Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Kalyug Times

aj ka yug

Kalyug Times

aj ka yug

  • Buy now!
  • Buy now!
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

ईंट भट्टा श्रमिकों ने अतिक्रमण  को लेकर भाजपा कार्यालय पर लगाई गुहार, सांसद कार्यालय विधायक कार्यालय के बाद भाजपा कार्यालय भी बना जन समस्या निवारण का केंद्र

By kalyug
May 12, 2026 2 Min Read
Comments Off on ईंट भट्टा श्रमिकों ने अतिक्रमण  को लेकर भाजपा कार्यालय पर लगाई गुहार, सांसद कार्यालय विधायक कार्यालय के बाद भाजपा कार्यालय भी बना जन समस्या निवारण का केंद्र

देवास में आम जनता की समस्या के लिए वैसे तो जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई और जनता दरबार लगाया जाता है और नहीं समस्या होने पर सांसद विधायक कार्यालय है जहां जनता अपनी समस्या रखनी है परंतु इनके बाद भी यदि कोई और जगह है तो वह भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जहां पर आम जनता का विश्वास रहता है कि हमारी समस्या हल हो जाएगी ऐसे ही ईंट  मेंढकी रोड स्थित ईंट भट्टों पर कार्य करने वाले श्रमिक परिवार सोमवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या जिला महामंत्री राजेश यादव के सामने रखी। श्रमिकों का आरोप है कि कुछ दिन पहले प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची थी और उन्हें बताया गया कि उनके मकान अतिक्रमण में हैं, जिन्हें जल्द हटाया जाएगा। श्रमिकों ने बताया कि वे वर्षों से यहां रहकर ईंट भट्टों पर काम कर रहे हैं और यही उनका एकमात्र आशियाना है। अचानक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की बात सामने आने से परिवारों में चिंता का माहौल बन गया है। उनका कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के मकान हटाए जाने से उनके सामने रहने और आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। भाजपा कार्यालय पहुंचकर श्रमिकों ने जिला महामंत्री राजेश यादव को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन से राहत दिलाने और उचित समाधान निकालने की मांग की। इस दौरान उन्होंने अपने परिवारों की स्थिति बताते हुए मानवीय आधार पर कार्रवाई रोकने की अपील की। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा जिला महामंत्री राजेशयादव ने बताया कि मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया है, ताकि श्रमिक परिवारों की समस्या का समाधान निकल सके।

Author

kalyug

Follow Me
Other Articles
Previous

जनपद पंचायत सीईओ देवास, सोनकच्‍छ, टोंकखुर्द, कन्‍नौद और खातेगांव को वेतन वृद्धि रोकने संबंधित शोकाज नोटिस के निर्देश

Next

ईंट भट्टा श्रमिकों ने अतिक्रमण को लेकर भाजपा कार्यालय में लगाई गुहार

Copyright 2026 — Kalyug Times. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme