ईंट भट्टा श्रमिकों ने अतिक्रमण को लेकर भाजपा कार्यालय पर लगाई गुहार, सांसद कार्यालय विधायक कार्यालय के बाद भाजपा कार्यालय भी बना जन समस्या निवारण का केंद्र
देवास में आम जनता की समस्या के लिए वैसे तो जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई और जनता दरबार लगाया जाता है और नहीं समस्या होने पर सांसद विधायक कार्यालय है जहां जनता अपनी समस्या रखनी है परंतु इनके बाद भी यदि कोई और जगह है तो वह भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जहां पर आम जनता का विश्वास रहता है कि हमारी समस्या हल हो जाएगी ऐसे ही ईंट मेंढकी रोड स्थित ईंट भट्टों पर कार्य करने वाले श्रमिक परिवार सोमवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या जिला महामंत्री राजेश यादव के सामने रखी। श्रमिकों का आरोप है कि कुछ दिन पहले प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची थी और उन्हें बताया गया कि उनके मकान अतिक्रमण में हैं, जिन्हें जल्द हटाया जाएगा। श्रमिकों ने बताया कि वे वर्षों से यहां रहकर ईंट भट्टों पर काम कर रहे हैं और यही उनका एकमात्र आशियाना है। अचानक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की बात सामने आने से परिवारों में चिंता का माहौल बन गया है। उनका कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के मकान हटाए जाने से उनके सामने रहने और आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। भाजपा कार्यालय पहुंचकर श्रमिकों ने जिला महामंत्री राजेश यादव को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन से राहत दिलाने और उचित समाधान निकालने की मांग की। इस दौरान उन्होंने अपने परिवारों की स्थिति बताते हुए मानवीय आधार पर कार्रवाई रोकने की अपील की। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा जिला महामंत्री राजेशयादव ने बताया कि मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया है, ताकि श्रमिक परिवारों की समस्या का समाधान निकल सके।