Month: January 2019

  • बी एन पी प्रबन्धक बंसल ने माहौल बदला

    बी एन पी प्रबन्धक बंसल ने माहौल बदला

    बैंक नोट प्रेस देवास पुरे देश में अलग स्थान रखता है तो देवास जिले में यहा के कर्मचारी राजनीतिक के साथ बाजार का माहौल भी बदल देते है पिछले दिनों नोट चोरी के बाद कर्मचारियों में एक डर का माहौल था अधिकारी वर्ग सख्त हो गया था अब नये प्रबन्धक बंसल की मिलनसार शैली ने कर्मचारियों में आत्मविश्वास जगा दिया है बंसल छोटे से छोटे कर्मचारी से परिवार की तरह मिलते है और उनका जन्मदिन मनाने का अंदाज कर्मचारियों को भा गया वेल्लपा की तानाशाही के बाद नरम गरम व्यवहार से बंसल ने फिर बी एन पी में पारिवारिक माहौल बना दिया है बस वे चमचे शैली के मुफ्तखोर कर्मचारी को गले से न लगाए न इनका अजगरी हार । 

  • शिप्रा मैया कृपा बनाए रखना

    कांग्रेसी सरकार बनते ही शिप्रा नदी में पानी छोड़ने और उज्जैन पर्व स्नान में कमिश्नर और कलेक्टर निपटने के बाद अब आला अधिकारी दिन रात शिप्रा नदी का ध्यान रखने के साथ धीरे से यह भी कहते नजर आते हैं जय शिप्रा मैया बचा के रखना वैसे देवास जिले में कल कल बहती नर्मदा और मां चामुंडा टेकरी के कारण अधिकारी की नींद उड़ी रहती है नेमावर में बस कांड में कलेक्टर एसपी निपटे तो धारा जी स्नान में लापरवाही से पानी छोड़ने पर 70 श्रद्धालुओं की मौत से कलेक्टर एसपी निपट गए और अब शिप्रा मैया ने देवास कलेक्टर पर तो आज नहीं आने दी पर उनसे बड़े वाले संभागायुक्त निपट गए साथ में उज्जैन कलेक्टर भी अब शिप्रा नदी पर सभी अधिकारियों का ध्यान है बस आवश्यकता है तो यहां की साफ सफाई और घाट के सौंदर्य करण की क्योंकि इस पार भी कांग्रेस के युवा विधायक मनोज चौधरी और उस पार मंत्री तुलसी सिलावट का क्षेत्र है ।