Category: विशेष

  • शिप्रा में निकली नवभारत स्वच्छता जागरुकता रैली

    शिप्रा में निकली नवभारत स्वच्छता जागरुकता रैली

    आज शिप्रा में निकली नवभारत स्वच्छता जागरूकता रैली ।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय और एकीकृत शाला के कक्षा 6टी से 12वी तक के बच्चों और सभी शाला के शिक्षकों ने क्षिप्रा गांव में नवभारत साक्षरता जागरूकता रैली निकाली जिसका शुभारंभ स्कूल प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी ने किया जिनके मार्गदर्शन में बच्चों ने उत्साह पूर्वक रैली के रूप में भाग लेकर जन-जन को साक्षर करने के लिए जागरूकता का संदेश दिया ।इस अवसर पर कैलाश चंद्र सोनी साबिर शेख,राजश्री चिंचोलीकर एकीकृत शाला क्षिप्रा ओर सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं ने साक्षरता जागरूकता रैली में भाग लिया।।

  • राशन की कालाबाजारी करने वालों पर एफ आई आर दर्ज

    राशन की कालाबाजारी करने वालों पर एफ आई आर दर्ज

    ____ देवास जिले के ग्राम डांगराखेड़ा की उचित मूल्य दुकान के राशन की कालाबाजारी और ब्लैक में बेचने वालों पर एफआईआर दर्ज की गई है। खाद्य अधिकारी श्रीमती शालू वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत डांगराखेडा के निवासियों द्वारा राशन दुकान से सामग्री खुले बाजार में बेचे जाने की शिकायत कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला को प्राप्त हुई थी । कलेक्टर श्री शुक्ला के निर्देशानुसार आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बागली द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान डांगराखेडा की जाँच कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बागली द्वारा की गई । दुकान के विक्रेता रवि पिता रामचन्द्र पाटीदार द्वारा राशन सामग्री अनाधिकृत लाभ कमाने की दृष्टि से खुले बाजार में विक्रय किया जाना पाया गया । गल्ला व्यापारी अखिलेश पिता गणेश जायसवाल निवासी डेहरी से राशन सामग्री जप्त की गई 1 दुकान के विक्रेता रवि पिता रामचन्द्र पाटीदार एवं गल्ला व्यापारी अखिलेश पिता गणेश जायसवाल के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत थाना बागली में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई

  • निगम द्वारा की गई श्री गणेश जी की मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था इन जगहों पर है

    निगम द्वारा की गई श्री गणेश जी की मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था इन जगहों पर है

    देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी घर-घर विराजित भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किये जाने हेतु नगर निगम द्वारा कालूखेड़ी तालाब पर गहराई बढ़ाकर उसमे विसर्जित करने का निर्णय लिया गया है। मीठा तालाब एवं अन्य स्थलों पर माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एवं केन्द्रीय पर्यावरण विभाग के दिशा निर्देश अनुसार मूर्तियों का विसर्जन प्रतिबंधित किया गया है। घर-घर विराजित भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किये जाने के लिए निगम द्वारा निर्धारित स्थानो मे छोटी मूर्तियों के संग्रहण हेतु मण्डूक पुष्कर के समीप धरना स्थल, उज्जैन रोड ईटावा बस स्टेण्ड, बालगढ़ चैराहा, विकास नगर चौराहा वीर सावरकर जी की मूर्ति के समीप, मीरा बावड़ी के पास, जवाहर नगर राजा टॉवर के पास, आवास नगर कॉम्प्लेक्स, गजरा गियर्स चौराहा एवं मेंढ़की रोड चौराहा कर्मदीप स्कुल के पास स्थित इन स्थानो पर मूर्ति संग्रहण स्थल बनाये गये हैं। जहां पर अपने घरों में विराजित भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं/मूर्तियों के विसर्जन हेतु सम्मान पूर्वक आरती पूजन कर रखें।

  • पोषण आहार में 110 करोड़ रुपए घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आप ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन

    पोषण आहार में 110 करोड़ रुपए घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आप ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन

    – प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से नैतिकता के आधार पर की इस्तीफे की मांग देवास। सीएजी रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के 8 जिलों में 3 वर्ष में 110 करोड़ के कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर गुरुवार को आम आदमी पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भेंट किया गया। ज्ञापन का वाचन जिला अध्यक्ष यूथ विंग रितेश खत्री ने किया। जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि बड़ा घोटाला हुआ है।  विभाग के मुख्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग जायज है। उन्हें  नैतिकता के आधार पर जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।। सीएजी की रिपोर्ट में यह सामने आया है कि मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के कुल 8 जिलों की 3 वर्ष की जांच में पोषण आहार के वितरण में 110 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है।यदि 3 वर्ष की  पूरे प्रदेश में वितरित किये जाने वाले पोषण आहार की जांच की जाए तो यह राशि चोंकाने वाली होगी। रिपोर्ट के अनुसार जांच में पता चला है कि टनों  राशन को ढोने वाले ट्रकों की जगह फर्जी गाड़ी नंबर दर्शाए गए। बच्चों के कुपोषण के मामले में अग्रणी राज्य मध्यप्रदेश में यह घोटाला न केवल गंभीर भ्रष्टाचार का मामला है, बल्कि घोर अमानवीय और बच्चों के मानवीय अधिकारों पर कुठाराघात है। आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश घोटाले की पूरे प्रदेश के सभी जिलों में दोषियों की सजा की मांग करती है। देवास जिले की महिला बाल विकास एवं खाद्य विभाग की निष्पक्ष संपूर्ण जांच की जाए। एवं देवास जिले मैं भी घोटाले की आशंका को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच की जाए। क्योंकि मामला खाद्य विभाग से जुड़ा है और यह मंत्रालय एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देख रहे तथा निष्पक्ष जांच के लिए इनका इस्तीफा अतिआश्यक है। आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग करती है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष हुसैन शैख़, जिला प्रवक्ता जाकिर खान, फतेह मोहम्मद शेख, सुनील चौहान, सलमान सदर, धर्मेंद्र चौहान, शकील शेख, वकील पटेल, सूरज राठौर, लाखन सिंह राजपूत, ऋतुराज राजपूत, दिनेश अजमेरा, पवन अजमेरा, विजय अजमेरा, शंकर सिंह सोलंकी, अनूप दुबे, विशाल मुकाती, कन्हैया लाल दांगी, यशवंत देवड़ा, आदिल खान, रियाद शेख, लाल शेख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। जानकारी जिला प्रवक्ता जाकिर खान ने दी।

  • कलर कोड से चलेंगे ऑटो, सीएनजी ऑटो को परमिट में प्राथमिकता : परिवहन मंत्री श्री राजपूत
—————
ऑटो रिक्शा के लिए नई नीति निर्धारित, 5 साल के लिए जारी होगा परमिट

    कलर कोड से चलेंगे ऑटो, सीएनजी ऑटो को परमिट में प्राथमिकता : परिवहन मंत्री श्री राजपूत ————— ऑटो रिक्शा के लिए नई नीति निर्धारित, 5 साल के लिए जारी होगा परमिट

    ———— देवास परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में अब सभी प्रकार के ऑटो का संचालन कलर कोड के हिसाब से होगा। यह कलर कोड उस क्षेत्र के परमिट के हिसाब से निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहरी तथा गैर शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग परमिट जारी होंगे। परमिट के आधार पर ऑटो रिक्शा में कलर कोडिंग की जाएगी। इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी ऑटो रिक्शा के लिए पीला हुड और ग्रीन बॉडी तथा पेट्रोल एवं डीजल से संचालित ऑटो रिक्शा के लिए पीला हुड और काली बॉडी रहेगी। जबकि शहर के अलावा अन्य क्षेत्रों में संचालित ऑटो रिक्शा के लिए पीला हुड और लाल बाडी निर्धारित की गई है। ऑटो रिक्शा में 3 से अधिक यात्री बैठाने पर परमिट रद्द कर दिया जाएगा। परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा एवं डीजल, पेट्रोल की खपत को रोकने के लिये सीएनजी ऑटो रिक्शा को परमिट देने में प्राथमिकता दी जाएगी। अस्थाई परमिट सिर्फ 4 माह के लिए वैध होगा, जबकि स्थाई परमिट 5 वर्ष के लिए जारी किया जाएगा। ऑटो रिक्शा में 3 सवारी तक की बैठक की क्षमता वाले वाहनों को परमिट प्रदान किया जाएगा। आरटीओ तय करेंगे ऑटो संचालन का क्षेत्र परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि कलेक्टर, ई-रिक्शा के संचालन के लिए नगरीय जनसंख्या के आधार पर क्षेत्र एवं मार्ग को प्रतिबंधित कर सकेंगे। जबकि आरटीओ द्वारा शहरी तथा गैर शहरी क्षेत्र में ऑटो रिक्शा के संचालन के लिए क्षेत्र एवं मार्ग का निर्धारण किया जाएगा। सड़क सुरक्षा समिति की सलाह पर ऑटो रिक्शा स्टेण्ड का चिन्हांकन किया जाएगा। परमिट और पंजीयन में मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि न्यू सीएनजी ऑटो पंजीयन एवं परमिट में 10 प्रतिशत की छूट तथा 10 साल पुराने ऑटो को सीएनजी में परिवर्तित कराने में स्थाई परमिट में 10 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा वाहन स्वामी ऑटो रिक्शा या ई-रिक्शा में किसी तरह का मोडिफिकेशन नहीं करा सकेगा। मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि हर ऑटो रिक्शा में एसपी, आरटीओ, यातायात पुलिस, एम्बुलेंस, डॉयल 100, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्प लाइन सहित महत्वपूर्ण फोन एवं मोबाइल नम्बर लिखना अनिवार्य होगा। परिवहन मंत्री से मिले थे ऑटो चालक विगत दिनों हाई कोर्ट के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में की गई चालानी कार्रवाई के दरमियान ऑटो चालक परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत से उनके निवास पर पहुँचे थे। ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने भी मंत्री श्री राजपूत से परमिट सिस्टम बनाए जाने का अनुरोध किया था, जिस पर श्री राजपूत ने जल्द ही इस संबंध में नीति बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए थे।

  • पंडित आदित्य दुबे जिलाध्यक्ष व पंडित विमल शर्मा नगर अध्यक्ष मनोनीत

    पंडित आदित्य दुबे जिलाध्यक्ष व पंडित विमल शर्मा नगर अध्यक्ष मनोनीत

    देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ जिला देवास के अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा ने ब्राह्मण समाज के महत्वपूर्ण पद पर पंडित आदित्य दुबे को अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया एवं पंडित विमल शर्मा को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। जिले के ब्राह्मण युवाओं को संगठन से जोड़कर संगठन को सामाजिक हित में कार्य करने के लिए मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से यह मनोनयन किया गया है। इनके मनोनयन पर सर्व ब्राह्मण समाज देवास के समस्त पदाधिकारियों, वरिष्ठजन, युवा एवम महिला संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।