देवास। कोरोना काल में जब हर कोई अपनी जान बचाने में लगा था, उस समय कोरोना योद्धा के रूप में उभरकर सामने आए फिल्म अभिनेता सोनू सूद के सेवा कार्यों की हर कोई सराहना कर रहा है। इसी कड़ी में देवास की संस्था हैल्पिंग हैंड्स ने एक अनूठा कीर्तिमान रचा और स्व. तुकोजीराव पवार स्टेडियम में चावल से अभिनेता सोनू सूद का विशालकाय पोट्रेट तैयार किया। रविवार की दोपहर में इस पोट्रेट को देखने के लिए मुंबई से फिल्म अभिनेता सोनू सूद लाइव जुड़े और संस्था के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने उपस्थित लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना के दौरान मुश्किल की घड़ी में हमने एक टीम के रूप में कार्य कर लोगों की सेवा की। वर्तमान में भी मेरा यही प्रयास रहता है कि मेरे या मेरी टीम के पास यदि कोई जरूरतमंद पहुंचे तो उसकी उचित मदद हो सके। चावल से बना अपना पोट्रेट देखकर रोमांचित हुए सोनू सूद ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेरे व मेरी टीम के सेवा कार्यों की सराहना करने के लिए धन्यवाद देवास। मैं जल्दी ही देवास आकर रूबरू संस्था के सदस्यों व मेरे प्रशंसकों से मिलूंगा। अभिनेता सोनू सूद करीब 30 मिनट तक लाइव लोगों से जुड़े व चर्चा की। साथ ही पोट्रेट बनाने वाले सदस्यों से बात कर उनके कार्य की सराहना की। स्थानीय स्व. तुकोजीराव पवार स्टेडियम पर आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नाहर दरवाजा थाना प्रभारी रमेश कलथिया व अन्य उपस्थित थे। संस्था अध्यक्ष शुभम विजयवर्गीय ने अतिथियों का स्वागत किया व अभिनेता सोनू सूद को इस पोट्रेट के संबंध में पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शुभम विजयवर्गीय ने किया एवं आभार महेश चौहान ने माना। पोट्रेट बनाने वाली टीम का किया सम्मान स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों की उपस्थिति में पोट्रेट तैयार करने वाली टीम के सदस्य भावेश नामदेव, अनन्या नाइक, शिवानी कुमावत, गौरव नामदेव आदि का सम्मान किया गया। इस दौरान संस्था हैल्पिंग हैंडस के सदस्य अरुणा सोनी, परिणीता बग़दरे, कुसुम अग्रवाल, ऋतु सवनेर, दीपिका देव, डिम्पल शर्मा, रीना जैन, बबीता पवार, स्वाति नामदेव, मोनिका सिंह, खुशी अग्रवाल, नयन जैन, मनोज शर्मा, भूपेन्द्र मॉर्य, महेश जायसवाल, महेश चौहान, तुषार पाटिल, गौरव टेलर, संस्कार वारे, पीयूष चावड़ा, हर्ष पवार, दिवाकर राजपूत, अनुकूल चौधरी, धीरेंद्र सिंघ, सुयश गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, जीतू कुमार, यश भावसार, सानिध्य, यगेश चौधरी, पुष्पेन्द्र जी आदि उपस्थित थे।
Category: विशेष
-

आईटीआई देवास में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टीशिप मेले का आयोजन 10 अप्रैल को( विभिन्न कंपनियों के 2000 रिक्त पद )
————– अप्रेन्टीशिप मेले के लिए https://forms.gle/nwHQJC4TnSkPrj1x5 पर करें ऑनलाइन पंजीयन ————- मेले में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक के युवा ले सकते है भाग ————- देवास, 09 अप्रैल 2023/ जिला रोजगार अधिकारी देवास ने बताया कि नेशनल अप्रेन्टीस प्रमोशन स्कीम अन्तर्गत अप्रेन्टीशिप पदो की भर्ती के लिए 10 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से आईटीआई विकास नगर चौराहा देवास में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टीशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। अप्रेन्टीशिप मेले में सम्मिलित होने के लिये ऑनलाइन पंजीयन लिंक https://forms.gle/nwHQJC4TnSkPrj1x5 इच्छुक एवं पात्र आवेदक पंजीयन कर मेले में सम्मिलित हो सकते है। जिले की विभिन्न कम्पनियो में लगभग 2000 अप्रेन्टीस के लिये पद रिक्त है। विभिन्न कम्पनियो में 5 वीं, 8वीं, 10 वीं, 12वीं आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक आवेदको की भर्ती की जायेगी। अप्रेन्टीशिप मेले मे विस्तृत जानकारी के लिए 07272252296 पर सम्पर्क करें।
-

( सस्ती हुई गैस )देवास में गेल गैस लिमिटेड ने सीएनजी और घरेलू पीएनजी की कीमतों को घटाया
——– देवास, गेल गैस लिमिटेड अपने ग्राहकों को नए घरेलू गैस मूल्य निर्धारण लाभों को पारित करने के लिए भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप घरेलू पीएनजी और सीएनजी की कीमतों को देवास में 6 रुपये प्रति यूनिट घटाया है । 9 अप्रैल, 2023 से पीएनजी की कीमत 52.50 रुपये प्रति एससीएम है और सीएनजी 92 रुपये प्रति किलोग्राम है| नये दिशानिर्देशों का उद्देश्य उपभोक्ताओं के लिए एक स्थिर मूल्य निर्धारण व्यवस्था स्थापित करना है। पसंदीदा ईंधन के रूप में सीएनजी और पीएनजी का उपयोग कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में योगदान देगा।
-

आबकारी के प्रयास ने कीर्ति मान किया स्थापित,अन्य जिलों के मुकाबले अधिक वृद्दि के साथ राज्स्व लाभ किया अर्जित,
आबकारी विभाग की मेहनत रंग लाई जहां इस पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अहाते बंद होने के कारण एक डर की पिक्चर ठेकेदार के बीच लगा दी गई थी और उससे कुछ समय के लिए कुछ प्रभावित भी हुए लेकिन अंत सुखद रहा आबकारी विभाग के लिए जिला देवास में वर्ष 2023-24 हेतु 262 करोड़ आरक्षित मूल्य की 27 समूह की 95 दुकानों का निष्पादन होना था किंतु अहाते ना संचालित होने से होने वाले नुकसान को प्रचारित कर देवास जिले में दुकानों के निष्पादन को हतोत्साहित करने का को प्रयास किया गया परिणाम स्वरूप असीमित प्रयासों के बावजूद आवेदन एवं लाटरी के माध्यम से कुल 44 % राशि की मदिरा दुकानों के निष्पादन हेतु आवेदन प्राप्त हुए किंतु 70 % से कम मूल्य के आवेदन प्राप्त होने के कारण उन्हें निरस्त किया गया तत्पश्चात श्रीमान कलेक्टर श्री ऋषव् गुप्ता एवं श्रीमान उपायुक्त आबकारी श्री संजय तिवारी एवम सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती वंदना पाण्डेय द्वारा ठेकेदारों की मीटिंग आहूत की गई जिसमें देवास के साथ अन्य जिलों के ठेकेदारों को भी मीटिंग में बुलाया गया तथा उन्हें देवास जिले में मदिरा दुकान के ठेके लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया उनके रणनीतिक प्रयासों के फलस्वरूप 10 समूहों पर प्रथम चरण में ही आरक्षित मूल्य से 15 करोड़ से अधिक राशि के आवेदन प्राप्त हुए तथा समग्र प्रयासों के फलस्वरूप 6 चरणों में जहां प्रदेश के अन्य जिलों में 4 से 5% की वृद्धि प्राप्त हुई वहीं देवास जिले ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए 9.8% की वृद्धि प्राप्त की देवास जिला 262 करोड़ 62 लाख आरक्षित मूल्य पर था वह 262 करोड 11 लाख में निर्धारित हुआ इसके पश्चात सभी नियमों एवं निर्देशों का पालन करते हुए मदिरा दुकानों को स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं जहां-जहां दुकानें विस्थापित की गई हैं ।वहां जनमानस की भावनाओं के अनुकूल दुकानों को स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं किंतु आज भी कई लोगों द्वारा छवि को धूमिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन भावनाओं को हतोत्साहित करते हुए ईपेमेंट की सुविधाएं समग्र दुकानों पर स्थापित की जा रही है ताकि जनमानस को कोई असुविधा ना हो।
-

देवास जिले में लाडली बहना योजना पंजीयन कार्य तथा अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एक प्राथमिक शिक्षक निलंबित
——— देवास,/ जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय मचवास विकासखंड खातेगांव के प्राथमिक शिक्षक श्री राधेश्याम काकोडिया को ग्राम पंचायत मचवास मे लाडली बहना योजना के कार्य के समय अभ्रदपूर्ण व्यवहार करने, अपने कर्तव्य पर उपस्थित न होने तथा कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर म.प्र.सिविल सेवा में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है । निलम्बन के दौरान श्री राधेश्याम काकोडिया का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कन्नौद जिला देवास रहेगा । इन्हें निलम्बन काल मे नियनानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी ।
-

जब विधायक पहुंची लाडली बहन योजना सुविधा शिविर के निरीक्षण पर
देवास/ विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने सभापति रवि जैन के साथ बिलावली, विश्रामबाग, आवास नगर भगवती द्वार सराय तथा रेवाबाग एवं राधाबाई स्कुल मे स्थित लाडली बहना योजना के सुविधा शिविरो का निरीक्षण किया। विधायक ने जिला एवं निगम प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओ को भी देखा, शिविर मे सभी ड्युटीरत कर्मचारी उपस्थित पाये गये। साथ ही विधायक ने पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था के बारे मे सुविधा शिविरो मे उपस्थित बहनो से जानकारी ली, वहीं निरीक्षण मे जिन बहनो का लाडली बहना योजना मे पंजीयन हुआ उनका स्वागत भी विधायक द्वारा फूलामाला से कर पंजीयन पावती भी प्रदान की गई वहीं उपस्थित बहनो द्वारा भी विधायक का स्वागत फूलमाला से किया गया। उपस्थित बहनो से विधायक ने इस योजना के संबंध मे चर्चा की, चर्चा मे बताया की योजना का लाभ प्रदेश की सभी बहनो को मिलेगा इस हेतु मुख्यमंत्री स्वंय विडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से विधायक से जानकारी प्राप्त कर रहे है। विधायक ने यह भी बताया की सभी वार्डो मे लगाये गये शिविरो मे मेरे द्वारा एवं हमारे अन्य जनप्रतिनिधिगणो, पार्षदगणो के द्वारा प्रतिदिन मानिटरिंग भी की जा रही है। जिससे शिविरो मे बहनो को फार्म भरने की प्रक्रिया मे किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। विधायक ने कहा कि इस महत्पूर्ण योजना को हम सब मिलकर सफल बनायेगें। शिविर मे उपस्थित बहनो द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिह चौहान को इस योजना के लिए धन्यवाद देते हुए विधायक को भी शुभकामनाए दी। इस अवसर पर सभापति ने शिविर मे उपस्थित सभी बहनो को शुभकामनायें देते हुए बताया कि यह योजना प्रदेश की सभी बहनो को आत्मनिर्भर बनायेगी। इस येजना का सभी बहनो को लाभ मिले इस हेतु जिला एवं निगम प्रशासन के कर्मचारी सतत कार्य कर रहे है ओर हम इसकी मानिटरिंग कर रहे है ताकि देवास शहर की सभी बहनो को इस योजना का लाभ मिले।इस अवसर पर निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, राजस्व समिती अध्यक्ष जितेन्द्र मकवाना, योजना एवं सूचना प्रोद्योगिकी विभाग समिती अध्यक्ष रामदयाल यादव, पार्षद बिन्देश्वरी वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि अजय पंडित, राज वर्मा, बाबु यादव, राकेश परमार, जनप्रतिनिधिगण संतोष पंचोली, अर्जुन यादव मदनसिह धाकड, राकेश ठक्कर, हरीश देवलिया, प्रिया शर्मा, आनंद कोठारी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगणो को बिलावली मे विधायक द्वारा समक्ष मे सुक्ष्म बैठक लेकर कहा कि सभी शिविरो मे वार्डो की बहनो का अधिक से अधिक पंजीयन हो तथा वयवस्थाओ मे कोई त्रुटी न हो इसका ध्यान रखने हेतु कहा इस अवसर पर निगम उपायुक्त लोकेन्द्र सोलंकी, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया सहायक नोडल राघवेन्द्र सेन उपस्थित रहे।
-

भैंस के आगे बीन बजाकर एवं आधी रोटी खाकर आशाओ ने सरकार तक पहुंचाई अपनी मांगे
देवास। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलेभर की आशा, उषा कार्यकर्ता 15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को 23वें दिन भी कार्यकर्ता हड़ताल पर रही। जिला अस्पताल परिसर में मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के दौरान आशा-उषा सहयोगिनी श्रमिक संघ की जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान एवं अनुराधा लोधी ने कहा कि प्रदेश सरकार हमारा नौकरी के नाम पर शोषण कर रही है। हम लोगों को सरकार जीने लायक वेतन दे। इसी क्रम में हड़ताल पर बैठी अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोगों को 23 दिन हड़ताल पर बैठे हुए हो चुके हैं। लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार का कोई भी मंत्री हमारी समस्याओं को सुनने तक नहीं आया है। सरकार से हमारी मांग है कि आशा को 10 हजार और पर्यवेक्षकों को 15 हजार रुपए देना निश्चित किया जाए। आशा ऊषा पर्यवेक्षकों को कर्मचारी के रूप में नियमित किया जाए, तब तक न्यूनतम वेतन देने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए किया जाए, भविष्य निधि, ईएसआई, ग्रेच्युटी, पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा लाभ दिया जाए। हड़ताल के दौरान संघ की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल से विधायक निवास तक नारेबाजी कर ढोल के साथ रैली निकाली, जहां विधायक गायत्रीराजे पवार को ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम में आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने भैंस के आगे बीन बजाकर अपना विरोध प्रकट किया। 7 अप्रैल को कार्यकर्ताओं ने आधी रोटी खायेंगे, काम पर नही जायेंगे के नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया। जिलेभर की कुल 1400 आशाएं हड़ताल पर है। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से प्रभावित हो रही है। साथ ही टीकाकरण भी नियमित नही हो रहा है। संगठन मंत्री अनिता सिंह ने बताया कि हड़ताल 20 अप्रैल तक जारी रहेगी। यदि उसके बाद भी सरकार मांगे पूरी नही करती है तो प्रदेशभर की आशाएं भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। इस दौरान भागवंता सेप्टा, रीना दुबे, अमीना, भूरी बोड़ाना, शमशाद शेख, दीपशिखा, सीता गे्रवाल, कोसर, मधु सहित बड़ी संख्या में जिले की आशाएं हड़ताल पर बैठी हुई है।
-

कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित ————- कार्य में लापरवाही पर 01 बीएमओ, 04 सुपरवाईजर, 01 सीएचओ, 01 एएनएम का एक माह का वेतन काटने के निर्देश
———— लापरवाह कर्मचारी पर कार्यवाही करें, अच्छा कार्य कर रहे आशा, एएनएम, सुपवाईजर और सीएचओ की समीक्षा कर प्रशंसा पत्र दें ————- देवास, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा, सिविल सर्जन डॉ एस.के. खरे, समस्त जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीएमओ, विकासखण्ड कार्यक्रम अधिकारी, बीईई लेखापाल, सुपरवाईजर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने शिशु स्वास्थ्य एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत बच्चों एवं महिलाओं का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं की समीक्षा की। बच्चो के जन्म एवं गर्भवती पंजीयन, टीकाकरण, एनीमिया प्रबंधन एवं संस्थागत प्रसव की सेवाओ को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर, उपकरणो, दवाईयो और एस.बी.ए. प्रशिक्षित स्टॉफ की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने अनमोल एप में एएनसी का प्रथम तिमाही में शतप्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं को शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में सम्पूर्ण सेवाएं उपलब्ध हो एवं नॉर्मल डिलीवरी का उचित प्रबंधन एवं चिकित्सक द्वारा निरन्तर मॉनिटरिंग कर गुणवत्तापूर्ण सेवायें प्रदान करने के साथ डिलेवरी आउटकम की शतप्रतिशत एन्ट्री पोर्टल में करने के निर्देश दिये। तीन दिवस में शिशु स्वास्थ्य एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की शत-प्रतिशत एंट्री अनमोल एप में बीपीएम द्वारा करवाना सुनिश्चित करें। अनमोल पोर्टल की ग्रामवार/वार्डवार समीक्षा कि गयी जिसमे पदेन कार्य में लापरवाही और लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धी कि समीक्षा और नियमित मॉनिटरिंग नही करने पर कन्नौद बीएमओ डॉ लोकेश मीणा एक माह का वेतन काटने, सेक्टर कांटाफोड सुपरवाईजर देवीचंद खत्री का एक माह का वेतन काटने और एक वेतनवृ़द्धि रोकने के निर्देश दिये। उपस्वास्थ्य केन्द्र कांटाफोड एएनएम सुनिता यादव और सुपरवाईजर शाजद खान, किशोरकुमार मण्डलोई, उमाशंकर दुबे, चापडा सीएचओ उमा राठौर का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिये। शहरी सुपरवाईजर खातेगांव नारायण प्रसाद उपाध्याय बैठक में अनुपस्थिति रहे इनका 5 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सीएम हेल्प लाईन के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। 100 दिवस की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही कर निराकरण करें। किसी भी ब्लॉक में या जिले कि 500 दिन से ज्यादा कि शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारी के निलम्बन कि कार्यवाही कि जायेगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में टेलीमेडिसीन का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाये। आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर टेली मेडिसीन कि जानकारी दें। आयुष्मान कार्ड पात्र हितग्राहियों के और आभा आईडी के शत-प्रतिशत कार्ड बनाये जाये। आयुष्मान योजना के मरीजो का निःशुल्क उपचार किया जाये और अधिक से अधिक प्रचार किया जावें। उपयंत्री श्री उमेश शर्मा को जिले कि समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं का भ्रमण कर बाउण्ड्रीवाल के लिए प्रस्ताव और स्टीमेट बनाकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने मैटरनल एण्ड चाइल्ड डेथ के संबंध में विस्तार पूर्वक समीक्षा की। जन्म के समय बच्चे और माता की मृत्यु ना हो इसके लिए डिलीवरी संस्थाओं की विशेष समीक्षा कर निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिये, एनसीडी प्रोग्राम के तहत शत-प्रतिशत एंट्री होना चाहिए। टीकाकरण कार्यक्रम में प्रत्येक बच्चे का शत-प्रतिशत टीकाकरण, विशेष अभियान चलाकर पूर्ण करने के निर्देश जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनिल तिवारी को दिये। जिन विकासखण्डों में लक्ष्य के विरूद्ध 90 प्रतिशत से कम टीकाकरण है, उनकी समीक्षा करें। कुपोषित, एनीमिक बच्चो का उचित प्रबंधन कर एनीमिया से मुक्त करवायें। कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वे के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को एनआरसी में भर्ती कर उपचार करवाये। जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना में हितग्राहियो के आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर एक सप्ताह में बैकलाग केसेस का शत-प्रतिशत भुगतान करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, अंधत्व कार्यक्रम, आशा कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम, ई-संजीवनी, परिवार कल्याण कार्यक्रम में शत-प्रतिशत लक्ष्य की उपलब्धि के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि शासन की मिशन सेहत नया, आयुष्मान भारत योजना, कायाकल्प, स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत नवीन दिशा-निर्देशों का गहनता से अध्ययन कर विकासखंड एवं जिला स्तर पर की जाने वाली गतिविधियों की विशेष कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन करें। जो भी कर्मचारी कार्य मे लापरवाही करते उनके विरूद्ध कार्यवाही कर प्रस्ताव भेजे एवं जो अच्छा कार्य कर रहे आशा, एएनएम, सुपवाईजर और सीएचओ कि समीक्षा कर आगामी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक मे प्रशंसा पत्र दिलवाया जाये। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.पी शर्मा ने जिले में चल रहे स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी तत्पश्चात समस्त कार्यक्रम अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यक्रमों की लक्ष्य उपलब्धि की विस्तृत जानकारी दी।


