Category: विशेष

  • देवास जिले में  ग्राम पंचायत कुमारिया बनवीर सचिव  श्री  सैंधव अधिकार क्षेत्र  से बाहर जाकर अनाधिकृत रूप से कार्य करने पर निलंबित

    देवास जिले में ग्राम पंचायत कुमारिया बनवीर सचिव श्री सैंधव अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर अनाधिकृत रूप से कार्य करने पर निलंबित

    ———– देवास मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास श्री प्रकाश सिंह चौहान ने सचिव ग्राम पंचायत कुमारिया बनवीर श्री कुमेर सिंह सैंधव को अपने अधिकार क्षेत्र की परिधी से बाहर जाकर अनाधिकृत रूप से कार्य करने तथा म.प्र . पंचायत सेवा (आचरण) नियम के विरूद्ध कार्य करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया हैं । निलम्बन काल में उनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत सोनकच्छ नियत किया हैं । निलम्बन अवधि में श्री सैंधव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी ।

  • (सुबह-सुबह ही जिलाधीश पहुंचे ग्रामीण क्षेत्र में) कलेक्टर श्री गुप्ता ने सोनकच्‍छ विकासखण्‍ड में विभिन्‍न शासकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण  ————-  शिक्षकों द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने एवं अनुपस्थित रहने पर कार्यवाही के निर्देश

    (सुबह-सुबह ही जिलाधीश पहुंचे ग्रामीण क्षेत्र में) कलेक्टर श्री गुप्ता ने सोनकच्‍छ विकासखण्‍ड में विभिन्‍न शासकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण ————- शिक्षकों द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने एवं अनुपस्थित रहने पर कार्यवाही के निर्देश

    ———— जिसका सभी अधिकारी कर्मचारियों को डर है वही हुआ बिना बताए ही अचानक सुबह-सुबह देवास जिलाधीश ग्रामीण दौरे पर निकल गए ।देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सोनकच्‍छ विकासखण्‍ड में विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने कार्य में लापरवाही बरतने एवं अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सोनकच्‍छ विकासखण्‍ड के ग्राम पंचायत कुमारिया बनवीर, लोन्दिया, जोलाय, घिचलाय, लकूमडी तथा खूंटाखेडा स्‍कूल एवं विभिन्‍न शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। स्‍कूलों के निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने खूंटखेडा में शिक्षक श्री राधेश्‍याम जाधव, प्रहलाद सिंह परमार, ग्राम लोन्दिया में शिक्षिका सुनिता पटेल, घिचलाय स्‍कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री किशोर चौहान और शिक्षिका श्रीमती रचिता धाकड को अनुपस्थित होने पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कुमारिया बनवीर ‘‘स्वच्छ भारत अभियान’’ के तहत नियमित सफाई अभियान चलाने तथा ग्रामवासियों में साफ-सफाई के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत लोन्दिया में ट्युबवेल मोटर पम्प तुरंत सुधरवाने के निर्देश दिये। स्कूल परिसर में स्थित किचन शेड़ की मरम्मत, नल की व्‍यवस्‍था तथा ग्राम में आंगनवाड़ी केन्द्र भी चालू करने के निर्देश दिये। विधवा पेंशन के लिए अनुविभागीय अधिकारी को विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिये। जिसमें नए व पुराने सभी प्रकरणों का मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर निराकरण किया जाये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पंचायत जोलाया के निरीक्षण के दौरान ‘‘स्वच्छ भारत अभियान’’ का ग्रामीण क्षेत्रों में ठीक प्रकार से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। पुंजापुरा बस्ती जोलाय में स्कूल परिसर में स्थापित ट्युबवेल की मोटर दुरूस्ती के निर्देश दिये। टंकी के सामने रोड़ पर पानी निकासी की जगह नहीं होने के कारण असुविधा होती है, निकासी के लिए नाला निर्माण का प्राक्कलन तैयार करवाकर कार्य कराये जाने के निर्देश दिये। पंचायत घिचलाय एवं लकुमड़ी में भी ‘‘स्वच्छता अभियान’’ का क्रियान्वयन के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने लोन्दिया जागीर में स्‍कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि में बाउण्ड्रीवाल के उपर तार फेन्सिंग कराये। स्‍कूल में किचन शेड़ की मरम्मत के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से समन्वय कर कार्यवाही करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने लान्दिया जागीर में राशन वितरण दुकान दुकान बंद पाये जाने पर कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम कुमारिया बनवीर में शास.प्रा.वि./मा.वि.कुमारिया बनवीर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि स्‍कूल में शीघ्र नियमित शिक्षकों की व्यवस्था की जाये। स्कूल के पास से अतिक्रमण हटाए जाने एवं तहसीलदार सोनकच्छ से सम्पर्क कर आवश्‍यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम घिचलाय में बजरंगपुरा शाला परिसर का निरीक्षण कर आसपास बाउण्ड्रीवाल का निर्माण के निर्देश दिये तथा खेल मैदान में स्थित शासकीय कक्षों में प्रायवेट स्कूल संचालित होने पर उन्‍हें तत्काल हटाये जाने के लिए कार्यवाही के निर्देश दिये। ग्राम लकुमड़ी में बालिका शौचालय का निर्माण तथा किचन शेड़ एवं मरम्मत कार्य के निर्देश भी दिेये।

  • विधायक ने किया पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कई तरह की खामियां नजर आई, चिकित्सकों को दिए व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    विधायक ने किया पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कई तरह की खामियां नजर आई, चिकित्सकों को दिए व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    देवास। जिला पशु चिकित्सालय में जिलेभर से पशु पालक अपने पशुओं को उपचार के लिए लाते हैं। बड़ी संख्या में गोमाताओं काे भी गोसेवक उपचार के लिए लाते हैं, लेकिन यहां पर उचित उपचार नहीं मिल पाता। इसे लेकर उनके ाद्वारा शिकायतें भी की जा रही थी। इन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए बुधवार को विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय प्रबंधन को व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश दिए और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। गौरतलब है कि पिछले दिनों गोसेवकों ने विधायक श्रीमंत पवार को पशु चिकित्सालय में गोमाता के उपचार व व्यवस्था में कमी के बारे में अवगत कराया था। विधायक श्रीमंत पवार ने बुधवार को निरीक्षण के दौरान उपस्थित गोसेवकों सहित पशु पालकों से चर्चा की। पशु पालकों व गोसेवकों ने विधायक को बताया कि यहां पशुओं के उपचार में खामियां है। गोमाता के चारे की व्यवस्था की जाना जरूरी है। साथ ही अस्पताल परिसर में सफाई का अभाव है। इसके बाद विधायक ने पशु चिकित्सकों व उपस्थित गोसेवकों व समाजसेवियों की सामूहिक मीटिंग ली। विधायक ने पशु चिकित्सकों से उपचार में काम आने वाले जरूरी संसाधनों के बारे में जानकारी ली। जो चिकित्सक पशुओं की देखभाल उचित प्रकार से कर रहे हैं, उनके कार्यों की सराहना भी की। साथ ही लापरवाही करने वालों को फटकार भी लगाई। विधायक श्रीमंत पवार ने बताया कि यहां की व्यवस्था को लेकर लोगों की शिकायत आ रही थी। निरीक्षण के दौरान बहुत सारी त्रुटियां पाई गई है। इन्हें कैसे सुधारा जाए, इस पर चिकित्सकों व स्टाफ से चर्चा की गई। जल्द ही कलेक्टर के माध्यम से मीटिंग बुलाई जाएगी। गोमाताओं का समुचित इलाज हो तथा अस्पताल की व्यवस्था बेहतर हो सकें, इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि विधायक श्रीमंत पवार के नेतृत्व में जिला पशु चिकित्सालय को आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाएंगे। नगर निगम द्वारा परिसर में सफाई के साथ ही अन्य व्यवस्था करवाई जाएगी। यह चिकित्सालय पूरे प्रदेश में मॉडल के रूप में अपनी पहचान बनाए, ऐसा प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर निगम शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ प्रभारी शीतल गेहलोत, योजना एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रभारी रामलाल यादव, वार्ड पार्षद भूपेश ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता भरत चौधरी, पशु चिकित्सालय विभाग के उप संचालक डॉ. ओपी त्रिपाठी, एबीपीओ डॉ. सीएस चौहान, सीनियर वेटेरनी सर्जन डॉ. एसके गुरोदिया, डॉ. पीके पंड्या, निगम स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसौदिया आदि उपस्थित थे।

  • देवास में एक और हनी ट्रैप कांड, व्यापारी किसान और कई लोग हुए शिकार, पुलिस कोतवाली कर रही जांच

    देवास में एक और हनी ट्रैप कांड, व्यापारी किसान और कई लोग हुए शिकार, पुलिस कोतवाली कर रही जांच

    देवास में चर्चित जोया हनी ट्रैप कांड के बाद आज जोया टू का मामला पुलिस कोतवाली मैं आया है जिसमें एक नुसरत नगर की महिला द्वारा शहर के व्यापारी और ग्रामीण किसान सहित अनेक लोगों को हनी ट्रैप जाल में फंसाया है लाखों रुपए देने के बाद भी जब मामला नहीं सुलझा तो कम से कम अभी 6 से 7 लोग पुलिस की शरण में आ गए हैं शहर कोतवाली में मामला जांच में ले लिया है बहुत जल्द जोया 2 पुलिस की गिरफ्त में आ सकती है। इसमें कुछ दलाल भी शामिल है इसमें शहर के व्यापारी की पत्नी ने तो जहर खाने तक की कोशिश की तब उसके परिजनों ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट लिखाने का फैसला किया इसके साथ ही कलमा के एक युवक तो पहले जेल में भी इसी के कारण जा चुका है उसकी पत्नी ने भी जहर खाने की कोशिश की और भी कई लोग पीड़ित हैं पुलिस बहुत जल्द मामले का खुलासा करने जा रही है अभी तो फिलहाल पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की है। देवास में डॉक्टर के साथ हनीट्रैप करने वाली महिला की गिरफ्तारी के बाद यह दूसरा मामला शहर कोतवाली में आया है जिसमें कई लोग पीड़ित हैं।

  • हरणगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में किराना दुकान संचालक द्वारा नाबालिक को डरा धमका कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

    हरणगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में किराना दुकान संचालक द्वारा नाबालिक को डरा धमका कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

    हरणगांव मैं एक किराना व्यापारी द्वारा  को धमकी देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तारी कर ली है। इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसंबर शनिवार को पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पर हाजिर होकर रिपोर्ट दर्ज कराई की करीब 6 महीने पूर्व मेरी पहचान गांव के ही नीलेश पिता नर्मदाप्रसाद परमार  से हुई थी, मेरी नीलेश से बातचीत होती थी, मेने 2 महीने नीलेश से बात की बाद में मेरे परिजनों को पता लगने पर मैंने नीलेश से बात करना बंद कर दिया। नीलेश की गांव में ही किराना दुकान है गांव में आते जाते समय नीलेश मुझे धमकी देता था कि तुझे मुझसे मिलना पड़ेगा नहीं तो में तुझे जान से खत्म कर दूंगा। डर के कारण यह बात मेंने किसी को नहीं बताई। देवउठनी ग्यारस से करीब 4 दिन बाद नीलश मुझे मिला उसने मुझे फिर धमकी दी कि आज रात 1 बजे मेरे घर के पास मुझसे मिलने आना, मेरे घर पर उस दिन कोई नहीं था में घर पर अकेली थी तो में डर के कारण रात में नीलेश के घर के पास गई वहां नीलेश मुझे उसके घर के पास निर्माणाधीन मकान में लेकर गया और मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम किया। उसके करीब 4 दिन बाद नीलेश ने मुझे फिर धमकी दी कि आज रात मुझसे मिलने आना नहीं तो में उस रात की बात तेरे घर वालों को बता दूंगा, यह बात सुनकर मे डर गई डर के कारण उस रात फिर में नीलेश से मिलने गई फिर नीलेश ने मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और मुझे धमकी दी कि अगर घर पर किसी को कुछ भी बताया तो जान से खत्म कर दूंगा बाद मेंने हिम्मत करके यह बात अपने परिजनों को बताई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता दिखाई और शनिवार को ही आरोपी नीलेश पिता नर्मदाप्रसाद परमार उम्र 19 वर्ष निवासी किशनपुर को गिरफ्तार कर धारा 376,506 व लैंगिक अपराधों की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया, प्रधान आरक्षक रामचंद्र व्यास, आरक्षक संजय सोलंकी, संदीप ठाकुर, संदीप तोमर, महेंद्र ,अशोक डोडिया आदि का विशेष सहयोग रहा ।

  • देवास जिले में बरसों से बन्द पड़ी सहकारी संस्थाओं के खिलाफ की जा रही है बड़ी कार्यवाही, पंजीयन होगे निरस्त

    देवास जिले में बरसों से बन्द पड़ी सहकारी संस्थाओं के खिलाफ की जा रही है बड़ी कार्यवाही, पंजीयन होगे निरस्त

    ———–       देवास  उप आयुक्त सहकारिता देवास ने बताया कि देवास जिले में बरसों से बन्द पड़ी सहकारी संस्थाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिन संस्थाओं के संचालन करने के लिए सहकारिता विभाग ने परिसमापक नियुक्त किये गये थे तथा परिसमापकों द्वारा लम्बे समय से प्रयास करने बाद भी संस्थाओं को कार्यशीलता में लाने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की है उन संस्थाओं के पंजीयन निरस्त करने का निर्णय उप पंजीयक द्वारा लिया गया।       उपायुक्त सहकारिता जिला देवास ने बताया कि निकट भविष्य में इन सभी संस्थाओं के पंजीयन निरस्त होगें, इस संबंध में यदि कोई आपत्ति हो तो उपायुक्त सहकारिता जिला देवास कार्यालय, संबंधित परिसमापक के समक्ष दर्ज कराई जा सकती है। गजट नोटिफिकेशन सदस्यों को सूचना इत्यादि कार्यवाही पूर्ण की गयी है।           जिन संस्थाओं के पंजीयन निरस्त होने हैं उनमें दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था मर्या पत्थर गुराड़िया, डेहरिया, दतोत्तर, कालूखेड़ी, बरोठा, पोलायजागीर, पटलावदा, भटासा, घटियाभाना, पोटला, सामगीकैलोद, तुमडावदा, सादीपुरा, किशनगढ़, धतुरियाराव, चिल्खी, पाडल्यामोहबा, अम्बेडकरमहिलापिपलरावा, सुरानी, ओढनी, कण्डिया, सादीखेड़ा, मेलपिपल्या, बावड़ीखेड़ा, कुस्मानिया, मोरूखेडी, बरबईखेड़ा, जियागांव, रहमानपुरा, बेड़गांव, जानसूर, नरसिंहपुरा, कनाड़, दीपगांव, सिराल्याखुर्द, बेहड़ी, बण्डी, पिपलकोट, धायली, बांगर, उदयनगर, न्यू आदर्श प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भण्डार मर्या देवास, मां चामुण्डेश्वरी महिला भण्डार देवास, स्वागत भण्डार देवास, पण्डित दीनदयाल भण्डार देवास, बीज उत्पादक सहकारी संस्था मर्या बिजवाड, मां उमिया बीज भमोरी, रतन बीज रतनखेड़ी, श्रीराम सामगी महक बीज पुआडल्या, श्रृद्धा सोनकच्छ, गजानन्द बांगरदा, मुस्कान खारपा, जय बलराम बीज नामनपुर, स्टील ट्यूब सहकारी संस्था मर्या देवास, एस एण्ड गियर्स देवास, गजरा विव्हेल देवास, कुलदीप देवास, केवल ऑपरेटर देवास, सांई लक्ष्मी देवास, एस कुमार सिनफेक्स देवास, एम पी देवास, शिक्षक कन्नौद, एस जी देवास, सिद्धी विनायक देवास, हुमा देवास, जनसहयोग देवास, महर्षि गौतम देवास, नवजागृति देवास शुभलक्ष्मी महिला देवास, चामुण्डा परिवहन सहकारी संस्था मर्या देवास, नवाज देवास, वीर बजरंग यातायात टोककला, मां शारदा यातायात देवास, चिंगारी परिवहन देवास, गरिमा प्लास्टिक औद्योगिक देवास, चामुण्डा फलसाग सब्जी भौरासा, नयन फल साग सब्जी हाटपिपल्या, महाकाल फल साग सब्जी हाटपिपल्या, देवश्री फल साग सब्जी मुरम्या, दीनदयाल अन्त्योदय बहुउद्देशीय खजूरियाकंका, नीराताड़ देवास, जनविकास समूह महिगांव, अन्‍त्‍यवसायी रेल खदान देवमुण्डला, हाथकरघा देवास, आदिवासी सामूहिक कृषि क्षिप्रा सामूहिक कृषि शुक्रवास- 01, 02, आदिवासी सामूहिक कृषि पर्वतपुरा, सामूहिक कृषि नीमपड़ाव, इकलेरा, जनोलीबुजुर्ग, नरेन्द्रदेव सामूहिक भौंरासा शामिल है।