उस समय की आवश्यकता थी अब रिजर्व बैंक के इस फरमान ने भीषण गर्मी में बाजार में गर्मी ला दी है । वैसे समझदार व्यापारियों ने पहले से ही 2000 के नोट बंद होने का जिसमें बैंक केवल पैसे लेती थी बहुत कम व्यापारी को 2000 के नोट देती थी बहुत पहले संकेत हो चुका था और अंत में हुआ भी वही सब अब बाजार गर्म है चारों तरफ एक ही चर्चा नोटबंदी की सारे मुद्दे हवा हो गए सरकार ने नोट बंद नहीं करें लेकिन इस नोट बंदी ही मान रहे हैं जनता और 2000 का नोट कहीं ब्लैक मनी के रूप में दबा हो या किसी गैर की बहन बेटी माता की संदूक अटैची अलमारी से लेकर बर्तन कपड़े के अंदर दबा हो अचानक बाहर आ गया है कहीं ना कहीं उसे चलाने के लिए जनता तरीका ढूंढ रही है बैंक में बाहर आ गई है बैंक वालों की फिर चांदी हो गई है अच्छे दिन हर किसी के आते हैं समय का पहिया घूम कर फिर वही 2015-16 पर आ गया है इस बार राहत ज्यादा है परंतु यह नोट बड़ा है बाजार में तेजी आना स्वाभाविक है इतने नोट सभी बैंक में जमा नहीं करेंगे बाजार में चलाएंगे तो बाजार तेज होगा ही। सबसे ज्यादा दिक्कत कालाबाजारी ओं के साथ है भ्रष्टाचार काला बाजार और जमाखोर को टेंशन है ।आम जनता का तो सो 200 और अधिक 500 में काम चल जाता है आम जनता के लिए यह बात हम कह दे कि घबराने की आवश्यकता नहीं ना घबराए ना अफरा तफरी मचाय सीधे बैंक अपने आसपास की दुकान पर सामान ले ले बैंक में आसानी से और व्यापारी आराम से नोट जमा कर रहे हैं उनका व्यापार भी चल रहा है व्यापारी समझता है कि कोई बड़ी बात नहीं सब आसानी से निपट जाएगा अब बैंक वाले को भी अपना व्यवहार सहज सरल रखना होगा यह तो 4 दिन की चांदनी है फिर आपकी बैंक में खाता कौन रखेगा आम जनता को अच्छी सेवा दो अच्छा मौका मिला है अपनी बैंक के ग्राहक को बढ़ाओ अपनी बैंक की शाख भी बढ़ाओ सरकार ने समय भी बहुत ज्यादा दिया है 4 महीने 15 दिन बाद सब शांत नजर आएगा भारत की जनता हाय हाय करने में बहुत आगे हैं 15 दिन में ही सब निपटा देंगे फिर केवल बड़ा धन सामने रहेगा अफवाह बहुत उड़ेगी भारत में अफवाह का नंबर भी नंबर वन है अब सोशल मीडिया का जमाना है अफवाह पर ध्यान ना दें नोटबंदी व्यापारी बैंक वाले और आम जनता के लिए अच्छी है इसे सहजता सरलता के साथ निपटा ले अपने घर में अपने द्वारा पत्नी बच्चों के द्वारा दबे कुचे एक दूसरे से छिपाकर रखे नोट बाहर लाए और आसानी से व्यापारी को जमा कर दें या बैंक में जाकर जमा हो ही जाएंगे ।अभी 4 माह से ज्यादा का समय है ।धीरजता से काम ले।
भगत –लोक अदालत में अब जनता का रुझान बढ़ा है। बाबा ——लोक अदालत यानी चट मंगनी पट ब्याह। एक ही दिन में हजारों प्रकरण इस लोक अदालत के माध्यम से निपट जाते है ।जिसमें कई मामले बहुत सामान्य से रहते हैं ।तो कई गंभीर आम जनता अदालत मैं तारीख पर तारीख से बचने के साथ भारी खर्चे से भी बचती है । आम जनता का लोक अदालत में रुझान बढ़ने का कारण विश्वास भी बड़ा है जिसमें न्यायिक अधिकारियों की बड़ी मेहनत रही है। देवास जिले में लोक अदालत के साथ विधिक सहायता सेवा भी अग्रणी है ।कल तक न्यायालय के अधिकारी केवल न्यायालय मैं न्याय के लिए जाने जाते थे ।आज आमजन के बीच सेवा के रूप में भी विधिक सहायता माध्यम से पहचाने जाने लगे है ।अब आम जनता न्यायिक अधिकारी को सेवा के क्षेत्र में कार्य कर अच्छा महसूस करती है पूरे देश आज भी न्यायालय का उतना ही सम्मान है जो वर्षों से चला आ रहा है । न्यायालय के सम्मान में एक और सम्मान बड़ा है ।तो वह है सेवा के क्षेत्र में न्यायिक अधिकारी आमजन के बीच सहजता सरलता के साथ आ रहे हैं। अब लग रहा है हमारा देश बदल रहा है।
-

पटवारियों ने 2800 ग्रेड पे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
देवास। प्रदेश के पटवारियों की विगत 20 वर्षो से लम्बित वेतनमान की मांग 2800 ग्रेड पे दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर मप्र पटवारी संघ ने जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौबे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। चौबे ने बताया कि मध्यप्रदेश पटवारी संघ विगत 20 वर्षो से अपनी वेतनमान संबंधी 2800 ग्रेड पे की मांग के लिए संघर्ष कर रहा है। जिसके लिए समय-समय पर संगठन द्वारा आंदोलन व हड़ताल की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में आश्वासन भी दिया है की आपकी मांग जल्द पुरी होगी। परन्तु आज दिनांक तक प्रदेश के समस्त पटवारियों की 20 वर्षों से लंबित वेतनमान के संबंध में कोई आदेश जारी नही हुए है, जिससे प्रदेश के पटवारियों में निराशा का माहौल है। पटवारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि 15 वर्ष पूर्व सनावद सम्मेलन में खुले मंच से की गई घोषणा अनुसार पटवारियों को वेतनमान संबंधी 2800 ग्रेड पे प्रदान किये जाने के आदेश दिए जाए। इस दौरान पटवारी महेन्द्र पटेल, संजय व्यास, राजीव सिंह भदोरिया, शिवराज सिंह, प्रदीप भण्डारी, किशोर चावरे, सुचिता शर्मा, गरिमा तिवारी, निधि पंड्या, अंकिता मौर्य, रश्मि जोशी, शब्दा पाराशर सहित जिलेभर पटवारी उपस्थित थे।
-

श्री कौशल को किया सम्मानित
देवास। राज्य शिक्षा केंद्र की कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए बनाई गई पुस्तक *प्रयास* हमारा घर हमारा विद्यालय के प्रथम पेज पर रमेश चंद्र कौशल द्वारा पढ़ाते हुए बच्चों का फोटो को स्थान दिया गया । यह देवास जिले के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि हेतु नूतन संकुल परिवार द्वारा श्री कौशल को पुप्ष माला व श्रीफल से सम्मानित किया गया। जन शिक्षक आतिश कनासिया ने बताया कि इस पुस्तक में विद्यालय के सौरमंडल का चित्र भी प्रकाशित हुआ है नूतन संकुल प्रभारी श्री विष्णु वर्मा जी ने कहा कि यह नूतन संकुल के लिए गौरव की बात है कि संकुल के शिक्षक प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुए हैं,। इस अवसर पर प्रा. आ राजेंद्र सोलंकी दीपक रॉय रामेश्वर माली वासुदेव शर्मा एकता शाह दीपिका जैन मनीषा शास्त्री हेमलता मालवीय उर्वशी पर्शाई जाकिर कुरैशी रामानंद पंडित किशोर कुमार गेहलोत बने सिंग राठौर मोहन सिंह पवार रईस उद्दीन शेख राजेश चावड़ा आदि की उपस्थिति रही ।
-

कलेक्टर श्री गुप्ता ने एक आरोपी को छ: माह के लिए किया जिलाबदर
————- देवास, 19 मई / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आरोपी सत्यनारायण पिता रामभरोस उम्र 42 साल निवासी कांकरिया थाना खातेगांव को छ: माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चला जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।
-

मध्यप्रदेश में चार प्रकार की भाजपा, और कितने दीपक?, कांग्रेस को सीटों पर नहीं मिल रहे उम्मीदवार, महा आर्यमन को लेकर भाजपा में हड़कंप, पर्यटन निगम की गलती( प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार” महेश दीक्षित “का लोकप्रिय कॉलम” नारद संहिता”)
मध्य प्रदेश में चार प्रकार की भाजपा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा राजनीतिक एवं मनोवैज्ञानिक दबाव में तो आ ही गई है, इसके साथ भीतर-भीतर ही चार भाजपा बन जाने से पूरी पार्टी खतरे के निशान पर पहुंच गई है। ये चार भाजपा हैं-श्रीमंत भाजपा, शिवराज भाजपा, नाराज़ भाजपा और निराश भाजपा। ऊपर से एकजुट और मजबूत नजर आ रही कैडरबेस पार्टी भीतर से छिन्न-भिन्न होकर न जाने कितने नाराज-असंतुष्ट दीपकों से लड़ रही है। नारदजी कहते हैं कि इसी कारण विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कराए गए संघ के सर्वे में 127 सीटिंग एमएलए में से 51 एमएलए हार के मुहाने पर खड़े नजर आ रहे हैं।
—- और कितने दीपक ? जिस तरह शिवराज सिंह चौहान-नरेंद्र सिंह तोमर की जोड़ी कांग्रेस में घुसपैठ कर उसके कई दिग्गज नेताओं को तोड़कर भाजपा में लाई थी, ठीक उसी तर्ज पर कांग्रेस भी घुसपैठ कर भाजपा के नेताओं की तोड़फोड़ की तैयारी में है। पूर्व सीएम कैलाश जोशी के सुपुत्र दीपक जोशी को भाजपा से तोड़ने के बाद कांग्रेस की निगाहें पार्टी से असंतुष्ट पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा के सुपुत्र पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा और पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले पर हैं। हाल ही में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सुरेंद्र पटवा और कांग्रेस नेता मुकेश नायक कुसुम मेहदेले से मिलने उनके घर पहुंचे थे। भाजपा में सुगबुगाहट हैं कि, यदि पार्टी में मान-सम्मान नहीं मिला, तो जल्द पटवा-मेहदेले भी कांग्रेस में जा सकते हैं। नारदजी बताते हैं कि, कांग्रेस ने ऐसे दर्जनभर असंतुष्ट नेताओं को भाजपा से तोड़ने की रणनीति बना रखी है।
— कांग्रेस को इन सीटों पर नहीं मिल रहे उम्मीदवार बुंदेलखंड के दिग्गज नेता एवं शिवराज सरकार में वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह और गोविन्द राजपूत को कांग्रेस ने अगले विधानसभा चुनाव में वाक ओवर देने का मन बना लिया है। गोपाल रहली, भूपेंद्र खुरई और गोविन्द सुखी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते आ रहे हैं और ये अगला चुनाव भी ये नेता इन्हीं क्षेत्रों से लड़ेंगे यह भी तय है। लेकिन इन तीनों नेताओं के सामने चुनाव लड़वाने के लिए कांग्रेस को कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। नारदजी कहते हैं कि, उम्मीदवार मिल क्या नहीं रहे, कांग्रेस का कोई नेता इन तीनों नेता के सामने चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है।
— महा आर्यमन को लेकर भाजपा में हड़कंप ज्योतिरादित्य सिंधिया जब से भाजपा में आए हैं, अपने बेटे महाआर्यमन को राजनीति में प्रोजेक्ट करने में लगे हैं। वे महाआर्यमन को ग्वालियर की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़वाना चाहते हैं। बताते हैं महाआर्यमन के राजनीति में पदार्पण के मंसूबों से ग्वालियर-चंबल संभाग के दिग्गज भाजपा नेताओं में हडक़ंप मचा हुआ है। महाआर्यमन के राजनीति में एंट्री से खासतौर से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अपने बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रभात झा अपने बेटे तृणमूल झा और पूर्व मंत्री माया सिंह अपने बेटे पीताम्बर सिंह को लेकर परेशान हैं। महाआर्यमन की राजनीतिक एंट्री से इन तीनों नेताओं को अपने पुत्रों का राजनीतिक भविष्य शुरू होने के पहले ही खतरे में दिखाई देने लगा है। —
पर्यटन निगम की गलती सरकार से हर महीने मोटी-मोटी तनख्वाह ले रहे हैं पर्यटन विकास निगम के अफसरों की लापरवाही देखिए की, उन्हें अब तक यही पता नहीं है कि भोपाल के ‘इस्लाम नगर’ का नाम अब ‘जगदीशपुर’ हो चुका है। दरअसल, पर्यटन विकास निगम द्वारा हाल में ही टेंडर नोटिस विज्ञापित किया गया है, जिसमें जगदीशपुर (पुराना नाम इस्लाम नगर ) किले के इल्युमिनेशन एवं फसाड लाइटिंग एवं किले के बाह्य विद्युतिकरण के लिए निविदाएं ‘इस्लाम नगर’ किले के नाम से आमंत्रित की गई हैं। हालांकि जगदीशपुर को इस्लाम नगर लिखने की ग़लती के लिए निगम के एमडी ने जिम्मेदारों से जवाब-तलब किया है। बताते हैं कि, पर्यटन निगम के दस्तावेजों में अभी सब जगह ‘जगदीशपुर’ नहीं ‘इस्लामनगर’ ही चढ़ा हुआ है। ———– Email-maheshdixit66@gmail.com/(mb)-9893566422



