देवास वैसे देवास में कभी जिला कलेक्टर नगर निगम में हस्तक्षेप नहीं करते हैं क्योंकि यहां पर सीधा विधायक या अन्य जनप्रतिनिधि का हस्तक्षेप रहता है जिसके कारण जिलाधीश कई निर्माण कार्य तक की जांच तक नहीं करते लेकिन वर्तमान कलेक्टर ने अपने एक आदेश में सबको चौंका दिया हैl कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने सौंपे गये दायित्वों में लापरवाही बरतने, कर्तव्य के निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता तथा अनियमितता पर उपयंत्री नगर पालिक निगम देवास जितेंद्र सिसोदिया एवं सहायक यंत्री नगर पालिक निगम देवास सौरभ त्रिपाठी की आगामी दो वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी है। कार्यवाही आयुक्त नगर पालिक निगम देवास के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। ज्ञात होगी नगर निगम आयुक्त भी अपनी ईमानदारी और दबंग कार्यशाली के कारण शहर में अपनी अलग पहचान बन चुके हैं

