Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Kalyug Times

aj ka yug

Kalyug Times

aj ka yug

  • Buy now!
  • Buy now!
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

जन सुनवाई मे प्राप्त आवेदनों का 7 दिवस में निराकरण करें, गैस संचालित शव दाह सेवा गृह 1 वर्ष के लिए नि:शुल्क— महापौर

By kalyug
May 13, 2026 2 Min Read
Comments Off on जन सुनवाई मे प्राप्त आवेदनों का 7 दिवस में निराकरण करें, गैस संचालित शव दाह सेवा गृह 1 वर्ष के लिए नि:शुल्क— महापौर

देवास। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा बुधवार 13 मई को निगम बैठक हाल में महापौर जनसुनवाई की गई। महापौर ने नागरिकों से उनकी निगम संबंधि समस्याओं के आवेदन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका निराकरण समय सीमा के किेए जाने के निर्देश दिए। नागरिकों के द्वारा महापौर को गणेशपुरी बालगढ मे अवैध अतिक्रमण हटाने, मक्सी बायपास स्थित भक्ति एवेन्यू कालोनी, वार्ड 4 देवश्री नगर मे नाला एवं नालियों की सफाई, वार्ड 19 गौतम नगर नाला नाली सफाई एवं वार्ड मे स्थित उद्यान मे बाउंड्रीवाल निर्माण,वार्ड 43 बालगढ मे जो नालियां चौक हैं उनकी सफाई, पठान कुआ पर बिना निगम की अनुमति से भवन निर्माण करने की शिकायत के साथ अन्य समस्याओं के आवेदन महापौर ने जनसुनवाई मे लिए जिसके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौका मुआयना कर 7 दिवस में निराकरण करने के निर्देश महापौर ने दिए। महापौर जनसुनवाई के दौरान विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बैस, उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, प्र.कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, सहायक यंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, दिनेश चौहान, मुशाहीद हन्फी, राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार, हेमन्त उबनारे, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, उपयंत्री राजेश कौशल, विशाल जगताप, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, कैलाश दशोर व नागरिकगण उपस्थित रहे। गैस संचालित शव दाह सेवा गृह 1 वर्ष के लिए नि:शुल्क— महापौर* देवास। शहर के मुख्य मुक्तिधाम पर नगर निगम द्वारा संचालित गैस शव दाह सेवा गृह 1 वर्ष के लिए नि:शुल्क किए जाने का प्रस्ताव मेयर इन काउंसिल से स्वीकृति हेतु महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल को ई—फाईल के माध्यम से भेजा गया। महापौर ने प्रकरण को एमआईसी की पृष्टि की प्रत्याशा में ई—फाईल के माध्यम से दी स्वीकृति। उल्लेखनिय है कि शासन निर्देशानुसार आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा कार्यालयीन कार्य ई—फाईल के माध्यम से संपादित कराए जा रहे हैं। महापौर कार्यालय में जाने वाले प्रकरण महापौर के द्वारा ई—फाईल के माध्यम से किए जा रहे है। ज्ञात हो कि महापौर श्रीमती अग्रवाल ने गैस संचालित शव दाह सेवा गृह को आमजन को आर्थिक राहत मिले इस हेतु गैस शव दाह सेवा का उपयोग 1 वर्ष के लिए नि:शुल्क करने हेतु गत सप्ताह प्रस्ताव दिए जाने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन मे महापौर ने स्वीकृति प्रदान की। महापौर ने बताया कि इस गैस शव दाह सेवा गृह को नि:शुल्क करने से अर्थिक राहत के साथ पर्यावरण मे लकडी एवं कण्डे से होने वाले वायु प्रदुषण मे कमी आएगी तथा लोगों पर आर्थिक भार भी कम होगा तथा आधुनिक एवं त्वरित स्वच्छ प्रणाली को बढावा मिलेगा एवं पर्यावरण संरक्षण मे जन जागरूकता मे वृद्धि होगी। गैस शव दाह सेवा को नि:शुल्क करने से जो व्यय होगा उसे निगम वहन करेगी।

Author

kalyug

Follow Me
Other Articles
Previous

Next

देवास के टोंक कला में पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 की मौत, 25 से अधिक घायल

Copyright 2026 — Kalyug Times. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme