Blog

  • सोमवार 19 अप्रैल 2021 को लॉकडाउन में प्रात: 7.00 बजे से 10.00 बजे तक (3 घंटे) रहेगी छूट, इसके पश्चात रहेगा पूर्ण लॉकडाउन
—— 
एक सप्ताह तक रहेगा जारी रहेगा लॉकडान
———— 
बिना मास्क एवं बेवजह घूमने वालों को भेजा जाएगा अस्थाई जेल
——— 
प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर की अध्यक्षता में जिला क्राईसिस मैनेजमेंट की बैठक सम्पन्न

    सोमवार 19 अप्रैल 2021 को लॉकडाउन में प्रात: 7.00 बजे से 10.00 बजे तक (3 घंटे) रहेगी छूट, इसके पश्चात रहेगा पूर्ण लॉकडाउन —— एक सप्ताह तक रहेगा जारी रहेगा लॉकडान ———— बिना मास्क एवं बेवजह घूमने वालों को भेजा जाएगा अस्थाई जेल ——— प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर की अध्यक्षता में जिला क्राईसिस मैनेजमेंट की बैठक सम्पन्न

    ———— देवास 17 अप्रैल 2021/ प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म विभाग की मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक श्री मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह राजपूत, श्री राजीव खंडेलवाल, कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, एडीएम श्री महेंद्र सिंह कवचे, एएसपी श्री मंजीत सिंह चावला, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र वर्मा, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, सीएसपी विवेक सिंह चौहान, सीएमएचओ डॉ.एमपी शर्मा, डीएसपी ट्रैफिक श्री किरण शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एवं आमजन के स्वास्थ्य, सुरक्षा और आंशकित संकट से बचाव करने तथा क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की संपूर्ण देवास जिले में लॉकडाउन प्रभावी है। आगामी सोमवार 19 अप्रैल 2021 से लॉकडाउन में कुछ संशोधन किया जा रहा है। जिसके तहत 19 अप्रैल को प्रात: 7 बजे से प्रात: 10.00 बजे तक लॉकडाउन में (3 घंटे) छूट रहेगी, जिसमें बाजार खुलेंगे। इसके पश्चात पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। यह लॉकडाउन (कर्फ्यू) ग्राम पंचायत स्तर रहेगा। लॉकडाउन एक सप्ताह का रहेगा। बैठक में बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान शादियों में 25 लोगों की ही छूट रहेगी। प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि डॉक्टर रेमडेसिविर इंजेक्शन के बारे में भ्रामक प्रचार न करे। इस इंजेक्शन का उपयोग आवश्यक होतो ही करें। जबरजस्ती न लगाए। उन्होंने निर्देश दिए कि रोको टोको अभियान में और सख्ती लाएं तथा बिना मास्क पहनने वालों पर चालानी कार्रवाई करे। सभी से सहयोग का किया आग्रह बैठक में प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि हम सभी को मिलकर कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ना है। इसमें आमजन भी शासन-प्रशासन का सहयोग करे। उन्होंने कहा कि आमजन अपने जीवन में ध्येय बना ले कि ‘‘दो गज की दूरी मास्क है” जरूरी, इसका सभी पालन करे। यह सभी बातें हम अपने जीवन में पूरी तरह से उतार लेंगे तो हम कोरोना महामारी पर विजय पा लेंगे। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील भी की। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि जिले में वैक्सीनेशन का कार्य सतत जारी है इसके लिए 60 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में अभी तक 141971 से अधिक लोगों कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई है। विकासखंड स्तर पर भी कोविड-19 के बेड सेंटर बनाए गए हैं। नर्सिंग कॉलेज में कोविड-19 केयर सेंटर आगामी एक- दो दिन में चालू हो जाएगा। जिसमें कुछ बेड वैकल्पिक तौर पर 50 बेड रविवार से ही शुरू कर देंगे जिसमें मरीजों को एडमिड करना प्रारंभ कर देंगे। बेवजह घूमने वालों एवं बिना मास्क वालों को भेजेंगे जेल बैठक में बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूमने वालों एवं बिना मास्क वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी तथा अस्थाई जेल भी भेजने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उत्कृष्ट विद्यालय में अस्थाई जेल बनाई गई है। पहले अस्थाई जेल में 2 घंटे रखते हैं, 04 घंटे रखा जाएगा। कोविड-19 में बेड व अन्य जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1075 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में बताया गया कि कोविड-19 के मरीज जो होम आइसोलेशन में हैं उनकी पूरी जानकारी वीडियो कॉलिंग के माध्यम ली जा रही है। जन अभियान परिषद के वॉलेंटियर प्रतिदिन वैक्सीनेशन तथा रोको टोको अभियान के लिए कार्य कर रहे हैं। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि जिला अस्पताल में कोविड-19 मरीजों की बढ़ोत्तरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिला अस्पताल अतिरिक्त 100 ऑक्सीजन युक्त बेड लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही जिला अस्पताल परिसर में स्थित नर्सिंग कॉलेज में अब 200 बेड का कोविड-19 का सेंटर बनाया जा रहा है। जिसमें 100 बेड वैकल्पिक ऑक्सीजन के रहेंगे तथा 100 सामान्य बेड रहेंगे। इस प्रकार जिला अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज में कुल 300 अतिरिक्त बेड की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इसके अलावा जिला अस्पताल में 30 बेड एचडीयू के तैयार कि जा रहे हैं। जिला अस्पताल में 10 वार्ड आईसीयू के हैं। उन्होंने बताया कि जिले में ऑक्सीजन के लिए वाहन नियमित रूप से बुलवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 400 सिलेंडर का बैकअप बना लिया है। उन्होंंने बताया कि जिले में अस्पतालों एवं प्रायवेट अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों को उपचार हो रहा है। साथ ही फीवर क्लीनिक एवं कोविड कमांड सेंटर भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

  • जिला अस्पताल में बढ़ाये जा रहे हैं ऑक्सीजनयुक्त 100 बेड तथा 30 एचडीयू बेड 
———- 
कलेक्टर श्री शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह की देखरेख में युद्ध स्तर पर हो रहा है कार्य 
———–
जिला अस्पताल परिसर के नर्सिंग कॉलेज अब 200 बेड का बन रहा है कोविड-19 का सेंटर, जिसमें 100 बेड रहेंगे वैकल्पिक ऑक्सीजन युक्त 
  ————अब   समस्त शासकीय कार्यालय सप्ताह में पांच दिन होंगे संचालि

    जिला अस्पताल में बढ़ाये जा रहे हैं ऑक्सीजनयुक्त 100 बेड तथा 30 एचडीयू बेड ———- कलेक्टर श्री शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह की देखरेख में युद्ध स्तर पर हो रहा है कार्य ———– जिला अस्पताल परिसर के नर्सिंग कॉलेज अब 200 बेड का बन रहा है कोविड-19 का सेंटर, जिसमें 100 बेड रहेंगे वैकल्पिक ऑक्सीजन युक्त ————अब समस्त शासकीय कार्यालय सप्ताह में पांच दिन होंगे संचालि

    ———— देवास 16 अप्रैल 2021/ जिला अस्पताल एवं परिसर में नर्सिंग कॉलेज में कोविड-19 केयर सेंटर का कार्य युद्ध स्तर से शुरू कर दिया गया है। यह सभी कार्य कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह की देखरेख में किया जा रहा है। कलेक्टर श्री शुक्ला इस कार्य की लगातार अस्पताल में पहुंचकर भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अस्पताल में ऑक्सीजन के 200 अतिरिक्त सिलेंडर की भी व्यवस्था की जा रही है। साथ ही अस्पताल में ऑक्सीजन का लिक्विड टैंक भी का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। संभवत: उसकी स्वीकृति शीघ्र मिलने की संभावना है। इसके स्वीकृत होने से ऑक्सीजन संबंधी समस्या का निराकरण भी हो जाएगा। इस दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि जिला अस्पताल में कोविड-19 मरीजों की बढ़ोत्तरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिला अस्पताल अतिरिक्त 100 ऑक्सीजन युक्त बेड लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही जिला अस्पताल परिसर में स्थित नर्सिंग कॉलेज में अब 200 बेड का कोविड-19 का सेंटर बनाया जा रहा है। जिसमें 100 बेड वैकल्पिक ऑक्सीजन के रहेंगे तथा 100 सामान्य बेड रहेंगे। इस प्रकार जिला अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज में कुल 300 अतिरिक्त बेड की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इसके अलावा जिला अस्पताल में 30 बेड एचडीयू के तैयार कि जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान के पश्चात कलेक्टर श्री शुक्ला ने चिकित्सकों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने चिकित्सकों को ‍निर्देश दिए कि वे सभी अपनी ‍जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करे। उन्होंने मरीजों के प्रति इतना अच्छा व्यवहार होना चाहिए कि जब वे डिस्जार्च होकर जाएं तो दूसरों लोगों के सामने की प्रशंसा करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 सेंटर एवं जिला अस्पताल में अतिरिकत्‍ बेड की सुविधाओं की तैयारियां शीघ्रता से पूर्ण कर ली जाएं। आगामी एक या दो दिन में यहां पर मरीजों को एडमिट कर उपचार का कार्य शुरू हो सकें। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि कोविड-19 के पेशेंट के साथ अटेंडर वार्ड में नहीं रहेंगे। उनके लिए बाहर अलग से बैठने की व्यवस्था रहेगी तथा सहायता केंद्र के माध्यम से वे मरीज के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने कहा कि नर्सिंग कॉलेज के कोविड-19 केयर सेंटर में एक पुलिस चौकी भी बनाई जा रही है, जिसमें 24 घंटे पुलिस बल मौजूद रहेगा। जिला अस्पताल का किया ‍निरीक्षण कलेक्टर श्री शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने जिला अस्पताल परिसर एवं नर्सिंग कॉलेज में बनाए जा रहे कोविड-19 सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश सीएमचओ को दिए। उन्होंन कहा कि कोविड-19 सेंटर पूरी तरह से अस्पताल युक्त रहेगा, जिसमें सभी सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा कि कोविड सेंटर में 24X7 डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टॉफ की ड्यूटी रहेगी। उन्होंने निर्देश दिए पूरे परिसर में साफ-सफाई कर ली जाए तथा अंदर एवं बाहर दोनों तरफ लाइटिंग लगाई जाएं तथा कोविड-19 सेंटर में सेनेटाइजेशन की व्यवस्था, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करवाएं। मरीजों के अटैंडरों के लिए बाहर बैठने की भी व्यवस्था करें। जहां पर पर्याप्त पेयजल, सहित अन्य उचित व्यवस्था करवाएं। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा, डीएसपी यातायात श्री किरण शर्मा, डॉ. शिवेंद्र मिश्रा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। समस्त शासकीय कार्यालय सप्ताह में पांच दिन होंगे संचालित देवास 16 अप्रैल 2021/ राज्य शासन द्वारा कोविड-19 महामारी की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं कि संपूर्ण प्रदेश में समस्त शासकीय कार्यालय सप्ताह के 5 दिन अर्थात सोमवार से शुक्रवार तक संचालित करने के निर्देश दिए है। शनिवार एवं रविवार को समस्त शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे एवं 5 कार्य दिवसों में कार्यालयीन समय प्रात:10 बजे से शाम 6 बजे तक नियत किया गया है। यह आदेश 31 जुलाई 2021 तक प्रभावशील रहेगा। जारी आदेश के अनुसार कार्यालीयन समय पर प्रात:10 बजे से शाम 6 बजे में के मध्य अधिकारी/कर्मचारी कर्तव्य स्थल पर अनिवार्य रूप से उपथित रहें। राज्य स्तरीय कार्यालयों में कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) के दौरान तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की उपस्थिति 25 प्रतिशत रोटेशन के अनुसार होगी। यह स्पष्ट किया गया है कि 25 प्रतिशत रोटेशन की व्यवस्था केवल कोरोना कर्फ्यू लॉकडाउन की अवधि के दौरान होगी, शेष दिवसों में नहीं होगी।

  • देवास मे आज 35 कोरोना पॉजिटिव

    देवास मे आज 35 कोरोना पॉजिटिव

    कोविड-19* हेल्थ बुलेटिन दिनांक 16 अप्रेल 2021 (यूनिट.आई.डी.एस.पी.) (आज दिनांक को प्रातः 6.00 बजे तक ) (विगत 24 घंटे में ) कोविड-19 टीका,सुरक्षित,उपयोगी आये हम सब मिलकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाये। मेरा मास्‍क ,मेरी सुरक्षा , सर्तक रहने की आवश्यकता कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिवर्तन अवश्य अपनाये और सुरक्षित रहे, टीकाकरण के बाद भी कोरोना से बचने के लिये जरूरी है,मास्क पहने, धोते रहे हाथ,रखे 2 गज की दूरी विवरण संख्या

    1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 141595
    2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 837
    3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1242
    *4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 35*
    5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1207
    *6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0*
    7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 128615 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 127797
    9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3909 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 122961 *
    11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 165*
    12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3672 *
    13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 203*
    14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
    15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
    16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 818
    17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 34
    18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.82 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.06 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 93.94 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.87 ◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-संलग्न सूची-02