Category: विशेष
-

देवास में चल रही तीन दिवसीय प्रदर्शनी का कवि सम्मेलन के साथ समापन हुआ
———– देवास 18 मार्च 2023/ केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत देवास में चल रही तीन दिवसीय स्वतंत्रता संग्राम की गाथा और सरकार की 8 साल की उपलब्धियों पर केंद्रित प्रदर्शनी का कवि सम्मेलन के साथ समापन हुआ। तीसरे दिन कवि सम्मेलन से पूर्व विभागीय सांस्कृतिक दल “भारती कला संगम” के कलाकारों ने दल निर्देशक श्री अनिल भारती के निर्देशन में शानदार मनमोहक प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मयूर एवं भवाई नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा भवाई नृत्य के माध्यम से कलाकार अनिल भारती ने नृत्य के साथ अपने सिर पर 6 घड़े रखकर नृत्य किया, जो आकर्षक और मनमोहक रहा। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रचार अधिकारी दिलीप सिंह परमार ने प्रश्न मंच के जरिए स्वतंत्रता संग्राम और केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा की। सही जवाब देने वालों को विभाग की ओर से पुरस्कारों से नवाजा गया। इसी शाम उपस्थित जनों के बीच योगाचार्य डॉ शशि कला यादव ने योगासन कर लोगों को योग के फायदे बताएं। डॉ यादव ने लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। डॉ यादव ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए हर एक व्यक्ति को योग करना चाहिए। योग एक ऐसी विधा है जिसे हम कहीं पर भी किसी भी समय कर सकते हैं। इसमें किसी प्रकार का कोई खर्च नहीं होता है। यदि व्यक्ति प्रतिदिन 10 मिनट का समय योग में देता है तो वह आजीवन निरोगी और प्रसन्न रह सकता है। विराट कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री रायसिंह सेंधव, श्री अजब सिंह ठाकुर न समस्त कवियों का सम्मान किया गया। सरस्वती वंदना के पश्चात् नवीन रचनाकार कवि मोहन राठौड़ ने राष्ट्र-वंदना की, दादा राजेश चौधरी ने अपने गीतों की प्रस्तुति दी, ओमप्रकाश जी यादव के गीतों ने समां बाँधा, श्री नरेंद्र नवगोत्री के हास्य व्यंग्य की प्रस्तुति के बाद धीरज शाह ने अपनी काव्य-प्रस्तुति दी। राजभँवरसिंह सैंधव ने अपने वीररस की कविता प्रस्तुत की तथा अंत में सम्मान मुर्ति श्री नगजीराम जी का अध्यक्षीय काव्य-पाठ हुआ। कवि सम्मेलन का संचालन युवा कवि सक्षम राहुल ने किया। तीन दिवसीय प्रदर्शनी के समापन अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन के पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की परिजनों सम्मान की प्रक्रिया में श्री श्यामलाल जी पाराशर आप मूलतः रायपुर छत्तीसगढ़ से हैं। आप वर्ष 1955 में गोवा मुक्ति आंदोलन में अपने मित्रों के साथ गये थे और जब उस आंदोलन में आपको राजाभाऊ महाँकाल के बलिदान होने का समाचार मिला, तब आपने अपने साथियों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। वर्ष 2002 में आपको राज्य सरकार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ था । उनकी ओर से उनकी पत्नी श्रीमति शशिकला पाराशर जी का सम्मान किया। साथ ही नगजीराम जी साथी को सम्मानित किया ,आप देवास नगर के वरिष्ठ साहित्यकार है। आपने जीवन भर आपके नगर से सीमा पर बलिदान होने वाले वीर सैनिकों की जीवनी एकत्र कर उनपर अपनी कविताएँ लिखी, विगत वर्ष केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा आपको आपकी इस साधना के लिए सम्मानित किया गया था। देवास में चली तीन दिवसीय प्रदर्शनी में आम नागरिकों ने गहरी रुचि दिखाई ।इन 3 दिनों में आजीविका मिशन, महाविद्यालय के छात्र छात्राओ, स्व सहायता समूह की बहनों के अलावा आम नागरिकों की भागीदारी रही। लोगों, दर्शकों की प्रतिक्रिया अनुसार प्रदर्शनी ज्ञानवर्धक होने के साथ ही आकर्षक थी। जहां शिक्षा, मनोरंजन और समझाइश काबिले तारीफ थी।
-

देवास जिले में लाडली बहन योजना के संबंध में आवश्यक जानकारी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित( पात्र महिलाएं इसका लाभ जरूर उठाएं)
——— देवास / जिले में लाडली बहना योजना के लिए 24 मार्च तक सुविधा शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। सुविधा शिविर की प्रतिदिवस अद्यतन प्रगति रिपोर्ट एवं हितग्राहियों को लाड़ली बहना योजना की आवश्यक जानकारियां प्रदान करने एवं उनकी सहायता हेतु जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है । जिसका नोडल अधिकारी श्रीमती सौदामिनी शिवहरे , सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग देवास का बनाया है । कन्ट्रोल रूम का नम्बर 07272-252540 रहेगा । कन्ट्रोल रूम पर कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वालंबन , उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ करने हेतु शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है । उक्त योजना में समग्र आईडी का आधार से ई – केव्हायसी सत्यापन , आधार अपडेशन , बैंक खाता खोले जाने आधार लिंक किए जाने तथा खाते को डीबीटी इनेबल आदि कार्यवाही के लिए 24 मार्च तक प्रत्येक ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों के वार्डो के कलस्टर में सुविधा शिविर लगाए जा रहे हैं ।
-

शिप्रा तट पर 1917 से चल रहा अखंड रामायण पाठ
– देवास। विश्व कल्याण व राम नाम की महिमा को जन जन तक पहुंचाने के लिए शिप्रा तट शिप्रा में 1917 से अनवरत अखंड रामायण पाठ महाराज चंद्रशेखर दास के सानिध्य में चल रहा है। मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन बालक दास महाराज की प्रेरणा से यह आयोजन हो रहा है। इस दौरान समाजसेवी ठा.मोहन सिंह चंदाना के नेतृत्व में मनोहर गुप्ता, आनंद सिंह पवार, ईश्वर महाराज द्वारा महाराज श्री चंद्रशेखर दास का शाल, श्रीफल पुष्पमालाओं से सम्मान कर आशीर्वाद लिया। इस पुण्यमय कार्य में ग्राम बूढ़ी बरलाई एवं आसपास के ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है। निरंतर अखंड चल रहे रामायण पाठ में चंद्रशेखर दास महाराज के साथ मधुर आनंद गुरु पित्र रामायण मंडल के विक्रम पहलवान, चंदर भाट, सुरेश मारू, छतर सिंह दरबार आदि भक्त साथ दे रहे हैं। रामायण पाठ मैं आने वाले नागरिकों के लिए एक कोरी पुस्तिका भी रखी गई है जिसमें भक्त राम-राम राम लिखते हैं रामायण पाठ में लिखने के साथ ही घर पर भी पुस्तिका फार्म ले जाते हैं। जिसमें बच्चों द्वारा राम-राम राम- राम लिखकर बच्चे वापस कार्यक्रम स्थल रामायण मंडल पाठ पर आकर जमा करवाते हैं। ऐसे राम नाम की महिमा को और अधिक जागृत किया जा रहा है।
-

रानी साहब ने बहा दी देवास में विकास की गंगा श्री राजानी वार्ड क्रमांक 15 और 16 में निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा ।
देवास = इन दिनो देवास शहर में विकास के कार्यों को लेकर श्रेया लेने की राजनीति चल रही है कुछ विकास की गंगा राजा साहब बाहर गए बाकी बची हुई विकास की गंगा रानी साहब ने बहादी ऐसा लगता है कि कांग्रेस के निर्वाचित विधायक सांसद महापौर ने देवास शहर के लिए कुछ भी नहीं किया उक्त बात शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने वार्ड क्रमांक 15 और 16 में निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान संबोधित करते हुए कहा इसी के साथ कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल ने कहा कि जहां तक देवास शहर के विकास की बात है उसका श्रेया स्वर्गीय प्रकाश चंद्र सेठी श्री चंद्र प्रभाष शेखर श्री सज्जन सिंह वर्मा विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रहे मनोज राजानी महापौर रहे जय सिंह ठाकुर रेखा वर्मा स्वर्गीय शकीला हारून को जाता है जिनके अथक प्रयास से शहर विकास के रास्ते आगे बढ़ा है। यह बात आप सब जानते हैं , सभा गांधी चौक पर आयोजित की गई थी। यात्रा संजय नगर गणेश मंदिर ममता किराना गांधी चौक राम मंदिर राजीव नगर ईट भट्टा अमोना मेन रोड दुर्गा नगर कॉलोनी शांति नगर में पहुंचकर संपन्न हुई यात्रा का जगह-जगह नागरिकों ने भव्य स्वागत किया इस अवसर पर पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर अलीम शेख शौकत हुसैन भगवान सिंह चावड़ा सुधीर शर्मा रमेश व्यास जाकिर उल्ला गोलू हाजी अनिल गोस्वामी प्रमोद सुमन कल्याण सिंह पवार इम्तियाज शेख भल्लू प्रतीक शास्त्री शाहिद खान विमल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। —
-

कलेक्टर श्री गुप्ता ने देवास जिले को “जल अभावग्रस्त क्षेत्र’’ घोषित कर नलकूप खनन किया प्रतिबंधित ———– आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्यवाही
————- देवास, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने देवास जिले में भूमिगत जलस्तर में लगातार कमी होने एवं आगामी ग्रीष्म ऋतु में और अधिक पेयजल की कमी व लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए मध्य प्रदेश जल परीक्षण अधिनियम 1986 की धारा-3 के तहत सम्पूर्ण देवास जिले को “जल अभावग्रस्त क्षेत्र’’ घोषित कर नलकूप खनन प्रतिबंधित किया है। यह आदेश 30 जून 2023 तक अथवा वर्षा में विलंब हुआ तो वर्षा प्रारंभ होने तक लागू रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर अर्थदंड की कार्यवाही की जायेगी। जल अभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित होने के कारण जिले के समस्त सार्वजनिक पेयजल स्त्रोतों से कोई भी व्यक्ति सिंचाई, औद्योगिक प्रयोजन, किसी अन्य प्रयोजन के लिए जल का उपयोग बिना अनुमति नहीं करेगे। नलकूप खनन एवं निजी नल कनेक्शन का कार्य बिना अनुमति नहीं किए जाए। विशेष परिस्थितियों में निजी नलकूप खनन एवं निजी नल कनेक्शन की विधिवत अनुमति के लिए आवेदन संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्धारित प्रारूप में मय चालान फीस बैंक में जमा कर प्रस्तुत किए जाएंगे। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अंतर्गत संचालित राज्य पोषित नलकूप योजना अंतर्गत किए जाने वाले नलकूप प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।



