देवास/ शहर के सिविल लाईन रोड ब्रिज से लेकर इन्दिरा प्रतिमा तक 68 लाख की लागत से सडक का रिनिवल डामरीकरण कार्य का शुभारंभ विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, साथ मे उपस्थित भाजपा नेता भरत चौधरी, भारतसिह पटलावदा, फुलसिह चावडा, विजयसिह पवार, मिलिंद सोलंकी के साथ उपकरणो का पूजन कर किया। विधायक श्रीमंत पवार ने बताया कि सिविल लाईन सडक का रिनिवल डामरीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 68 लाख की लागत से कराया जा रहा है। इसके पूर्व उज्जैन रोड बायपास तक सडक डामरीकरण कार्य करवाया गया। इस प्रकार से शहर मे जहॉ लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कार्य होना है तथा जहॉ पर नगर निगम के माध्यम से कार्य होना है। हम सतत रूप से चाहे सडक निर्माण कार्य हो, चाहे नाला एवं नाली निर्माण कार्य या सीमेंट कांक्रीट रोड हो नागरिको केआवगमन एवंउनकी मूलभूत सुविधाओ को देखते हुए हम चाहे शहरी क्षेत्र हो या स्लम बस्ति हो उन स्थानो पर निरंतर विकास कार्य कर रहे है। साथ ही गरीब, मलिन बस्तियो मे भी सडक एवं नाला, नाली निर्माण कार्य म.प्र. सरकार द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली विकास कर्यो की राशि से हम शहर मे चहुमंखी विकास कर रहे है। हमारा उद्देश्य है कि शहर के सभी वार्डो मे विकास कार्यो के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रो मे भी विकास कार्यो पर ध्यान देते हुए विधायक निधि एवं म.प्र. सरकार से प्राप्त विकास कार्यो की राशि से सडक निर्माण के साथ अन्य व्यवस्थायें भी की जा रही है। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मनीष मरकाम व सूर्यवंशी उपस्थित रहे
Category: विशेष
-

रीना गालोंदिया महिला कांग्रेस की शहर की कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश की सचिव नियुक्त
देवास = महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा की अनुशंसा एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी की सहमति से श्रीमती रीना गलोदिया को महिला कांग्रेस की शहर जिला देवास की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। इसी के साथ श्रीमती गलोदिया को महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव भी मनोनीत किया गया । श्रीमती गलोदिया की नियुक्ति पर कांग्रेस जनों ने उन्हें बधाई दी
-

शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिये चिकित्सा शिक्षा प्रवेश में 5 प्रतिशत सीट आरक्षित ————– चिकित्सा शिक्षा नियम में संशोधन जारी
———– देवास राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा प्रवेश नियम-2018 में संशोधन किया है। संशोधन के अनुसार अब शासकीय विद्यालय के विद्यार्थी को सभी शासकीय एवं निजी महाविद्यालय में एमबीबीएस एवं बीडीएस के लिये स्वीकृत कुल सीट्स में से 5 प्रतिशत सीट्स आरक्षित की गई हैं। महिला अभ्यर्थी को सभी महाविद्यालयों में सभी पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत आरक्षण, दिव्यांग अभ्यर्थी को सभी महाविद्यालयों में सभी पाठ्यक्रम में 5 प्रतिशत तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अभ्यर्थी और सैनिक अभ्यर्थी को केवल शासकीय महाविद्यालय में एमबीबीएस एवं बीडीएस के लिये कुल सीट्स का 3-3 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। संशोधन अनुसार प्रवर्ग को स्पष्ट करते हुए बताया गया है कि इसमें महिला, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सैनिक, दिव्यांग, अनिवासी भारतीय प्रवर्ग एवं शासकीय विद्यालय के विद्यार्थी शामिल हैं। इसी प्रकार जोड़े गये उप-नियम अनुसार शासकीय विद्यालय से अभिप्रेत है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित शासकीय विद्यालय। शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों में ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने शासकीय विद्यालय में कक्षा-6 से 12वीं तक नियमित अध्ययन कर परीक्षा उत्तीर्ण की हो अथवा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के माध्यम से प्रवेश के आधार पर कक्षा-1 से 8 तक निजी विद्यालयों में अध्ययन करने के बाद शासकीय विद्यालय में कक्षा-9 से 12वीं तक नियमित अध्ययन कर परीक्षा उत्तीर्ण की हो, को शामिल किया गया है। संशोधन नियमानुसार स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) के लिये शासकीय विद्यालय विद्यार्थी प्रवर्ग से प्रवेश के लिये अभ्यर्थी को संबंधित विभाग के जिला शिक्षाधिकारी/जिला संयोजक/सहायक आयुक्त द्वारा जारी किये गये, इस आशय के प्रमाण-पत्र को मूल प्रति में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा कि अभ्यर्थी नियम-2ब की अपेक्षा पूर्ण करता है।
-

(सफलता की कहानी) देवास जिले की मार्शल आर्ट जुजित्सु खिलाड़ी वैदेही शर्मा राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर जिले का नाम कर रही है रोशन
——- देवास जिले के खिलाडी खेल विभाग से प्रशिक्षण पाकर अब जिले, प्रदेश और देश का रोशन कर रहे हैं। इन्हीं खिलाड़ियों में देवास की मार्शल आर्ट जुजित्सु खिलाड़ी वैदेही शर्मा हैं। देवास शहर की मार्शल आर्ट जुजित्सु खिलाड़ी वैदेही शर्मा ने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया हैं। वैदेही शर्मा ने 7वीं एशियन जुजित्सु प्रतियोगिता 2023 थाइलैंड में 7वीं रेंक प्राप्त की। वैदेही 19वें ऐशियाई खेल 2023 चाईना में भाग ले चुकी है। वैदही शर्मा ने 6टीं ऐशियन जुजुत्सु प्रतियोगिता 2022 बहरीन में 4थीं रेंक प्राप्त की। 5वीं ऐशियन जु-जित्सु प्रतियोगिता 2021 आबु धाबी में रजत एवं कास्य पदक, साउथ ऐशियन जुजित्सु प्रतियोगिता 2019 चैन्नई, राष्ट्रीय जुजित्सु प्रतियोगिता वर्ष 2019 चेन्नई में स्वर्ण पदक, अन्तराष्ट्रीय कराते चैम्पियनशिप 2017 नेपाल काठमांडू में स्वर्ण पदक, अन्तराष्ट्रीय कराते प्रतियागिता 2017 विशाखापट्टनम में रजत पदक, द्वितीय नेशनल युथ गेम्स 2016 देवास रजत पदक जीता। वैदही शर्मा ने एशिया कराते-डो चैम्पियशिप 2015 विशाखपट्टनम में स्वर्ण पदक, इंडो-भुटान कराते चैम्पियनशिप 2015 भूटान में स्वर्ण पदक, प्रथम नेशनल युथ गेम्स 2015 देवास में स्वर्ण पदक, विश्व ओपन कराते प्रतियोगिता 2014 पुणे में स्वर्ण पदक, प्रथम राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता वर्ष 2013 देवास में स्वर्ण पदक जीता। वैदेही ने अन्तर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता 2012 पुणे में स्वर्ण पदक जीता। वैदेही शर्मा अपनी अध्यापिका मॉ श्रीमती सीमा शर्मा ने बताया कि किताबी प्रतिभा की अपेक्षा खेल के क्षेत्र में अपना जौहर दिखाने की क्षमता लेकर बड़ी हुई। वैदेही के परिवार ने खेल विभाग द्वारा सहयोग व सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद व्यक्त किया।
-

कलेक्टर ने किए देवास जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री गुप्ता ने दंड प्रक्रिया सहिता 1973 की धारा 144 के तहत संपूर्ण देवास जिले के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश किये जारी ———- कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या अन्य पक्ष सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के धारदार या अन्य हथियार आग्नेय शस्त्र, हॉकी, डण्डा, रॉड इत्यादि लेकर नहीं चलेगा ———- सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी स्थान पर सभा, धरना, प्रदर्शन, जुलुस रैली सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं कर सकेंगे ———— धरना, जुलूस, प्रदर्शन, सभा या रैली आदि में पटाखे/सामग्री का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित ———— सोशल मीडिया/इलेक्ट्रॉनिक संसाधन पर कानून व्यवस्था के विपरीत स्थिति निर्मित करने वाले आपत्तिजनक मेसेज/चित्र/कमेंट/बैनर/पोस्टर अपलोड करने पर होगी कार्यवाही ———— देवास कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने जन सामान्य के हित व जानमाल की सुरक्षा, लोकशांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंड प्रक्रिया सहिता 1973 की धारा 144 के तहत संपूर्ण देवास जिले के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये है। जारी आदेश अनुसार कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या अन्य पक्ष सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के धारदार या अन्य हथियार आग्नेय शस्त्र, हॉकी, डण्डा, रॉड इत्यादि लेकर नहीं चलेगा अथवा दुरूपयोग नहीं करेगा और न ही प्रदर्शन करेगा। कोई भी व्यक्ति, समूह संस्था या अन्य पक्ष सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी स्थान पर सभा, धरना, प्रदर्शन, जुलुस रैली सार्वजनिक कार्यक्रम आदि का आयोजन नहीं करेगा। कोई व्यक्ति संस्था समूह या अन्य पक्ष सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नहीं करेगा। प्रत्येक को म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 तथा The Noise Pollution (Regulation and Control) Rule 2000 एवं ध्वनि प्रदुषण (विनियमन और नियंत्रण)(संशोधन) नियम 2010 के प्रावधानों का पूर्ण पालन करना आवश्यक होगा। कोई व्यक्ति संस्था, समूह या अन्य अन्य कोई भी धरना जुलूस प्रदर्शन सभा या रैली आदि में एसिड, पेट्रोल, केरोसिन आदि ज्वलनशील पदार्थ अपने पास नहीं रखेगा या लेकर नहीं चलेगा या उपयोग नहीं करेगा। किसी भी प्रकार के धरना, जुलूस, प्रदर्शन, सभा या रैली आदि में पटाखे/सामग्री का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी व्यक्ति संस्था समूह या अन्य किसी भी स्थान पर किसी भी प्रयोजन के लिए सक्षम अधिकारी व अनुमति बिना टेंट पांडाल आदि का स्थाई या अस्थाई निर्माण नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति, समूह संस्था या अन्य पक्ष किसी भी सड़क, रोड़, रास्ता हाईवे आदि पर एकत्रित होकर यातायात में व्यवधान नहीं करेंगे या किसी अन्य प्रकार से कोई रूकावट उत्पन्न नही करेंगे या किसी व्यक्ति को आने जाने एवं उसके कार्य करने से नहीं रोकेंगे। कोई भी व्यक्ति, समूह संस्था या ग्रुप एडमिन या अन्य सोशल मीडिया/इलेक्ट्रॉनिक संसाधन जैसे मोबाईल, कम्प्यूटर, फेसबुक, ई-मेल, व्हाट्सएप्प एवं अन्य प्रकार के संचार साधनों पर किसी दल, धर्म, जाति, सम्प्रदाय, संस्था, व्यक्ति विरोधी एवं आमजन की व कानून भावना भड़काने वाले अथवा किसी को बुरा लगने या आहत करने वाले तथा कानून व्यवस्था की विपरीत स्थिति निर्मित करने वाले आपत्तिजनक मेसेज/चित्र/कमेंट/बैनर/पोस्टर आदि अपलोड नहीं करेगा/प्रदर्शित नहीं करेगा। शांति कानून व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा व सुविधा में संलग्न और शासकीय कर्तव्य पर उपस्थित एवं ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों/पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के लिए यह निर्देश लागू नहीं होंगे। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए इन्हें आवश्यक वैधानिक छूट प्राप्त होगी। आवश्यक होने पर जिले में पदस्थ अनुविभागीय दण्डाधिकारीगणअपने-अपने क्षेत्र में संबंधित नगर पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) से परामर्श कर आवश्यक प्रतिबंध/शर्तों पर किसी कार्यक्रम की अनुमति प्रदान करने हेतु अधिकृत रहेंगे। आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।
-

गौरव में ‘सु ‘ कि इतनी रुचि क्यों है, 103 करोड़ रुपए कहां से आए , तो विश्वास- रामेश्वर की अग्नि परीक्षा , ‘मेघा: सीहोर से तो ‘प्रिया’ छिंदवाड़ा से लड़ेगी चुनाव , भाजपा मुख्यालय की चाय कड़वी हो रही , ( प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार महेश दीक्षित की कलम से’ लोकप्रिय सप्ताहिक स्तंभ ‘नारद संहिता’)
—– —————————————————- गौरव में ‘सु‘ की इतनी रूचि क्यों है? भाजपा के इंदौर जिला अध्यक्ष गौरव रणदिवे में ऐसे कौनसे हीरे-मोती जड़े हैं, जो उनको लेकर संगठन के दो उस्तादों (पदाधिकारियों) में कलह मची हुई है। बताते हैं कि संगठन के एक उस्ताद गौरव की ‘जिला अध्यक्षी’ इसलिए बरकरार रखना चाहते हैं, क्योंकि गौरव उनके बड़े उस्ताद (सु), जो कि संगठन की भूमिका से बाहर हो चुके हैं, के खास कृपा पात्र हैं। बड़े उस्ताद (सु) ने ही पार्टी में तमाम विरोधों के बावजूद कांग्रेस से आयातित गौरव को इंदौर का जिला अध्यक्ष बनाया था। बड़े उस्ताद (सु) का गौरव को 2024 तक बरकरार रखने के पीछे राजनीतिक स्वार्थ है। वो यह कि, उनके दिल में इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ने की तमन्नाएं हिलौरे मार रही हैं। खैर अब देखना यह कि, गौरव का गौरव बड़े उस्ताद (सु) बरकरार रख पाते हैं या फिर उस्तादों के रार में गौरव-श्रीविहीन होकर रह जाते हैं।
—- 103करोड़ कहां से आए? मप्र भाजपा संगठन ने हाल ही में 103 करोड़ रुपए की राशि बतौर फिक्स डिपाजिट (एफडी) बैंक में जमा कराई है। स्वाभाविक ही इतनी बड़ी राशि जुटाने का श्रेय प्रदेश मुखिया वीडी शर्मा को दिया जा रहा है। वीडी को भाजपा हाईकमान का कमाऊ पूत की संज्ञा दी जा रही है। लेकिन विरोधियों- विघ्न संतोषियों द्वारा आयकर भवन में प्रपंच फैलाया जा रहा है कि, आखिर वीडी इतनी बड़ी राशि लाए कहां से हैं, किससे लाए हैं और उसका स्त्रोत क्या है, उनसे पूछा जाना चाहिए। खैर, विघ्न संतोषी उनके बारे में कितनी ही नकारात्मक बातें फैलाएं, वीडी पार्टी के लिए कमाऊ पूत तो हो गए हैं। इसके साथ इतनी ‘बड़ी एफडी’ ने वीडी के विरोधियों-विघ्न संतोषियों को विधानसभा चुनाव तक मुंह पर अंगुली रखने को मजबूर कर दिया है।
— विश्वास- रामेश्वर की अग्नि परीक्षा! मध्यप्रदेश में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा नया चुनावी प्रयोग कर सकती है। वो यह कि, इस बार कांग्रेस काबिज वाली सीटों पर भाजपा अपने जिताऊ और तेज तर्रार नेताओं को मैदान में उतारने की प्लानिंग में है। इसमें पार्टी कांग्रेस काबिज वाली भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट से तीन बार के विधायक एवं तेज तर्रार मंत्री विश्वास सारंग और भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से दो बार के तेज तर्रार विधायक रामेश्वर शर्मा को चुनावी मैदान में उतार सकती है। भाजपा का यह नया प्रयोग कितना सफल होगा, यह अलग बात है। लेकिन विश्वास और रामेश्वर के लिए पार्टी का यह नया प्रयोग अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगा। नारदजी कहते हैं कि, यदि नया प्रयोग सफल नहीं हुआ, तो दोनों धुरंधर नेताओं के राजनीतिक सितारे जरूर गर्दिश में पड़ जाएंगे।
— ‘ मेघा‘ सीहोर, ‘प्रिया’ छिंदवाड़ा से लड़ेगी चुनाव! शिवराज की ‘लाड़ली बहना’ के जवाब में कमलनाथ द्वारा ‘नारी सम्मान’ योजना की लांचिंग के साथ ही एवरेस्ट विजेता मेघा परमार और बिजनेसमैन प्रिया नाथ की राजनीति में लांचिंग हो गई। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि, कांग्रेस मेघा को सीहोर और प्रिया को छिंदवाड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ा सकती है। मेघा को कमलनाथ ने अपनी सरकार में किसी फिल्मी एक्ट्रेस की जगह ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एम्बेसेडर बनाया था। जबकि प्रिया कमलनाथ की पुत्रबधू एवं सांसद नकुलनाथ की पत्नी हैं। तथा देश की सफलतम महिला बिजनेसमैन में शुमार हैं। मेघा कहती हैं कि जिस तरह से कमलनाथ ने गांव की एक साधारण-सी लड़की को एवरेस्ट जितनी ऊंचाई पर पहुंचाया, वे कांग्रेस को उतनी ही ऊंचाईयों पर पहुंचाना चाहती हैं।
— भाजपा मुख्यालय की ‘चाय’ कड़वी हो रही प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जब से बाहर से आने वाले नेताओं-कार्यकर्ताओं की मेहमाननबाजी के लिए सत्कार अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, तब से नेताओं-कार्यकर्ताओं की खातिर-तवज्जो तो होने लगी है, लेकिन अब ‘चाय’ कड़वी होने लगी है। कड़वी इसलिए कि, पहले बाहर से आने वाले नेताओं-कार्यकर्ताओं को सम्मान ‘चाय’ मुख्यालय की ओर से पिलाई जाती थी, लेकिन जब से नई केंटिन उदघाटित हुई है, नेताओं-कार्यकर्ताओं को मुख्यालय में ‘फ्री चाय’ की व्यवस्था बंद कर दी गई है। नारदजी से बाहर से आए एक खांटी भाजपाई कहते हैं कि जब सत्कार में खुद के पैसे ही चाय पीना पड़े, तो भगवान बचाए ऐसे सत्कार से…! —-




