Category: विशेष

  • औद्योगिक क्षेत्र में हो रही अंधाधुंध हरे भरे वृक्षों की कटाई, थाना प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन

    औद्योगिक क्षेत्र में हो रही अंधाधुंध हरे भरे वृक्षों की कटाई, थाना प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन

    देवास। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित टाटा इंटरनेशनल ग्रुप द्वारा हरे-भरे छायादार पेड़ो को काट रहा है। 82 एकड़ भूमि पर लगे हजारों वृक्षों को विगत दो माह से मशीनों से ध्वस्त किया जा रहा है। शेष बचे वृक्षों को भी काटने की तैयारी की जा रही है। वृक्षो की कटाई पर रोक लगाने एवं शीघ्र कार्यवाही को लेकर नेशनल यूनिटी ग्रुप ने क्षेत्रीय पार्षद के नेतृत्व में शनिवार को औद्योगिक थाने में थाना के नाम ज्ञापन देकर की।               सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रुप संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि टाटा चौराहा स्थित टाटा कमेनियस और टाटा होलेसेट कंपनी की भूमि पर लगे हरे भरे वृक्षों को विगत दो माह से कंपनी प्रबंधक की सांठगांठ काटे जा रहे है। लकड़ी माफिया गिरोह हरे-भरे जंगल को बर्बाद करने पर तुले है। मिली जानकारी अनुसार यहां लगभग 1 हजार से अधिक छायादार वृक्ष थे, जिसमें से सिर्फ कुछ ही वृक्ष बचे है। औद्योगिक क्षेत्र में सबसे ज्यादा घना जंगल माना जाता था, जिसे अब रेगिस्तान बनाया जा रहा है। उक्त भूमि को टाटा ग्रुप ने लावारिस छोड़ दिया है, एक तरफ जिला प्रशासन के वरिष्ट अधिकारी आमजन को पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करते है। वही बिना इजाजत के मनमानी पूर्वक हरे भरे पेड़ो की हत्या करना कहा तक उचित है। जब घटना की सूचना शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को दी गई तो पुलिस द्वारा भी सिर्फ रस्म अदायगी पूरी की गई। पुलिस जवान मौके पर न जाते हुए बाहर से ही नजारा देखकर रवाना हो गए। इसकी शिकायत निगम स्वास्थ्य निरीक्षक को की गई तो उन्होंने निगम की टीम भेजने की बात कही, लेकिन टीम नही पहुंची शनिवार को शाम 5 बजे तक पेड़ो की कटाई चल रही थी। श्री ठाकुर ने बताया कि हालत इतने गंभीर हो चुके की अब कंपनी में काम करने वाले मजदूर सुबह हो या शाम सायकल, मोटर साइकिल व सिर पर लकड़ी डूंड लेकर खुलेआम पुलिस के सामने से निकलते है, लेकिन कोई कार्यवाही नही की जाती। पेड़ो की अवैध कटाई को रोकने के लिए श्री ठाकुर वार्ड वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद महेश फुलेरी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा और कार्यवाही की मांग की। वर्ष 2021 में कोरोना में ऑक्सीजन की कमी के चलते हमने अपनो को खोया है। असमय कई मौत हो चुकी थीं, इन पेड़ो के माध्यम से ऑक्सीजन हमे पेड़ो के माध्यम से ही मिलती है, दूसरी ओर देवास में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा अगस्त माह में वायु में जहरीली हवा की मात्रा मिलने की जानकारी दी गई थी। उसके पश्चात भी पेड़ो की अंधाधुंध कटाई जारी है। ज्ञापन के दौरान उपस्थित प्रकाश मामा ठाकुर, अभिलाष सिंह जादौन मुकेश रावत, पियूष जोशी, कन्हैयालाल वर्मा दयालु, रामपाल कुमावत आदि ने नगर निगम, जिला प्रशासन, एकेवीएन, एसोसिएशन ऑफ इंद्रस्टीज, पुलिस अधीक्षक, वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मांग की है कि अवैध रूप से हरे-भरे, छायादार वृक्षों की कटाई करने वालो पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

  • गिरिराज जी के जयकारों के साथ ब्रज यात्रा पर रवाना हुए भक्त – मां चामुंडा मां तुलजा भक्त मंडल के 450 से अधिक सदस्य करेंगे परिक्रमा – बरसाना एवं वृंदावन दर्शन के साथ गोमाता व वानर सेना के लिए अन्नकूट की व्यवस्था

    गिरिराज जी के जयकारों के साथ ब्रज यात्रा पर रवाना हुए भक्त – मां चामुंडा मां तुलजा भक्त मंडल के 450 से अधिक सदस्य करेंगे परिक्रमा – बरसाना एवं वृंदावन दर्शन के साथ गोमाता व वानर सेना के लिए अन्नकूट की व्यवस्था

    देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां चामुंडा मां तुलजा भक्त मंडल के 450 से अधिक सदस्य शुक्रवार शाम को ट्रेन से ब्रज यात्रा के लिए रवाना हुए। ब्रज की यात्रा में सभी सदस्य दर्शन-पूजन के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा करेंगे। यह मंडल की यात्रा का दसवां वर्ष है। मंडल के सदस्य 14 जनवरी को सुबह मुथरा पहुंचेंगे। यात्रा के दौरान मंडल के सदस्य सुबह 9 बजे गोविंद कुंड पर बाबा का अभिषेक, श्रृंगार करेंगे। छप्पन भोग लगाया जाएगा। साथ ही संगीतमयी आरती की जाएगी। इसके पश्चात गोमाता एवं वानरसेना का अन्नकूट होगा। अभिषेक के पश्चात मंडल के सदस्य बरसाना एवं वृंदावन दर्शन के लिए रवाना होंगे। जहां राधारानी-बिहारी जी, प्रेम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन करेंगे। 15 जनवरी को सुबह 9 बजे से बाबा की आरती कर बैंड-डीजे पर भजनों के साथ परिक्रमा प्रारंभ होगी। परिक्रमा में पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा, जैकेट, पगड़ी, दुपट्टा एवं महिलाएं लाल साड़ी, पगड़ी एवं दुपट्टा धारण करेंगी। 16 जनवरी को मंडल के सदस्यों का सुबह 9 बजे आगमन होगा। विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि मां चामुंडा मां तुलजा भक्त मंडल विगत 10 वर्षों से गिरिराज जी की परिक्रमा के लिए जा रहा है। यूं तो हर महीने हमारे ग्रुप के सदस्य गिरिराजजी की परिक्रमा के लिए जाते हैं, लेकिन जनवरी माह में हर साल 400 से 450 सदस्य सामूहिक रूप से यात्रा पर जाते हैं। इस बार भी 450 से अधिक सदस्य यात्रा पर जा रहे हैं। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन करते हुए बैंड-बाजे, डीजे के साथ भक्त परंपरागत वेशभूषा में परिक्रमा करेंगे। यात्रा में महापाैर गीता अग्रवाल, विधायक व महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल के साथ निगम मेयर इन काउंसिल सदस्य रामदयाल यादव, जितेंद्र मकवाना, विपुल अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, देवेंद्र बंसल, बलराम प्रजापति, मुकेश चौहान, संतोष शर्मा, राकेश सोलंकी, अशोक राठौर, संजय मालवीय, विष्णु पटेल, आशीष अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अमित पंडित, अरुण शर्मा, संजय शर्मा, दीपचंद सोनी, मनोहर बिलावलिया, सत्यनारायण पटेल, मनोज डोरिया, देवेंद्र नवगोत्री, कैलाश पटेल, रमेश चौधरी, बाबूलाल चौधरी, राजेश गौड़, रचिता राणा, आलोक मंगल, सचिन मंगल, मनीष अग्रवाल, अक्षय गर्ग, सुनील अग्रवाल, रघुवीर ठाकुर सहित देवास, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, पेटलावाद, मंदसौर, आगर आदि स्थानों के भक्त शामिल हैं।

  • मानवीय संवेदना से जुड़े विषय पर सभापति रवि जैन ने की पहल जिला अस्पताल के पीएम रूम के बाहर बनेगा ढाई से तीन हजार स्केअर फीट का शेड – शव को पीएम के लिए लेकर आने वाले परिजनों के बैठने की होगी व्यवस्था

    मानवीय संवेदना से जुड़े विषय पर सभापति रवि जैन ने की पहल जिला अस्पताल के पीएम रूम के बाहर बनेगा ढाई से तीन हजार स्केअर फीट का शेड – शव को पीएम के लिए लेकर आने वाले परिजनों के बैठने की होगी व्यवस्था

    मानवीय संवेदना से जुड़े विषय पर सभापति रवि जैन ने की पहल जिला अस्पताल के पीएम रूम के बाहर बनेगा ढाई से तीन हजार स्केअर फीट का शेड – शव को पीएम के लिए लेकर आने वाले परिजनों के बैठने की होगी व्यवस्था देवास। जिला अस्पताल स्थित पीएम रूम के बाहर शेड व बैठक व्यवस्था नहीं होने से पीएम करवाने के लिए आने वाले परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यवस्था नहीं होने से दुख की घड़ी में मृतक के परिजन कई घंटे तक बाहर खड़े रहकर पीएम होने तक इंतजार करते हैं। ऐसे मानवीय संवेदना से जुड़े विषय पर नगर निगम सभापति रवि जैन ने पहल की है। उन्होंने पीएम रूम के बाहर शेड बनाने एवं बैठक व्यवस्था के लिए बैंच आदि के लिए सीएमएचओ से चर्चा की। जिला अस्पताल के पीएम रूम के बाहर शेड व बैठक के लिए बैंच की व्यवस्था नहीं है। बड़ा अस्पताल होने से घटना-दुर्घटना में मृतकों के शव यहां लाए जाते हैं। इस दौरान परिजनों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। पीएम रूम के बाहर शेड नहीं होने से गर्मी एवं बारिश के दिनों में अधिक परेशानी होती है। दुख-तकलीफ के बीच परिजनों को यह कष्ट भी झेलना पड़ता है। नगर निगम सभापति श्री जैन ने इस संवेदना से जुड़े विषय पर सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा से चर्चा की। उन्होंने जिला अस्पताल के पीएम रूम के बाहर निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने जल्द ही कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत शेड बनाकर वहां बैंच रखवाने का अाश्वासन सभापति श्री जैन को दिया। सभापति श्री जैन ने बताया कि किसी की अकस्मात मृत्यु हो जाती है तो शव पोस्टमार्टम के लिए लाया जाता है। यहां कहीं पर भी परिवारजनों व साथियों के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं है। ऐसी स्थिति में जिसकी मृत्यु हो गई है, उसका परिवार परेशान है। उनकाे सांत्वना देने के लिए जो साथ में है, उनके लिए भी बैठक व्यवस्था नहीं है। इसे लेकर हमने सीएमएचओ से चर्चा की है। जहां शेड बनाया जाएगा, उस स्थल का भी निरीक्षण किया है। यहां ढाई से तीन हजार स्केअर फीट का शेड बन जाएगा तो शव के पीएम के लिए आने वाले परिजनों व साथियों को राहत मिल सकेगी। सीएमएचओ द्वारा जल्द ही शेड बनवाने का आश्वसन दिया गया है। इस अवसर पर आरएमओ डॉ. अजय पटेल, डॉ. अतुल पवनीकर, प्रभारी स्टीवर्ड अशोक वर्मा आदि सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • अधिवक्ता परिषद देवास ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    देवास।गुरुवार 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जिला अधिवक्ता परिषद,देवास ईकाई एवं जिला विधि प्रकोष्ठ द्वारा सयाजी द्वार स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।उनके आदर्श,उर्जावान,राष्ट्रभक्ती से ओतप्रोत विचारों को आत्मसात कर,शपथ लेकर संकल्प लिया गया। धनंजय शेन्डे जिला अध्यक्ष अधिवक्ता परिषद द्वारा शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आनंद अधिकारी, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक हेमन्त शर्मा,रघुवीर यार्दी ,आशुतोश यादव , ब्रजेशर्माज ,अनिल सिकरवार ,मनीष पारीख, रजनीश द्विवेदी, श्रीमती मिथलेश सोनी, ग्यानकौर छाबड़ा सहित बड़ी संख्या मे अधिवक्ता गण उपस्थित थे।

  • भाजपा नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष का वेयर हाउस कुर्क , 11 लाख रूपये डायवर्जन बकाया होने पर   की कार्रवाई

    भाजपा नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष का वेयर हाउस कुर्क , 11 लाख रूपये डायवर्जन बकाया होने पर की कार्रवाई

    ————— देवास / जिले में बकाया डायवर्सन शुल्‍क की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज देवास में निर्मला वेयरहाउस राजोदा पर लगभग 11 लाख की बकाया होने पर कुर्की की कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान नगर तहसीलदार पूनम तोमर, नगर नायब तहसीलदार पूजा भाटी, राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम उपस्थित थी। नगर तहसीलदार पूनम तोमर ने बताया कि सर्वे नंबर 87 पैकी रकबा 0.60 हैक्‍टेयर पर वेयर हाउस के लिए सोहन सिंह, धर्मेंद्र पिता फुलसिंह, निर्मला बाई पति फुलसिंह राजौदा ने डायवर्सन करवाया था। बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी डायवर्जन बकाया जमा नहीं किया जा रहा था। जिसके तहत आज कुर्की की कार्रवाई की गई। उक्त संपत्ति अब राजस्व विभाग के अधीन है व किसी प्रकार की खरीदी बिक्री पर अब रोक है। नगर तहसीलदार पूनम तोमर ने बताया कि वसूली व कुर्की की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।