Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Kalyug Times

aj ka yug

Kalyug Times

aj ka yug

  • Buy now!
  • Buy now!
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

देवास के टोंक कला में पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 की मौत, 25 से अधिक घायल

By kalyug
May 17, 2026 2 Min Read
Comments Off on देवास के टोंक कला में पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 की मौत, 25 से अधिक घायल

देवास। जिले के ग्राम टोंक कला स्थित एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में आज सुबह अचानक भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 25 से 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही संभाग आयुक्त आशीष सिंह, आईजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर ऋतुराज सिंह और एसपी पुनीत गहलोत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस 108 और अन्य वाहनों की मदद से देवास जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में करीब 8 घायलों का उपचार जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को इंदौर रेफर किया गया है। कुछ घायलों का इलाज अमलतास अस्पताल और इंदौर के चोइथराम सहित अन्य निजी अस्पतालों में चल रहा है। संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि यह अत्यंत दुखद घटना है और प्रशासन द्वारा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। शासन द्वारा घायलों का निःशुल्क उपचार और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के निःशुल्क उपचार और सहायता राशि देने की घोषणा की है। घटना के बाद प्रशासनिक टीम ने देवास जिला अस्पताल, अमलतास अस्पताल और इंदौर के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचकर घायलों का हाल जाना। देवास जिला अस्पताल के आईएमओ डॉ. अजय पटेल के अनुसार, अस्पताल में 25 से 26 घायल भर्ती हैं, जबकि 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सबसे गंभीर बात यह सामने आई है कि फैक्ट्री में नाबालिग बच्चों से भी काम कराए जाने की बात कही जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ। ग्रामीणों के अनुसार विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास का इलाका दहल उठा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं कुछ लोगों ने सड़क पर शवों के अवशेष दिखाई देने का भी दावा किया है। फिलहाल पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Author

kalyug

Follow Me
Other Articles
Previous

जन सुनवाई मे प्राप्त आवेदनों का 7 दिवस में निराकरण करें, गैस संचालित शव दाह सेवा गृह 1 वर्ष के लिए नि:शुल्क— महापौर

Copyright 2026 — Kalyug Times. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme