———– इस वर्ष देवास जिले में आबकारी विभाग ने पूरे वर्ष भर सक्रिय रहे कर अवैध शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाया है तो रिकॉर्ड प्रकरण भी बनाए हैं और यही क्रम अभी जारी है खासकर स्टाफ की कमी और कम साधनों के बावजूद भी आबकारी विभाग सतत कार्य कर रहा है देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा 13 जनवरी से आज तक एक सप्ताह में विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही की गई। जिसमें देवास, सोनकच्छ एवं बागली में कार्यवाही कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 17 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। कार्यवाही में 80.1 बल्क लीटर देशी मदिरा, 18 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, 95 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा एवं 7500 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। महुआ लहान का मौके पर सेंपल लेकर नष्ट किया गया। जप्त मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य 4 लाख 50 हजार 150 रूपये है। साथ ही देवास जिले में स्थित ढाबो/होटलों में भी लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।
Category: विशेष
-

देवास के रनर ने 42.195 किमी मैराथन 4 घंटे 26 मिनट में पूरी कर शहर का नाम किया रोशन
देवास। हर वर्ष की इस वर्ष भी टाटा मुम्बई मैराथन का आयोजन मुंबई में हुआ, जिसमें देवास के रनर ने शहर का नाम गौरवान्वित किया। सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि 42.195 फुल मैराथन में देवास रनिंग ग्रुप के रनर सुरेन्द्र शुक्ला ने हिस्सा लेते हुए इसे 4 घंटे 26 मिनिट में पूरी करते हुए शहर का नाम गौरवान्वित किया। श्री शुक्ला पेशे से एक आम लोगों की तरह ही अपना जीवन चलाते हैं। एक कंपनी में 8 घंटे कार्य करते हैं और अपने जीवन में व्यस्त रहते हैं। फिर भी अपने लिये समय निकाल कर यह कारनामा कर दिखाया हैं। इस उपलब्धि एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथन देवास रनिंग ग्रुप के रनर अजय दायमा, चन्द्रशेखर तिवारी, ललित द्विवेदी, रवि अग्रवाल, सुरेश शर्मा, अमित शर्मा, मनोज पटेल, विक्रांत जोशी, अंकुर भाटिया, कुमेर सिंह वर्मा, मनप्रीत सिंह, सुभाष चावड़ा, कुशल राजपूत , राजपाल ठाकुर , अफजल राणा, वेद प्रकाश, प्रवीण पंवार, विकास गिरी, अश्विन पेगनिस, कविता शर्मा, श्रीजा अग्रवाल, सोनाली गुरडे, मीना राव, मोना तिवारी, आरती दायमा, अंशुमान खातेरकर, मेघना पुरोहित, ज्योति मेम, गरिमा राठौर, स्मिता चौधरी, खुशबू पेग्नीश ,सीमा गिरी, अमृता नाइगोकर, रीना पटेल ,पुनीत गिरी देवास जिला मास्टर एथेलेटिक्स/कारपोरेशन के मुख्य संचालक राजेश यादव एवं देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अनिल श्रीवास्तव जी एवं कोषाध्यक्ष बधाई और शुभकामनाएं दी।
-

मेंढकी शमशान का निगम करे संचालन, मुख्य शमशान के टीन शेड का शीघ्र हो नवीनीकरण, आयुक्त को दिया आवेदन
देवास। शहर के समीपस्थ ग्राम मेंढकी में स्थित शमशान को नगर निगम द्वारा संचालित करने एवं शहर के मुख्य शमशान की दयनीय स्थिति को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल पंवार एवं पार्षद दीपेश कानूनगो आयुक्त से मिले और आवेदन सौंपा। आवेदन में बताया कि ग्राम मेंढकी जो कि नगर निगम सीमा में आता है। मेंढकी में स्थित शमशान घाट को निगम द्वारा संचालित किया जाकर लकड़ी, कण्डे व अन्य सामग्री नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई जाए। निगम वहां एक कर्मचारी पदस्थ करे, जिससे मृतक के परिवार को रसीद व अन्य व्यवस्था देखरेख कर सके। रेल्वे क्रासिंग पार से देवास के मुख्य शमशान तक जाने में अत्यधिक समय लगता है और आमजनों को वहां पहुंचने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही मेंढकी के आसपास कई वार्ड भी लगे है। मेंढकी शमशान में सुविधा होने से आमजनों को काफी सुविधा होगी। वहीं शहर के मुख्य शमशान के दाह संस्कार स्थल का टीन शेड पूरी तक से सड़ चुका है। जो कि कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ी जनहानि हो सकती है। आवेदन देकर आयुक्त से मांग की गई कि नगरवासियों की सुविधा के लिए मेंढकी स्थित शमशान की सुविधा बढ़ाई जाए और मुख्य शमशान का टीनशेड का शीघ्र नवीनीकरण किया जाए। आवेदन की प्रतिलिपि महापौर और प्रतिलिपि को भी सौंपी गई। उक्त जानकारी रितेश विजयवर्गीय ने दी।
-

विचारों को सकारात्मकता में बदलने के लिए योग व ज्ञान का निर्मल जल सींचना होगा… ब्रह्मा कुमारी प्रेमलता
देवास।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालानी बाग में ब्रह्मा बाबा की 54 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। ब्रह्मा बाबा के स्मृति दिवस पर जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी, उदासीन अखाड़ा के संत पूर्णानंद जी, मां चामुंडा सेवा समिति सदस्य एवं सेवा केंद्र से जुड़े भाई बहनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ब्रह्मा कुमारी प्रेमलता दीदी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि ब्रह्मा बाबा आज हमारे बीच नहीं है फिर भी वह अव्यक्त रूप में हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।ब्रह्मा बाबा इस संस्था के प्रथम संस्थापक थे। उन्हीं की प्रेरणा व आदर्श से हम दिन प्रतिदिन राजयोग ध्यान योग व मेडिटेशन द्वारा लोगों को मानसिक शांति प्रेम और सौहार्द से रहने का संदेश दे रहे हैं। दीदी ने आगे कहा कि पौधे को सींचने से पहले जड़ को पानी देना जरूरी है।उसी प्रकार मनुष्य के नकारात्मक विचारों को सकारात्मकता में बदलने के लिए योग व ज्ञान का निर्मल जल सींचना होगा। इस अवसर पर संत पूर्णानंदजी महाराज रामेश्वर जलोदिया,नरेंद्र मिश्रा, इंदर सिंह गौड़, उम्मेद सिंह राठौड़, दिनेश सांवलिया, विजय मालवीय, बंसीलाल राठौड़, विवेक भाई, बद्री भाई, मनीषा बहन, अपुलश्री बहन, हेमा बहन, रमा बहन, सुमित्रा बहन, शकुंतला बहन, सुनीता बहन, एकता बहन,राधा बहन आदि ने पुष्पांजलि द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पुष्पांजलि के बाद संस्था द्वारा उपस्थित भाई बहनों को योग एवं भोजन प्रसादी वितरित की गई।
-

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी एवं मण्डल संयोजको की नियुक्ति
देवास। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल की सहमति से आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक योगेश मेहता के निर्देशानुसार जिला संयोजक सुनील पुरोहित ने जिला कार्यकारिणी एवं मण्डल संयोजको की घोषणा की। कार्यकारिणी में जिला सह संयोजक नवीन सोलंकी, देवास, प्रफुल्ल शर्मा सोनकच्छ, सूरजसिंह दरबार सारोल, मेघ गोयल सतवास, विश्वप्रतापसिंह सोनकच्छ, विकास भूतड़ा लोहारदा, अशोक जाट नावदाखेड़ी, जिला कार्यकारिणी में हीरालाल गोस्वामी बेहरी, अमित व्यास हाटपीपल्या, अर्जुन शर्मा देवास, जगदीश राठौड़ सतवास, भरत जोनवाल अखेपुर, नरेन्द्र ठाकुर भमोरी, मण्डल संयोजको में विशाल गोस्वामी बागली, कमलेश परिहार उदयनगर, विनोद राठौर सतवास, पुरूषोत्तम बियाणी कांटाफोड़, निखिल शर्मा सोनकच्छ, सुनील धाकड़ सोनकच्छ ग्रामीण, संदीप पांचाल टोंकखुर्द, सत्यनारायण टोंकखुर्द ग्रामीण, विनोद सिसोदिया हाटपीपल्या नगर, धीरजसिंह जादौन हाटपीपल्या ग्रामीण, स्वरूप गोयल क्षिप्रा, धर्मेन्द्र शर्मा बरोठा, लोकेन्द्र नागर महाराजा मण्डल देवास, अभिषेक लाठी जुनियर मण्डल, गौरव भोमिया सीनियर मण्डल, आशीष विजयवर्गीय देवास ग्रामीण, विक्की पाटनी खातेगांव, दीपक जैन हरणगांव, गोविंद गर्ग कन्नौद, मनोज जैन नेमावर को नियुक्त किया गया।
-

गांव मुंगावदा उप सरपंच द्वारा प्राथमिक स्कूल का भवन कब्जे से जिला प्रशासन ने मुक्त कराया
———– देवास 18 जनवरी 2023/ ग्राम मुंगावदा में प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त भवन पर ग्राम के उप सरपंच द्वारा कब्जे की शिकायत पर आज प्रशासन द्वारा कार्रवाई कर नगरीय तहसीलदार देवास श्रीमती पूनम तोमर, डीपीसी बीआरसी श्री किशोर वर्मा, सचिव एवं टोकवार की उपस्थिति में स्कूल भवन 64 वर्गमीटर को प्रभारी प्रधान अध्यापक मुंगावदा श्री सुरेन्द्र सिंह राणावत की सुपुर्दगी में दिया गया। ज्ञात हो कि गांव में यह कक्ष उपसरपंच द्वारा अपने कब्जे में कर लिया था और बहुत दिन से इसकी शिकायत के साथ पत्रकारों द्वारा खबरों के माध्यम से जिला प्रशासन को अवगत भी कराया गया था आज जिला कलेक्टर श्री गुप्ता के निर्देश पर तत्काल तहसीलदार द्वारा कब्जा हटवाने के साथ उसको प्रधानाध्यापक को स्कूल संचालन के लिए दे भी दिया इस तरह एक स्कूल का कमरा फिर स्कूल वालों के पास आ गया।
-

कलेक्टर श्री गुप्ता ने एक आरोपी को एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर
कलेक्टर श्री गुप्ता ने आरोपी झब्बू को किया 1 वर्ष के लिए जिला बदर ————- देवास 18 जनवरी कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आरोपी गणेश पिता झब्बु उम्र 28 साल निवासी खातेगांव को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चला जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।



